HARDOI-नए साल पर घूमने जाने के लिए थी पैसों की जरूरत,हरदोई में छात्र ने अपने अपहरण की लिखी पटकथा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक 17 वर्षीय छात्र ने अपनी नए साल पर घूमने की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए खुद ही अपने अपहरण की झूठी कहानी रच दी।छात्र ने अपने परिजनों से 20 हजार रुपये की मांग की और दावा किया कि उसे 4 लोगों ने अपहृत कर लिया है।लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्र को बरामद कर लिया और पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।पुलिस किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
