icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241404
IHIslam HashmiFollow8 Jan 2025, 01:08 pm

हरदोईः मवइया गांव में आयोजित सत्संग में पंकज महाराज ने मानव शरीर के महत्व पर डाला प्रकाश

Narainpur Grant, Uttar Pradesh:

जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के अध्यक्ष संत पंकज महाराज अपनी जनजागरण यात्रा के साथ बीते कल सायंकाल हरियावां ब्लाक के ग्राम मवइया (कुवरापुर लिंक रोड) पधारे थे। स्थानीय बहनों, भाईयों ने यात्रा का स्वागत किया। यहां आयोजित सत्संग समारोह में पंकज महाराज ने मानव शरीर के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा इसे हिन्दू महात्माओं ने हरिमन्दिर, मुसलमान फकीरों ने कुदरती काबा, ईशामसीह ने इसे जिन्दा भगवान ने घर बताया। यह इसलिए सबको मिला है कि इसमें विराजमान जीवात्मा को जगाकर अपना आत्म कल्याण कर लें। इसके निमित्त इस कलियुग में सन्तों का अवतरण हुआ जिन्होंने दया करके सुरत-शब्द योग (नाम-योग) साधना का सरल मार्ग आत्म कल्याण के लिए जारी किया और बताया कि सारी आत्मायें शब्द, आकाशवाणी पर उतार कर लाई गयी हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दौसा के गनीपुर स्कूल में रतनजोत बीज खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा गनीपुर राजकीय स्कूल के बच्चों की बिगड़ी तबीयत सिकराय अस्पताल में इलाज जारी, बताया जा रहा रतन जोत के बीजों को मूंगफली समझकर खानें से बिगड़ी तबीयत स्कूल की एक बालिका ले गई थी अपने घर से बीज करीब एक दर्जन बालकों को लाया गया था अस्पताल सब की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में, दौसा जिले के सिकराय के गनीपुर गांव में स्थित सरकारी स्कूल के एक दर्जन बच्चों की अचानक तबीयत खराब होने से स्कूल में हड़कंप मच गया स्कूल स्टाफ ने तत्काल सभी बच्चों को सिकराय उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ सभी का उपचार जारी है बताया जा रहा है स्कूल के बच्चों ने मूंगफली समझकर रतनजोत के बीज खा लिए जिसके चलते उनकी तबीयत खराब हुई उल्टी और पेट दर्द होने पर सभी को अस्पताल लाया गया बच्चों के पास रतनजोत के बीच कहां से पहुंचे इसको लेकर जांच पड़ताल की जा रही है सूत्रों की माने तो सामने आया है एक छात्रा घर से मूंगफली समझकर रतनजोत के बीज स्कूल लेकर पहुंची थी और उन्हीं बीजों को अन्य बच्चों ने भी खा लिया जिसके चलते तबीयत बिगड़ी फिलहाल चिकित्सकों की माने तो सभी बच्चों की स्थिति नियंत्रण में है
0
0
Report

पटना: अगमकुआँ पुलिस ने 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला को गिरफ्तार किया

Patna, Bihar:पटना में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में अगमकुआँ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को अगमकुआँ थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास एक महिला झोले में ब्राउन शुगर लेकर जा रही है। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के निर्देशन में और अगमकुआँ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही महिला भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके झोले से सफेद कागज में लिपटा 1,002 पीस ब्राउन शुगर बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 740 ग्राम है। नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलजा ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अगमकुआँ थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कैंसर दवाओं पर 30% मार्जिन कैप से मरीजों को भारी बचत

Noida, Uttar Pradesh:सूत्रों के हवाले से खबर कैंसर की दवाओं पर 30% मार्जिन कैप, मरीजों को बड़ी बचत - महंगी कैंसर दवाओं पर 30% से ज्यादा ट्रेड मार्जिन नहीं, सूत्र - 110 नॉन-शेड्यूल्ड कैंसर दवाएं पहले चरण में दायरे में आएंगी - इनमें 35 पेटेंट वाली दवाएं शामिल - मार्जिन कैपिंग से कुछ दवाओं की MRP में 70% तक कमी संभव - कैंसर मरीजों को सालाना करीब ₹2,500 करोड़ की बचत का अनुमान - मरीजों का_OUT-ऑफ-पॉकेट खर्च घटेगा, दवाएं होंगी ज्यादा किफायती - डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर स्तर पर 170% से 700% तक मार्जिन की जानकारी - DoP ने NPPA को निर्देश भेजे, अगले 3-4 दिनों में सूची फाइनल होने की उम्मीद - DGH की कमेटी दवाओं को चिह्नित करेगी, सरकार चरणबद्ध तरीके से मार्जिन रैशनलाइजेशन करेगी - 2019 में 42 नॉन-शेड्यूल्ड कैंसर दवाओं पर मार्जिन कैपिंग से 526 ब्रांड्स पर ₹984 करोड़ सालाना बचत रिपोर्ट हुई थी
0
0
Report

यूपी: लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 15 हजार के रिश्वत मामले में कड़ाई

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक बार फिर एंटीकरप्शन टीम ने एक लेखपाल को एक किसान से उसकी जमीन की 30/2 की कार्यवाही कराने के एवज में 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये लेखपाल के घर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । आरोपी लेखपाल विपुल तिवारी ने मौके पर एंटीकरप्शन की टीम के पहुँचने पर घर के अंदर घुसकर रिश्वत के मिले पैसों को गैस पर रखकर भी जला दिये लेकिन एंटीकरप्शन की टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी लेखपाल विपुल तिवारी को मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्यवाही करने के लिये सदर कोतवाली ले गई । पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डम डम व्यास कॉलोनी का है । टौरिया ग्राम का निवासी है पीड़ित किसान मनोज राजपूत से उसके गांव का लेखपाल विपुल तिवारी लगातार जमीन के कार्यों को लेकर उससे रिश्वत की मांग करता रहता था ,इस बार भी उसने 30/2 की कार्यवाही करने को लेकर उसे डराते हुये 25 हजार रूपये रिश्वत की मांग की जिस पर पीड़ित किसान ने लेखपाल की शिकायत एंटीकरप्शन टीम से की गई । जिस शिकायत पर आज किसान के साथ मिलकर टीम ने आरोपी लेखपाल को उसके घर से रिश्वत के 15 हजार लेने पर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।
0
0
Report

गरीब‑किसान के कल्याण योजनाएं ही दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि: डिप्टी सीएम पाठक

Mathura, Uttar Pradesh:दीनदयाल धाम मेले में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक: ‘गरीब-किसान के कल्याण की योजनाएं ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि’ मथुरा। पंडित दीनदयाल धाम में आयोजित वार्षिक मेले में पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि गरीब, किसान, युवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा ही सरकार की सभी नीतियों एवं योजनाओं का मूल आधार है। स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए डिप्टी सीएम ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुरक्षा दी जा रही है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों के विस्तार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2026-27 के बजट दस्तावेजों के अनुसार राज्य में वर्तमान में 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जिनमें 45 सरकारी और 36 निजी क्षेत्र के हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर उस जिले तक मेडिकल कॉलेज पहुंचाना है जहां अभी यह सुविधा नहीं है। नकारात्मकता से दूर रहकर अंत्योदय के पथ पर बढ़ने का आह्वान बृजेश पाठक ने कहा कि समाज में कुछ तत्वों द्वारा नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता को पंडित जी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज देश के करोड़ों युवा और महिलाएं सीधे विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में उप मुख्यमंत्री ने मेले में आए श्रद्धालुओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया और संकल्प जताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें धरातल पर उतारने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

यूनियन के अनुसार 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, हिसार कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन तय

Hansi, Haryana:हांसी बाइट : यूनियन राज्य प्रधान गंगाराम मौण पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन पड़ाव की तैयारी मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार स्थित कैंप कार्यालय पर करेंगे आक्रोश प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर में कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताते हुए 24 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार स्थित कैंप कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। आपको बता दे कि 18 जुलाई को मंत्री के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद 28 जुलाई को सिविल सचिवालय में राज्य कमेटी की केबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के साथ वार्ता हुई थी। उनका आरोप है कि वार्ता में बनी सहमति के बावजूद जारी बैठक कार्यवृत्त में सहमति के अनुरूप बातें दर्ज नहीं की गईं। इसके विरोध में राज्य कमेटी ने 25 अगस्त को लिखित आपत्ति दर्ज करवाई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। यूनियन के राज्य प्रधान गंगाराम मौण ने बताया कि यूनियन की प्रमुख मांगों में टर्म अप्वाइंटी, एचकेआरएन सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पीडब्ल्यूडी बीएंडआरdepartment के मैकेनिकल, बागवानी और प्रयोगशाला विंग को समाप्त करने के फैसले को वापस लेना, मेट व रोड मेट के पदों को तृतीय श्रेणी में शामिल करना तथा 14,237 पदों को घटाकर 6,257 करने और युक्तिकरण का विरोध शामिल है। कर्मचारी नेताओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के जलघरों को पंचायतों को सौंपने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर बार-बार सरकार के समक्ष आवाज उठाई गई और वार्ता भी हुई, लेकिन समाधान नहीं हुआ।गंगाराम मौण ने चेतावनी दी कि 24 अक्टूबर को हजारों कर्मचारी हिसार में मंत्री रणबीर गंगवा के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे और इसके बाद अनिश्चितकालीन पड़ाव शुरू किया जाएगा। यूनियन की ओर से आंदोलन का नोटिस भी दिया जा चुका है।
0
0
Report

टोंक में बीडगनवर ग्राम पंचायत को कचौलिया में जोड़ने पर चुनाव बहिष्कार का अल्टीमेटम

Tonk, Rajasthan:टोंक बीड गनवर को कचोलिया से जोड़े जाने का विरोध,ग्रामीणों ने पंचायत राज चुनाव बहिष्कार किए जाने का दिया अल्टीमेटम एंकर...टोंकजिले के बीडगनवर के ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करके पंचायती राज चुनाव में सरपंच चुनाव में मतदान बहिष्कार किए जाने का एक ज्ञापन जिला कलक्टर के नाम सौंपा है。 ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत गनवर में ग्राम बीडगनवर जब से ग्राम पंचायत गनवर बनी तब से ग्राम बीडगनवर के सम्पूर्ण मतदाता ग्राम पंचायत गनवर में जुडे हुये थे यह पंचायत मुख्यालय से लगभग दो किलोमीटर दूर है।उन्होंने बताया कि उपखण्ड मुख्यालय से ग्यारह किलोमीटर की दूर है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम बीडगनवर में लगभग 600 से अधिक मतदाता निवास करते है। हाल ही में पंचायत राज द्वारा ग्राम पंचायतो के परिसीमन में ग्राम बीडगनवर को ग्राम पंचायत गनवर से तोडकर ग्राम पंचायत कचौलिया में जोड दिया गया है जो कि ग्राम बीडगनवर से सात किलोमीटर दूरी पर व उपखण्ड मुख्यालय से बीस किलोमीटर दुर स्थित है। उन्होंने बताया कि गांव के सम्पूर्ण लोगो का पगफेरा हमेशा से ही ग्राम पंचायत गनवर से जुडा रहा है। ग्राम पंचायत गनवर में यह गांव सेटलमेन्ट के समय से ही राजस्व ग्राम में दर्ज है। गांव के अधिकांश लोग खेती बाड़ी का पटवार क्षेत्र गनवर में ही है। गांव के अधिकांश लोग मजदूर पेशा व्यक्ति हैं। कचौलिया की तरफ सात किलोमीटर दूरी होने व बीच में जंगल होने से रात्रि कालीन सफर में भय का वातावरण रहता है। ग्राम बीडगनवर के बच्चे पढ़ाई के लिये राउमावि गनवर में अध्ययनरत रहते है जो पास में है। स्कूल नजदीक होने से बच्चो के परिजन विधालय से सीधे सम्पर्क में रहते है। उन्होंने बताया कि राजस्व ग्राम बीडगनवर को ग्राम पंचायत गनवर से हटाकर ग्राम पंचायत कचौलिया में जोडने से सभी ग्रामवासियो में आक्रोश है ।पूर्व में जिला कलक्टर टोंक को इस गांव को कचौलिया ग्राम पंचायत में जोडने का विरोध दर्ज करा चुके है। लेकिन ग्रामवासियो की समस्या का कोई समाधान नहीं होने के कारण अभी ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव में सभी आमजन निवासियो ने एक राय होकर सम्पूर्ण पंचायत राज चुनाव के मतदान के बहिष्कार का निर्णय लिया है। यदि ग्राम बीडगनवर को कचौलिया पंचायत में रखा जायेगा तो सम्पूर्ण ग्रामवासी आने वाले चुनाव में मतदान बहिष्कार करेंगे。 बाइट- बनवारी लाल बैरवा- एडवोकेट। बाइट- कमलेश चावला- अम्बेडकर मच उपाध्यक्ष, बाइट- रामलाल- ग्रामीण。
0
0
Report

ईडब्ल्यूएस आरक्षण सरल बनाने की मांग पर भाटी की यात्रा डीडवाना पहुँची

Didwana, Rajasthan:केंद्र में ईडब्ल्यूएस आरक्षण के सरलीकरण की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी द्वारा निकाली जा रही सरलीकरण यात्रा आज डीडवाना पहुंची। यात्रा के मिर्धा स्टेडियम पहुंचने पर आयोजित जनसभा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सभा में ईडब्ल्यूएस आरक्षण से जुड़ी मौजूदा शर्तों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और केंद्र सरकार से नियमों में आवश्यक बदलाव की मांग उठाई गयी। श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के आग्रह पर शुरू हुई इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए लागू ईडब्ल्यूएस आरक्षण को अधिक व्यावहारिक और सरल बनाना है। यात्रा के आयोजकों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में जमीन और भूखंड से जुड़ी शर्तें बड़ी संख्या में पात्र परिवारों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। इसी वजह से इन अव्यावहारिक शर्तों को हटाने और ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने की मांग को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा कुचामन सिटी से रवाना होकर बुड़सू, तोषीणा, थेबड़ी, आकोदा, मौलासर और दौलतपुरा होते हुए डीडवाना पहुंची। इसके बाद तिरंगा सर्किल, शहीद स्मारक, चूंगी नाका, भगत सिंह सर्किल और नागौरी गेट होते हुए यात्रा मिर्धा पार्क स्टेडियम पहुंची, जहां रोड शो जनसभा में परिवर्तित हुआ। जनसभा में रविंद्र सिंह भाटी ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन और इसकी मांगों को मजबूती से उठाया। बड़ी संख्या में युवाओं और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी ने इस मुद्दे को लेकर लोगों की सक्रियता को भी सामने रखा। डीडवाना के बाद यात्रा लाडनूं और आगे छापर होते हुए बीदासर पहुंची, जहां रोड शो और जनसभा के साथ आज के चरण का समापन हुआ। यात्रा के माध्यम से ईडब्ल्यूएस आरक्षण में जमीन और भूखंड संबंधी शर्तों में बदलाव की मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में इंडिया गठबंधन का विरोध: चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग

Jaipur, Rajasthan:चुनाव आयोग और केंद्र के खिलाफ जयपुर में ''इंडिया'' गठबंधन का हल्लाबोल मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग डोटासरा-जूली बोले- ''संवैधानिक मर्यादा तार-तार'' मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट की SIR प्रक्रिया में धांधली के आरोपों के विरोध में राजधानी जयपुर में इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया है। जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल पर जुटे कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और सीपीआई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ''वोट बचाओ, देश बचाओ'' आंदोलन के तहत ज्ञानेश कुमार का पुतला फूँककर निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदर्शन में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और मुख्य सचेतक रफीक खान सहित तमाम दिग्गज मौजूद रहे। नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली में विपक्ष के 300 से अधिक सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की जा रही है और देश को संविधान के बजाय तानाशाही और गुंडागर्दी से चलाने की कोशिश हो रही है।
0
0
Report

गोंडा: केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक, 18 वर्ष से कम पर विसर्जन रोक

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी अभिषेक झा के नेतृत्व में आज गुरुवार को गोंडा कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहारों को लेकर के केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। जहां सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक में जिले के सभी अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, सभी धर्म के धर्मगुरु इसके साथ ही साथ दुर्गा पूजा कमेटी और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। डीएम और एसपी ने बैठक के दौरान दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति ने आगामी त्यौहार में माहौल खराब करने का प्रयास किया तो ऐसी कार्यवाही की जाएगी की जिंदगी भर याद रखेंगे। सभी लोगों को निर्देश दिया कि इस बार विसर्जन में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ना लेकर जाएं पूरी तरीके से 18 वर्ष के कम बच्चों पर विसर्जन में ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। डीएम ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी दुर्गा पंडाल में इस बार पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि लोगों को पानी पीने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। एसपी ने बैठक के दौरान सभी लोगों को निर्देश दिया कि जो मूर्ति की ऊंचाई तय की गई है उसी हिसाब से लोग मूर्ति लाकर के अपने दुर्गा पंडाल में स्थापित करें। बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कहीं पंडाल के आसपास कोई भी जर्जर तार, जर्जर विद्युत पोल ना रहे ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। डीएम में विद्युत आपूर्ति को लेकर के बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया इसके साथ ही साथ जिला पंचायत राज विभाग को भी निर्देश दिया है की सभी दुर्गा मंदिरों और दुर्गा पंडालों के आसपास साफ सफाई रहे। सोशल मीडिया पर भी अफवाह फैलाने को लेकर के एसपी ने सभी धर्म गुरुओं को निर्देश दिया कि अपने-अपने समाज के लोगों को जागरूक करें। अगर किसी ने भी माहौल खराब करने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिया है कि समय से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन लोग कर दें ताकि ज्यादा रात्रि ना हो सके।
0
0
Report

सीكر में आपसी रंजिश से युवक की हत्या, पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग

Sikar, Rajasthan:सीकर में आपसी रंजिश को लेकर देर रात दो गुटों के बीच हुए विवाद में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। हमले में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना रशीदपुरा गांव के नजदीक भढ़ाडर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। परिजनों की ओर से सदर थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार 7 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे संदीप पिलानिया अपने साथियों के साथ कैंपर गाड़ी से भढ़ाडर से निकला था। पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर एक सफेद कैंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद दो कैंपर और एक स्कॉर्पियो में सवार करीब 20-25 युवक मौके पर पहुंचे और गाड़ी को चारों तरफ से टक्कर मारने लगे। रिपोर्ट के मुताबिक संदीप पिलानिया और आनंद शर्मा गाड़ी से उतरकर भागने लगे, तभी आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और डंडे, सरिए, पाइप तथा धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान संदीप व संजय के अन्य साथी मौके से भाग निकले। हमले में आनंद शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि संदीप का आरोपियों ने पीछा कर दोबारा हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आनंद को अस्पताल पहुंचाया। संदीप का शव एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा। सदर थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में पहले से आपसी रंजिश थी। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पेट्रोल पंप और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है। थानाधिकारी के अनुसार रिपोर्ट में नामजद जितेंद्र उर्फ जीतू लोसल को लोसल थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। वहीं मृतक संदीप के खिलाफ भी पूर्व में मामला दर्ज होना बताया गया है। 1.बाइट - पवन कुमार चौबे थानाधिकारी सदर पुलिस थाना, सीकर。 2.बाइट - अक्षय जाखड़ मृतक का दोस्त。
0
0
Report
Advertisement

अलियापुर गांव में विकास कार्यों में धांधली का आरोप, भाकियू अराजनैतिक महिला प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन।

FKFirasat KhanFollow3m ago
Gulria M.Khata, Uttar Pradesh:पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की महिला प्रकोष्ठ की सदर तहसील अध्यक्ष रेशमा वर्मा ने ब्लॉक ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत अलियापुर में विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाया है।तहसील अध्यक्ष रेशमा वर्मा का आरोप है कि ग्राम पंचायत अलियापुर में ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से सरकारी योजना के तहत आवासों के आवंटन में धांधली की गई है। इसके साथ ही गांव में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्यों में मानकों को ताक पर रखकर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है।इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर रेशमा वर्मा ने ललौरीखेड़ा विकास खंड के खंड विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने अलियापुर गांव में हुए विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report

गांजा, चिप्पड़,चरस,स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश नहीं

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow8m ago
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।पूरा जिला,आबकारी विभाग के लापरवाही के कारण नसीले पदार्थों की बिक्री का बादशाह बना हुआ है,नेपाल और बाराबंकी से भारी पैमाने पर गांजा,चरस,चिप्पड़,स्मैक के अलावा अफीम बिक्री की राजधानी बन गई है,इन तस्करों का शरणगाह बना हुआ है। एक समय था जब विकास खंड पंडरी कृपाल का मलारी गांव नशीले पदार्थ बिक्री का केंद्र बना हुआ था इसी गांव के दर्जनों लोग गांजा,चरस, चिप्पड़ यहीं से पूरे जिले में सप्लाई की जाती थी नेपाल,सिद्धार्थ नगर से कार से गांजा लेकर आने पर रंगे हाथ मॉल बरामदगी कर गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया और अक्सर इसी गांव के लोगों के कब्जे से गांजा बरामद हुआ करता था,यहां के लोगों ने बताया कि ऐसे लोग अब जिले में काम न कर गैर जनपदों में अपना जाल फैला रखा है। इस संबंध में आज जिला आबकारी कार्यालय जा कर कार्यवाही की जब जानकारी करने गया तो जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया नहीं मिले उनकी कुर्सी खाली मिली बाहर बैठा एक कर्मी ने बताया साहब नहीं है फोन पर बात कर जानकारी करनी चाही तो पता चला सीयूजी उसी कर्मी के पास था, व्यक्ति गत नम्बर पर कई बार मिलाने पर फोन उठा भी तो भी कोई जानकारी न देकर फोन काट दिया गया।कर्मी से जब कार्यवाही की बात पूछा गया तो बताया विभाग से प्रायः अभियान चलता है। ऐसे में जगह जगह नशीला पदार्थ बिकने से युवाओं और छात्रों की जिंदगी बर्बाद होने का कारण भी पुलिस और आबकारी विभाग ही है यदि इस मामले में उच्चस्तर से अभियान चला कर कार्यवाही नहीं हुई तो जिले की स्थित बदतर हो जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top