241402
Hardoi: हरपालपुर कस्बे के ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति कार्यक्रम
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरपालपुर कस्बे के ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज में 26 जनवरी के पावन अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोतीनगर पुलिस ने शेयर मार्केट धोखाधड़ी गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार
Sagar, Madhya Pradesh:लोकेशन- सागर शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार काकागंज की वर्धमान कॉलोनी में चल रहा था कथित कारोबार, लाखों के लेनदेन का रिकॉर्ड जप्त ,मुख्य आरोपी फरार सागर। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से कथित धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मोतीनगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने काकागंज की वर्धमान कॉलोनी में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले का मुख्य आरोपी करण चौरसिया फरार है। मौके से पुलिस ने 12 मोबाइल फोन, 8 बैंक खातों के संबंधित रिकॉर्ड, लेनदेन के दस्तावेज़ में 60 से 70 लाख का लेनदेन मिला हैं। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि बीते दिन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वर्धमान कॉलोनी के एक मकान में बिना सेवी की अनुमति के शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां से सौरभ रैकवार, अनिल नामदेव और दीपक राजपूत तीनों निवासी सागर को पकड़ा गया। पولिस के अनुसार, पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे करण चौरसिया के कहने पर यह काम कर रहे थे। जिस मकान में कथित तौर पर यह गतिविधि संचालित हो रही थी, वह भी करण चौरसिया का बताया गया है। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन और लेनदेन से जुड़े दस्तावेज़ जब्त किए हैं। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि गिरोह कथित तौर पर सेबी की आवश्यक अनुमति के बिना शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाभ अर्जित कर रहा था। पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन, बैंक खातों और लेनदेन के दस्तावेज़ की जाँच कर रही है। साथ ही फरार मुख्य आरोपी करण चौरसिया की तलाश की जा रही है। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही कथित धोखाधड़ी के तरीके, इसमें शामिल अन्य लोगों और पीड़ितों की संख्या का पता चल सकेगा। बाइट- जशवंत सिंह-TI मोतीनगर थाना0
0
Report
रतलाम में तालाब पार करते समय युवक डूबा; राहत टीम जारी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम - देर रात डूबा युवक, रेस्क्यू जारी; मेले में झूले लगाने वाला युवक, देर रात तालाब पार करने की कोशिश के दौरान हादसा; नाम सोनू बैरागी, रायसेन के निवासी, सालेरा गांव; नाव-झूला चलता था; अफसल झूले वाले का कर्मचारी; थाने स्टेशन रोड का मामला; डूबते हुए वीडियो वायरल0
0
Report
राज्य सरकार महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी जनवरी से लागू, पेंशनर्स भी 2% राहत
Noida, Uttar Pradesh:राज्य सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि करने जा रही है। यह जनवरी से देय होगी। जनवरी से सितंबर, नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा। अक्टूबर माह के वेतन (नवंबर में देय) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होगा。 पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 2% वृद्धि की जाएगी। सरकार पेंशनर्स और कर्मचारियों के हितों में सदैव साथ खड़ी है।0
0
Report
Advertisement
एडवोकेट के घर के पास कार जलाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:एंकरमोरबी के वाघपरा इलाके में घर के पास पार्क की गई एक एडवोकेट की कार में कोई व्यक्ति या बेजुबान जीव छूने पर सेंसर का आवाज़ बार-बार आता था, जिससे वहां रहने वाले एक शख्स द्वारा एडवोकेट की कार पर पेट्रोल छिड़का गया. इसके बाद माचिस की तीली जलाकर कार को आग के हवाले कर दिया गया. इतना ही नहीं, बल्कि इस शख्स ने कार को आग लगाने के बाद अपने मोबाइल फोन में इसका वीडियो भी बनाया. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर फिलहाल एडवोकेट द्वारा मोरबी ए-डिवीजन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है. वीओ (VO) मोरबी के वाघपरा इलाके में एडवोकेट पुष्पाबेन भट्ट द्वारा अपने घर के पास अपनी स्विफ्ट कार पार्क करके रखी गई थी. उस कार में आरोपी शिखर गोहेल द्वारा पेट्रोल छिड़ककर 28/10 को शाम पौने पांच बजे के आसपास आग लगा दी गई. पूरी कार आग की चपेट में आ जाने से कार में भारी नुकसान हुआ है. कार में आग लगाने वाले शख्स ने केवल आग ही नहीं लगाई, बल्कि कार में आग लगाने के बाद उसने इस पूरी घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में शूट किया, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. फिलहाल एडवोकेट पुष्पाबेन भट्ट द्वारा मोरबी ए-डिवीजन पुलिस स्टेशन में शिखर जयेशभाई गोहेल नामक शख्स के खिलाफ शिकायत दी गई है. बाइट 1: पुष्पाबेन भट्ट, एडवोकेट, मोरबी वीओ (VO) मोरबी में एडवकेट की कार को आग लगाने वाले आरोपी शिखर गोहेल को पकड़कर जब पुलिस ने पूछताछ की, तो शुरुआती जांच में यह जानकारी सामने आई कि एडवोकेट ने अपनी कार गली में पार्क की थी और जब उस कार को कोई बेजुबान जीव या व्यक्ति छूता था, तो उसमें से सेंसर का आवाज़ बजने लगता था. बार-बार सेंसर का आवाज़ आने की वजह से इस शख्स ने कार पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर कार को जला दिया. फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बाइट 2: जे.एम. आलं, डीवायेएसपी (DySP), मोरबी वीओ (VO) उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले मोरबी के रवापर रोड पर स्थित अनुपम सोसायटी में घर के पास पार्क की गई एक ब्रेज़ा कार में कुछ अज्ञात दो शख्सों द्वारा रात के समय आग लगाकर कार को जलाया गया था। इस घटना के संबंध में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वर्तमान में मोरबी में कार जलाने की जो दो घटनाएं सामने आई हैं, उन दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं.0
0
Report
एसीबी-ईओडब्ल्यू ने दुर्ग में फिर छापेमारी, शराब-कोयला घोटाले सामने
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एसीबी ईओडब्लू की टीम ने एक बार फिर दुर्ग में छापे मार कार्रवाई की है बताया जा रहा है कि शराब घोटाले और कोयला घोटाले को लेकर यह छापे मार कार्रवाई की जा रही है तो वही भिलाई तीन के वसुंधरा नगर में जितेंद्र सिंह के घर दो गाड़ियों में सवार होकर 10 अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं फिलहाल जितेंद्र सिंह से पूछताछ की जा रही है.0
0
Report
पचमढ़ी बायसन हमला: जवान आकाश चौहान की मौत, सेना अस्पताल में गई जान
Narmadapuram, Madhya Pradesh:सतपुड़ा की वादियों में बसे पर्यटन स्थल पचमढ़ी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। आर्मी एजुकेशन सेंटर के खेल मैदान में अभ्यास कर रहे 26 वर्षीय जवान आकाश चौहान पर अचानक झाड़ियों के बीच से निकलकर आए एक जंगली बायसन ने हमला कर दिया। बायसन ने पीछे से आकर अपने नुकीले सींग से जवान के शरीर पर जोरदार वार किया और उन्हें उठाकर हवा में घुमा दिया। जमीन पर गिरते ही जवान के शरीर से तेजी से खून बहने लगा। गंभीर रूप से घायल आकाश को तत्काल मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई。 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है। आर्मी एजुकेशन सेंटर परिसर स्थित फुटबॉल ग्राउंड के पास कुछ लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक पीछे की ओर से एक जंगली बायसन वहां पहुंचा और जवान आकाश चौहान को निशाना बना लिया। बायसन के सींग जवान के शरीर में घुस गया। जोरदार प्रहार से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोग अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक जवान 17वीं कमांड रेजिमेंट में पदस्थ थे। वह दो साल के चीनी भाषा प्रशिक्षण پروگرام के तहत पचमढ़ी स्थित आर्मी एजुकेशन सेंटर आये हुए थे। बताया गया है कि वह मूल रूप से उत्तराखंड के देहरादून क्षेत्र के रहने वाले थे। शिवनाथ यादव उप निरीक्षक पचमढ़ी थाना ने जवान की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया भी चल रही है।0
0
Report
Advertisement
प्रदेश कार्यसमिति के भीतर विशाल रघुवंशी का लाइव फ्रेम, रवि किशन टीटी पहले से दिखे
Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के अंदर से विशाल रघुवंशी का लाइव फ्रेम बैठक से पहले का रवि किशन टीटी0
0
Report
समस्तीपुर कल्याणपुर में अर्धनग्न युवती का शव, दुष्कर्म व हत्या की आशंका
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के कल्याणपुर में अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव मिला । दुष्कर्म कर सिर कुचलकर हत्या की आशंका । कपड़े शव के पास मिले, पुलिस जांच में जुटी । समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास सुबह अर्धनग्न अवस्था में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसका सिर किसी भारी वस्तु से कुचला गया था। शव के पास ही युवती की जींस और शर्ट रखी हुई थी, जबकि शरीर पर केवल इनर कपड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस और सदर डीएसपी-2 संजय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बताया जाता है कि सुबह चौर की ओर निकले लोगों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। हालांकि, मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने युवती की पहचान नहीं की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, युवती के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। आशंका है कि किसी वजनदार वस्तु से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है। चोट इतनी गंभीर थी कि सिर का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। युवती का चप्पल भी शव के पास ही मिला है। नाक में नथिया भी थी।घटनास्थल मुख्य सड़क से करीब 50 मीटर अंदर है। यह इलाका बांध के रास्ते समस्तीपुर-दरभंगा जाने वाली बाईपास सड़क के आसपास है। यहां सामान्य तौर पर लोगों की आवाजाही कम रहती है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि युवती को किसी दूसरे स्थान से यहां लाया गया और इसके बाद उसकी हत्या की गई।शव अर्धनेग्न अवस्था में मिलने और कपड़े अलग पड़े होने के कारण पुलिस रेप के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती को किसी दूसरे स्थान से यहां लाकर हत्या की गई है। रेप की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल बाईपास सड़क के पास है और यहां लोगों की आवाजाही कम रहती है। पुलिस आसपास के इलाकों और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है。0
0
Report
भोपाल: कोलार थाने में वकील का हंगामा, सीसीटीवी में घटना कैद
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल कोलार थाने में वकील का हंगामा वकील ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कोलार पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप वकील बोले पूरा घटनाक्रम कोलार थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद पीड़िता को लेकर थाने में शिकायत करने पहुंचा थे वकील0
0
Report
Advertisement
NIA ने पटना कोर्ट के वकील संदीप सिन्हा को गिरफ्तार किया, एके-47 केस मोड़
Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ मुजफ्फरपुर में एके 47 बरामदगी मामले में एनआईए ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा को देर रात गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।एनआईए की टीम ने अधिवक्ता को केस नंबर R.C.NO-11/2024/NIA/DLI में नगर थाना क्षेत्र के जौहरी बाजार स्थित उनके कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया।हालांकि एनआईए की इस कार्रवाई पर अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा के परिजनों ने सवाल खड़ा किया है और बताया कि एनआईए जानबूझकर अधिवक्ता को फंसा रही है।गिरफ्तार अधिवक्ता के पिता ने बताया कि इससे पहले दो बार एनआईए की टीम रेड कर चुकी है।उन्होंने बताया कि पहली रेड में घर से कुछ बरामद नहीं हुआ था लेकिन दूसरी रेड में एनआईए ने प्लांट कर घर के बाहर स्थित एक कमरे में रिवाल्वर रख कर बरामदगी दिखाई।वहीं अधिवक्ता के चचेरे भाई ने बताया कि दूसरी बार एनआईए द्वारा की गई कार्रवाई और जप्ती सूची को पटना एनआईए कोर्ट में चैलेंज किया गया है जिसमें कोर्ट एनआईए से जवाब मांग रही है और उसी दुर्भावना से ग्रसित हो कर एनआईए ने उनके भाई को गिरफ्तार किया है।अधिवक्ता के पिता ने बताया कि एनआईए की टीम ने दूसरी रेड में उनकी लाईसेंस गन और कुछ कैश भी लेकर चली गई थी जिसकी शिकायत एनआईए डीजी से लेकर प्रधानमंत्री तक से की गई है और शायद यही वजह है कि एनआईए अधिवक्ता को परेशान कर रही है।बता दे कि मुजफ्फरपुर एके 47 बरामदगी मामले में अभी तक 6 से अधिक लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है और कल देर रात एनआईए ने अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है और अब इस मामले में शामिल सभी आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। बाइट-अशोक कुमार सिन्हा, पिता बाइट-बाबुल कुमार सिन्हा, चचेरा भाई0
0
Report
करण राठौर हत्याकांड: सात दोषियों को उम्रकैद; बलवा में भी सजा
Muju, Jeonbuk State:एमसीबी / मनेंद्रगढ़ ब्रेकिंग करण राठौर हत्याकांड में बड़ा फैसला, 7 दोषियों को उम्रकैद.... मनेंद्रगढ़ के प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा.... बलवा के मामले में भी सातों दोषियों को 2-2 साल का सश्रम कारावास... 5 सितंबर 2025 को बताशा लाइन में हुई थी करण राठौर की हत्या... रितिक मिश्रा, सचिन जैन समेत सात आरोपी दोषसिद्ध..... आरोपी प्रभात सोंधिया उर्फ रवि को एक आरोप में मिला संदेह का लाभ। मृतक के माता-पिता को मिलेगा 10 हजार रुपये प्रतिकर।0
0
Report
देहरादून में पीएम-किसान उत्सव दिवस पर सीएम धामी ने किया संबोधन
Noida, Uttar Pradesh:पीएम-किसान उत्सव दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट में बेमौसम बारिश से किसानों की धान व मूंग फसल खतरे में
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट में मौसम ने अचानक करवट बदली है। आसमान में काले बादल, ठंडी हवाएं और रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। कल से चल रही हवाओं के बीच बारिश का दौर शुरू होने से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। जहां एक ओर ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दूसरी ओर खेतों में खड़ी धान और मूंग की पकी फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। चित्रकूट में मौसम के अचानक बदले मिजाज का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। कल से चल रही हल्की हवाओं के बीच रिमझिम बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है। आसमान में बादलों का डेरा है और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। तापमान में गिरावट के बीच जनजीवन पर भी मौसम का असर दिखाई देने लगा है। लेकिन इस बदलते मौसम ने सबसे ज्यादा चिंता किसानों की बढ़ा दी है। खेतों में धान और मूंग की फसल पककर तैयार खड़ी है। ऐसे में बेमौसम बारिश और तेज हवाएं किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर सकती हैं। किसानों का कहना है कि यदि बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा, तो खेतों में खड़ी पकी फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। फसल की कटाई के समय मौसम की इस बेरुखी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। एक ओर किसान अपनी फसल को सुरक्षित घर लाने की तैयारी में जुटे हैं, तो दूसरी ओर आसमान में छाए बादल उनकी चिंता बढ़ा रहे हैं। किसानों को आशंका है कि लगातार बारिश होने से फसल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और उपज को नुकसान पहुंच सकता है। अब किसानों की निगाहें मौसम पर टिकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द मौसम साफ होगा, ताकि वे अपनी मेहनत से तैयार फसल को सुरक्षित समेट सकें। फिलहाल चित्रकूट में मौसम का बदला मिजाज लोगों को ठंड का एहसास करा रहा है, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश राहत से ज्यादा आफत बनती नजर आ रही है। अगर बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहता है, तो किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।0
0
Report
यूपी भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति में सभी कार्यकर्ताओं को टास्क दे दिए; बूथ मजबूती पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश कार्यसमिति में यूपी भाजपा ने दिया सभी कार्यकर्ताओं को टास्क पहली बूथ की मजबूती दूसरी बूथ पर सक्रियता और आपसी संवाद हो तीसरी मंडल एवं जिला स्तर पर नियमित बैठक और समीक्षा चौथी— संगठन का निरंतर विस्तार,Youth महिलाओं उद्योगों और नए मतदाता के बीच पहुँच बढ़े पांचवी—कार्यकर्ता का प्रशिक्षण0
0
Report
इंदौर में बीजेपी की बड़ी पदयात्रा आज
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा आज आज इंदौर में बीजेपी की बड़ी पदयात्रा परदेशीपुरा सुभाष नगर चौराहे पर बड़ी संख्या में जुट रहे भाजपा कार्यकरता है0
0
Report
Advertisement
