Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241402

HARDOI-पचदेवरा पुलिस ने भैंस चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन सहित चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Jan 02, 2025 15:52:28
Harpalpur, Uttar Pradesh

सवायजपुर।पचदेवरा थाना क्षेत्र के गहबरा गांव निवासी सर्वेश कुमार पुत्र राधेश्याम के घर के बाहर बंधी भैंस चोरी हो गयी थी।सर्वेश ने 21 दिसम्बर को अज्ञात चोरों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया था।विवेचना के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी की भैंस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।गुरुवार को पुलिस ने सांडी थाना क्षेत्र के रौरा गांव निवासी सुखबीर उर्फ हरिनाम पुत्र ठाकुर प्रसाद को घटना में प्रयुक्त पिकप डाला सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAshok Kumar sharma
Mar 17, 2026 09:53:25
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर आज भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्योग विभाग के असिस्टेंट नीरज कुमार को 2500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने प्रधानमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत परिवादी के आवेदन को मंजूरी दिलाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत मांगने से परेशान होकर परिवादी ने ACB में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली,ACB की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। जिला उद्योग केंद्र में कार्रवाई एसीबी के एएसपी नरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में डीएसपी शब्बीर खान की टीम ने की।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 17, 2026 09:53:10
Karauli, Rajasthan:अज्ञात वाहन ने मारी पदयात्रियों को टक्कर, एक की मौत, तीन घायल. पुलिस कर रही अज्ञात वाहन की तलाश. जिला करौली. एंकर इंट्रो- कैलादेवी दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार के पदयात्रियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा करौली सरमथुरा मार्ग स्थित भाऊआपुरा के पास एनएच-23 पर हुआ। जानकारी के अनुसार, धौलपुर जिले के बसई सामंता गांव निवासी पांच लोग कैल माता की जात करने के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय लवकुश पुत्र राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके परिजन अजय और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मासलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत करौली जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका ट्रोमा वार्ड में उपचार जारी है। वहीं मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मासलपुर थाना के एएसआई हरिओम के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि टक्कर मारने वाला वाहन एक एसयूवी कार थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Mar 17, 2026 09:52:49
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:मैहर जिले में अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार सवारी बस ने पीछे से स्कूल वेन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त स्कूल वेन में आधा दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे, जिन्हें स्कूल ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि स्कूल की वेन जैसे ही लालपुर क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी रीवा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने लापरवाहीपूर्वक पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वेन में सवार कई बच्चे घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस को मौके पर ही रोक लिया और घायलों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बस तेज रफ्तार में थी और उसने अचानक से स्कूल वेन को पीछे से टक्कर मार दी। वीडियो सामने आने के बाद बस चालक की लापरवाही उजागर हो गई है।
0
comment0
Report
GZGAURAV ZEE
Mar 17, 2026 09:52:01
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Mar 17, 2026 09:51:47
Bassi Akbarpur, Haryana:एंकर - करनाल पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के अंदर बीजेपी ने जिस तरह से कार्य किया है और जो चुनाव कल हुआ है उसे चुनाव में किस तरह का एक माहौल दिखा है यह सब को पता है उन्होंने कहा है यह खतरे वाला माहौल है जब हमारे विधायक वोटिंग कर रहे है उसे वोटिंग की क्रॉस वोटिंग कराई जा रही है और साथ ही कैंसिल किया जा रहे हैं और फिर अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है उन्होंने सभी विधायकों का शुक्रिया किया और उन्होंने कांग्रेस पार्टी का भी धन्यवाद किया उन्होंने कहा एक साधारण परिवार से व्यक्ति को सभी ने मिलकर चुना है उसके लिए सभी का धन्यवाद। राम नरेंद्र ने कहा कि यह तस्वीर सामने आ चुकी है हमने जो नारा लगाया था गद्दी छोड़ो उसका आज पता लग गया है किस तरह से विधायकों को धमकाया गया है उनको अपनी तरफ लाने की कोशिश की गई है एक गरीब व्यक्ति को देश की संसद में पहुंचाने का काम किया कांग्रेस ने किया लेकिन यह बीजेपी वाले नहीं चाहते गरीब व्यक्ति वहां जाए, उन्होंने कहा बीजेपी दलित विरोधी है गरीब विरोधी है। वहीं राव नरेंद्र ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी की पीठ पर छुरा गोपा है उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा बात अंतरात्मा की नहीं है अंतरात्मा भगवान को तो सभी मानते हैं लेकिन जिस तरह से इन्होंने दो सिट थी हरियाणा में एक उनकी होती एक हमारी होती लेकिन उन्होंने तीसरा व्यक्ति लाकर खड़ा किया और विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई दबाव डाला गया और बाकी सारी सच्चाई सभी को पता ही है उन्होंने अभय चौटाला को लेकर कहां की उनका अपना फैसला है अगर वह बीजेपी का साथ देते तो वह बीजेपी की भी टीम कहलाते लेकिन मैं उसमें कुछ नहीं कह सकता उनका अपना फैसला था। बाइट - राव नरेंद्र सिंह
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 17, 2026 09:51:12
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Mar 17, 2026 09:51:01
New Delhi, Delhi:कांग्रेस ने National Talent Hunt की शुरुआत की है. National Talent Hunt की कांग्रेस शुरुआत कर रही है जो लोग इंसमे आयेंगे उनको प्रमुखता दी जाएंगी, 15 अप्रैल तक इसमें लोग अप्लाई कर सकते है. जो लोग कांग्रेस विचारधारा से जुड़े है या जुड़ना चाहते है वो लोग अप्लाई कर सकते है. National Talent Hunt के ज़रिए चुने जाएंगे: national spokesperson, state spokesperson, Researcher, district level. कांग्रेस की यह कोशिश है जिन युवाओं में प्रतिभा है और कांग्रेस की विचारधारा रखते है वो अप्लाई कर सकते है। हम मौका दे रहे है। ऑनलाइन आवेदन कर सकते है उसमे आप बता सकते है की आपको किसमें इंटरेस्ट है। यह पूरे देश में चलाया जा रहा है। देश के लिए और कांग्रेस के लिए आवाज उठाना चाहते है वो आ सकते है। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी निर्णय पर इसकी शुरुआत की गई है। ऑनलाइन QR कोड को स्कैन कर अप्लाई कर सकते है। रूपनगर में पूल टूटा है, एक महिला की जान चली गई; दुख होता है कि सरकार की लापरवाही से जान चली जाती है. सड़कों का बुरा हाल है; दिल्ली सुरक्षित नजर नहीं आती है, गड्ढे में गिरकर मौत हो जाती है. देश की राजधानी है दिल्ली. सरकार लीपापोती ना करे, जो जिम्मेदार है उनको सजा मिले - देवेन्द्र यादव
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Mar 17, 2026 09:48:51
New Delhi, Delhi:रास्ता जाम होने और रेलवे फाटक बंद होने के कारण LLM के आठ स्टूडेंट पेپر देने से वंचित रहे। बगैर पेپر दिए वे वापस लौट गए। दूर-दूर से आए थे स्टूडेंट, राजेश शर्मा। दिल्ली के सावदा घेवरा निजामपुर रोड पर आज LLM का सेंटर था जो काफी दूर था और मेट्रो स्टेशन से लगभग 7 किलोमीटर दूर थी। रास्ते में घेवरा रेलवे फाटक बंद होने के कारण स्टूडेंट जाम में फंस गए और केंद्र पर 12:15 पहुंचे जबकि एग्जाम 12:30 शुरू होना था। लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई। जिनमें से एक छात्रा का रास्ते में एक्सीडेंट भी हो गया। काफी रिक्वेस्ट के बावजूद भी इन आठ बच्चों को अंदर प्रवेश नहीं मिला। अधिकांश छात्राएं और कुछ वकील भी थे, पर वे वापस सेंटर में प्रवेश नहीं कर पाए। नाराज होकर वे वापस घर लौट गए। उनका कहना था कि मेट्रो से दूरी, जंगल जैसे रास्ते, फाटक और पूरा जाम की वजह से घर से निकले तो 9:00 बजे थे पर केंद्र पहुंचते-पहुंचते 12:15 बज गए। पार्किंग के नाम पर भी मचायी लूट。
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Mar 17, 2026 09:48:26
New Delhi, Delhi:कालकाजी इलाके के डोमिनोज के आउटलेट में लगी आग, फायर की पांच गाड़ियों ने आग पर पाया काबू. कालकाजी इलाके में डोमिनोज के शॉप में आग लग जाने से दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. तुरंत ही आगे की सूचना दुकान के मैनेजर के द्वारा फायर विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर विभाग की टीम आग को काबू करने में लग गई. आग का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के जान का नुकसान नहीं हुआ है और समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया. इस दौरान फायर अधिकारी ने बताया कि सूचना कालकाजी इलाके से सुबह 12:10 पर मिली थी; फायर की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं और आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया है. आगे का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा.
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 17, 2026 09:47:59
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:एमपी के नाप तौल विभाग में लगातार दूसरे दिन आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप... मध्य प्रदेश नाप तौल अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने जानकारी में बताया कि नाप तौल मुख्यालय में आरडीएक्स से उड़ानें की खबर आज फिर मिलने पर कर्मचारियों में दहशत का वातावरण बन गया था। ऐसा होने से सरकारी कार्य भी रुक गया... वित्तीय वर्ष होने के कारण लगातार दूसरे दिन इस प्रकार की स्थिति बनी जो की उचित नहीं है यह जो भी मेल पर धमकी दे रहे हैं ऐसे लोगों को देशहित सामाजिक हित देश और प्रदेश की शांति व्यवस्था में तत्काल चिन्हित कर सजा दी जाना चाहिए... जांच एजेंसी जांच में जुटी... अभी तक जांच एजेंसी धमकी बाज को पकड़ नहीं पाई...
0
comment0
Report
APANOOP PRATAP SINGH
Mar 17, 2026 09:47:40
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर में एलपीजी गैस की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 218 गैस सिलेंडर (खाली और भरे) बरामद किए हैं। इस मामले में एक CSC संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि उपभोक्ताओं के नाम पर गैस बुकिंग कर सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही थी। असली उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर पहुंच ही नहीं रहे थे, जबकि रिकॉर्ड में डिलीवरी दिखा दी जाती थी। इस दौरान करीब 200 उपभोक्ताओं की गैस पासबुक भी बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि संचालित CSC की प्रोपराइटर गीता देवी हैं, जबकि केंद्र का संचालन समीर आलम करता था। आरोप है कि गीता देवी की आईडी का इस्तेमाल कर गैस बुकिंग की जाती थी और बाद में उपभोक्ताओं को अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचते थे। जिला अधिकारी के निर्देश पर पूरे मामले में जिला पूर्ति अधिकारी ने इब्राहिमपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह अवैध गतिविधि टांडा विकास खंड के डांड़ी महमूदपुर में संचालित CSC के जरिए की जा रही थी। प्रशासन का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 17, 2026 09:47:22
Prayagraj, Uttar Pradesh:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल हुआ जवाब, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने 883 पेज का जवाब कोर्ट में दाखिल किया, आशुतोष ब्रह्मचारी ने यौन शोषण से जुडे साक्ष्य दाखिल करने का किया दावा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में आशुतोष ब्रह्मचारी आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने पहुंचे। आशुतोष ब्रह्मचारी ने माघ मेले में बटुकों के साथ हुए कथित यौन शोषण के मामले में 883 पेज का जवाब दाखिल किया है। इसके साथ ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शंकराचार्य पदवी को लेकर भी अदालतों के पूर्व में दिए गए आदेश से जुड़े दस्तावेज़ भी जवाब में दाखिल किया हैं। जिसमें हाईकोर्ट से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करने की मांग की है। बता दें कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद व अन्य के खिलाफ बटुकों के साथ कथित रूप से यौन शोषण के आरोप में आशुतोष ब्रह्मचारी ने जिला न्यायालय में वाद दाखिल किया था, जिस पर पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 21 फरवरी को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया, कोर्ट के आदेश के बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में बीएनएस की धाराओं में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। बटुकों के कथित यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज होने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अग्रिम जमानत की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की, जिस पर 27 फरवरी को हाईकोर्ट ने अगले आदेशों तक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी और मामले में सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद 12 मार्च को सभी पक्षों को जवाब दाखिल करना था, लेकिन शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर हाईकोर्ट में जवाब नहीं दाखिल किया था, जबकि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और राज्य सरकार ने अपना जवाब दाखिल कर दिया था। वही मंगलवार को सुरक्षा मिलने के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी हाईकोर्ट पहुंचे और 883 पेज का जवाब दाखिल किया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top