icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Sunil KumarSunil KumarFollow24 Dec 2024, 10:33 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झालरापाटन नगरपालिका अध्यक्ष का पार्क निरीक्षण, गंदगी पर सफाई की सख्त मांग

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के झालरापाटन नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आज एक्शन मोड में नजर आए। पालिका अध्यक्ष अंशु गुप्ता अपने साथी पार्षदों के साथ झालरापाटन बस स्टैंड के समीप स्थित बिरसा मुंडा पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे और वहां पसरी गंदगी और अव्यवस्थाओं को देखकर भारी नाराजगी जताई। झालरापाटन पालिकाध्यक्ष अंशु गुप्ता साथी पार्षदों के साथ जब निरीक्षण करने बिरसा मुंडा पार्क पहुंचे, तो उन्हें गेट पर ताला लटका नजर आया। जिसे खुलवाकर जब अंदर गए, तो जगह-जह घास उगी हुई दिखी तथा पूरे पार्क में गंदगी फैली थी। अव्यवस्थाओं और गंदगी को देखकर पलिका अध्यक्ष अंशु गुप्ता भड़क उठे और सफाई निरीक्षक को मौके पर ही जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि भारी भरकम खर्च के बाद इस पार्क का निर्माण आमजन के उपयोग के लिए किया गया है, लेकिन पार्क के निर्माण के बाद से ही इसके मुख्य गेट पर ताला लटका रहता है। जिससे शहर का नागरिक और बच्चे इस पार्क का उपयोग ही नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि नगरपालिका द्वारा नरेगा श्रमिकों के माध्यम से सफाई कार्य करवाया जा रहा, लेकिन पार्क में फिर भी गंदगी अटी पड़ी है। ऐसे में पार्क की नियमित सफाई करवाई जाए। बेतरतीब उगी घास की कटाई करवाकर पार्क को उपयोग लायक बनाया जाए। पालिका अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने पार्क के बाहर निजी बसों और अन्य वाहनों के जमावड़े को लेकर भी नाराजगी जताई। इसके साथ ही पार्क के बाहर खड़ी बसों के यात्रियों द्वारा भी फैली गंदगी पर बिफर पड़े। पालिकाध्यक्ष ने पार्क के बाहर भी सफाई व्यवस्था को नियमित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पालिका अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। शहर की स्वच्छता को लेकर कोई समझौता नहीं होगा।
0
0
Report

OP राजभर ने PDA फॉर्मूला बदला: परिवार, दौलत और अपराधी गठजोड़ का दावा

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा, "समय-समय पर अखिलेश जी PDA का फॉर्मूला बदलते रहते हैं और कल का उनका फॉर्मूला निकला कि PDA का परिवार। P से परिवार हो गया राम गोपाल यादव, D से हो गया धनी राम दौलतमंद हैं, वो आ गए। अब बचा A, तो ये तीसरा कोई अपराधी पकड़कर ले आएंगे। पीडीए का फुलफॉर्म हुआ परिवार, दौलतमंद और अपराधी। जो मुसलमान उनके यहां लीडर हैं, लीडर नहीं लोडर हैं। जो सपा में लोडर हैं उनके मुंह पर अखिलेश जी ने जूता मारा है कि अगर तुम बोलोगे तो पार्टी से निकाल दिए जाओगे। हम जो कर रहे हैं, हमारा संबंध भाजपा से है। बाप भाजपा से राज्यसभा सांसद है तो बेटो के भी हम भाजपा से राज्यसभा सांसद बनाएंगे। तुम बोलोगे तो जूता मारेंगे। कल अखिलेश जी ने यह बात साबित कर दी।" लखनऊ, यूपी: मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने सपा के दावे कि भाजपा विधायक संपर्क में हैं, पर कहा, "समय पर पता चलेगा। पिछले विधानसभा, विधान परिषद और राज्यसभा चुनाव में कौन टूटा था? वही टूटे थे न।"
0
0
Report

इमरान मसूद ने राहुल गांधी की मुहिम के पक्ष में कहा, विपक्ष हर जगह जाएगा

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च निकालने पर कहा, "...राहुल जी ने जो मुहिम चलाई हुई है, राहुल जी ने जो अलख जगाया है उसको लेकर सब जगह जाएंगे।" दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के यूपी चुनाव में 150 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान पर कहा, "मेरी राय वही है जो प्रभारी जी की राय है, इसके अलावा और क्या राय होगी? जो मेरी पार्टी की राय है, जो मेरे प्रभारी की राय है, वही राय मेरी होगी, इसके अलावा क्या राय होगी? मैं अपने प्रभारी की बात करूँगा... जो मेरे प्रभारी कहेंगे वो मानूँगा, जो मेरी पार्टी कहेगी वो मानूँगा, मैं अपनी पार्टी के साथ बंधा हूँ, मुझे किसी दूसरे की तरफ देखना ही नहीं है।"
0
0
Report
Advertisement

मौलाना साजिद रशीदी बोले- अखिलेश यादव मुस्लिम वोट से जीते, मुसलमानों से दूरी बना रहे

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी द्वारा राज्यसभा में मुस्लिम प्रतिनिधित्व को लेकर अखिलेश यादव पर उठाए सवालों पर कहा, "ये बिल्कुल सच्चाई है। मैंने भी कल इस पर एक बयान दिया था कि अखिलेश यादव का मुस्लिम प्रेम ये देखने को मिला है कि उनकी तरफ से दो राज्यसभा में नामांकन हुए हैं, उनमें से एक भी मुसलमान नहीं है। हालांकि वो मुसलमानों के वोट से जीते हैं। अब इसीलिए उनके अंदर कहीं न कहीं एक चीज पैदा हो रही है कि जिस रास्ते पर भारतीय जनता पार्टी चल रही है, उसी रास्ते पर वो भी चलना चाहते हैं और मुसलमानों से कहीं न कहीं दूरी बनाने का काम कर रहे हैं..."
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में ICCC से प्रदूषण नियंत्रण: 24x7 निगरानी और नो PUC नो फ्यूल

New Delhi, Delhi:दिल्ली में प्रदूषण पर रियल टाइम नजर रखने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर यानी ICCC की शुरुआत की गई है. दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है. आज से राजधानी में ‘नो PUC, नो फ्यूल’ व्यवस्था लागू हो गई है. यानी बिना वैध PUC के वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. वार रूम का वॉकथ्रू दिखाया गया है कि किस तरीके से प्रदूषण के विरुद्ध जंग जारी है और पूरे वार रूम को कैसे तैयार किया गया है. अलग-अलग बड़ी स्क्रीन पर AQI और पोल्यूटेंट डेटा दिख रहा है, राजधानी की मॉनिटरिंग हो रही है कि किस जगह कितनी गाड़ियों में कमी आई है, ग्राउंड पर टीमों के साथ कंस्ट्रक्शन साइट के रीयल-टाइम डेटा आ रहा है और अगर कहीं आग लगती है तो उसका अलार्म भी कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगा. आधुनिक तकनीक के जरिए प्रदूषण के स्रोतों की पहचान कर संबंधित विभागों को तेजी से कार्रवाई के लिए जानकारी दी जाएगी. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने लोगों से अपील की है कि फ्यूल लेने से पहले अपना PUC जरूर बनवा लें ताकि चालान की कार्रवाई हो सके. दीपावली के बाद बढ़ने वाले प्रदूषण के मद्देनजर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने और सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाने की भी अपील की है. दिल्ली की हवा साफ रखने के लिए वाहन पर सख्ती लागू हो चुकी है; नो PUC नो फ्यूल लागू है. ग्रीन क्रैकर्स के उपयोग को भी कहा गया है ताकि त्योहार उत्साह के साथ और पर्यावरण का ध्यान रखा जा सके. ICCC की शुरुआत के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली प्रदूषण के विरुद्ध जंग 24x7 जारी रहेगी. केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और स्थानीय विधायक अरविंदर सिंह लवली मौजूद रहे. बिहार/दिल्ली के प्रदूषण नियंत्रण अभियान में ग्रीन वार रूम और आधुनिक तकनीक से निगरानी जैसे कदम शामिल हैं. सरकार अब इन कदमों से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में आने वाले दिनों में दिखने वाले प्रभाव पर नजर बनाए रखेगी.
0
0
Report
Advertisement

म नरायणी बाढ़ घटने के बाद महराजगंज के राहत शिविरों में परेशानी जारी

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- नेपाल के पहाड़ों में बारिश थमने के बाद नारायणी नदी के जलस्तर में भले ही तेजी से कमी आई हो लेकिन महाराजगंज में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें अभी भी खत नहीं हुई है । निचलौल तहसील के सोहगीबरवा, भोतहा, शिकारपुर और गेडहंवा समेत कई इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंचने से पांच हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। अब नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद कई गांवों में घरों के अंदर और आसपास पानी जमा है। यही वजह है कि गेडहंवा में कई परिवार पिछले छह दिनों से अपना घर छोड़कर बाढ़ राहत शिविर में रहने को मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से राहत शिविर में राशन और जरूरी दवाओं की व्यवस्था की गई है, लेकिन बाढ़ के पानी से घरों में रखा सामान और खाद्यान्न बर्बाद होने से लोगों की परेशानी बनी हुई है। तस्वीरें महराजगंज के निचलौल तहसील क्षेत्र के गेडहंवा की हैं । कुछ दिन पहले तक यहां नारायणी नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा था और देखते ही देखते कई घर बाढ़ की चपेट में आ गए। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया। अब नदी का जलस्तर कम हो रहा है बारिश भी थम चुकी है लेकिन गांव के लोगों की जिंदगी अभी सामान्य नहीं हो पाई है । कई घरों में अब भी बाढ़ का पानी जमा है। घर में रखा राशन, कपड़े और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान पानी की वजह से खराब हो गया है। ऐसे में परिवारों के सामने घर लौटने से पहले साफ-सफाई और दोबारा गृहस्थी बसाने की चुनौती है। करीब six दिन से राहत शिविर में रह रहे हैं। प्रशासन की तरफ से राशन और दवाइयां मिल रही हैं, लेकिन घर में पानी भरने से काफी सामान बर्बाद हो गया है। पानी निकलने के बाद ही घर वापस जाकर हालात देख पाएंगे। नारायणी नदी का जलस्तर भले ही अब नीचे आ रहा हो, लेकिन गेडहंवा समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। कई परिवारों के घरों में पानी और कीचड़ जमा है जबकि बड़ी मात्रा में घरेलू सामान भी बर्बाद हो चुका है। ऐसे में लोगों को अब पानी उतरने के साथ-साथ राहत और नुकसान की भरपाई का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top