241001
हरदोईः सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
Hardoi, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में कोतवाली शहर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अमरदीप द्विवेदी निवासी मोहल्ला ऊंचा थोक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी जिसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित धारा में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक सुरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
घाघरा गुनिया में 15वें वित्त आयोग की सड़क मोरम कम पड़ा, ग्रामीण जांच चाहते हैं
Gumla, Jharkhand:गुमला के घाघरा प्रखंड के गुनिया गांव में 15वें वित्त आयोग की राशि से बनी मिट्टी-मोरम सड़क को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता और भुगतान प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में पर्याप्त मोरम का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिसके कारण बारिश के बाद सड़क कई जगह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई। ग्रामीणों ने एमबी, भुगतान और निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच की मांग की है. घाघरा प्रखंड के कुहीपाट पंचायत अंतर्गत गुनिया गांव में टीहरू साहू के घर से मंगा उरांव के घर तक करीब दो किलोमीटर सड़क का निर्माण 15वें वित्त आयोग की राशि से कराया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के कुछ समय बाद ही बारिश शुरू होते ही सड़क कई जगह धंसने लगी और कीचड़-दलदल में बदल गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में निर्धारित मात्रा के अनुरूप मोरम का इस्तेमाल नहीं किया गया। सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मरीजों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस और अन्य वाहनों के गांव तक पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है. एमबी और भुगतान पर भी सवाल ग्रामीणों ने सड़क की एमबी यानी मेजरमेंट बुक को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि एमबी के आधार पर भुगतान हुआ है तो सड़क की लंबाई, चौड़ाई, इस्तेमाल की गई सामग्री और निर्माण गुणवत्ता का स्थल पर सत्यापन किस स्तर पर किया गया, इसकी जांच होनी चाहिए। भुगतान को लेकर भी अलग-अलग जानकारी सामने आई है। ग्रामीण करीब दो लाख रुपये भुगतान होने की बात कह रहे हैं, जबकि पंचायत सचिव वीरेंद्र साहू ने बताया कि योजना में अब तक एक लाख रुपये का भुगतान हुआ है। ऐसे में वास्तविक भुगतान की स्थिति संबंधित अभिलेख और ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. जिम्मेदारों का पक्ष मुखिया फागुवा उरांव ने स्वीकार किया कि सड़क निर्माण में मोरम की कमी हुई है। उन्होंने कहा कि लाभुक समिति को सड़क का काम बेहतर तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया है。 वहीं कनीय अभियंता जीवन एक्का ने बताया कि सड़क में मोरम की कमी की शिकायत मिली है। उनके अनुसार निर्माण के समय सड़क ठीक थी, लेकिन बारिश और पानी के कारण सड़क खराब हुई है। उन्होंने कहा कि सड़क का काम पूरा कराया जाएगा。 ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीण चाहते हैं कि सड़क की स्थल जांच, एमबी, भुगतान अभिलेख और निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए。 अब सवाल यह है कि अगर सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप हुआ था, तो निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क की स्थिति इतनी खराब क्यों हो गई? और अगर निर्माण में कमी थी, तो एमबी तैयार करने तथा भुगतान से पहले गुणवत्ता का सत्यापन किस स्तर पर हुआ? ग्रामीणों की मांग है कि जांच के बाद यदि कोई अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए。0
0
Report
92.75 लाख साइबर ठगी: इंजीनियर-डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार; गिरोह का नेटवर्क उजागर
Baran, Rajasthan:92.75 लाख की साइबर ठगी मामलें में इंजीनियर और डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार, ठगी नेटवर्क का खुलासा - कमीशन के लालच में उपलब्ध करवाए जा रहे थे बैंक खाते, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार बारां के व्यापारी विष्णु गालव को ट्रेडिंग एप में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 92.75 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने डॉक्टर, कंप्यूटर इंजीनियर और फिजियोथेरेपिस्ट समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है。 जांच में ठगी का ऐसा नेटवर्क सामने आया है, जिसमें कमीशन के लालच में बैंक खाते उपलब्ध करवाए जा रहे थे। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि पीड़ित की 17.51 लाख रुपए की रकम आरोपी केमिकल्स नाम की फर्म के बंधन बैंक खाते में पहुंची थी। खाते में 10-15 दिन में साइबर ठगी से 3-4 करोड़ रुपए तक का लेनदेन हुआ पुलिस ने फिजियोथेरेपिस्ट राज अतुल भाई पडसाला को गिरफ्तार किया जो अहमदाबाद में आर्य केमिकल्स नाम से फर्म चलाता है। नवंबर 2025 में राज की मुलाकात कंप्यूटर इंजीनियर याज्ञनिक अशोक भाई रमाणी से हुई थी। वैज्ञानिक ने उसे बैंक खाता किराए पर देने पर खाते में आने वाली रकम का 2 से 3 प्रतिशत कमीशन और एक लाख रुपए प्रतिदिन देने का लालच दिया। इस लालच में आकर राज ने फर्म का एटीएम, चेकबुक, बैंक डायरी और खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर उसे दे दिया। याज्ञनिक ने यह खाता राजकोट निवासी डॉ. जयदीप कुमार आदरेशणा और लक्ष्मण जयंतीलाल वाघेला को दिया। याज्ञनिक और लक्ष्मण बैंक किट लेकर फ्लाइट से दिल्ली, उत्तराखंड के रुद्रपुर और वहां से नेपाल बॉर्डर पार कर धनगढ़ी और काठमांडू पहुंचे। नेपाल में उनकी मुलाकात साइबर ठगी गिरोह के सरगना से हुई。 आरोपियों ने बैंक खाता और मोबाइल सिम उसे उपयोग के लिए सौंप दिया। जिसका उपयोग साइबर ठगी की रकम लेने और आगे ट्रांसफर करने में किया गया। पुलिस ने डॉ. जयदीप कुमार, लक्ष्मण जयंतीलाल वाघेला, राज अतुल भाई पडसाला, याज्ञनिक अशोकभाई रमाणी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 20 लाख रुपए होल्ड करवाए व 10 लाख रुपए पीड़ित को वापस करवाए गए。 बारां निवासी विष्णु गालव से एक महिला ने मैसेंजर एप पर संपर्क कर ट्रेडिंग में निवेश कर अधिक मुनाफे का झांसा दिया। शुरुआत में 54 हजार रुपए का लाभ दिखाकर विश्वास जीता। उसके बाद विष्णु और उसकी पत्नी संगीता के बैंक खातों से 92.75 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। एप पर रकम डॉलर में बढ़ती हुई दिखाई जाती रही जब विष्णु ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो पैसा नहीं निकला। ठगी का अहसास होने पर 20 दिसंबर 2025 को मामला दर्ज कराया। इस मामले में जनवरी 2026 में मध्यप्रदेश से राजेश कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया था। उसके बैंक खाते में 15.20 लाख पहुंचे थे। मध्यप्रदेश की आरोपित शैक्षणिक उद्यान समिति के खाते में भी पीड़ित की 10 लाख रुपए जमा हुए थे। इस मामले में मोहम्मद जिशान, विकास तिवारी और चार्ल्स रोड्रिक को मार्च में गिरफ्तार किया गया। इनके अलावा अभिषेक अनिल नारकर उर्फ गोसात और मोहम्मद रशेद फकीर, मोहम्मद बलोच उर्फ लक्की, को अगस्त में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।0
0
Report
दिवेआगर समुद्रतट पर भीषण दुर्घटना: आठ छात्रों की मौत, परिजनों का आक्रोश
Chendhare, Maharashtra:दिवेआगर समुद्रकिनारी भीषण दुर्घटनेने आठ विद्यार्थ्यांचा बुडून दुर्दैवी अंत झाला. शवविच्छेदना नंतर मृतदेह श्रीवर्धन उपजिल्हा रुग्णालयात ताब्यात देण्यात आले. दुर्घटनेतून बचावलेल्या विद्यार्थ्यांना घेऊन सहलीची बस आळंदीकडे रवाना झाली. पुण्यातील आळंदी येथील खासगी क्लासची सहल दिवेआगरला आली होती.0
0
Report
Advertisement
भोपाल में केंद्रीय मंत्री के दौरे के कारण ट्रैफिक डायवर्ट, बस-रूट बदले
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में 2 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री के भोपाल दौरे के चलते ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा शाम 6 बजे से यात्री बसों के रूट में बड़ा बदलाव होगा सीहोर-उज्जैन की बसें हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी नहीं जा सकेंगी राजगढ़-ब्यावरा की बसें खजूरी बायपास-बैरागढ़ होकर हलालपुर पहुंचेंगी नादरा बस स्टैंड जाने वाली बसें गांधीनगर-करोंद रूट से जाएंगी भारी और मालवाहक वाहनों का भदभदा से गांधीनगर तक रूट बदला रहेगा रात 8 बजे से सामान्य वाहनों के रूट में भी बदलाव किया जाएगा एयरपोर्ट-बैरागढ़ जाने वाले वाहन नीलबड़-खजूरी बायपास होकर जा सकेंगे सीहोर-इंदौर के लिए रातीबड़-झागरिया मार्ग का उपयोग करें एम्बुलेंस-फायर ब्रिगेड पर रोक नहीं; ट्रैफिक हेल्पलाइन 0755-2677340, 2443850।0
0
Report
पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराध रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के निर्देशन में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 133/2026, धारा 137(2), 127(3), 65(1) BNS व 3/4(2)पॉक्सो से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रवेश कुमार पुत्र रामलौट, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी कटघरवा (कटेहरी), प्रतापपुर चमरूखा, थाना अहिरौली, जनपद अंबेडकरनगर को थाना क्षेत्र के बरगदवा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
महिलाओं ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल। साप्ताहिक बाजार के दिन गुरुवार शाम परतावल चौराहे पर बाइक की टक्कर के बाद दो महिलाओं ने एक युवक और उसके चाचा की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गई। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
चतरा में CISF ने 70 टन अवैध कोयला जब्त किया; जंगलों में माफियाओं में हड़कंप
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: सीसीएल क्षेत्रों में CISF की बड़ी कार्रवाई, धमधमिया जंगल और फुलबसिया से 70 टन अवैध कोयला किया जब्त. CISF की इस कार्रवाई से कोयला माफियाओं में मचा हड़कंप. यह कार्रवाई मुख्य रूप से पहली कार्रवाई सीसीएल के एनके और पिपरवार क्षेत्र के धमधमिया जंगल में हुई. जहां CISF ने अवैध खनन के कई जुगाड़ और उपकरणों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया और जंगल में छिपाकर रखना गया करीब 20 टन कोयला, 80 किलो विद्युत तार और एक इलेक्ट्रिक सबमर्सिबल पंप बरामद किया है. इतना ही नहीं टीम ने जंगल मे बिछाए गए अवैध बिजली कनेक्शन भी काट दिए. वहीं फुलबसिया साइडिंग के पीछे छापेमारी में करीब 50 टन अवैध कोयला बरामद किया गया है. CISF अब इस कोयले के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय माफियाओं का पता लगाने में जुटी है. बरामद कोयले को सुरक्षित डंप में रखवाने के लिए CCL प्रबंधन से लॉजिस्टिक सहयोग मांगा गया है।0
0
Report
धनबाद के आठ लेन मार्ग पर अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचला, मौत
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के आठ लेन मार्ग पर असर्फी अस्पताल के समीप सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई, जब व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मृतक का सिर बुरी तरह कुचला गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाने का आदेश
Ansar Nagar, Jharkhand:एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा इश्तेहार चतरा : एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी रमेश उरांव,ग्राम लुटू तिलैया थाना सदर, के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया। यह इस्तेहार सदर थाना कांड संख्या 358/2024 में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत चिपकाया गया। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी के फरार रहने पर चतरा न्यायालय ने धारा 82 के तहत उद्घोषणा जारी करते हुए उसके घर समेत प्रमुख स्थानों पर इश्तेहार चस्पा करने का आदेश दिया। न्यायालय ने आरोपी को 9 अक्टूबर 2026 को सिविल कोर्ट, चतरा में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। अन्यथा घर की कुर्की जब्ती की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
गांधी जयंती: सत्य और अहिंसा का वैश्विक संदेश आज भी प्रेरित करता है
Noida, Uttar Pradesh:संपूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा और करुणा का पथ दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर कोटिशः नमन。 आपका जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और मानवता के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। आपके विचारों ने न केवल भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, बल्कि पूरी दुनिया को शांति, सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश दिया。 आपका जीवन और आदर्श आज भी हमें सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है。 #GandhiJayanti0
0
Report
Lucknow: विद्युत तार चोरी गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 201 kg कॉपर ट्रांसफॉर्मर कॉइल बरामद
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Amit Kumar Anand (DCP North, Lucknow) on Arrest of 4 Accused in Electricity Cable and Wire Theft Case/ Recovery of Stolen ABC and HT/LT Cables and Wires/ Recovery of 10 Copper Transformer Coils Weighing 201 Kg/ Multiple Theft Cases in Malihabad and Other Police Station Areas Revealed/ 3 Accused Absconding थाना मल्लियाबाद टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए विद्युत तार एवं ट्रांसफार्मर कॉइल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है जिनका नाम रणजीत यादव, मनोज यादव, शिवा यादव, मोनू यादव ये सभी निवासी थाना काकोरी लखनऊ के हैं।0
0
Report
वाराणसी में कैप्टन स्मिट मच्छर की सेहत के लिए विशेष प्रार्थना और गंगा आरती
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी (उत्तर प्रदेश): कैप्टन स्मिट मच्छर के शीघ्र स्वस्थ होने और लंबी उम्र के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष प्रार्थना और गंगा आरती आयोजित की गई0
0
Report
Advertisement
छबड़ा नगर पालिका: पहली बोर्ड बैठक में सड़क चौड़ीकरण, कचरा संग्रहण और नीलामी प्रस्ताव मंजूर
Baran, Rajasthan:सड़क चौड़ीकरण, कचरा संग्रहण और भूमि नीलामी समेत कई प्रस्ताव मंजूर बारा जिले की छबड़ा नगर पालिका की साधारण सभा की पहली बोर्ड बैठक गुरुवार को अध्यक्ष रीना सुमन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगरीय विकास, स्वच्छता, राजस्व संवर्धन और निर्माण कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। नए बोर्ड की पहली बैठक में नगर पालिका इओ सन्दीप गहलोत सहित सभी 35 पार्षद मोजूद रहे खसरा नंबर 622, वसुंधरा नगर व दवाई बस्ती के रिक्त भूखंडों की नीलामी प्रक्रिया शुरू करने तथा इन्द्रा कॉलोनी थोक सब्जी मंडी की दुकानों की नीलामी पर सहमति बनी। भारी वाहनों पर ₹200 प्रवेश शुल्क, घर-घर कचरा संग्रहण पर ₹40 मासिक यूजर चार्ज तथा बस स्टैंड पर ₹100 प्रति वाहन प्रति ट्रिप शुल्क निर्धारित किया गया。 MRF के लिए ₹40 लाख, RFID सिस्टम ₹50 लाख, श्रमिकों के लिए ₹70 लाख और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए ₹1.50 करोड़ की स्वीकृति दी गई। अम्बेडकर सर्किल से प्रेमसिंह सिंघवी सर्किल तक सड़क चौड़ीकरण व विद्युत लाइन भूमिगत करने सहित अन्य सड़कों के लिए भी ₹1.50-1.50 करोड़ स्वीकृत किए गए。0
0
Report
नारायणी नदी ने महराजगंज में 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, राहत सामग्री वितरित
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में नारायणी नदी ने 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नेपाल से छोड़े गए भारी पानी के चलते निचलौल तहसील के सोहगीबरवा, भोतहा, शिकारपुर समेत दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। करीब 15 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई। अब नारायणी नदी का जलस्तर घट रहा है और गांवों से बाढ़ का पानी निकलने लगा है, लेकिन लोगों की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुईं हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्थानीय भाजपा विधायक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री वितरित की। बाढ़ से बचाव के लिए नेपाल के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के बाद नारायणी नदी उफान पर आ गई थी और 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वाल्मीकि बैराज से करीब साढ़े पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के सोहगीबरवा समेत दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। लगभग 15 हजार लोग प्रभावित हुए। प्रशासन ने समय रहते राहत शिविरों में पहुंचाकर कम्युनिटी किचन के जरिए प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया। अब नदी का जलस्तर कम हो रहा है और गांव से पानी धीरे-धीरे निकल रहा है पर कुछ इलाकों में मुश्किलें हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और सिसवा के भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल नाव के जरिए प्रभावित गांवों में पहुंचे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की और प्रभावित परिवारों का हाल जाना। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले सात दिनों से प्रभावित इलाकों में कम्युनिटी किचन के जरिए भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। SDRF, PAC, स्थानीय पुलिस, SDM, स्वास्थ्य, सिंचाई और पशुपालन विभाग समेत कई टीमें मौके पर तैनात हैं। जलस्तर घटने से यातायात व्यवस्था जल्द सामान्य होगी। नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है ताकि पीड़ितों को सरकारी राहत उपलब्ध कराई जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए थे। विधायक प्रेम सागर पटेल ने बताया कि चार हजार से अधिक राहत पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। बाढ़ के बाद नारायणी नदी का जलस्तर घटने के बावजूद नुकसान के कई सवाल बाकी हैं और प्रशासन दावा है कि प्रभावित परिवारों का सर्वे कर सरकारी सहायता दी जाएगी।0
0
Report
शहापूर ST अड्डे पर पेड़ गिरा, कार चकनाचूर, बस फँसी, बिजली बाधित
Thane, Maharashtra:शहापूर एसटी आगारात महाकाय वृक्ष कोसळून लाल कार चक्काचूर, बसचेही नुकसान, परतीच्या वादळी पावसाचा हाहाकार.. शहापूरला परतीच्या पावसाचा मोठा फटका बसला आहे, आम्ही तुम्हाला दाखवत असलेला हा व्हिडिओ शहापूर एसटी आगारातील आहे, जिथे महाकाय झाड कोसळून कार चक्काचूर झाली आहे. तर बसचंही काही प्रमाणात नुकसान झाले आहे. काल संध्याकाळी शहापूरमध्ये वादळी वाऱ्यासह झालेल्या परतीच्या पावसाने मोठे नुकसान केले आहे. हा व्हिडिओ आहे शहापूर बस आगारातील. रात्रीच्या वेळेस एक मोठे झाड मुळासकट उन्मळून थेट लाल कारवर पडले. कारचे मोठ्या प्रमाणात नुकसान झाले आहे, तर मागे उभी असलेली एसटी बसही या झाडाखाली अडकली आहे. सुदैवाने जीवितहानी झाली नाही. वादळामुळे शहरात अनेक ठिकाणी झाडे विजेच्या तारांवर पडली, महावितरणचे पोल पडले आणि अनेक गावांचा वीजपुरवठा खंडित झाला आहे. जीवरक्षक टीमने झाड हटवण्याचे काम केले, मात्र सार्वजनिक बांधकाम विभाग वेळेवर पोहोचला नसल्याचा आरोप नागरिक करत आहेत. महावितरण कंपनीने वीजपुरवठा तातडीने सुरळीत करावा अशी मागणी होत आहे.0
0
Report
Advertisement
