241402
Hardoi: कोहरे के कहर से दुर्घटनाग्रस्त हुई पिकप, बाल बाल बचे पिकप सवार
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के उधरनपुर गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे पर कोहरे के कारण एक पिकअप मिट्टी के अवरोधक पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, बड़ा हादसा टल गया और पिकअप सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना स्थल पर कोई कट या संकेतक बोर्ड न होने के कारण यह हादसा हुआ। NHAI की लापरवाही पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अगर पिकअप थोड़ा आगे बढ़ जाती तो पलटने के कारण जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड के खनन-आदिवासी हितों के लिए राष्ट्रपति से संशोधन विधेयक पर विचार की अपील
Noida, Uttar Pradesh:देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को पत्र लिखकर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर झारखंड और झारखंडवासियों की गंभीर चिंताओं से अवगत कराया है। यह संशोधन केवल राजस्व का विषय नहीं, बल्कि राज्यों की विधायी एवं वित्तीय स्वायत्तता, संघीय ढांचे, आदिवासी समुदायों और खनन प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारों से जुड़ा प्रश्न है। माननीय राष्ट्रपति महोदया जी से विनम्र अनुरोध है कि विधेयक के संवैधानिक, संघीय, वित्तीय एवं सामाजिक प्रभावों पर गंभीरता से विचार करते हुए संविधान के अंतर्गत उपलब्ध सभी विकल्पों पर उचित विचार करने की कृपा करें, ताकि खनिज उत्पादक राज्यों, आदिवासी समाज और खनन प्रभावित क्षेत्रों के हितों को न्यायसंगत महत्व मिल सके।0
0
Report
शाहजहांपुर में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 27 घायल
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के थाना कांट क्षेत्र में फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर जरावन गांव के पास कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार दो दर्जन से अधिक कांवड़िए घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां 27 कांवड़ियों को भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कांवड़िए जलभर कर गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक गाय आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कई अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली के सामने अचानक आए आगमन की वजह से यह हादसा हुआ है घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई आनन फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
पीलीभीत में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: वेतन वृद्धि और राज्य कर्मचारी दर्जा की मांग
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में आशा कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर वेतन वृद्धि और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला मुख्यालय पर एसडीएम को सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 6 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री से हुए 13 सूत्रीय समझौते को अभी तक लागू नहीं किया गया। मुख्य मांगों में आधारभूत भुगतान 10 हजार बढ़ाने, वर्षों से बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान, मातृत्व अवकाश, जीवन व स्वास्थ्य बीमा बढ़ाने और विभिन्न अभियानों की लंबित राशियों का तुरंत निपटारा शामिल है। आशा यूनियन ने फौरन समाधान की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
शिवपाल के बयान पर ब्रजलाल का हमला: संभल दंगों के मुकदमे वापस
Noida, Uttar Pradesh:शिवपाल यादव के बयान पर बीजेपी सांसद बृजलाल का तीखा हमला बृजलाल का दावा- सत्ता में आए तो संभल हिंसा के मुकदमे वापस लेने की बात कर रहे शिवपाल बृजलाल का आरोप- सजायाफ्ता आजम खान को जेल से निकालकर गृह मंत्री बनाने की बात कही गई बृजलाल बोले- सपा की राजनीति में कानून से ऊपर व्यक्तिगत और पार्टी हित 1978 के संभल दंगों का जिक्र कर बृजलाल ने सपा पर साधा निशाना बृजलाल का आरोप- मुलायम सरकार ने 1993 में संभल दंगा मामलों के मुकदमे वापस लिए बृजलाल का दावा- 1978 के संभल दंगे में 184 हिंदुओं की हत्या हुई थी 2024 की संभल हिंसा के मुकदमों को लेकर भी बृजलाल ने सपा पर निशाना साधा बृजलाल का आरोप- सपा सरकारों पर तुष्टिकरण की राजनीति के आरोप लगते रहे हैं अखिलेश सरकार के दौरान मुकदमे वापस लेने के फैसलों पर बृजलाल ने उठाए सवाल बृजलाल का दावा- अखिलेश सरकार ने आतंकवाद से जुड़े 14 मामलों की चार्जशीट वापस लेने की कोशिश की बृजलाल बोले- कोर्ट ने मुकदमे वापस लेने की अनुमति नहीं दी सपा पर बृजलाल का हमला- कानून के राज से समझौता करने का लगाया आरोप बृजलाल ने कहा- तुष्टिकरण के लिए सपा किसी भी सीमा तक जा सकती है0
0
Report
पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर प्रस्ताव के साथ भूमि पुनर्विकास की योजना
Noida, Uttar Pradesh:पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का प्रस्ताव लोकसेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पटना के समग्र एवं सुनियोजित विकास को लेकर समीक्षा बैठक की। पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के निर्माण का प्रस्ताव सामने आया है। साथ ही विभिन्न सरकारी भूमि खंडों के पुनर्विकास की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। आधुनिक तकनीक, पर्यावरणीय मानकों और ‘जीरो वेस्ट मॉडल’ को अपनाते हुए पटना को आधुनिक एवं विकसित शहर के रूप में नई गति देने की दिशा में कार्य किया जाएगा।0
0
Report
BHU परिसर में कुत्ते के हमले से बच्चा गंभीर, CCTV जांच की मांग
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के BHU परिसर में कुत्ते ने मासूम बच्चे पर किया जानलेवा हमला। • मॉर्निंग वॉक पर अपने पिता के साथ निकले बच्चे को कुत्ते ने दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह काटा। • हिंसक कुत्ते ने बच्चे के सिर और चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। • गंभीर रूप से घायल बच्चे की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों को 50 टांके लगाने पड़े। • घटना के बाद खून से लथपथ पड़े बच्चे को राहगीर ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। • घटना के काफी वक्त बाद घायल बच्चे के पिता को मिली जानकारी。 • घायल बच्चे के पिता का नाम प्रेमा राम चौधरी है जो IMS में सीनियर नर्सिंग आफिसर हैं। • पिता ने हिंदी विभाग के सरधा सिंह के पालतू कुत्ते पर काटने का लगाया आरोप। • बच्चे के पिता ने BHU के कुलपति को दी है लिखित शिकायत CCTV के आधार पर उच्च स्तरीय जांच की मांग। • घटना के बाद से BHU रेजिडेंशियल परिसर में रहने वाले कर्मचारियों, डॉक्टरों और छात्रों में भारी आक्रोश और खौफ का माहौल。0
0
Report
Advertisement
कांदिवली पूर्व में दूध मिलावट: अमूल-गोकुळ दूध से 74 लीटर पकड़ा गया
Mumbai, Maharashtra:मुंबईच्या कांदिवली पूर्व परिसरात नामांकित कंपनीच्या दुधात भेसळ करून त्याची विक्री करणाऱ्या एका इसमाला समतानगर पोलिसांनी रंगेहात अटक केली आहे. या कारवाईमुळे परिसरात भेसळयुक्त दूध विक्रीचा प्रकार उघडकीस आला आहे. समतानगर पोलीस ठाण्याच्या हद्दीत दामुनगर परिसरात एका व्यक्तीच्या राहत्या घरात नामांकित कंपन्यांच्या दुधात भेसळ केली जात असल्याची माहिती पोलिसांना मिळाली होती. त्यानुसार १२ ऑगस्ट रोजी पहाटे सुमारे ५ वाजून ५० मिनिटांनी गुन्हे प्रकटीकरण पथकाने संबंधित घरावर छापा टाकला. यावेळी ईरन्ना लिंगव्या गोपनाबोनई हा अमूल आणि गोकुळ कंपनीच्या एक लिटर आणि अर्धा लिटरच्या दूध पॅकेटमध्ये अशुद्ध पाण्याची भेसळ करताना पोलिसांना रंगेहात आढळून आला. छाप्यात पोलिसांनी अमूल आणि गोकुळ कंपनीचे तब्बल ७४ लिटर भेसळयुक्त दूध जप्त केले. तसेच दूध भेसळ करण्यासाठी वापरले जाणारे साहित्य आणि या कंपन्यांच्या नावाच्या बनावट रिकाम्या पिशव्याही पोलिसांच्या हाती लागल्या आहेत. याप्रकरणी समतानगर पोलीस ठाण्यात विविध कलमांनुसार गुन्हा दाखल करण्यात आला असून आरोपीला अटक करण्यात आली आहे. वरिष्ठ पोलीस अधिकाऱ्यांच्या मार्गदर्शनाखाली पोलिसांनी ही कारवाई केली असून, पुढील तपास सुरू आहे.0
0
Report
आजादी की पूर्व संध्या पर गरीब किसान राशन नहीं मिलने पर सड़क जाम
Panna, Madhya Pradesh:आजादी की पूर्व संध्या में गरीब किसान सड़क पर जाम लगाने मजबूर 3 महीनों से राशन नहीं मिला, शिकायत के बाद अधिकारियों ने भी नहीं सुना। फिंगर लगवाने के बाद राशन और पर्ची नहीं देने का आरोप, पीओएस मशीन की पर्ची भी नहीं मिलने की शिकायत। ग्रामीणों के मुताबिक सीएम हेल्पलाइन और संबंधित अधिकारियों से शिकायत के बाद भी राहत नहीं मिली; अंततः ग्रामीणों ने रैपुरा-पन्ना मार्ग पर चक्का जाम कर जिम्मेदार व्यवस्था के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। प्रशासन के हाथ पांव फूले और मौके पर तहसीलदार और पुलिस बल भेजा गया; अधिकारियों ने राहत मिलने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब अपने हिस्से राशन के लिए सड़क पर बैठने को मजबूर हो जाएं, तो जिम्मेदारों की जवाबदेही कब तय होगी? राशन दुकान की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई।0
0
Report
AAP का नया दावा: कोर्ट में दस्तावेजों से दूध- पानी साफ होगा
Delhi, Delhi:आम आदमी पार्टी ने फिर से वही पुराना झूठ एक नई थाली में परोसने की कोशिश की है। FCI को forward किये गए लेटर में पेज 3 में साफ साफ लिखा है कि इस प्रस्ताव से ना तो दिल्ली का वर्तमान में और ना ही भविष्य का कोई कोटा प्रभावित होगा और ना ही दिल्ली सरकार पर कोई वित्तिय बोज आएगा और NERAMAC सभी कानूनों का पालन करेगा। दूसरी तरफ, show cause notice के रिप्लाई में भी para तीन में भी साफ-साफ लिखा है कि communication को केवल forward किया गया था और साफ-साफ बोला गया है कि ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि ये पाया गया कि दिल्ली सरकार का इससे कोई लेना देना नहीं है। दिल्ली सरकार इससे किसी तरह से प्रभावित नहीं होती। और आप भूल क्यों जाते हैं कि दिल्ली में और केंद्र में दोनों में भाजपा सरकार है. जिन भी अधिकारियों पर जो भी कार्रवाई हुई, वो भाजपा सरकार ने की है। हमारी सरकार में कोई भी धांधली बच नहीं सकती। जैसे मैंने विधानसभा में बोला था, मैं फिर से बोलना चाहता हूँ कि ना तो दिल्ली सरकार ने कोई चावल खरीदा, ना बेचा, ना ही हमने हमारा कोई quota किसी को दिया। NERAMAC ने subsidised rate पर FCI से जो चावल उठाया, FCI ने auction रेट से उसका पैसा NERAMAC से वसूला। दिल्ली सरकार का उससे ना तो कोई लेना था, ना ही देना। याद रखिएगा कि इन झूठी बातों से आप मीडिया और सोशल मीडिया में झूठ परोस सकते हैं, पर हम जल्द ही कोर्ट में मिलेंगे। वहां दस्तावेजों से बात होंगी और दस्तावेजों से फैसला होगा। कोर्ट के सामने दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सत्यमेव जयते!0
0
Report
Advertisement
जयपुर में 46 तहसीलदारों के तबादले, राजस्व मंडल के आदेश जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।46 तहसीलदारो के तबादले। राजस्व मंडल ने जारी किए आदेश。0
0
Report
CHAMOLI में टनल घटना: THDC के परियोजना प्रमुख AJAY VERMA का बयान
Noida, Uttar Pradesh:CHAMOLI (UTTARAKHAND): THDC PROJECT HEAD ON TUNNEL INCIDENT IN MAYAPUR PIPALKOTI AJAY VERMA (THDC PROJECT HEAD) S/B0
0
Report
चमोली THDC टनल हादसा: बद्रीनाथ विधायक ने गंभीर जांच और बचाव को प्राथमिकता दी
Noida, Uttar Pradesh:CHAMOLI (UTTARAKHAND): LAKHPAT BUTOLA (MLA, BADRINATH ASSEMBLY CONSTITUENCY) ON THDC TUNNEL ACCIDENT AT PIPALKOTI/ RESCUE OPERATIONS AND CURRENT SITUATION चमोली, उत्तराखंड: बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखपत बुटोला कहते हैं, "यह बहुत दुखद घटना है। कंपनी के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 6:30 बजे यहाँ करीब 28 कर्मचारी काम कर रहे थे। इनमें से 20-21 लोग तो बच निकले, लेकिन सात या आठ लोग अभी भी फँसे हुए हैं। पूरी प्रशासनिक टीम और मेरे सभी साथी यहाँ पहुँच चुके हैं, और हमारी प्राथमिकता बचाव कार्य में लगे लोगों को लगातार मदद पहुँचाना है। हालाँकि, यह हादसा एक गंभीर सवाल खड़ा करता है: पिछले साल भी यहाँ ऐसी ही घटना हुई थी। अगर उसके बावजूद ऐसी लापरवाही जारी रहती है, तो मेरा मानना है कि यह मामला गंभीर चिंतन और गहन जाँच की माँग करता है।"0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: राहुल गांधी पर बीजेपी प्रवक्ता का बयान; मानसिक संतुलन पर सवाल उठाते हुए अयोग्य करार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, "राहुल गांधी की हरकतें साबित करती हैं कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। यह एक पेशेवर अराजकतावादी का व्यवहार है, जो देश के लोकतंत्र पर अपनी हताशा निकाल रहा है। इससे यह भी साफ हो जाता है और साबित होता है कि राहुल गांधी सार्वजनिक जीवन के लिए क्यों अयोग्य हैं."0
0
Report
जोज़िला पास के रंगा मोड़ के पास भू-धँसाव यातायात बाधित, नुकसान नहीं
Noida, Uttar Pradesh:A massive landslide occurred suddenly today near the Ranga Morh section of the Zojila Pass on the Srinagar-Leh Highway, disrupting traffic between the two regions. Thousands of tonnes of debris cascaded down from the mountains, completely blocking a section of the highway; fortunately, there were no casualties. Personnel have been deployed to the site following the incident, and traffic on the Srinagar-Leh National Highway has been halted as a precautionary measure. Reports indicate that a cloudburst in the higher reaches of the Zojila area caused an accumulation of mud and debris near Ranga Morh, officials are closely monitoring the situation and have advised commuters and travelers to exercise extreme caution while passing through the affected area.0
0
Report
भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमडा जनसैलाब जसराना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को
Jasrana, Uttar Pradesh:भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमडा जनसैलाब जसराना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को आयोजित की गई भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान नगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में मौजूद युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। हाथों में तिरंगा थामे युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किया। यात्रा एलआर डिग्री कॉलेज से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजारों से गुजरी। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों और राष्ट्रगीतों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के गूंजते जयकारों से पूरा माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। मुख्य बाजार में स्थानीय नागरिकों ने भी जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। मुख्य मार्ग से होते हुए तिरंगा यात्रा तहसील के समीप स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान पहुंची, जहाँ यह एक जनसभा में तब्दील हो गई। रामलीला मैदान में एकत्र हुए समूह को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने देश की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान को बनाए रखने का आह्वान किया। यात्रा के सफल आयोजन पर कार्यक्रम संयोजक शुभम सैनी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए। मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी, डॉ. उम्मेद सिंह राजपूत, अवनीश गुप्ता, राजीव राजपूत, राजीव गुप्ता, देवेंद्र शाक्य और डॉ. सत्यपाल सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय नेता और सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
