241001
हरदोई पुलिस ने गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई जिले की पाली थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांटेड अभियुक्त दिन्ने निवासी नरवा थाना पचदेवरा को गिरफ्तार किया है। दिन्ने अपने साथी वसीम उर्फ नन्हू के साथ मिलकर आपराधिक क्रियाकलापों में लिप्त था, दोनों आर्थिक और भौतिक लाभ कमाने के लिए वारदातों को अंजाम दे रहे थे . पचदेवरा थाने में दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया गया था . आज पुलिस ने दिन्ने को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विधानसभा में रेखा आर्य के भ्रष्टाचार आरोपों पर विपक्ष हमलावर
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा के सत्र में विपक्ष कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपी को लेकर भी लगातार हमलावर है। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए रेखा आर्य ने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना है कांग्रेस की सरकारों में कितनी भ्रष्टाचार हुए हैं सबने देखा है। रेखा आर्य का कहना है कि सदन में जो भी प्रश्न पूछे जाएंगे सरकार उसका जवाब देगी। टिक टैक रेखा आर्य कैबिनेट मंत्री0
0
Report
महाराष्ट्र में UCC कानून के विरोध की तैयारी: मुंबई की बिलाल मस्जिद में अहम बैठक
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र में UCC कानून लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। ड्राफ्ट कमिटी बैठ चुकी है और लगातार सर्वे किया जा रहा है। आज मुंबई के बिलाल मस्जिद में एक अहम मीटिंग का आयोजन हुआ, जिसमें कहा गया कि UCC कानून हिन्दुस्तान के संविधान के खिलाफ है और मुसलमानों, दलितों और तमाम धर्मों के खिलाफ है; यह संविधान के आर्टिकल 25 का उल्लंघन करता है। बैठक में रजा अकादमी के मौलाना सईद नूरी और हजरत मोइन मियां अशरफी समेत कई लोग मौजूद थे। निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में UCC का विरोध किया जाएगा और राज्य के मुख्यमंत्री तथा कानून मंत्री से मुलाकात की जाएगी, इसके बाद महाराष्ट्र भर के कानूनी जानकारों को बुलाकर एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी।0
0
Report
मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे: मंत्रियों के फेरबदल पर भाजपा का स्पष्ट बयान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल प्रभारी मंत्रियों के फेरबदल पर भाजपा मीडिया प्रभारी बृज गोपाल लोया का बयान यह अधिकार मुख्यमंत्री के पास है मुख्यमंत्री इस पर निर्णय लेंगे शराबकांड में बड़े अफसरों पर कार्रवाई नहीं करने के कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी का बयान प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया का बयान जिसने गलती की उस अफसर पर एक्शन किया सरकार ने कार्रवाई की गई उमंग सिंघार खुद दिग्विजय सिंह को बड़ा माफिया बताते थे कांग्रेस को सवाल नहीं उठाना चाहिए तथ्य लेकर आये, उन पर भी सरकार कार्रवाई करेगी मनगढ़त आरोप लगाना कांग्रेस चरित बना गया इंदौर दूषित पानी कांड में हटाए गए दिलीप कुमार यादव को कलेक्टर सागर बनाए जाने के सवाल बीजेपी का बयान प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी बृज गोपाल लोया का बयान अफसरों एक स्थान से हटकर दूसरे भेजा जाता लगातार अफसरों की विफलता पर कार्रवाई होती है सरकार अफसरों का काम देखती है अफसरों को बदला भी जाता है व्यवस्था के अनुरूप काम करने वाले अफसरों को मौका मिलेगा0
0
Report
Advertisement
सरगुजा में सरकारी जमीन से जुड़ी फर्जी दस्तावेज़ बनाकर बिक्री: पांच नामजद पर एफआईआर
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के मैनपाट के ग्राम केसरा में शासकीय भूमि की कूटरचना कर अवैध दस्तावेज तैयार कर जमीन बिक्री करने के मामले में जिला प्रशासन व पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि अंबिकापुर शहर के पार्षद आलोक दुबे ने तीनप्रकरणों का दस्तावेज सहित कलेक्टर से इसकी शिकायत की गई थी। मामला मैनपाट तहसील के ग्राम केसरा स्थित खसरा नंबर 1378 की 3.460 हेक्टेयर सरकारी भूमि से जुड़ा है। सरगुजा कलेक्टर से मिली शिकायत के बाद मैनपाट तहसीलदार द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि वर्ष 1954-55 के अधिकार अभिलेखों तथा वर्ष 2015-16 के राजस्व रिकॉर्ड में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर शासकीय भूमि को विजय सिंह के नाम पर फर्जी तरीके से दर्ज करा दिया गया था। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2021-22 में इस जमीन को अन्य खरीदारों को बेचने के लिए विक्रय अनुबंध व रजिस्ट्री कराई गई। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने फर्जी कागजातों को असली बताकर शासन के साथ छल किया। कलेक्टर के आदेश के बाद मैनपाट तहसीलदार ने कमलेश्वरपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 एवं 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमे विजय सिंह (धरमजयगढ़), आजाद इराकी (लटोरी, सूरजपुर), दिलीप चिकवा (सीतापुर), तुलेश्वर गुप्ता (रायगढ़) और अनुपम कुमार सिंह (विश्रामपुर) को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी विवेचना कर रही है。0
0
Report
CAA के बाद पाकिस्तान से आये विस्थापितों ने जोधपुर में पहला मतदान किया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राजस्थान के पंचायती राज चुनावों के दौरान लोकतंत्र का एक भावुक नजारा देखने को मिला। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर में पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर आए और हाल ही में सीएए कानून के तहत भारतीय नागरिकता पाने वाले विस्थापितों ने अपने जीवन में पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया। नयापुरा चौखा क्षेत्र में कतारों में खड़े इन नए मतदाताओं के चेहरों पर एक अलग ही चमक और आंखों में खुशी साफ झलक रही थी। डॉ. दलजीराम, रमेश कुमार और प्रीतम जयपाल जैसे विस्थापितों ने बताया कि पाकिस्तान में उन्हें दोयम दर्जे का जीवन जीना पड़ता था, जहाँ वोट डालने का कोई अधिकार नहीं था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि सीएए के जरिए उन्हें मुख्यधारा में शामिल किया गया है। यह सिर्फ वोट देने का अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र में सवाल पूछने और अपने क्षेत्र के विकास को तय करने की शक्ति है। पहली बार वोटर बने इन नागरिकों को अब अपनी बस्तियों में पक्के पट्टे, सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलने की पूरी उम्मीद है।0
0
Report
बरसलपुर में मतदान: विधायक भाटी ने अधिक मतदान की अपील, लोकतंत्र का आधार
Bikaner, Rajasthan:कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बरसलपुर में किया मतदान पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव में अपने मताधिकार का किया प्रयोग विधायक भाटी ने क्षेत्र के मतदाताओं से अधिकाधिक मतदान की अपील की बोले-मतदान लोकतंत्र की मजबूती का आधार, हर वोट क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने का किया आह्वान0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, हाईकोर्ट में एक वकील के अपमान को लेकर लिखा पत्र, बार एसोसिएशन ने कहा एक अदालत में वकील का अपमान हुआ, सीनियर वकील का कोर्ट में मजाक भी बनाया गया, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस से मामले का संज्ञान लेने की मांग की, पत्र जारी कर बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस से संज्ञान लेने की मांग की, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कहा अगर कोर्ट में वकील का अपमान होगा तो हम बर्दास्त नहीं करेंगे, बार एसोसिएशन ने उक्त कोर्ट के बहिष्कार की भी चेतावनी दी।0
0
Report
यमुना साफ, छठ तैयारी तेज: दिल्ली के घाटों पर 1400 से ज्यादा निर्माण
New Delhi, Delhi:दिल्ली में लगातार यमुना की सफाई का कार्य चल रहा है हमेशा से यमुना की सफाई सरकार की पहली प्राथमिकताओं में से एक रही है अब यमुना की सफाई के साथ-साथ छठ त्यौहार की तैयारी भी चल रही है दिल्ली में सारे घाट पर छत के लिए काम चल रहा है इस बार सरकार 1400 से ज्यादा घाट बनाएगी आईटीओ के हाथी घाट पर भी छत के लिए पूरी जगह बना दी गई है रंगाई और पुताई का काम जारी है 6 नवंबर तक सारे घाटों पर काम को पूरा करने के लिए समय दिया गया है उसके बाद सिर्फ फाइनल टच और सफाई का काम ही कर जाएगा अभी सब जगह पर सब को स्वच्छ पानी देने के लिए जगह बनाई जा रही है जिसमें लोग पूजा कर सके सूर्य को आज दे सके रात को उनके वहां पर रहने के लिए व्यवस्था की जा रही है मौसम भी बदल जाएगा सर्दी होने लगेगी तो उसके लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं तो वहीं पर सुरक्षा को भी ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस के सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी सीसीटीवी से सर्विलांस किया जाएगा और बहुत सारे मॉडल घाट भी बनाए जा रहे हैं जहां पर ज्यादा लोग पूजा करने पहुंचेंगे कुछ विप भी आएंगे तो उसे बीच कई सारे इंतजाम किए जा रहे हैं 13 नवंबर से त्यौहार की शुरुआत होगी 16 नवंबर तक मनाया जाएगा और 16 नवंबर सोमवार के दिन सरकार द्वारा पब्लिक होलीडे घोषित कर दी गई है ताकि जो लोग पूजा करने आएंगे उनको आराम जनता को भी किसी समस्या का सामना न करना पड़े किसी के साथ-साथ यमुना में भी सफाई के लिए नए एसपी को मंजूरी दे दी गई है सरकार की कोशिश है कि पहले सारे नालों को ट्वीट किया जाए उसके बाद पानी जाकर यमुना में गिरे यमुना की सफाई सरकार की पहली प्राथमिकताओं में से रहिए और इस पर काम किया जा रहा है कोशिश की जा रही है कि यमुना में डैड को निकाल कर साफ किया सके पहले के मुकाबले अब यमुना में बदबू आती काम हो गई है और सरकार का कहना है दो से ढाई साल बाद यमुना की तस्वीर बदलती हुई दिखाई देगी0
0
Report
जोधपुर में पंचायत चुनाव आज शुरू; वोटिंग तेज, सुरक्षा कड़ी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में बुधवार को जोधपुर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। जिले की 17 पंचायत समितियों के अंतर्गत 442 ग्राम पंचायतों में मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह नजर आ रहा है। दूसरे चरण में 13 लाख 18 हजार 443 मतदाता जिला परिषद सदस्यों के लिए अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। वहीं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में 10 लाख 77 हजार 600 मतदाता मतदान करेंगे। जिला परिषद के 34 वार्डों में 118 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि पंचायत समितियों के 261 वार्डों में 787 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। मतदान के लिए जिले में 1270 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ओसियां, तिवरी, सामराऊ, उमेदनगर, बावड़ी, भोपालगढ़, आसोप, पीपाड़ शहर, सालवा खुर्द, मंडोर, लूणी, धवा, बिलाड़ा, कापरड़ा, केरू और झंवर सहित विभिन्न क्षेत्रों में मतदान जारी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम चूनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले की 50 ग्राम पंचायतों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। संवेदनशील परिस्थितियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 69 मोबाइल पार्टियां तैनात की गई हैं। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। विकास के मुद्दों पर ग्रामीण कर रहे मतदान मतदान के दौरान ग्रामीणों में अपने पसंदीदा प्रत्याशी को चुनने को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर मतदान कर रहे हैं। बिजली, पानी और सड़कों जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान करने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जा रही है.0
0
Report
Advertisement
3 करोड़ से संवरेगा किशोरी महल स्मारक: लोहागढ़ की ऐतिहासिक धरोहर पुनर्जीवित
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर का इतिहास शौर्य, पराक्रम और अजेय गाथाओं से भरा है। इसी इतिहास का एक मुख्य केंद्र है लोहागढ़ किले में स्थित 'महाराजा किशोरी महल स्मारक'। यह वही ऐतिहासिक इमारत है जहाँ महारानी किशोरी ने कभी दिल्ली विजय की पटकथा लिखी थी। अब इस प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहर को संवारने के लिए राज्य सरकार ने 3 करोड़ रुपये की लागत से संरक्षण का काम शुरू किया है। भरतपुर के जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने खुद मौके पर पहुंचकर इस जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। क्या है इस महल का गौरवशाली इतिहास और कैसे इसे भावी पीढ़ियों के लिए सहेजा जा रहा है, देखिए हमारी इस विशेष ग्राउंड रिपोर्ट में...0
0
Report
ट्रिपल मर्डर के आरोपी का घर बुलडोजर से ढहा गया
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के सआदतगंज में 26 अक्टूबर को हुए ट्रिपल मर्डर कांड के मुख्य आरोपी वैभव शुक्ला का घर मंगलवार देर रात बुलडोजर कार्यवाही की तहत ढहा दिया गया। सुबह से ही इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल है लेकिन इस कार्रवाई के बाद से लोगों में जबरदस्त उत्साह है उनका कहना है कि 24 घंटे के अंदर ऐसी कार्यवाही करके पूरे देश में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की एक बड़ी नजीर पेश की गई। हालांकि अभी तक की कार्रवाई में पूरे परिवार को हिरासत में लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
जोधपुर के विस्थापित नागरिकों ने पहली बार वोट डाला, सीएए के बाद उम्मीदें
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राजस्थान के पंचायती राज चुनावों के दौरान लोकतंत्र का एक भावुक नजारा देखने को मिला। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर में पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर आए और हाल ही में सीएए कानून के तहत भारतीय नागरिकता पाने वाले विस्थापितों ने अपने जीवन में पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया। नयापुरा चौखा क्षेत्र में कतारों में खड़े इन नए मतदाताओं के चेहरों पर एक अलग ही चमक और आंखों में खुशी साफ झलक रही थी। डॉ. दलजीराम, रमेश कुमार और प्रीतम जयपाल जैसे विस्थापितों ने बताया कि पाकिस्तान में उन्हें दोयम दर्जे का जीवन जीना पड़ता था, जहाँ वोट डालने का कोई अधिकार नहीं था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि सीएए के जरिए उन्हें मुख्यधारा में शामिल किया गया है। यह सिर्फ वोट देने का अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र में सवाल पूछने और अपने क्षेत्र के विकास को तय करने की शक्ति है। पहली बार वोटर बने इन नागरिकों को अब अपनी बस्तियों में पक्के पट्टे, सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलने की पूरी उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में प्रसूता की मौत पर परिजनों का हंगामा, निजी अस्पताल पर वसूली का आरोप
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी 28 वर्षीय प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और अधिक बिल वसूलने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू की है। अस्पताल पक्ष का बयान आना अभी शेष है।0
0
Report
उत्तराखंड विधानसभा: विपक्ष पर निशाना, स्पीकर ने बैठक 11.20 तक स्थगित
Dehradun, Uttarakhand:ब्रेकिंग गैरसैण उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन सदन की कार्रवाई शुरू होते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने विपक्ष की निंदा की अरविंद पांडे ने कहा कि विधानसभा के आखिरी सत्र में संयुक्त फोटो सेशन में विपक्ष के विधायकों से बार-बार निवेदन किया गया लेकिन वह फोटो सेशन में शामिल नहीं हुए यह गलत परंपरा है इसकी निंदा होनी चाहिए इसके साथ ही निंदा प्रस्ताव पास करने के लिए भी कहा गया भाजपा विधायकों ने कहा कि विपक्ष ने परंपरा का उल्लंघन किया है स्पीकर रितु खंडूड़ी ने कहा कि सभी विधायकों को स्पीकर ने निमंत्रण दिया था सदन में भाजपा और कांग्रेस विधायकों के बीच वाद विवाद हुआ स्पीकर ने कहा बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद की 310 की सूचना को 58 गृहीता पर सुना जाएगा कांग्रेस विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में किया हंगामा नेता प्रतिपक्ष ने कहा नियम 310 पर हमने महत्वपूर्ण सूचना दी है नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी विधायक वेल पर आए कांग्रेस भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नियम 310 में चर्चा की मांग कर रही थी स्पीकर ने कांग्रेस की मांग खारिज की स्पीकर ने 11.20 तक के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित की0
0
Report
यूपी अनुसूचित नियोजनाओं के श्रमिकों के लिए VDA दरें संशोधित, अक्टूबर 2026 से प्रभावी
Noida, Uttar Pradesh:जी के नेतृत्व में श्रम विभाग,उत्तर प्रदेश द्वारा श्रमिकों के आर्थिक हितों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य के 74 अनुसूचित नियोजनाओं के लिए परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (VDA) की संशोधित दरें निर्धारित की गई हैं। जनवरी से जून, 2026 के अखिल भारतीय उपभोक्ता सूचकांक के औसत 431 अंकों के आधार पर परिवर्तनीय महंगाई भत्ते का पुनर्निर्धारण किया गया है。 इसके अंतर्गत प्रदेश के अकुशल, अर्द्धकुशल एवं कुशल श्रमिकों की मासिक न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की गई है। संशोधित दरें 01 अक्टूबर, 2026 से प्रभावी होंगी तथा 31 मार्च, 2027 तक लागू रहेंगी।0
0
Report
Advertisement
