Hardoi - नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिन पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया
Harpalpur, Uttar Pradesh:खरगपुर स्थित आजाद हिंद सेनानी स्मृति न्यास की ओर से नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिन पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया, मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि पूरे विश्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लोहा माना जाता था, उनके आगे अंग्रेजों ने भी घुटने टेक दिए थे. विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि नेताजी द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया था . नेताजी को लोहा अंग्रेज भी मानते थे, पराक्रम दिवस में बच्चो ने देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रक्षा मंत्री दो दिनी दौरे पर कल आएंगे बनारस, PM मोदी के साथ देखेंगे एयर शो
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। काशी में आयोजित ऐतिहासिक एयर शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्री दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम करीब 5 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से कैंटोनमेंट स्थित 39 GTC पहुंचेंगे। थोड़ा विश्राम करने के बाद वे संकटमोचन और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। रात्रि विश्राम 39 GTC में ही होगा। अगले दिन प्रधानमंत्री के साथ नमो घाट पर एयर शो देखने के बाद दोपहर का लंच कैंटोनमेंट में ही होगा।अमृतसर से कांग्रेस सांसद पहुंचे मुजफ्फरनगर दिया बड़ा बयान,1 नवंबर को दिल्ली में होगी कांग्रेस की बड़ी रैली
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर : अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला शुक्रवार दोपहर मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की और पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया ब्लॉक देशभर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है और लोगों से अपने मताधिकार की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की जा रही है। सांसद अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें इंडिया ब्लॉक के घटक दल भी शामिल होंगे। उन्होंने मुजफ्फरनगर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मौजूदा सरकार जनता के मताधिकार को कमजोर कर रही है। लोकतंत्र में जनता अपने वोट के माध्यम से सरकार चुनती है, लेकिन सरकार चाहती है कि जनता उसी दिशा में सोचे, जैसा वह चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशभर में आवाज उठा रही है और लोगों को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए औजला ने आरोप लगाया कि सरकार ने देश के सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने का काम किया है और देश के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चीन के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए सवाल उठाए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए सांसद ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता केंद्र सरकार से खुश नहीं है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। ओझला ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी से पहले भी देश के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था और आजादी के बाद भी लोकतंत्र तथा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए उसकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने मुजफ्फरनगर की जनता से भी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का समर्थन करने और 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में भाग लेने की अपील की।
