icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

UFBU के आह्वान पर 28–30 सितम्बर से अखिल भारतीय बैंक हड़ताल शुरू

Raipur, Chhattisgarh:बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स यानी UFBU ने 28, 29 और 30 सितंबर को अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया है। इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। यूनियनों की प्रमुख मांग 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की है। इसके अलावा पर्याप्त भर्ती, पुरानी पेंशन व्यवस्था, पेंशन अपडेट और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की चिकित्सा बीमा समेत कई मांगें शामिल हैं। हड़ताल होने पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं。
0
0
Report

दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के लिए तीसरे चरण का अभियान

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: विकासनगर में दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मौजूद अतिक्रमण को हटाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने आज तीसरे चरण में अभियान चलाया. नगर पालिका विकासनगर की टीम के साथ पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में टीम ने अभियान चलाते हुए आज तीसरी बार आगे बढ़ते हुए अवैध अतिक्रमण को हाईवे किनारे से साफ कर दिया. इससे पहले भी दो बार कार्यवाही करते हुए टीम ने 50 से अधिक अवैध अतिक्रमण को मौके से हटाते हुए नेशनल हाईवे को अतिक्रमण मुक्त कराया. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम के साथ इस अभियान में नगर पालिका विकासनगर के कर्मचारी और भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही. कार्यवाही से पहले ही व्यापारी अपनी दुकानों के सामने रखे सामान को हटाते नजर आए. वही रेडी, फेरी और फड़ लगाने वाले लोग भी टीम को देखकर खुद ही अतिक्रमण हटाते नजर आए. फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम का दावा है कि अतिक्रमण पूरी तरह से हटाया जायेगा जिसे लेकर कार्यवाही फिलहाल जारी रहेगी.
0
0
Report
Advertisement

बलिया में आयुर्वेदिक कॉलेज के मॉक ड्रिल की जांच: सभी एजेंसियाँ एक साथ बचाव के लिए तैयार

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में हुआ मॉक ड्रिल, आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में आपात स्थितियों में बचाव और राहत अभियान को परखा गया। एनडीआरफ वाराणसी की टीम के साथ ही फायर, हेल्थ, पुलिस, होमगार्ड सहित कई विभाग एक साथ मिलकर मॉक एक्सरसाइज किया। दरसअल मॉक ड्रील का मकसद आपात स्थितियों में लोगों को मलवे से बाहर निकलना, चिकित्सकीय सेवा प्रदान करने के साथ ही सभी राहत बचाव एजेंसियों एवं विभागों का समन्वय स्थापित करना है। शांति आयुर्वैदिक हॉस्पिटल के डायरेक्टर भी मानते हैं कि मेडिकल कॉलेज में लोगों की जिंदगी बचाने के लिए कई तरीके के इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट सहित एसी लगाई जाती है और ज्यादा गर्मी या फिर शॉर्ट सर्किट से आग भी लग जाती है। इस दौरान मेडिकल स्टाफ के साथ ही मरीजों की जान का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मॉक एक्सरसाइज लोगों के अंदर जागरूकता पैदा करते हैं और विषम परिस्थितियों में खुद के साथ ही दूसरे की जिंदगी बचाने का अभ्यास भी करते हैं। वही वाराणसी से आई एनडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर इंद्रदेव का कहना है कि हाल फिलहाल में मानवीय या फिर प्राकृतिक आपदा के दौरान जानकारी न होने की वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। लिहाजा आपदा के दौरान लोग एक दूसरे की मदद करते हुए राहत एजेंसियों के पहुंचने तक कैसे सरवाइव कर सकते हैं यही इस मॉक ड्रील का बड़ा मकसद था साथ ही राहत बचाव एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल को भी परखा गया।
0
0
Report

अंबिकापुर जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव की मौत; परिजन खोज जारी

Kusu, Chhattisgarh:केंद्रीय जेल अंबिकापुर में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला बंदी को स्वास्थ्य खराब होने के बाद कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में जेल अधीक्षक का कहना है कि महिला दो जगहों रायगढ़ क्षेत्र और सूरजपुर जिले से बताई गई है। जिसके चलते उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। मथुरा यादव को 19 फरवरी 2026 को अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध किया गया था। स्वास्थ्य खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच और उपचार के बाद उसे वापस जेल भेजा गया था। इसके बाद तबीयत दोबारा बिगड़ने पर 17 सितंबर को महिला बंदी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमआईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत का कहना है कि महिला के दो अलग-अलग पते सामने आए हैं। परिजनों से संपर्क करने के लिए संबंधित थानों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है। लेकिन फिलहाल किसी परिजन से संपर्क नहीं हो पाया है। महिला बंदी की मौत की सूचना जिला कलेक्टर और जिला एवं सत्र न्यायाधीश को दे दी गई है। यदि महिला के परिजन पहुंचते हैं, तो नियमानुसार वीडियोग्राफी के माध्यम से शव उन्हें सुपुर्द किया जाएगा। यदि परिजन नहीं पहुंचते हैं, तो ऐसी स्थिति में नियमानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

इंदौर: IDA ने कांग्रेस से 4 लाख रुपये माँगकर नया विवाद शुरू किया

Indore, Madhya Pradesh:INDORE इंदौर में जंहा राहुल गांधी का छात्रो के साथ कार्यक्रम होना है उस जमीन के लिए IDA 4 लाख और मांगे - इंदौर विकास प्राधिकरण यानी IDA ने कांग्रेस से 4 लाख रुपये मांगे... - पहले सभा के लिए मैदान देने को लेकर जमकर नौटंकी हुई.. - बयान बाजी का दौर तो चलता ही रहा.. - फिर 10 लाख लेकर इंदौर विकास प्राधिकरण ने एक 3-4 एकड़ खाली पड़ी जमीन का टुकड़ा दिया.. - अब प्राधिकरण ने ₹4 लाख का डिमांड नोट और थमा दिया है. . - कारण सीधा सा है..IDA का कहना है की शर्त के अनुसार कांग्रेस को सभा के लिए जमीन का उपयोग 17 से 19 sept. के बीच करना था.. लेकिन तैयारी 14-15 से ही चालू कर दी.. - अब इसके लिए चार लाख रुपये और भरना पढ़ेंगे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top