icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241406
SaurabhSaurabhFollow31 Jan 2025, 05:36 am

Hardoi - महिला को कार में उठाकर बंधक बनाने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandeli, Uttar Pradesh:

हरदोई जिले में एक दलित महिला के साथ जबरदस्ती किए जाने का मामला सामने आया है, घटना उस समय हुई जब ढोंढपुर निवासी रजकोरा अपने घर से सेमरा चौराहा जा रही थीं, रास्ते में सफेद रंग की कार सवार लोगों ने जबरन उन्हें उठा लिया और सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा स्थित एक मकान में बंधक बनाकर उनकी पिटाई की, इस मामले में पुलिस ने सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी रामलखन, उसकी पत्नी लाली और पुत्र आकाश को गिरफ्तार कर लिया है, घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी अंकित मिश्र ने मौके का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नर्मदा पानी आया पर प्रेशर नहीं, किसान आंदोलन की तैयारी तेज

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के मक्सी क्षेत्र में पहली बार किसानों को सिंचाई के लिए नर्मदा का पानी उपलब्ध कराने की शुरुआत हुई, लेकिन पर्याप्त प्रेशर नहीं मिल पाने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। पिछले 14 दिनों से किसान खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। हालात यह हैं कि हजारों बीघा में बोई गई गेहूं, चना सहित अन्य रबी फसलें पानी के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। समस्या से परेशान किसानों ने मक्सी में एकत्रित होकर बैठक की और जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए आंदोलन की रणनीति तैयार की। दरअसल, नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना के तहत मक्सी क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए नर्मदा का पानी उपलब्ध कराया जाना है। जलालपुर खेड़ा और लुनियाखेड़ी रोड सहित आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों किसानों ने रबी सीजन में गेहूं, चना और अन्य फसलों की बोवनी की है। किसानों को उम्मीद थी कि नर्मदा परियोजना से समय पर पानी मिलने से सिंचाई की समस्या दूर होगी, लेकिन पानी की आपूर्ति शुरू होने के बाद भी पर्याप्त प्रेशर नहीं मिलने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच प रहा है। किसानों का कहना है कि पिछले 14 दिनों से वे सिंचाई के लिए पानी का इंतजार कर रहे हैं। कहीं तीन दिन में एक बार पानी मिल रहा है तो कहीं कम प्रेशर के कारण पानी खेतों तक पहुंच ही नहीं पा रहा। किसानों ने बीज, खाद और बोवनी के साथ सिंचाई पर हजारों रुपए खर्च किए हैं। ऐसे में समय पर पानी नहीं मिला तो उनकी पूरी मेहनत और लागत बर्बाद हो सकती है। लगातार पानी की कमी के चलते फसलों पर संकट गहराने लगा है। बैठक कर आंदोलन की बनाई रणनीति सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से परेशान किसानों ने मक्सी में बैठक आयोजित कर अपनी समस्याएं रखीं। किसानों ने कहा कि जब परियोजना के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी दिया जा रहा है तो उसका लाभ खेतों तक भी पहुंचना चाहिए। केवल पानी छोड़े जाने से किसानों की समस्या हल नहीं होगी, जब तक पर्याप्त प्रेशर के साथ नियमित आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जाती। किसानों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। ट्रिपिंग के कारण नहीं बन रहा पर्याप्त प्रेशर वहीं, नर्मदा परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि ट्रिपिंग की समस्या के कारण पानी का पर्याप्त प्रेशर नहीं बन पा रहा है। अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार कर समस्या के समाधान का प्रयास करने की बात कही है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक पानी की आपूर्ति सुचारू कर पाते हैं। फिलहाल किसानों की नजरें नर्मदा के पानी पर टिकी हैं, क्योंकि समय पर सिंचाई नहीं हुई तो हजारों बीघा में खड़ी फसल प्रभावित हो सकती है।
0
0
Report

बड़ागांव धसान में सिंचाई लापरवाही के विरोध में किसानों ने चक्का जाम किया

Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान कस्बे में सिंचाई विभाग की लापरवाही से नाराज किसानों ने ककरवाहा ललितपुर मार्ग पर किया चक्काजाम, वही किसानों का कहना है की नहरों की साफ सफाई नहीं होने के कारण उनके खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे उन्हें खेती करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वही किसानों का कहना है की नहरें गंदगी से पूरी तरह भरी हुई हैं और लंबे समय से इनकी सफाई नहीं कराई गई है, इसी समस्या को लेकर आक्रोशित किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई, चक्काजाम की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसानों को समझाते हुए नहरों को जल्द ही साफ करने का आश्वासन दिया जिसके बाद चक्का जाम खोला गया।
0
0
Report
Advertisement

शेखपुरा पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेद कर 23 पिस्टल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा पुलिस बड़ी करवाई करते हुए मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। पुलिस ने मौके से 23 अर्धनिर्मित पिस्टल और उपरकण जब्त किया है। जबकि मौके से धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह करवाई शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र बाईपास स्थित बुधौली मुहल्ले मे किया। पुलिस की इस करवाई पर एसडीपीओ ने नगर थाना थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस की करवाई पर विस्तृत जानकारी दिया। एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हार्डवेयर दुकान के आड़ में आरोपी द्वारा मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर हथियार का निर्माण करता था जिसकी सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस दुकान में छापेमारी कर बड़ी करवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया हैं। जिसके पास से 23 अर्धनिर्मित पिस्टल सहित 32 तरह के हथियार के बनाने के उपरकण को जब्त किया है। एसडीपीओ ने कहा कि आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया कि आरोपी का ससुराल मुंगेर जिला है जहां से ही आरोपी हथियार बनाने सीख है उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी ने एक हथियार बेचने की बात स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस गिरफ्तार आरोपी को कड़ी पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ ने कहा कि आरोपी अकेले ही मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर हथियार बनाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

छठ पूजा की धूम: बाजार में खरीदारी और घाटों पर आस्था का उत्साह

Ambala, Haryana:लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम पूरे देश में है। शाम को व्रती नदी, तालाब और छठ घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे। इससे पहले सुबह से ही बाजारों में भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग सूप, दौरी, गन्ना, ठेकुआ के लिए आटा, गुड़, घी, नारियल, केला, सेब, संतरा, शकरकंद, सिंघाड़ा और नए वस्त्रों की खरीदारी में जुटे हैं। फलों और पूजा सामग्री की दुकानों पर लंबी कतारें लगी हैं। बाजार में खरीदारी करने आए व्रती और लोगों ने बताया कि आज शाम को वह पूजा करेंगे, जिसको लेकर वे बाजार में खरीदारी करके वे वापस जाते हैं! छठ चार दिन का पर्व है - नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य। इसमें व्रती 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखते हैं। यही इसकी सबसे बड़ी मान्यता है। माना जाता है कि सूर्य देव और छठी मैया की पूजा से संतान की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि, रोगों से मुक्ति और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें किसी मूर्ति की नहीं, बल्कि साक्षात प्रकृति की पूजा होती है। यही एकमात्र पर्व है जिसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसमें जात-पात, अमीर-गरीब का कोई भेद नहीं होता। सभी व्रती एक ही घाट पर, एक ही विधि से पूजा करते हैं। यही इसे सामाजिक समानता का प्रतीक बनाता है। छठ की शुरुआत कहां से हुई, इस पर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। इतिहासकार इसे वैदिक काल से जोड़ते हैं। बिहार को ही इस पर्व की जन्मभूमि माना जाता है, क्योंकि यहां की गंगा, कोसी और सोन नदियों के तट पर यह परंपरा पनपी और फिर पूरे भारत और विदेशों तक फैल गई। बाजार में खरीदारी करने आए पुरुष व स्त्रियों ने बताया कि इस त्यौहार पर वह चढ़ते सूरज और डूबते सूरज दोनों को ही अर्क देते हैं और उनकी पूजा करते हैं इसी को लेकर वे बाजार में खरीदारी करने आए हैं! क्योंकि आज शाम से इसकी विधिवत पूजा की शुरुआत हो जाएगी उनका कहना है कि इस पर्व से उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है छठ मैया उनके वरदान देती है और उनके बच्चों की रक्षा भी करती है
0
0
Report

खूँटी में छठ महापर्व की तैयारी चरम पर, घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा बढ़ी

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । एंकर - खूँटी में नहाए खाए के साथ छठ महापर्व शुरू हो गया है आज खरना पर्व है। इसके लिए सभी छठव्रति अपने अपने घरों में पूजा पाठ की तैयारी करने लगे हैं। वहीं शहर को साफ सफाई किया जा रहा है। साथ ही, जहाँ छठव्रति और श्रद्धालुजन अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसलिए सभी छठ घाटों की साफ सफाई करके रंग-रोगन किया गया है। राजा तालाब नया तालाब और चौधरी तालाब को सजा दिया गया है। दीवारों पर छठ महापर्व के सम्बंधित आकर्षक चित्र उकेरे गये हैं। साथ ही घाट के सीढ़ियों पर आकर्षक सोहराय पेंटिंग की गयी है। जिसमें और सड़कों व मुहल्लों की साफ-सफाई की जा रही है। नगर पंचायत की प्रशासक दीप्रिया मिंज ने बतायी कि विपिन छठ घाटों में पूरी तरह साफ सफाई करती है तैयार कर दिया गया है साथ ही चूना और ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया है चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं विभिन्न मुगलों के सड़कों की साफ-सफाई की जा रही है। क्योंकि यह नाम निष्ठा और पूरी पवित्रता का पर्व है। इसलिए सड़कों पर मांस मछली की दुकानें भी नहीं लगेगी। विभिन्न सड़कों के मोहल्ले में पानी का छिड़काव किया जाएगा। साथ ही , सभी छठ घाट में लाइट की व्यवस्था की गई है और स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

श्री रघुनाथ जी एकेडमी में बाल दिवस पर बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन सीतापुर। रेउसा क्

RKRamendr KumarFollow11m ago
Bamhnawa, Uttar Pradesh:श्री रघुनाथ जी एकेडमी में बाल दिवस पर बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन सीतापुर। रेउसा क्षेत्र के अकसोहा स्थित श्री रघुनाथ जी एकेडमी में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा सामाजिक विज्ञान से संबंधित आकर्षक वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने अपने-अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली और विशेषताओं के बारे में आत्मविश्वास के साथ जानकारी दी। विद्यार्थियों की प्रतिभा देखकर मुख्य अतिथि सहित अभिभावक और शिक्षक काफी प्रभावित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. राकेश पाण्डेय रहे। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही बच्चे आगे चलकर देश का भविष्य बनेंगे।
0
0
Report

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग, यात्रियों की सुरक्षित निकासी

Noida, Uttar Pradesh:Mathura (Uttar Pradesh): Amarnath Yadav (Co, Mant) on bus catches fire due to suspected short circuit on Yamuna Expressway near milestone 110. All passengers rescued safely, no casualties reported (Source: Police Media Cell) आज दिनांक 14/11/2026 को यमुना एक्सप्रेसवे पर राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 110 पर एक बस जो कि दिल्ली से छतरपुर की ओर जा रही थी, अचानक short circuit के कारण उसमें आग लग गई और तत्काल पेट्रोलिंग वाहन व अन्य पुलिसकर्मी व अन्य लोगों के द्वारा पहुंचकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वह बस आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड मार्ट टोल व अन्य फायर ब्रिगेड मथुरा की गाड़ी आकर के आग पर काबू पाया गया; सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
0
0
Report
Advertisement

छठ के पहले कोडरमा की झूमरी तिलैया फल मंडी में खरीदारी ने दिखे उत्साह

Koderma, Jharkhand:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कोडरमा का फल मंडी सजकर तैयार हो गया हैं। झूमरी तिलैया स्तिथ बाजार समिति फल मंडी हजारीबाग, गिरिडीह, नवादा समेत आसपास के कई जिलों की सबसे बड़ी फल मंडी हैं, जहाँ देश के विभिन्न हिस्सों से फलों की आवक जारी है। आज यहां थोक कारोबारियों की भीड़ हैं और आज यहां बिहार के नवादा, रजौली और गया के अलावे सीमावर्ती जिलों से ख़रीदद्दार पहुँच रहे हैं। वहीं कल यहाँ स्थानीय ग्राहकों की भारी भीड़ उमडेगी। इधर झूमरी तिलैया फल मंडी के कारोबारियों ने पर्याप्त मात्रा में फल का स्टॉक मंगा लिया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फलों की कीमतों में वृद्धि हुई है ,लेकिन फल कारोबारियों को उम्मीद है कि आस्था के इस महापर्व पर छठव्रतियों की खरीदारी प्रभावित नहीं होगी। झूमरी तिलैया स्तिथ बाजार समिति में कश्मीर से सेब, नागपुर और पंजाब से संतरा, आंध्र प्रदेश से नारियल और केला तथा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से अनानस मंगाया गया है। पानीफल स्थानीय पंपू तालाब और हजारीबाग से पहुंचा है। फल विक्रेता गिरधारी ने बताया कि मंडी में इस वर्ष 10 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। बिहार के रजौली से आए फल व्यवसायी बिनोद कुमार गुप्ता और संतोष यादव ने बताया कि दूसरी मंडियों की तुलना में यहां फल सस्ते मिलते हैं। साथ ही खरीदारी पर कमीशन भी नहीं देना पड़ता। व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद छठ की खरीदारी पर इसका विशेष असर नहीं पड़ रहा है।
0
0
Report

छठ घाटों की सफाई में मुस्लिम समुदाय ने भी बढ़ाया हाथ

Ansar Nagar, Jharkhand:छठ घाटों की सफाई में दिखी सामाजिक एकता, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी बढ़ाया हाथ चतरा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर चतरा में छठ घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर परिषद के कर्मियों के साथ आम लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि सफाई अभियान में मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए और छठ घाटों की सफाई में अपना योगदान दिया। सभी लोगों ने मिलकर घाटों की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। लोगों की सामूहिक भागीदारी ने यह संदेश दिया कि त्योहार किसी एक समुदाय का नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी प्रेम का प्रतीक भी होते।
0
0
Report
Advertisement

मध्यMurani पुलिस ने हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया: दो पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस बरामद

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लौकही थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।दो पिस्तौल 19 कारतूस के साथ एक हथियार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गुप्त सूचना पर लौकही थाना ने हिरपट्टी गांव स्थित अनिल पासवान के घर की छापेमारी।गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है।एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से दो पिस्तौल मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने घर मे मौजूद एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति से हथियारों की खरीद-बिक्री और आपूर्ति के नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।थानाध्यक्ष गौरव कुमार की टीम ने छापामारी के क्रम में घर के अंदर बेड के गद्दे से दो पिस्तौल, दो मैगजीन,उन्नीस जिंदा कारतूस और कारतूस का पट्टा बरामद किया है। SSP ने स्पष्ट कहा कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की कार्रवाई से नेपाल बॉर्डर इलाके में अवैध कारोबारियों सहित मादक पदार्थ तस्कर और हथियार तस्करों में हड़कम्प मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है।
0
0
Report

रवि किशन शुक्ला ने रेलवे स्टेशन पर छठ के लिए मजबूत व्यवस्थाओं का दावा किया

Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला रेलवे स्टेशन पर छठ के लिए घर लौट रहे यात्रियों से बातचीत किया। उन्होंने कहा, "छठ के इस महापर्व पर 241 ट्रेनें स्पेशल चलाई गई हैं ताकि लोग यहां से आ जा सकें। डेढ़ से दो लाख लोगों का आवागमन इस त्यौहार में होता है। किसी को कोई तकलीफ ना हो इसके लिए 2000 से ज्यादा फेरियां चल रही हैं... होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, पानी की व्यवस्था है, जर्मन हैंगर लगाया गया है... किसी को कोई परेशानी ना हो इसकी खास निगरानी करने के लिए मैं स्वयं आया हूं। मैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।"
0
0
Report

छतरपुर अस्पताल में प्रसूता की डेढ़ महीने बाद मौत, लापरवाही के आरोप

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर अस्पताल में प्रसूता की डेढ़ महीने बाद मौत, लापरवाही के आरोप. अस्पताल प्रबंधक का कहना है कि महिला को स्टेबल करके मेडिकल कॉलेज रेफर किया था. मामले में पीएम और जांच के आदेश दिए गए हैं. मृतिका के परिजनों ने शव को अस्पताल के सामने रखकर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया, बाद में पुलिस की समझाइश के बाद जाम खुला. मृतिका प्रसूता के पति का आरोप है कि ऑपरेशन में ब्लाडर की नस कट गई, ब्लीडिंग हुई, बच्चेदानी निकालनी पड़ी और बाद में किडनी फेल हो गई. इलाज में करीब 15 लाख रुपये खर्च हुए, मकान गिरवी रखना पड़ा. अस्पताल प्रबंधक का कहना है कि ब्लीडिंग के बाद सर्जिकल और मेडिसिन टीम ने 3-4 यूनिट ब्लड चढ़ाकर महिला को स्टेबल करके 29 तारीख की सुबह ही मेडिकल कॉलेज रेफर किया था. डेढ़ महीने तक कहां इलाज चला, इसकी जानकारी नहीं है. महिला को मृत अवस्था में लाया गया. हमने पूरी तरह मैनेज करके, स्टेबल करके मेडिकल कॉलेज रेफर किया था. अब टीम द्वारा पीएम होगा, उच्च अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top