241204
हरदोई - पुलिस पर पिटाई का आरोप, एसपी बोले आरोप निराधार
Sandila, Uttar Pradesh:हरदोई , पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए परिजनों ने किया रोड जाम. ASP ने आरोप बताए निराधार, परिजनों का आरोप बकरी चोरी के आरोप में पुलिस ने की थी पिटाई .पिटाई से आहत होकर युवक ने की आत्महत्या, कोतवाली शहर क्षेत्र का मामला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा, मैनपुरी व इटावा में मुख्यमंत्री कैशलेस योजना और 239 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
Noida, Uttar Pradesh:शिक्षक सम्मान, जनकल्याण व विकास के संकल्प को नई गति देने के उद्देश्य से आज जनपद आगरा, मैनपुरी और इटावा की पावन धरा पर आयोजित महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिलने जा रहा है। आगरा में 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ होगा। साथ ही, मैनपुरी, करहल, इटावा, जसवंतनगर एवं भरथना विधान सभा क्षेत्रों के लिए लगभग ₹1,286 करोड़ से अधिक लागत की 239 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया जाएगा। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, चेक, टूल-किट एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित होंगे। ये पहलें क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करते हुए जनसुविधाओं, स्वास्थ्य सुरक्षा और समृद्धि के नए युग की आधारशिला सिद्ध होंगी।0
0
Report
खूँटी में एसआईआर फेज-1: असमान मौसम में 90% काम पूर्ण, कठिनाई जारी
Khunti, Jharkhand:पाँच दिन शेष बचे हैं एसआईआर पहला फेज का काम , विपरीत परिस्थिति में बीएलओ द्वारा किया जा रहा विशेष पुनरिक्षण। एसआईआर के पहले फेज का कार्य अब चार ही दिन शेष बच गये हैं। खूँटी जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकट परिस्थिति में भी 90 % एसआईआर का कार्य हो गया है। अन्य परिवार जो एसआईआर कराना नहीं चाहते थे, वही नहीं बल्कि नेटवर्क समस्या, अशिक्षा, बरसात के समय कृषि कार्य के लिए लगना इन परिस्थितियों के बावजूद बीएलओ व सुपरवाइजर आदि कार्य में लगे हुए हैं। खूँटी जिले के कई ऐसे बीहड़ इलाके हैं जहाँ न तो ऑनलाइन प्रक्रिया पूरा करने के लिए मोबाईल टावर कार्य करता है और न ही इंटरनेट की अच्छी सुविधा उपलब्ध है। ऐसी परिस्थिति में बीएलओ और सुपरवाइजर पहाड़ों में चढ़कर या फिर गांव से बाहर निकलकर उंचा स्थान में जाकर एसआईआर का कार्य कर रहे हैं। बरसात का मौसम और खेती बारी का समय साथ ही घोर अशिक्षा , जहाँ एसआईआर के प्रति ज्ञान न होने पर संदेह के आगोश में भी कार्य कर रहे हैं। अड़की प्रखंड के बीएलओ सुपरवाइजर बीरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का घोर अभाव है, लोग बातों को समझ नहीं पाते हैं। खेती के समय है जिससे लोग कृषि कार्य के लिए लग जाते हैं। तीसरी सबसे बड़ी समस्या है कि इंटरनेट कार्य नहीं करता है जिसके कारण लोगों का ओनलाइन एसआईआर काम के लिए पहाड़ों में चढ़ना पड़ता है और नहीं तो गांव से बाहर दूर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरा करना पड़ता है। उपायुक्त ज़ावेद हुसैन ने बताया कि विपरीत परिस्थिति में भी दुर्गम इलाकों में लोग काम कर रहे हैं। ये बड़ बात है लेकिन एसआईआर भी बहुत आवश्यक है। इससे नागरिकता के अधिकार का पता चलता है। इसलिए इसके बावजूद भी एसआईआर काम में अच्छी उपलब्धि है। इसलिए सभी इस काम में समय और साथ दें। ताकि इसका अंतिम तिथि 29 जुलाई से पहले पूरा किया जा सके। वहीं उन्होंने आगे के कार्य कु जानकारी प्रदान की।0
0
Report
बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचलकर मृत किया; शिक्षिका घायल
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। हादसे में सरकारी स्कूल की शिक्षिका के पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे प्रमोद महतो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी रीना कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी रामनारायण महतो के पुत्र प्रमोद महतो के रूप में हुई है। जबकि घायल रीना कुमारी सरकारी स्कूल में बीपीएससी शिक्षिका हैं। दोनों पति-पत्नी बेगूसराय में किराए के मकान में रहकर जीवनयापन कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, रीना कुमारी स्कूल से छुट्टी के बाद अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान लाखो के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायल शिक्षिका का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि सरकारी शिक्षिका जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है.0
0
Report
Advertisement
जोरी काली मंदिर में प्रेमी युगल की शादी, लड़की ने सुरक्षा लेकर आशंका जताई
Ansar Nagar, Jharkhand:जोरी काली मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी, युवती ने अपनी सुरक्षा को लेकर जताई आशंका चतरा : जिले के वशिष्टनगर थाना क्षेत्र स्थित जोरी काली मंदिर में एक प्रेमी युगल ने समाज से बच बचाकर शादी रचा ली। इस शादी की चर्चा चारो ओर हो रही है। जानकारी के अनुसार, हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव निवासी राहुल कुमार तथा बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र की रहने वाली सुमन कुमारी के बीच पिछले करीब छह माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि जब दोनों के संबंधों की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने युवती को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों प्रेमी युगल अपने निर्णय पर अटल रहे। इसी बीच दोनों साथ जीने और साथ मरने की कसमें खाकर घर से भाग निकले और जोरी काली मंदिर पहुंच गए और दोनों ने शादी रचा ली। शादी रचाने के बाद युवती ने अपने तथा अपने पति को असुरक्षित बताया। उसने कहा कि यदि उसके पति के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए उसकेजिम्मेदारी उसी के परिवार को होगी। फिलहाल दोनों की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।0
0
Report
दरभंगा हिंसा मामले में डिप्टी मेयर नाजिया हसन की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग
Darbhanga, Bihar:स्लग-हिंसा मामले में नामजद दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन बोर्ड की बैठक में पहुंचीं,पुलिस पहुचने की भनक लगते गिरफ्तारी की डर से हुई फरार,भाजपा ने मांगा इस्तीफा,एसएसपी बोले एफआईआर में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी,किसी को बख्शा नहीं जाएगा,रात भर पुलिस ने की छापेमारी, दरभंगा,नीट पेपर लीक मामले को ले कांग्रेस नेत्री व डिप्टी मेयर के नेतृत्व में आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और पथराव मामले में नामजद डिप्टी मेयर नाजिया हसन को लेकर शहर की राजनीति तेज हो गई है। पुलिस ने उन्हें मामले में आयोजक के रूप में नामजद किया है, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग लगातार उठ रही है। इसी बीच शनिवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक में भाग लेने के लिए डिप्टी मेयर नाजिया हसन नगर निगम पहुंचीं। उनकी मौजूदगी की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन बैठक समाप्त होने से पहले ही वह वहां से निकल गईं। इस कारण पुलिस उन्हें गिरफ्तारी नहीं कर सकी। उसके बाद पुलिस उनके घर भी पहुँची, लेकिन वे नही मिली ,पुलिस ने नामजद और चिंहित उपद्रवियों के गिरफ्तारी के लिये रात भर बिभिन्य इलाको में छापेमारी की, घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के जिला मंत्री बालेंद्र झा ने कहा कि जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया है, तो हिंसा के मामले में नामजद और संवैधानिक पद पर रहते हुए आंदोलन का नेतृत्व करने वाली डिप्टी मेयर को भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से नाजिया हसन की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि हिंसा मामले में जिन-जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। डिप्टी मेयर से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि एफआईआर में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। बाइट 1,बालेंदु झा,भाजपा जिला मंत्री 2, जगुनाथ रेड्डी,SSP दरभंगा0
0
Report
जोधपुर-ओसियां मार्ग पर भूसे से लदा ट्रक पलटा, चालक को नींद आई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर-ओसियां भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर भूसे से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलटा ट्रक, भादरा से गुड़ामालानी जा रहा था भूसे से लदा ट्रक, गगाड़ी क्षेत्र के चण्डालिया स्थित गोदारा की ढाणियों के पास हुआ हादसा, सड़क पर बिखरा भूसा, ट्रक भी हुआ क्षतिग्रस्त गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नहीं, पुलिस ने यातायात कराया सुचारु.0
0
Report
Advertisement
रुद्रप्रयाग में धान रोपाई तेज, किसान मिलकर खेतों में सहयोग कर रहे
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड | उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के ग्रामीण इलाकों में धान की रोपाई का काम ज़ोरों पर है, जहाँ किसान पारंपरिक सामुदायिक सहयोग के ज़रिए खेतों में मिलकर काम कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग के मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट कहते हैं, "...जो ज़मीनें बंजर हो गई थीं, वहाँ फिर से पौधे लगाने का काम चल रहा है... हमारी कुछ योजनाएँ ज़मीनी स्तर पर काम कर रही हैं और इसके अलावा, हम किसानों के लिए मशीनीकरण और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर भी काम कर रहे हैं। खेती में निवेश के तौर पर हम बीज, बायो-फ़र्टिलाइज़र और बायो-केमिकल भी बाँट रहे हैं।"0
0
Report
रायपुर Zone-8 के स्वास्थ्य विभाग ने 8 संस्थानों पर ई-चालान काटे; औचक कार्रवाई
Begun, Rajasthan:रायपुर नगर निगम Zone-8 की स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई गंदगी मिलने पर 8 संस्थानों पर 20 हजार का ई-चालान पिकाडली होटल पर 10 हजार, बंटी नमकीन पर 5 हजार का जुर्माना हरमन ढाबा पर 2 हजार, अग्रवाल होटल पर 1 हजार का चालान जनशिकायत सही मिलने पर औचक निरीक्षण में हुई कार्रवाई आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-8 की टीम ने की कार्रवाई संस्थानों को भविष्य में स्वच्छता बनाए रखने की सख्त चेतावनी0
0
Report
दिल्ली मेट्रो: सभी स्टेशनों पर यात्री सेवाएं फिर से शुरू
Noida, Uttar Pradesh:Delhi Metro Rail Corporation Service update All stations of the Delhi Metro network are open (both entry and exit) for passenger services.0
0
Report
Advertisement
बारां में रात के अंधेरे में कार का पिछला शीशा तोड़कर बदमाश भागे
Baran, Rajasthan:बारां शहर में देर रात एक मांगरोल रोड पर घर के बाहर खड़ी कार पर अज्ञात बदमाशों ने कार का पीछे का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी रात करीब 3 बजे डायल 112 पुलिस ने फोन कर दी। सूचना मिलते ही कार मालिक मौके पर पहुंचे तो कार का पिछला शीशा पूरी तरह टूटा हुआ मिला तथा कार के अंदर एक बड़ा पत्थर पड़ा हुआ था। कार हमेशा की तरह कार्यालय के सामने खड़ी थी। आये दिन घरों के बाहर खड़ी रहने वाली कारों के शीशों के टूटने की घटनाओं से लोगों में रोष है0
0
Report
अदानी पावर प्लांट की बाउंड्री से 32 बीघा मार्ग बंद, पंचायत को नुकसान
Baran, Rajasthan:अदानी पावर प्लांट की एक ओर करतूत आई सामने, बाउंड्री वॉल से बंद हुआ 32 बीघा भूमि का रास्ता, पंचायत को हर साल लाखों का नुकसान बारां के कवाई ग्राम पंचायत कवाई की लगभग 32 बीघा बीड़ काश्त भूमि तक जाने वाला वर्षों पुराना पारंपरिक मार्ग अदानी पावर प्लांट की बाउंड्री वॉल बनने के कारण पूरी तरह बंद हो गया है। रास्ता बंद होने से खेतों तक ट्रैक्टर व अन्य कृषि उपकरण नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे पंचायत की आय पर सीधा असर पड़ रहा है। क्षेत्र में कृषि भूमि का औसतन मुनाफा करीब 15,000 प्रति बीघा है। लेकिन सुगम रास्ता न होने के कारण किसान इस भूमि को लेने से कतरा रहे हैं। मजबूरी में पंचायत को यह जमीन महज 5,000 प्रति बीघा के आसपास ही मुनाफे पर देनी पड़ रही है। रास्ता बंद होने और बारिश का पानी भरा रहने से पंचायत के राजस्व में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। चंपालाल चंदेल प्रशासक ( सरपंच )ग्राम पंचायत कवाई का कहना है कि यह बीड़ भूमि ग्राम पंचायत की निजी आय का सबसे बड़ा और स्थायी स्रोत है। लेकिन अदानी पावर प्लांट द्वारा पुराना रास्ता बंद कर देने से किसान लीज लेने से बच रहे हैं, जिससे पंचायत को हर साल आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार शिकायतें भेजी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। रास्ता बंद होने से फसल की बुवाई और कटाई के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बाइट- चंपालाल चंदेल प्रशासक सरपंच ग्राम कवाई विजुअल - बांउड्री वाल,अदानी पावर प्लांट0
0
Report
जंतर मंतर पर CJP का धरना खत्म, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कदम
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Morning Visuals from Jantar Mantar दिल्ली: वीडियो जंतर-मंतर से है, जहाँ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा धरना दिया जा रहा था। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने कल अपना धरना समाप्त कर दिया।0
0
Report
Advertisement
गोंडा के बालिका विद्यालय की रसोइया पर छात्रा पर जलाने का आरोप; जांच शुरू
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय झंझरी दर्जीकुआं में बीते 15 सालों से तैनात रसोईया मनसा मौर्या की शनिवार देर दबंगई और संवेदनहीनता देखने को मिली है। जब 12 वर्षीय कक्षा 7 की छात्रा प्रतीक्षा शर्मा खाना खाने के लिए गई रसोईया द्वारा उसे चावल, रोटी दी गई जब उसने सब्जी मांगा तो नाराज होकर के रसोईया मनसा मौर्या द्वारा चम्मच के माध्यम से गरम सब्जी कढ़ाई से निकाल करके उसके बाएं हाथ पर डाल करके उसे जला दिया। जहां चार उंगलियां जलने के बाद 12 वर्षीय प्रतीक्षा शर्मा बर्दाश्त नहीं कर पाई और वार्डन किरण वर्मा के पास पहुंचकर जानकारी दे रही थी। इतने में ही उसकी हालत खराब हो गई और बेहोश हो गई तत्काल वार्डन किरण वर्मा द्वारा परिवार के लोगों को सूचना देकर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर ले जाएगा जहां पर करीब 3 घंटे तक 12 वर्षीय प्रतीक्षा शर्मा का डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया है। ठीक होने के बाद शनिवार देर रात परिजनों के अनुमति पर वार्डन किरण वर्मा छात्रा प्रतीक्षा शर्मा को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दर्जी कुंआ लेकर के गई है। ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी रसोईया मनसा मौर्या प्रतीक्षा शर्मा की बड़ी बहन हाई स्कूल की 15 वर्षीय छात्रा सरगम शर्मा के साथ भी चम्मच से मारपीट कर चुकी है उसे मामले में पहले से ही जांच चल रही है और अब उसकी छोटी बहन प्रतीक्षा शर्मा के साथ भी दंबगई की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं प्रिंसिपल और वार्डन से रिपोर्ट मांगी है। बाइट- प्रतीक्षा शर्मा- पीड़ित छात्रा कक्षा 7- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय झंझरी दर्जीकुआं गोंडा। वीओ- पीड़ित छात्रा प्रतीक्षा शर्मा ने बताया कि खाने की घंटी लगी तो हम सब लोग खाना लेने गए लेने गए थे मैंने चावल और रोटी लिया। जब मैं सब्जी लेने के लिए गई तुम मेरे ऊपर जानबूझकर के रसोईया मनसा मौर्या आंटी ने जानबूझकर के खौलती हुई। गरम सब्जी मेरे बाएं हाथ पर गिरा दिया जिससे मेरी हाथ की उंगलियां जल गई है। मेरी दीदी के साथ झगड़ा किया था मेरी मम्मी ने शिकायत किया था उसी को लेकर के मुझसे जलन रख रही है। मुझे चक्कर आने लगा था मैं बेहोश हो गई थी फिर मुझे वार्डन मैम यहां लेकर आई है। मेरी दीदी 14 जुलाई को खाना ले रही थी वह जब दाल लेने गई जो रसोईया है। उन्हें छूने से बहुत दिक्कत होती है मेरी दीदी की थाली उनके सिर में छुए भी नहीं थी। इसी का आरोप लगा करके मेरी दीदी के हाथ में उन्होंने चम्मच से मार दिया था उनका हाथ काला पड़ गया था। मेरी मम्मी ने शिकायत किया तो उनको नोटिस दी गई है उसके बाद उन्होंने इस तरीके से मेरे पास हाथ किया है। ऐसे बहुत बच्चों के साथ इस तरीके से कर चुकी है कहती है मेरा कुछ नहीं कर पाओगी। मैं योगी जी से चाहती हूं कि इनको हमारे विद्यालय रस्टिकेट किया जाए लगातार विद्यालय में हम बच्चों को दिक्कत कर रही है। वहीं वार्डन किरण वर्मा ने बताया कि प्रतीक्षा शर्मा नाम की लड़की खाना लेने गई थी। इसने आ करके मुझे बताया कि मुझे रसोईया ने सब्जी डालकर के मेरे हाथ पर मुझे जला दिया है। मैंने रसोईया को बुला करके पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान इसके हाथ जलने के कारण इसकी तबीयत खराब हो रही थी यह बेहोश हो रही थी तत्काल एंबुलेंस मांगा करके हम लोग यहां लेकर के आए हैं। इसकी बहन के साथ भी वह चम्मच से मारपीट कर चुकी है उसकी जांच चल रही है। हम लोगों ने हटाने के लिए पत्र लिखा है अब ये मामला जिले स्तर का है वहीं से कुछ होना है। बाइट- किरण वर्मा- वार्डन- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय झंझरी दर्जीकुआं गोंडा。 Visual0
0
Report
सारनाथ को UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज घोषित: यूपी को बड़ा सम्मान, मोदी-योगी बधाई
Noida, Uttar Pradesh:UNESCO ने भगवान गौतम बुद्ध से जुड़ी अहम जगह सारनाथ को 'वर्ल्ड हेरिटेज प्रॉपर्टी' के तौर पर मान्यता दी है और इसे 45वां स्थान दिया है। इस मान्यता से भारत का सम्मान बढ़ा है और उत्तर प्रदेश को गर्व का मौका मिला है, साथ ही दूसरे देशों द्वारा भगवान बुद्ध के बारे में फैलाई गई गलतफहमियां भी दूर हुई हैं। ताजमहल, आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी के बाद, उत्तर प्रदेश के लिए UNESCO की यह चौथी बड़ी मान्यता है। यह कामयाबी उत्तर प्रदेश के पर्यटन और पुरातत्व विभागों द्वारा पेश किए गए ठोस सबूतों और उनकी पैरवी का नतीजा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उप्र के लोगों, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को बधाई दी जाती है।0
0
Report
प्रतापगढ़ के लोन धोखे मामले: मौत का झूठा ड्रामा, लोन चुकाने से बचने की साजिश
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में बैंक लोन और इंश्योरेंस क्लेम के लालच में एक युवक ने अपनी मौत का झूठा ड्रामा कर दिया। गंगा पुल पर स्कूटी और सामान छोड़कर फरार हुए कारोबारी को पुलिस ने फरीदाबाद से बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है 12 लाख के लोन से बचने के लिए उसने आत्महत्या की साजिश रची है। बीते 20 जुलाई की रात मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी गंगा पुल पर एक लावारिस स्कूटी, चप्पल और बिना सिम-बैटरी का मोबाइल मिला। जांच में स्कूटी कौशाम्बी निवासी इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी मोहम्मद नदीम की निकली। आशंका जताई गई कि नदीम ने गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस, गोताखोरों, नाविकों और एनडीआरएफ ने कई दिनों तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्विलांस में जुटी पुलिस ने नदीम की पत्नी नाजिया से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि नदीम ने कारोबार के लिए 12 लाख का बैंक लोन लिया था। कर्ज से बचने के लिए उसने आत्महत्या की झूठी साजिश रची। नदीम के साथी विजय पटेल ने बताया कि उसने उसे प्रयागराज से लखनऊ की बस में बैठाया था। लोकेशन फरीदाबाद मिलने पर मानिकपुर पुलिस ने नदीम को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक इंश्योरेंस क्लेम और लोन से बचने के लिए पूरी साजिश रची गई थी। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
