icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कार बैटरी चुराने वाले गिरोह दो गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

Delhi, Delhi:कार की बैटरी चुराने वाले पहुंचे सलाखों के पीछे छह बैटरी एक स्कूटी बरामद रात में चुराते थे घर के बाहर खड़ी कारों की बैटरियां पश्चिमी जिला के मोती नगर पुलिस ने कार की बैटरी को टार्गेट करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ कर तिहाड़ जेल सलाखों के पीछे भेज दिया है।पुलिस ने इनके पास से चोरी की छह बैटरी एक स्कूटी बरामद की है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान चांद 23 और ईशांत 19 उत्तम नगर दिल्ली के रूप में हुई है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय पार्क की गई गाड़ियों से बैटरी चुराते थे और बाद में उन्हें बेचकर आसानी से पैसे कमाते थे।नई मोती नगर के हिल रोड पर, फायर स्टेशन के पास रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान टीम ने स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध लोगों को देखा। रोके जाने और जांच करने पर, संदिग्धों ने मौके से भागने की कोशिश की; हालांकि,टीम ने उनका पीछा किया और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान, उनके पास से छह बैटरी और एक स्कूटी बरामद हुई।
0
0
Report

राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड खाली करने पर शर्त: सामान की सूची मांगी जाए

Patna, Bihar:पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने को तैयार है लेकिन सरकार के सामने शर्त रख दी है कि पहले आवास में सरकारी सामानों की सूची सरकार दे। राबड़ी देवी ने सूची मिलने तक 10 सर्कुलर रोड की चाबी देने से इनकार कर दिया है। राबड़ी देवी के आप्त सचिव ने 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि आवंटित नया बंगला 39 हार्डिंग रोड में मरम्मती का काम पूरा नहीं हुआ है। इसलिए 5 जुलाई तक समय मिले साथ ही 2006 में जब बंगला मिला तो उस समय क्या क्या सामान बंगले में थे उसकी सूची दिया जाए ताकि बंगला खाली करने के बाद कोई आरोप न लगे। अब इस पत्र के बाद बंगले की चाबी तत्काल भवन निर्माण विभाग को सौंपे जाने की संभावना नहीं है। सूत्रों का कहना है कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए सरकारी सामान का पूरा मिलान होने के बाद ही आवास का औपचारिक हैंडओवर किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

चोपडा में टीईटी पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन; परीक्षा स्थगित

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव Jalgaon,Reporter-Walmik Joshi AVB FEED ON 2C SLUG-30 06JALG_CHOPAD_CONGRESS_AANDOLAN Assigned by - Date- 30-06-26 File _VDO 4 Photo Byte -1 ANC_देशात नीट परीक्षा पेपर फुटीची घटना ताजी असताना राज्यातील टीईटी परीक्षा पेपर फुटल्याने परीक्षा पुढे ढकलण्यात आली. पेपर फुटी संदर्भात राज्यभरामध्ये संतापाची लाट उसळली आहे विरोधकांसह शिक्षकांनी आंदोलन छेडलं आहे. आज चोपडा शहरात छत्रपती शिवाजी महाराज चौकात काँग्रेसच्या वतीने टीईटी पेपर फुटीच्या विरोधात आंदोलन करण्यात आले हे आंदोलनात state व केंद्र सरकार विरुद्ध घोषणा देण्यात आले. राज्याचे काँग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष यांच्या मार्गदर्शनाखाली झालेल्या पेपर फुटी विरोधात आंदोलनात शिक्षण मंत्र्यांच्या राजीनामा ची मागणी घोषणाद्वारे करण्यात आली. टीईटी पेपर फुटीच्या विरोधात चोपडा शहरात काँग्रेसच्या वतीने करण्यात आलेल्या आंदोलनात मोठ्या संख्येने काँग्रेसचे विविध विभागाचे पदाधिकारी व शिक्षक मोठ्या संख्येने उपस्थित होते. बाईट: काँग्रेसचे नंदकिशोर सांगोरे व शिक्षक सेलचे मंगेश भोईटे.
0
0
Report
Advertisement

फर्जी बेरोजगार भत्ते मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई कब तक?

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- युवा संबल योजना में फर्जीवाड़े की जांच में दोषियों पर कार्रवाई रोकी गई. रोजगार विभाग ने बेरोजगार भत्ते में कार्रवाई रोकने पर नोटिस थमाया. अब माना जा रहा है कि कारवाई अटकाने वाले अफसरों पर भी गाज गिर सकती है. आखिरकार फर्जीवाड़े में कौन कौन से अफसरों की मिलीभगत थी. देखें इस रिपोर्ट में! पहले बेरोजगारों का हक छीना, फिर जांच में देरी होगी, अब कार्रवाई पर ब्रेक लगा. मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में बेरोजगारों का हक छीनने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की दूर की बात, उल्टा दोषियों को बचाने की कोशिश की गई. अब संयुक्त निदेशक ने अलवर के सहायक निदेशक हरिश नेनकवाल को कारण बताओं नोटिस थमाकर जवाब तलब किया. दोषियों पर कार्रवाई ना करने और चार्जशीट नहीं थमाने पर नोटिस दिया गया. अब सहायक निदेशक हरिश नैनकवाल को 3 दिन में जवाब देना होगा. यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं हुआ तो उनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी. अलवर में बेरोजगारी भत्ते में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ. फर्जी इंटर्नशिप लेटर से जरिए फर्जी बेरोजगारों को भत्ता दिया गया. जिसके बाद अब दोषियों पर कार्रवाई को दबाया गया. हरिश नेनतवाल ने दोषी अभ्यर्थियों के खिलाफ तो कार्रवाई की, लेकिन जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं ली. नोटिस में पूछा गया था कि क्या जानकारी थी और क्यों नहीं अवगत किया गया. जिला रोजगार कार्यालय अलवर द्वारा अभ्यर्थियों की योग्यता, दस्तावेज कूटरचित होने पर भी उन्हें प्रमाणित कर भुगतान कर दिया गया, जो नियम विरुद्ध है. संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत सी.सी.ए.-16 की कार्यवाही की जानी अपेक्षित थी. अब तक आरोप पत्र भी प्रस्तुत नहीं किए गए. यदि स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाया गया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. कुल राशि लगभग 5.19 लाख. फर्जी तरीके से बेरोजगार भत्ता लेने वाले 10 अभ्यर्थियों के खिलाफ रोजगार विभाग ने मुकदमा दर्ज करवाया है. अब बारी है सरकारी सिस्टम से जुड़े लोगों की जांच हुई. कई कार्मिकों की मिलीभगत सामने आई है. सिस्टम के जिम्मेदारों के खिलाफ कब एक्शन होगा.
0
0
Report

स्कूली बसों की सुरक्षा जांच अभियान आज से पूरे प्रदेश में शुरू

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- कल से पूरे प्रदेश में स्कूली बसों के जांच अभियान की शुरूआत हो रही है। इस अभियान के जरिए बसों के सुरक्षा मानक, फायर सेफ्टी और बस के कागजात सहित अन्य मानकों की जांच की जाएगी। सन्तकबीरनगर जिले में भी इसको लेकर स्कूल प्रबंधन के साथ साथ प्रशासन की सख्ती देखी जा रही हैं, हालांकि स्कूल खुल गई हैं, बसों के माध्यम से बच्चों को ले जाया जा रहा है, वहीं इस अभियान के पूर्व जी मीडिया ने स्कूली बस की रियल्टी चेक किया, जिसमें बस ड्राइवर के लाइसेंस, फायर सेफ्टी के इंतेजाम और इमरजेंसी गेट सहित अन्य मानकों को देखा गया। वहीं अभिभावकों ने सरकार द्वारा और स्कूली बसों के जांच अभियान के पहल की सराहना की है । अभिभावकों को कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए यह जांच अभियान समय समय पर होते रहना चाहिए। बसों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही चलाया जाना चाहिए। जिससे बच्चे सुरक्षित तरीके से स्कूल आ-जा सके । वहीं परिवहन विभाग भी कल यानी 1 जुलाई से शुरू होने वाले इस विशेष जांच अभियान को लेकर सक्रिय हो गया है। एआरटीओ के नेतृत्व में जांच टीम स्कूली बसों के मानकों और तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी और मानकों की अनदेखी करने पर स्कूल प्रबंधन के ख़िलाफ़ कार्यवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

द्वारका में भीषण गर्मी के बाद मौसम ने लोगों को राहत दी

New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका इलाके में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से मंगलवार को लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। जहां पिछले दिनों सुबह 10 बजे के बाद ही सूरज की तेज किरणें लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर रही थीं, वहीं मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम में आए इस बदलाव का असर सड़कों पर भी साफ दिखाई दिया। पिछले कई दिनों से गर्मी के कारण जहां सड़कें सूनी नजर आ रही थीं, वहीं मंगलवार को लोग घरों से बाहर निकलकर पार्कों और बाजारों का रुख करते दिखाई दिए। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी सामान्य रही और लोगों ने राहत भरे मौसम का आनंद लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार पड़ रही गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया था। ऐसे में मौसम के अचानक बदलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही सुहावना बना रहेगा और भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
0
0
Report

NCR में 1 अक्टूबर 2026 से PUC न होने पर पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा

Panipat, Haryana:अगर आप पानीपत या हरियाणा के NCR क्षेत्र में रहते हैं और वाहन चलाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। 1 अक्टूबर 2026 से बिना वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट वाले वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा। सरकार के अनुसार इस फैसले का उद्देश्य NCR क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करना है। इसके लिए पेट्रोल पंपों पर तकनीकी व्यवस्था के जरिए वाहनों के PUC स्टेटस की जांच की जाएगी और जिन वाहनों के पास वैध प्रमाणपत्र नहीं होगा, उन्हें ईंधन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इसी मुद्दे पर लोगों की राय जानने के लिए हमारी टीम पानीपत की सड़कों पर पहुंची। अधिकांश वाहन चालकों ने सरकार के इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि इससे प्रदूषण पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और लोग समय पर अपने वाहनों का प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाने के लिए प्रेरित होंगे। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि इस नियम से वाहन मालिकों पर कोई बड़ा आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा, लेकिन नई गाड़ियों को इससे छूट मिलनी चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने सरकार की इस पहल पर सवाल उठाते हुए कहा कि वायु प्रदूषण का बड़ा कारण औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला धुआं है, इसलिए सरकार को उद्योगों से होने वाले प्रदूषण पर भी सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल पानीपत में अधिकतर लोगों की राय यही है कि इस नियम से वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिल सकती है। अब सबकी निगाहें 1 अक्टूबर 2026 पर टिकी हैं, जब यह नियम लागू होगा। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि यह कदम NCR की हवा को कितना स्वच्छ बना पाएगा या फिर यह नियम केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान को पानी मिला, ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बाड़मेर में रिफाइनरी उद्घाटन

Noida, Uttar Pradesh:भजन लाल कल २९ जून को ऐतिहासिक निर्णय राजस्थान की प्यासी धरती को पानी मिल गया शेखावटी के लोगो को पानी मिल गया ये 34 हज़ार करोड़ की योजना है भजन लाल १२ साल में कितनी बड़ी बड़ी सौगात दी गई है हमारा राजस्थान ऊर्जा के छेत्र में आत्मनिभर बनने जा रहा है हमारे जयपुर एयरपोर्ट का विस्तार हो रहा है पहले रहस्थान चर्चाओ में रहता था पेपर लीक गैंगस्टर बड़ा बंदी के लिए आज विकास पर चर्चा होती है भजन लाल कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है कांग्रेस कभी जानता के साथ जुड़ कर काम नहीं किया है वो काम को रोक कर कांग्रेस अपने कोई भी कार्यकाल की बड़ी योजना बता दे प्रधानमंत्री बाड़मेर आ रहे है ४ तारीख को देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे
0
0
Report

वानुआतु-ऑस्ट्रेलिया समझौते से चीन को झटका, दक्षिण प्रशांत में सैन्य अड्डे पर रोक

Jammu, सवाल: ऑस्ट्रेलिया और वानुआतु के बीच हुए इस 'नाकामल समझौते' का रणनीतिक महत्व क्या है, और इससे चीन को क्या झटका लगा है? जवाब: इस समझौते का रणनीतिक महत्व बहुत बड़ा है। दक्षिण प्रशांत महासागर में चीन लगातार अपना प्रभाव बढ़ाने और मिलिट्री बेस बनाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन इस समझौते के बाद, वानुआतु ने अपने क्षेत्र में किसी भी विदेशी सैन्य अड्डे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इससे चीन की सैन्य विस्तार की योजनाओं को सीधा झटका लगा है और इस पूरे क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया ने खुद को सबसे बड़े सुरक्षा और आर्थिक साझेदार के रूप में दोबारा स्थापित कर लिया है। सवाल: वानुआतु ने पहले इस समझौते को खारिज कर दिया था, तो फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने ऑस्ट्रेलिया के साथ हाथ मिला लिया? क्या इस पर चीन का कोई दबाव था? जवाब: शुरुआत में वानुआतु को डर था कि इस समझौते से उसके देश में आने वाला विदेशी निवेश रुक जाएगा, क्योंकि चीन वहां बुनियादी ढांचे के लिए भारी कर्ज और मदद दे रहा था। लेकिन बाद में वानुआतु ने अपनी संप्रभुता और सुरक्षा को प्राथमिकता दी। हालांकि, उन्होंने एक संतुलन भी बनाया है चीन के साथ उनका विकास समझौता यानी 'नामेले समझौता' अभी भी जारी है, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि चीन के साथ सिर्फ आर्थिक रिश्ते रहेंगे, देश में किसी भी तरह के सैनिक दखल की इजाजत नहीं होगी।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में 21 वर्षीय भाई के खिलाफ 16 वर्षीय बहन से दुष्कर्म का मामला दर्ज

Jaipur, Rajasthan:हनुमानगढ़ : 21 वर्षीय भाई पर 16 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप, रिश्तों को कर दिया शर्मसार हनुमानगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसमें एक 21 वर्षीय युवक पर अपनी 16 वर्षीय सगी बहन के साथ जबरन दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। फेफाना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस खुद हुई हैरान, तुरंत किया गिरफ्तार थानाधिकारी नरेंद्र कुमार ने घटना की सूचना मिलते ही टीम के साथ सक्रियता दिखाते हुए पोक्सो (POCSO) एक्ट और दुष्कर्म की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलते ही आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ और मामले की विस्तृत जांच जारी है। ननिहाल से लौटना ही नाबालिग को पड़ गया भारी पुलिस के अनुसार पीड़िता पिछले एक महीने से ननिहाल में रह रही थी। बीते 26 जून की शाम को उसका भाई मोटरसाइकिल लेकर उसे लेने आया था। पीड़िता ने बताया कि भाई ने नशे की गोलियां खा रखी थी और उसका व्यवहार अजीब था। डर के मारे पीड़िता ने फोन करने और अलग चलने की बात कही, लेकिन आरोपी ने फोन करने से इंकार कर दिया। सुनसान जगह पर रोक कर की गलत हरकत पीड़िता ने कहा कि नोहर पहुंचने पर उसने चप्पल–जूते खरीदने का बहाना बनाया ताकि मदद मिल सके, पर आरोपी ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव की ओर ले गया। रास्ते में सुनसान जगह पर बाइक रोककर आरोपी ने छेड़छाड़ और अन्य गलत हरकतें कीं। विरोध करने पर भी आरोपी नहीं रुका। उसने धमकाकर और मजबूर कर दुष्कर्म को अंजाम दिया。 धमकी से डरी लेकिन हिम्मत जुटा परिजनों को बताई घटना घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी ताकि वह चुप रहे। भय व दबाव में पीड़िता उस दिन चुपचाप घर लौट आई। अगले दिन उसने हिम्मत कर इस आपबीती की जानकारी अपनी माता और मौसी को दी। परिजन की शिकायत पर 28 जून 2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ फेफाना थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top