icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Indresh DixitIndresh DixitFollow3 Jan 2025, 01:53 pm

Hardoi - सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पर मुकदमा लिखवाने के लिए, ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया

Hardoi, Uttar Pradesh:

हरदोई में सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेन्द्र वर्मा जीतू के खिलाफ थाने में मुकदमा लिखवाने के लिए ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया और कार्यवाही की मांग की जितेन्द्र वर्मा जीतू पर ब्राह्मणों और सनातन का अपमान करने का आरोप लगाया है, साथ ही कार्यवाही न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है, जितेंद्र वर्मा जीतू द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों, सनातन के खिलाफ एक अभद्र टिप्पणी की गई थी जिससे नाराज ब्राह्मण महासभा के लोगों ने शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मधुबनी के फुलपरास में भीषण सड़क हादसा: दो युवा की मौत, एक गंभीर घायल

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दरअसल, फुलपरास थाना क्षेत्र के महिन्दवार पंचायत अंतर्गत सीतापट्टी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो युवक को मृत घोषित कर दिया, मृतक दोनों युवक रिश्ते में चचेरा भाई था। मृतक की पहचान 18 वर्षीय रविंद्र सदाय और विशाल कुमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा तीनो युवक बाइक से बहन के घर जा रहा था तभी हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। फिलहाल इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है। दोनों युवक की मौत से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है और देखते ही देखते दोनों परिवारों के लिए छठ की खुशीां मातम में बदल गयी है।
0
0
Report

NH-44 पर भीषण हादसा: कुरमुंडे नाले के पास दो मौत, एक घायल

Seoni, Madhya Pradesh:NH-44 पर भीषण सड़क हादसा, कुरमुंडे नाले के पास दो लोगों की मौत, एक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा! सिवनी जिले के लखनादौन तहसील अंतर्गत आदेगांव थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कुरमुंडे नाले के समीप एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में दो लोगों की मौत होने की प्रारंभिक सूचना है, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान पानी के टैंकर से भरे वाहन के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण बताई जा रही है कि दो लोगों की जान चली गई, वहीं तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर किए जाने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही आदेगांव थाना प्रभारी आशीष धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
0
0
Report
Advertisement

खौफ का पर्याय बना तेंदुआ पकड़ा गया, कैंट के बंगला नंबर 61 में वन विभाग ने पिंजरे में किया क़ैद

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: वाराणसी में पिछले कुछ हफ्तों से खौफ का पर्याय बना हुआ तेंदुआ आखिरकार पकड़ लिया गया है। वाराणसी के कैंटोनमेंट इलाके के बंगला नंबर 61 से तेंदुए को पकड़ा गया है। तेंदुए को बंगला नंबर 61 के अंदर लगाए गए एक पिंजड़े में वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। मालूम हो कि पिछले कुछ हफ्तों से तेंदुए को देखे जाने और बंगले से बकरियों के गायब होने के बाद बंगला नंबर 61 में वन विभाग की टीम ने एक पिंजड़ा लगा रखा था। जिसमें चारे के रूप में बकरी को भी रखा गया था। इसी में सफलता पाते हुए आज वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पिंजरे में पकड़ लिया। मालूम हो कि कुछ हफ्तों पहले वाराणसी के कैंटोनमेंट इलाके के सेंट मैरी'एस कान्वेंट स्कूल में तेंदुए को देखा गया था, लेकिन खुशकिस्मती से सीसीटीवी फुटेज उस वक्त का था जब स्कूल में बच्चे नहीं थे और छुट्टी थी। इसके बाद कई हफ्तों तक स्कूल को बंद भी कर दिया गया था। लेकिन अब तेंदुए को पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
0
0
Report

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विवादित बयान को लेकर विरोध तेज

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow11m ago
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विवादित बयान को लेकर विरोध तेज पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव के नेतृत्व में श्रीकृष्ण भक्तों एवं सर्वसमाज के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में 29 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के करैरा (शिवपुरी) में कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी की जांच कराने और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। #ShriKrishna #UttarPradesh
0
0
Report
Advertisement

पंचायत चुनाव 2026: गांव में लोकतांत्रिक उत्साह, मतदान केंद्रों पर भीड़

Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव 2026: गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गांव की सरकार चुनने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है। मतदान बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं और मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।मतदान को लेकर बुजुर्गों और महिलाओं में भी विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाता बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते हुए गांव की सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, मतदान केंद्रों पर पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों पर लोकतंत्र के पर्व की रौनक देखने को मिल रही है।
0
0
Report

पानीपत-जींद सड़क: पंवार ने चौटाला के आरोपों का डेटा से किया जवाब

Panipat, Haryana:पानीपत जींद रोड पर सियासी घमासान पंवार ने खोला 184 करोड़ की परियोजना का हिसाब पानीपत जींद सड़क परियोजना पर दुष्यंत चौटाला के आरोपों का मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दिया आंकड़ों के साथ जवाब बोले- पूर्व उपमुख्यमंत्री तथ्यों के आधार पर करें बात, उनके आरोप निराधार; 184.40 करोड़ की परियोजना को केंद्र से मार्च 2025 में मिली मंजूरी, अब तक 16 किलोमीटर सड़क पर बिछ चुकी पहली लेयर पानीपत से जींद तक बनने वाली सड़क को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दुष्यंत चौटाला की ओर से लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने परियोजना से जुड़े सरकारी रिकॉर्ड, बजट और विभागीय खर्च का ब्यौरा सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला को किसी भी विषय पर बयान देने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए। उनके आरोप पूरी तरह निराधार हैं। मंत्री ने दावा किया कि पानीपत-जींद सड़क परियोजना के लिए केंद्र सरकार से 13 मार्च 2025 को मंजूरी मिली थी और इसके बाद वन विभाग सहित विभिन्न विभागों की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए करोड़ों रुपये जमा करवाए गए。 केंद्र से 184.40 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि पानीपत से जींद तक करीब 67 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 23 मार्च 2023 को 184.40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। केंद्र से 13 मार्च 2025 को इसकी मंजूरी मिली। परियोजना में पानीपत जिले के हिस्से पर 86.96 करोड़ और जींद जिले के हिस्से पर 97.49 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था। इसके बाद वन विभाग की क्लीयरेंस लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए परढ़ाना गांव की ग्राम पंचायत से 32 एकड़ 6 कनाल 10 मरले जमीन ली गई。 ग्राम पंचायत और वन विभाग को जमा कराए करोड़ों रुपये मंत्री ने बताया कि जमीन उपलब्ध करवाने के बदले ग्राम पंचायत को करीब 11 लाख रुपये दिए गए। इसके बाद परियोजना के लिए 25.26 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई। ग्राम पंचायत के खाते में 11 करोड़ 32 लाख 3 हजार 125 रुपये जमा करवाए गए, जबकि वन विभाग को 3 करोड़ 46 लाख 80 हजार 896 रुपये दिए गए। सड़क निर्माण में बाधा बन रहे कुल 1540 पेड़ों में से 1289 पेड़ काटे जा चुके हैं। शेष पेड़ों की कटाई पर 1 अप्रैल 2026 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद रोक लग गई। इसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। अन्य विभागों को भी जमा करवाई राशि पंवार ने बताया कि परियोजना के तहत बिजली लाइनों की शिफ्टिंग के लिए एचवीपीएन को 3 करोड़ 25 लाख 45 हजार 524 रुपये और जनस्वास्थ्य विभाग को 2 करोड़ 5 लाख 21 हजार 90 रुपये जमा करवाए गए। सर्वोदय कंस्ट्रक्शन कंपनी को 53.70 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित किया गया, जिसकी राशि बढ़कर करीब 76 करोड़ रुपये हो गई। कार्य पूरा करने के लिए 24 महीने का समय निर्धारित किया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काम 13 मार्च 2026 से शुरू होकर 13 मार्च 2028 तक पूरा होना है। मंत्री ने दावा किया कि अब तक करीब 16 किलोमीटर सड़क पर पहली लेयर बिछाई जा चुकी है。 जमीन वापस पंचायत को सौंपी, खुली बोली से दिया ठेका मंत्री के अनुसार, ग्राम पंचायत ने विभाग को 13 करोड़ 97 लाख 67 हजार 988 रुपये वापस जमा करवाए और जमीन दोबारा पंचायत को सौंप दी गई। इसके बाद 28 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत ने खुली बोली के माध्यम से जमीन को दो साल के लिए ठेके पर दे दिया। बंजर हो चुकी इस जमीन का वार्षिक ठेका 11 लाख 33 हजार 750 रुपये तय हुआ। पंवार ने दुष्यंत चौटाला के 'वहां चोर बिठा दिए' वाले बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जिन किसानों ने बोली के माध्यम से जमीन ठेके पर ली है, उनके लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना गलत है। जोंजन खुर्द में 35 एकड़ जमीन पर विकसित होगी आधुनिक कॉलोनी पंचायत मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच के अनुरूप पानीपत के आसपास के गांवों में आधुनिक कॉलोनियां विकसित करने की योजना है। इसका उद्देश्य शहर की भीड़भाड़ कम करना और लोगों को गांवों के नजदीक सीवरेज, पार्क और मार्केट जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसी योजना के तहत जोंजन खुर्द में 35 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है, जिसे मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल चुकी है। 11 विभाग दुष्यंत चौटाला के पास थे, फिर भी तथ्यों के बिना आरोप लगा रहे हैं मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि गठबंधन सरकार के दौरान दुष्यंत चौटाला को 11 विभागों की जिम्मेदारी दी गई थी, जिनमें पंचायत और पीडब्ल्यूडी विभाग भी शामिल थे। ऐसे में उन्हें विभागीय प्रक्रियाओं और परियोजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने पानीपत में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जो आरोप लगाए, वे रिकॉर्ड के विपरीत हैं। किसी भी जिम्मेदार नेता को तथ्यों के आधार पर बात करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पानीपत-जींद सड़क परियोजना पर काम लगातार आगे बढ़ रहा है और करीब 16 किलोमीटर हिस्से पर पहली लेयर बिछाई जा चुकी है。 बाइट कृष्ण लाल पवार पंचायत मंन्त्री
0
0
Report
Advertisement

बागपत में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, DM-SP ने जागरूकता वाहन रवाना किया

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। बागपत कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल और पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीएम और एसपी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसों का कारण बन सकती है। ऐसे में दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। साथ ही तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने से बचें। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने परिवहन विभाग और NHAI के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य जागरूकता के जरिए सड़क हादसों में कमी लाना और लोगों की यात्रा को सुरक्षित बनाना है。
0
0
Report

बस ने खाई से उतरकर बड़ा हादसा टाला, चालक की सूझबूझ से सभी सुरक्षित

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ बाघेर घाटी में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राजस्थान रोडवेज की एक बस अचानक हाईवे किनारे उतर गई। बताया जा रहा है कि सामने से आई कार को बचाने के प्रयास में बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क से नीचे उतार दिया। चालक की सतर्कता और समय रहते लिए गए फैसले से एक बड़ा हादसा टल गया। बस में उस समय करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। बस के हाईवे से नीचे उतरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। बस चालक ने स्थिति को संभालते हुए सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। इसके बाद चालक बस को फिर से सड़क पर लाया और सभी यात्रियों को लेकर झालावाड़ के लिए रवाना हो गया। हादसे की सूचना के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा रही。
0
0
Report

शामली: बनत में युवक हत्याकांड में एक और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Amit TararAmit TararFollow14m ago
Sainhra, Uttar Pradesh:शामली.... रिपोर्ट:- अमित तरार उत्तर प्रदेश के जनपद शामली थाना आदर्श मंडी पुलिस ने कस्बा बनत के मोहल्ला गांधीनगर में हुए युवक अंकुश हत्याकांड में एक और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, भैया दूज के अवसर पर अंकुश अपनी बहन मनीषा से मिलने कस्बा बनत स्थित उसकी ससुराल आया था। इसी दौरान उसकी बहन का देवर आकाश पुत्र संजीव कुमार उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। शाम के समय अंकुश अपनी बहन के घर के पास ही घायल अवस्था में मिला। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर थाना आदर्श मंडी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए संजीव कुमार और अरुण कुमार को 12 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं आकाश और रविकांत उर्फ रवि पाल को 13/14 नवंबर की रात्रि में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, अब हत्याकांड में वांछित एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में छठ पूजा का उल्लास, तालाबों-टैंकों में श्रद्धालुओं की भीड़

Bikaner, Rajasthan:छठ पूजा को लेकर बीकानेर में दिखा उत्साह, जगह-जगह हुई पूजा-अर्चना सागर तालाब सहित शहर के कई इलाकों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कहीं तालाब तो कहीं घरों और मोहल्लों में बड़े टैंकों में पानी भरकर महिलाओं ने की पूजा उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की परिवार की सुख-समृद्धि की कामना छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बीकानेर में उत्साह और उल्लास की अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं सूर्योदय के साथ ही शहर में जगह-जगह पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया सागर तालाब सहित कई इलाकों में महिलाओं और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा खास बात यह रही कि जहां कुछ महिलाओं ने तालाबों पर पहुंचकर पूजा की वहीं कई मोहल्लों में बड़े टैंकों और पानी के पात्रों में पानी भरकर छठ पूजा की गई। सूरज की पहली किरण के साथ ही बीकानेर में छठ महापर्व की रौनक देखने को मिली शहर के सागर क्षेत्र स्थित सागर तालाब पर सुबह से ही व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया लेकिन छठ पूजा की तस्वीरें सिर्फ सागर तालाब तक सीमित नहीं रहीं शहर के अलग-अलग मोहल्लों और कॉलोनियों में भी श्रद्धा का ऐसा ही नजारा देखने को मिला कई स्थानों पर बड़े टैंकों और पानी के पात्रों में पानी भरकर महिलाओं ने पूजा की इन अस्थायी जलकुंडों के आसपास पूजा की विशेष व्यवस्था की गई, जहां महिलाएं पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती नजर आईं कहीं तालाब के किनारे पूजा की तैयारी थी, तो कहीं मोहल्लों में सामूहिक रूप से टANK में पानी भरकर छठी मैया की आराधना की गई। हाथों में फल, प्रसाद और पारंपरिक पूजन सामग्री लिए महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक गीतों के बीच बीकानेर में आस्था, परंपरा और सामूहिक सहभागिता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।
0
0
Report

संभल। डिजिटल स्व -गणना का महाअभियान आज से शुरू . शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने किया शुभारंभ

SSuniFollow15m ago
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । जनपद में डिजिटल स्व-गणना का महाअभियान शुरू । माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने डिजिटल स्व - गणना कर महा अभियान का शुभारंभ किया । उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी ने टीम के साथ माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के चंदौसी आवास पर पहुंचकर शिक्षा मंत्री को डिजिटल स्व गणना की प्रक्रिया की जानकारी दी । 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा डिजिटल स्व गणना का महा अभियान । माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी डिजिटल स्व -गणना की सराहना की ...आम जन से स्व गणना के कार्य में सहयोग की अपील की । बाइट गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा मंत्री
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top