241001
हरदोईः संभल सीओ के धार्मिक जुलूस में गदा लेकर चलने पर बोले असीम अरुण, यह सामुदायिक पुलिसिंग है
Hardoi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने संभल के धार्मिक जुलूस में सीओ अनुज चौधरी के आगे आगे गदा लेकर चलने की तस्वीरों पर कहा कि पुलिस विभाग में यह एक सामुदायिक पुलिसिंग (पुलिसकर्मियों और नागरिकों के बीच की दूरी को कम करना) होती है। ऐसे समाज के साथ बेहतर जुड़ाव होता है। हालांकि, भारत में अभी पुलिसकर्मी वर्दी में हो और डांस कर रहे हों तो इस बात के लिए देश की जनता तैयार नहीं है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रींगस में आयकर विभाग ने CA विनय जोशी के निवास पर कार्रवाई शुरू कर दी
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर रींगस में सीए के आवास पर आयकर विभाग की कार्रवाई, 7 घंटे से जारी जांच सीकर जिले के रींगस शहर के वार्ड संख्या 27 में आयकर विभाग की टीम ने सीए विनय जोशी के निवास पर कार्रवाई कर रही है। अलसुबह करीब 6 बजे उत्तर प्रदेश नंबर की तीन गाड़ियों में सवार होकर करीब 15 अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम पिछले करीब 7 घंटे से लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। टीम द्वारा सीए विनय जोशी के निवास पर विभिन्न दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी खंगाला जा रहा है। सुबह करीब 6 बजे अधिकारियों के पहुंचने के बाद कार्रवाई शुरू हुई, जो दोपहर तक लगातार जारी रही। टीम द्वारा दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है और जांच में अब तक क्या सामने आया है, इसे लेकर आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।0
0
Report
जयपुर CMO को बम से उड़ाने की धमकी: पुलिस ने डिटेन किया संदिग्ध
Jaipur, Rajasthan:जयपुर CMO को बम से उड़ाने की धमकी सूचना के बाद पुलिस हुई अलर्ट फोन कॉल पर CMO को बम से उड़ाने की दी धमकी सुबह 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया सीएमओ बम से उड़ाने की धमकी दी सूचना के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को किया डिटेन धमकी देने वाले व्यक्ति से पूछताछ जारी0
0
Report
अजीतगढ़ अस्पताल में प्रसूता मौत पर धरना: डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मुकदमा
Sikar, Rajasthan:प्रसूता की मौत के बाद अजीतगढ़ उपजिला अस्पताल में धरना 6 घंटे से जारी,दो दौर की वार्ता बेनतीजा,परिजनों ने डॉक्टर को निलंबित कर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की,प्रशासन ने APO और संविदा नौकरी का प्रस्ताव रखा परिजनों ने ठुकराया,मौकै पर काफी संख्या में परिजनों के साथ समर्थक धरनास्थल पर मौजूद, कड़ाके की धुप में चल रहा धरना,जिला कलेक्टर को बुलाने की मांग एंकर श्रीमाधोपुर इलाके के अजीतगढ़ उपजिला अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता दौलत जीवन दया की मौत के मामले में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिजन और ग्रामीण अस्पताल के मुख्य गेट के सामने करीब 6 घंटे से धरने पर बैठे हैं। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए प्रदर्शनकारी दोषी चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। मामलों को लेकर प्रशासन, चिकित्सा विभाग और मृतका के परिजनों के बीच दो दौर की वार्ता हुई, लेकिन दोनों ही दौर की बातचीत बेनतीजा रही। परिजनों ने प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखते हुए कहा कि उपचार में लापरवाही के आरोपी डॉ. विजय सैनी को तत्काल निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग की गई। प्रशासन ने वार्ता के दौरान प्रशासन की ओर से डॉ. विजय सैनी को तत्काल APO के आदेश तथा पूरे मामलें की जांच के लिए अस्पताल से बाहर के चिकित्सकों की टीम बनाई गई के आदेश धरनास्थल पर दिए और उच्च अधिकारियों के अनुसार जितना संभव हो सकें उतनी आर्थिक सहायता करवाने की बात रखी। हालांकि, परिजनों ने प्रशासन के इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। परिजनों का कहना है कि उन्हें केवल APO की कार्रवाई नहीं, बल्कि चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई चाहिए। कांग्रेस नेता कुनाल सिंह शेखावत भी धरनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। इससे पहले भाजपा नेता श्याम चौधरी, आरएलपी अजीतगढ़ प्रभारी गोपाल आर्य, डॉ. मंगल यादव और जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास मीणा सहित कई नेता व बड़ी संख्या में ग्रामीण धरनास्थल पर मौजूद हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जिला कलेक्टर मौके पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता करें और उनकी मांगों पर लिखित एवं ठोस कार्रवाई का आश्वासन दें। रात से चल रहे विरोध प्रदर्शन के चलते अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हैं। परिजनों ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
चाईबासा में भारी बारिश से आपदा, चार लोग सुरक्षित बाहर निकले; मकान ढहा
Chaibasa, Jharkhand:चाईबासा में मूसलाधार बारिश से तबाही, कच्चा मकान ढहा; मलबे में दबे चार लोग सुरक्षित निकाले गए. पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की तस्वीर बिगाड़ दी है. लगातार बारिश के कारण शहर के तमाम निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई है. कई मोहल्ले जलमग्न हैं और लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. सबसे बड़ा हादसा अमला टोला में टल गया, जहां भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक ढह गया. घटना के वक्त घर के अंदर परिवार के चार सदस्य मौजूद थे और मलबे में दब गए. मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों लोगों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाल लिया. घटनाकी सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और चाईबासा अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और प्रभावित परिवार को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की. परिवार को नजदीकी धर्मशाला में ठहराया गया है, जहां उनके लिए भोजन और पानी की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है. गुरुद्वारा रोड में सड़कें बनीं तालाब. बारिश के कारण चाईबासा के गुरुद्वारा रोड समेत कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भयावह हो गई है. नालियों और जलनिकासी के रास्तों का पानी सड़कों पर बहने लगा है. कई घरों में पानी घुस गया है. सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिलें पानी में डूब गईं, जबकि कई चारपहिया वाहन भी जलजमाव में फंसे नजर आए. लोगों को जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और आवाजाही करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन और नगर परिषद की टीमें संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं तथा जलनिकासी के रास्तों में आई रुकावटों को हटाने का काम किया जा रहा है. कच्चे मकानों में रहने वालों को सतर्क रहने की अपील. सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव हुआ है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा. प्रशासन ने कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. किसी भी तरह का खतरा महसूस होने पर तत्काल घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने का निर्देश दिया गया है.0
0
Report
नोएडा *नोएडा सेक्टर 20 पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा *नोएडा *नोएडा सेक्टर 20 पुलिस की बड़ी कार्रवाई* थाना सेक्टर 20 पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन और नोएडा जोन के अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 1 करोड़ 48 लाख रुपये बरामद हुए। ये रकम 500-500 रुपये के नोटों की 296 गड्डियों में थी। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई एक बिना नंबर प्लेट वाली कार Aura भी जब्त की गई है जिसका चेसिस नंबर MALB241CLTM498438 है। पुलिस ने 18 अगस्त 2026 की रात 00:40 बजे रजनीगंधा चौराहे से फिल्मसिटी की ओर जाने वाले रास्ते से सभी आरोपियों को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में अवनीश, पवन उर्फ शिवम, जितेन्द्र, सुमित, अनिल और नीशू शामिल हैं। सभी अलग-अलग जिलों मथुरा, अलीगढ़, हाथरस और एटा के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अवनीश का CA फर्म है। वह निवेशक दिलाने के नाम पर लोगों से पैसा लेता था। वादी वासुदेव से आशीष के जरिए लिया गया पैसा जब वापस नहीं मिला तो अवनीश ने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर सेक्टर 25 नोएडा की एक गैराज से वह पैसा चोरी कर लिया। इस मामले में 14.08.2026 को थाना सेक्टर 20 में मु0अ0सं0 340/2026 धारा 305ए/331(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज था। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद इसमें धारा 317(2)/61(2) बीएनएस भी जोड़ी गई। सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। पकड़े गए पवन, अनिल और जितेन्द्र के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और मारपीट जैसी धाराएं शामिल हैं। बाकी आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। बाइट:- साद मियां खान, डीसीपी नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन और नोएडा जोन के अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 1 करोड़ 48 लाख रुपये बरामद हुए। ये रकम 500-500 रुपये के नोटों की 296 गड्डियों में थी। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई एक बिना नंबर प्लेट वाली कार Aura भी जब्त की गई है जिसका चेसिस नंबर MALB241CLTM498438 है। पुलिस ने 18 अगस्त 2026 की रात 00:40 बजे रजनीगंधा चौराहे से फिल्मसिटी की ओर जाने वाले रास्ते से सभी आरोपियों को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में अवनीश, पवन उर्फ शिवम, जितेन्द्र, सुमित, अनिल और नीशू शामिल हैं। सभी अलग-अलग जिलों मथुरा, अलीगढ़, हाथरस और एटा के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अवनीश का CA फर्म है। वह निवेशक दिलाने के नाम पर लोगों से पैसा लेता था। वादी वासुदेव से आशीष के जरिए लिया गया पैसा जब वापस नहीं मिला तो अवनीश ने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर सेक्टर 25 नोएडा की एक गैराज से वह पैसा चोरी कर लिया। इस मामले में 14.08.2026 को थाना सेक्टर 20 में मु0अ0सं0 340/2026 धारा 305ए/331(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज था। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद इसमें धारा 317(2)/61(2) बीएनएस भी जोड़ी गई। सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। पकड़े गए पवन, अनिल और जितेन्द्र के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और मारपीट जैसी धाराएं शामिल हैं। बाकी आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। बाइट:- साद मियां खान, डीसीपी नोएडा0
0
Report
बाइक सवार भाई-बहन की टक्कर से मौत, अज्ञात वाहन की तलाश शुरू
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, बहन ने अपने भाई को फोन कर बताया था कि पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया है। सूचना मिलने पर भाई नोएडा से अपनी बहन की ससुराल पहुंचा और उसे बाइक से मायके अहमदगढ़ लेकर लौट रहा था। इसी दौरान देर रात अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना परिवार को मिली तो घर में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.0
0
Report
Advertisement
कोटा में डिजिटल गिरदावरी की तकनीकी गड़बड़ियों पर पटवारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Kota, Rajasthan:कोटा में डिजिटल फसल गिरदावरी में तकनीकी समस्याओं, बकाया भुगतान और अनुशासनात्मक कार्रवाई के विरोध में राजस्थान पटवार संघ ने जिला उपाध्यक्ष सोनू सिंह गोढाला के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। पटवारियों ने तकनीकी त्रुटियों के कारण हुई गलतियों पर हो रही कार्रवाई का विरोध किया। परिपत्र वापस लेने, रबी गिरदावरी का भुगतान जारी करने और 20 मीटर की जीपीएस सीमा बढ़ाने की मांग रखी। अधिकारियों ने मांगें सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।0
0
Report
रामनगर में 27 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार तस्कर, बाइक सवार फरार
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में कार से गांजे की तस्करी, 27 किलो अवैध गांजे के साथ एक गिरफ्तार विजय कश्यप रामनगर रामनगर कोतवाली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 27 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी कार के जरिए पर्वतीय क्षेत्र से गांजा लेकर रामनगर की ओर आ रहा था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कार के आगे रैकी कर रहा एक बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी बाइक को कब्जे में लेकर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.रामनगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि पर्वतीय क्षेत्र से एक कार के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा रामनगर लाया जा रहा है, सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आमडंडा रोड पर चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी दौरान पर्वतीय क्षेत्र की ओर से रामनगर आ रही एक कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर कार चालक ने भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया. पुलिस ने कार में सवार रामनगर के ग्राम नई बस्ती पुछड़ी निवासी सागर सिंह को हिरासत में लिया. कार की तलाशी लेने पर पुलिस को करीब 27 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ, पुलिस ने गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि कार के आगे एक बाइक सवार रैकी करते हुए चल रहा था, पुलिस की कार्रवाई को देखकर वह बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया,पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है。 पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा,गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई है। वहीं पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे रामनगर में किसे सप्लाई किया जाना था.0
0
Report
प्रतापगढ़ में मेडिकल स्टोर संचालक पर गोली, अस्पताल में मौत
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ जिले से बड़ी खबर मेडिकल स्टोर संचालक को मारी गोली, गोली लगने से संचालक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल इलाज के दौरान हुई मौत बहनोई पर गोली मारने का आरोप, गोली मारने के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा, दुकान के अंदर घुसकर आरोपी ने घटना को दिया अंजाम, पुलिस मौके पर जांच में जुटी, रंजिश में गोली मारने की आशंका, कोहड़ौर थाना के मदाफरपुर बाजार की घटना,0
0
Report
Advertisement
गांदरबल पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 वाहन जब्त किए
Aram Pora, Ganderbal, Continuing its sustained drive against illegal mining and transportation of minerals, Ganderbal Police seized 09 Vehicles; including , 07 Tippers & 02 Tractors for illegal extraction of Minor Minerals. These vehicles were found extracting and transporting mining material without valid authorization, in violation of the prescribed norms. Accordingly, the vehicles were seized on the spot and the matter was taken up with the concerned Geology & Mining Department, which subsequently imposed the requisite fine under the relevant provisions of law. Ganderbal Police reiterated its commitment to curb illegal mining activities in the district and urged the public to cooperate with law enforcement agencies in protecting natural resources. Strict action will continue against those found indulging in such unlawful practices.0
0
Report
महिला होमगार्ड पर दुर्व्यवहार: वर्दी पकड़ने और गोली मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले में सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर थानेश्वर स्थान मंदिर के समीप पैदल पुल के पास ड्यूटी कर रही महिला होमगार्ड जवान से दुर्व्यव्यवहार, वर्दी पकड़ने और गोली मारने की धमकी देने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया । महिला होमगार्ड जवान रिया कुमारी के आवेदन पर नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली रिया कुमारी (21) यातायात थाना से जारी कमान पत्र के आधार पर सोमवार को थानेश्वर स्थान मंदिर के पास पैदल पुल के समीप ड्यूटी कर रही थीं। उनके साथ होमगार्ड जवान चांदनी कुमारी भी तैनात थीं। बताया गया है कि करीब 11 बजे एक बाइक सवार प्रतिबंधित क्षेत्र में मोटरसाइकिल ले जाने का प्रयास कर रहा था। महिला जवानों ने उसे रोककर आगे जाने से मना किया। आरोप है कि इस पर बाइक सवार ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपनी पहचान का रौब दिखाने लगा। जवान के आवेदन में आरोप लगाया गया है कि दोबारा रोकने पर बाइक सवार ने गाली देते हुए उनकी वर्दी को सीने के पास से पकड़ लिया और अभद्र व्यवहार करते हुए लज्जा भंग करने का प्रयास किया। साथ ही गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और आरोपित को पकड़कर थाना ले गए। उसकी पहचान घटहो थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी रमण ठाकुर के पुत्र निरंजन कुमार (30) के रूप में हुई है। महिला जवान ने आरोपित पर ड्यूटी में बाधा डालने, गाली-गलौज, दुर्व्यवहार, महिला की गरिमा भंग करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।0
0
Report
हिसारः जीवन कुंडू हत्या के 15 दिन बाद गांव किनाला में अंतिम संस्कार सम्पन्न
Hisar, Haryana:anchor: हरियाणा के हिसार में 4 अगस्त को हुई जीवन कुंडू की हत्या के 15 दिन बाद आज उनके गांव किनाला में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हो गया है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से शव लाए जाने के बाद उनके 11 वर्षीय बेटे ने अंतिम रस्में निभाईं। इस दौरान गांव में परिजनों, ग्रामीणों, खाप प्रतिनिधियों और किसान नेताओं की भारी भीड़ मौजूद रही। हत्या के विरोध में बनी 'जीवन कुंडू संघर्ष समिति' मुख्य आरोपी रमेश की गिरफ्तारी, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 15 अगस्त की हिंसा में पकड़े गए 10 किसान नेताओं की रिहाई की मांग कर रही थी। सोमवार को सरकार द्वारा ये मांगें मानने और गुरुग्राम की भोंडसी जेल से किसान नेताओं को रिहा करने के बाद ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए थे। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन मुस्तैद है。0
0
Report
Advertisement
कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने जनसुनवाई की, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
Pratapgarh, Rajasthan:खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़जिला संवाददाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796हेडर/हेडलाईन : कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने की जनसुनवाई, आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देशएंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने आज अपने निवास स्थान अंबा माता में जनसुनवाई की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। मंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समयबद्ध तरीके से समाधान कराने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में आमजन अपने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे। लोगों ने व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ सड़क, बिजली, पानी, प्रशासनिक कार्यों सहित अन्य जनहित से जुड़े विषय मंत्री के सामने रखे। हेमंत मीणा ने लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।मंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में सामने आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।इस दौरान कई लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत किए। मंत्री ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा जहां तत्काल समाधान संभव है, वहां शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने अपनी बात सीधे मंत्री के समक्ष रखने और समस्याओं के समाधान के लिए मिले निर्देशों पर संतोष जताया।कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के आमजन से लगातार संवाद बनाए रखना जरूरी है। जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों तक बात पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
कोटा में धाकड़ समाज ने ओबीसी आयोग की रिपोर्ट पर नाराजगी जताई; गणना में सटीक आंकड़े की मांग
Kota, Rajasthan:कोटा में ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को लेकर धाकड़ समाज के प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसीराम धाकड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कोटा कलेक्ट्रेट पहुंचा और एडीएम को ज्ञापन सौंपा। समाज का आरोप है कि आयोग की रिपोर्ट में धाकड़ समाज की जनसंख्या का सही आकलन नहीं किया गया है। भ्रम की स्थिति बनी है। समाज ने आगामी जनगणना में सही गणना की मांग की है। प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो राजस्थान में आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
जयपुर RTO राजस्व लक्ष्य में फिसड्डी; दौसा-आलवर टॉप, कोटा सबसे बुरा
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - जयपुर के दोनों RTO फिसड्डी! - राज्य सरकार के राजस्व मापदंड पर पिछड़े - जुलाई तक 84 फीसदी से अधिक राजस्व अर्जित - जुलाई तक की रैकिंग में दौसा RTO अव्वल - सालों बाद अलवर RTO टॉप 3 में शामिल - जयपुर RTO द्वितीय छठे स्थान पर एंकर राज्य सरकार को परिवहन विभाग से राजस्व को लेकर जो उम्मीदें हैं, वे इस बार धराशायी होती नजर आ रही हैं। राज्य सरकार के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में जयपुर के दोनों आरटीओ फिसड्डी नजर आ रहे हैं। यहां तक परिवहन विभाग जुलाई तक करीब 84 फीसदी राजस्व ही अर्जित कर सका है। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 परिवहन विभाग की जुलाई 2026 तक की राजस्व वसूली की रैंकिंग ने कई क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों यानी RTOs की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2026-27 के 4 माह पूरे होने के बावजूद अधिकांश कार्यालय निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं कर सके हैं। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि टैक्स वसूली, प्रवर्तन अभियान और अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार परिवहन विभाग को जुलाई 2026 तक 2973.68 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया था, जबकि वसूली केवल 2509.16 करोड़ रुपए ही हो सकी है। यानी कुल उपलब्धि 84.38 प्रतिशत रही है। विभाग का वार्षिक राजस्व लक्ष्य 11 हजार करोड़ रुपए रखा गया है, ऐसे में शुरुआती महीनों की धीमी रफ्तार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। सबसे बेहतर प्रदर्शन दौसा RTO ने किया है, जिसने 90.70 प्रतिशत उपलब्धि के साथ पहला स्थान हासिल किया है। अलवर दूसरे और अजमेर tredje स्थान पर बने हुए हैं। VFX Out वीओ- 2 वहीं सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि प्रदेश का सबसे बड़ा राजस्व देने वाला जयपुर- RTO प्रथम केवल 81.86 प्रतिशत उपलब्धि के साथ 11वें स्थान पर गिर गया है। जयपुर आरटीओ द्वितीय जो पिछले वर्ष प्रदेशभर में पहले नम्बर पर था, इस साल अब तक छठे स्थान पर है। सबसे खराब प्रदर्शन कोटा RTO का रहा है। कोटा RTO की उपलब्धि मात्र 79.06 प्रतिशत पर सिमट गई है。 Gfx In ई-डिटेक्शन का टार्गेट - ई-डिटेक्शन चालानों से राजस्व वसूली का नया विकल्प शुरू हुआ - राजस्व का यह लक्ष्य परिवहन मुख्यालय के हिस्से में जोड़ा गया - ई-डिटेक्शन का कुल वार्षिक राजस्व लक्ष्य 150 करोड़ रुपए - जुलाई तक के लिए 50 करोड़ रुपए था टार्गेट - इसमें से 24.86 करोड़ रुपए अर्जित, 49.73 प्रतिशत प्राप्ति Gfx Out वीओ- 3 परिवहन विभाग के लिए चिंताजनक बात इसलिए भी है, क्योंकि इस वित्त वर्ष में परिवहन विभाग को 11 हजार करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करना है। यदि फील्ड स्तर पर प्रवर्तन, टैक्स चोरी पर अंकुश और बकाया वसूली के लिए प्रभावी अभियान नहीं चलाए गए, तो विभाग के लिए राजस्व लक्ष्य को हासिल कर पाना मुश्किल होगा। -0
0
Report
Advertisement
