icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
MMohd.AsifFollow29 Dec 2024, 10:08 am

Hardoi - ऑटो और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में एक की मृत्यु चार लोग घायल

Behti, Uttar Pradesh:

हरदोई बिलग्राम थाना क्षेत्र के पारसोला गांव के पास ऑटो और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में एक की  मृत्यु हो गई . जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है , इस मामले में सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि ग्राम पारसोला बिलग्राम कन्नौज मार्ग की यह घटना है, यहां एक सीएनजी ऑटो और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई. जिससे सीएनजी ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए , जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई . सभी घायल को समुचित इलाज पुलिस टीम के द्वारा अस्पताल रवाना कर दिया गया है, मृतक को मर्चरी भेज दिया गया है और ऑटो और ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा थाने पहुंचाया गया है अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आजिºवन सजा पाने वाले मैनपाल ढिल्ला की 12 घंटे की पैरोल पर शादी

Jhajjar, Haryana:ब्रेकिंग झज्जर दुलीना जेल से बाहर लाया गया मेनपाल, कड़ी सुरक्षा के बीच फार्म हाउस पहुंचा. दोपहर बाद पत्नी मेटाचान के साथ लेगा सात फेरे. शादी को लेकर फार्म हाउस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. भारी पुलिस बल तैनात है. शादी में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की आईडी चेक करने के साथ नाम और मोबाइल नंबर नोट किए जा रहे हैं. कंबोडिया से प्रत्यर्पित आजीवन कारावास के दोषी मैनपाल ढिल्ला की आज शादी, 12 घंटे की पैरोल: सुबह 8 से रात 8 बजे तक जेल से बाहर रहेगा मैनपाल, कंबोडिया की युवती मेटा चान से दुलीना फार्म में होंगे विवाह के फेरे. झज्जर, 23 सितंबर: हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियारों के इस्तेमाल और आपराधिक षड्यंत्र के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मैनपाल ढिल्ला की 24 सितंबर को शादी होने जा रही है. शादी समारोह में शामिल होने के लिए मैनपाल को 12 घंटे की पैरोल मंजूर हुई है. पैरोल के तहत वह 24 सितंबर को सुबह 8 बजे जेल से बाहर आएगा और शादी की रस्में पूरी करने के बाद रात 8 बजे तक उसे वापस जेल में लौटना होगा. मैनपाल ढिल्ला हरियाणा पुलिस के कई आपराधिक मामलों में वांछित रहा है. बहादुरगढ़ सदर थाने में वर्ष 2007 में दर्ज एक मामले में उसे हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियारों के इस्तेमाल और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े अपराधों में दोषी ठहराया गया था. वर्ष 2013 में अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. इसके अलावा भी वह दो अन्य मामलों में दोषी ठहराया जा चुका था. मैनपाल ढिल्ला को 17 जुलाई 2018 को हिसार सेंट्रल जेल से छह सप्ताह की पैरोल मिली थी. पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद वह जेल वापस नहीं लौटे और विदेश फरार हो गया. फरारी के दौरान उसके कंबोडिया में रहने की जानकारी सामने आई. हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 6 नवंबर 2024 को इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया. इसके बाद कंबोडियाई अधिकारियों के सहयोग से उसे 24 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया. करीब डेढ़ महीने बाद 2 सितंबर 2025 को उसे कंबोडिया से भारत लाया गया था. इसके बाद वह जेल में सजा काट रहा है. कंबोडिया की युवती मेटा चान से होगा विवाह. शादी के कार्ड के अनुसार मैनपाल ढिल्ला का विवाह कंबोडिया की रहने वाली मेटा चान के साथ होगा. परिवार के सदस्य दीपक के अनुसार दुल्हन का पता चोंग काओसौ/सला क्रम, सिएम रीप, कंबोडिया बताया गया है. विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मेटा चान और उसके परिवार के सदस्य झज्जर पहुंच चुके हैं. 24 सितंबर को होने वाले इस विवाह समारोह के लिए सुरक्षा और पैरोल से संबंधित निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत मैनपाल को जेल से बाहर आने और वापस लौटने की अनुमति दी गई है. 12 घंटे की पैरोल अवधि में ही उसे विवाह समारोह में शामिल होकर निर्धारित समय पर वापस जेल पहुंचना होगा.
0
0
Report

अजमेर दरगाह पहुंचे अकबर बिन तबर, गरीब नवाज के आशीर्वाद से सफलता की दुआ

Ajmer, Rajasthan:कर्नाटक स्टेट के मशहूर कॉमेडियन अकबर बिन तबर सुल्तान उल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह के दरबार में हाजिरी देने पहुंचे, जहां उन्होंने अपने साथियों के साथ ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में अक़ीदत की चादर और फूल पेश किए और अपनी जिंदगी में कामयाबी की दुआ मांगी। इस मौके पर दरगाह के खादिम सैयद असगर हाशमी ने उन्हें जियारत कराई और सैय्यद सलमान चिश्ती ने उन्हें दरबार की दस्तारबंदी कर तबर्रुक पेश किया। दरगाह ज़ियारत k बाद अकबर बिन तबर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें अजमेर आकर बेहद सुकून मिलता है। यही वजह है कि ख्वाजा गरीब नवाज का करम उन पर हमेशा बना रहता है। अकबर न बताया कि उन्हें कॉमेडी करने का बेहद शौक है जिसकी वजह से उन्हें साउथ के आलावा विदेश में भी खूब पसंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का एहतराम और उनसे मोहब्बत से ही कामयाबी की बुलंदी हासिल होती है। यही वजह है कि वो और उनकी फैमिली अक्सर अजमेर शरीफ दरगाह में हाजिरी देने आती रही है। अकबर बिन तबर ने फिल्म गुल्लू दादा रिटर्न्स,बेरोजगार,जबरदस्त, फैमिली पैक,दावते इश्क और हैदराबाद के शोले जैसी कई फिल्में शामिल है। इसके अलावा 2026 और 27 में भी उनकी नई मूवी जल्द आएगी ।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के लिए भाजपा ने प्रभारी- सह प्रभारी नियुक्त किए, 2029 विधानसभा पर जोर

Ranchi, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों के प्रभारियों का किया ऐलान तो झारखंड के लिए भी एक प्रभारी और दो सह प्रभारियों की हुई नियुक्ति। बीजेपी प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति के साथ ही मिशन 29 को लेकर हुई आशान्वित तो वहीं विरोधियों ने कहा पहले भी बीजेपी के प्रभारी एमपी से आए थे इस बार भी एमपी से आर रहे वहीं हस्र होगा जो पिछले चुनाव में हुआ। प्रभारियों की नियुक्ति के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज! बीजेपी प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बीजेपी की व्यवस्था में प्रभारी की नियुक्ति राज्य और जिलों में होती है, इसके अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष की नई टीम ने प्रभारियों की नियुक्ति किया है। झारखंड में नियुक्त किए गए प्रभारी और सह प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल , सौरव सिंह और निवेदिता सिंह का पुराना सांगठनिक अनुभव है। अपने अपने क्षेत्र के माहिर खिलाड़ी हैं। उनके आने से झारखंड का सारा समीकरण ठीक तरीके से चलेगा। जिस परिस्थिति से झारखंड गुजर रहा है उसमें बीजेपी अपना काम तो कर रही पर इन अनुभवी लोगों के सहयोग से झारखंड का 2029 का चुनाव जीतेगें सरकार और बनाएंगे झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्ट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, पता नहीं कौन हैं पटेल साहब, उनकी क्या सांगठनिक क्षमता है, झारखंड आ रहे तो स्वागत है। जब मध्यप्रदेश से प्रभारी आते हैं तो हमारे लिए बडा शुभ लग्न होता है। शिवराज सिंह चौहान और सह और सह प्रभारी आए थे तो उनका पदार्पण शुभ था ये भी हमारे लिए शुभ होगें। बीजेपी की जो 10 से 20 सीट यहां है उसे भी अपने साथ ले जाएंगे। आएं और बीजेपी का बोरिया बिस्तर बांध कर अच्छे से ले जाएं。 झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, झामुमो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सोनल शांति ने कहा इसके पहले भी बीजेपी ने प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किया था और बोरो प्लेयर के रुप में झारखंड बुलाया गया था कि झारखंड का कुछ उद्धार होगा,पर उनकी लुटिया डुबाकर कर गए। शिवराज सिंह चौहान आए थे लुटिया उनकी डुबाकर गए अब फिर एमपी से भेजा गया है । उनकी इस पर पूरी लुटिया डूबेगी और पांच सात सीट में समेट कर रख देगें。
0
0
Report

गोंडा मामला: छात्रवृत्ति वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे मांगना मामला भड़का

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में ZEE UP/UK पर छात्रवृत्ति वेरिफिकेशन के नाम पर तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर में तैनात प्रधान लिपिक अनिल कुमार वर्मा द्वारा प्रत्येक बच्चों से 100 रुपए मांगने को लेकर चली खबर का बड़ा असर हुआ है। प्रधान लिपिक अनिल कुमार वर्मा को अब निलंबित करते हुए इस पूरे मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं और प्रधान लिपिक अनिल कुमार वर्मा को छात्रवृत्ति वेरिफिकेशन के नाम पर प्रत्येक बच्चों से ₹100 मांगना और वायरल वीडियो में DIOS को 2000 दिए जाने की बात कहना भारी पड़ गया। ZEE UP/UK पर बीते 20 सितंबर को प्रमुखता से खबर चलने के बाद गोंडा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर रामचंद्र ने पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए विद्यालय की प्रबंधक और प्रिंसिपल को पत्र जारी करके पूरे मामले में कार्रवाई का रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे थे। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश और जारी किए गए पत्र के बाद 21 सितंबर को विद्यालय के प्रबंधक द्वारा प्रिंसिपल और प्रधान लिपिक अनिल कुमार वर्मा को एक पत्र जारी करके दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर प्रधान लिपिक अनिल कुमार वर्मा को निलंबित करते हुए गोंडा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ रामचंद्र को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी गई थी। जहाँ сегодня गुरुवार सुबह 10:00 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आधिकारिक रूप से प्रधान लिपिक अनिल कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया है और निलंबन की संस्तुति कर दी है। साथ ही साथ इस पूरे मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर रामचंद्र द्वारा विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। दरअसल वायरल वीडियो शनिवार 19 सितंबर का था जिसमें प्रधान लिपिक छात्रवृत्ति वेरीफिकेशन फॉर्म जमा करने गए बच्चों से कहते हुए नजर आ रहे थे कि बिना 100 रुपए जमा किए फॉर्म जमा नहीं किया जाता। वह छात्र से घर से पैसे मंगाकर जमा करने की बात भी कह रहे थे। वीडियो में बाबू यह भी दावा करता सुनाई दे रहे थे कि निरीक्षण के दौरान डीआईओएस विद्यालय आए थे और 2 हजार रुपए लेकर गए हैं। एक अन्य वायरल वीडियो में भी छात्रवृत्ति वेरिफिकेशन फॉर्म जमा करने वालों से 100 रुपए देने की बात कहता दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद छात्रों से वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे मांगने को लेकर सवाल उठ रहे थे।
0
0
Report

अमेठी के बगीचे में युवक की हत्या: परिवार ने साथियों पर हत्या का आरोप लगाया

Amethi, Uttar Pradesh:अपडेट अमेठी - बग़ीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने का मामला, पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचा गांव, परिजनों ने मृतक युवक के मोबाइल में वाद विवाद व गाली गलौज का वीडियो मिलने के बाद साथियों पर लगाया हत्या का आरोप, आरोप है कि मृतक के मोबाइल में मिले वीडियो के अनुसार युवक के साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या की गई, परिजनों का आरोप पुलिस व साथियों द्वारा हमको फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना दी गई, जोकि मौके पर पुलिस व परिजनों को शव चारपाई पर लेटा हुआ मिला था, पीड़ित परिजनों ने पुलिस से मृतक युवक के पांचों साथियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए की शिकायत, जामो थाना क्षेत्र के पूरे द्वगपाल कटारी गांव का है मृतक युवक, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर के आम के बगीचे में मजदूरी करता था मृतक युवक,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top