icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow14 Apr 2025, 04:35 am

Hardoi - दो लापता लड़कियों की रहस्यमय गुमशुदगी

Shahabad, Uttar Pradesh:

मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती और पाली थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी लापता हो गई है, परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती और किशोरी की तलाश शुरू की है। मझिला थाना क्षेत्र निवासी युवती के पिता के अनुसार उसकी 22 वर्षीय पुत्री 9 अप्रैल को सुबह 9 बजे घर से पिहानी दवा लेने गई थी तब से लौट कर नहीं है। पिता के अनुसार उसको काफी तलाश किया परंतु पुत्री का कोई पता नहीं चल सका। पाली थाना क्षेत्र निवासी किशोरी की मां के अनुसार 10 अप्रैल को दोपहर में उसकी 16 वर्षीय पुत्री को मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम लोनी निवासी होरी लाल पुत्र रामदास बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुंगेर में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर प्रतिमा पर काला पेंट के मामले में गिरफ्तारी

Munger, Bihar:बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर काला पेंट पोतने के मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही एक गिरफ्तार। मुंगेर : मंगलवार को जमालपुर थाना क्षेत्र गेट नंबर 6 के पास जमालपुर वर्कशॉप स्थित बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा काला पेंट पोतने का मामला सामने आया था ,पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य को एकत्रित कर जाँच शुरू कर दी। जाँच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा और पूछ ताछ की तो मामला सामने आया। इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की पकड़े गए व्यक्ति का नाम आनंद कुमार है और जमालपुर थाना क्षेत्र के केशोपुर गुरद्वारा रोड का रहने वाला है। उन्होंने बताया की गिरफ्तार व्यक्ति के हाथो में काले पेंट का निशान पाये गए है। पूछ ताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया की बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर उन्हें पंसद नहीं है इसलिए ऐसा किया। एसडीपीओ ने बताया की गिरफ्तार व्यक्ति पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बाइट :अभिषेक आनंद सदर एसडीपीओ
0
0
Report

मैनपुरी-बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का करहल में भव्य स्वागत"चारों सीटों पर कमल खिलेगा"का दावा

Ajay KumarAjay KumarFollow2m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव आज करहल पहुंचे। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया,इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सपा के गढ़ मैनपुरी को लेकर बड़ा दावा किया है। करहल में सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।"भारत माता की जय" और "जय श्रीराम" के नारों के बीच राजेश यादव का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि जनता अब सपा की परिवारवाद की राजनीति से ऊब चुकी है और बीजेपी की विकास नीति के साथ है। उन्होंने दावा किया कि करहल में कार्यकर्ताओं का जो उत्साह है उससे साफ है कि इस बार मैनपुरी की चारों विधानसभा सीटों पर कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
0
0
Report

चरखी दादरी के ईशांत ने इंग्लिश चैनल में इतिहास रचा, बालवीर पुरस्कार के लिए चयन

Charkhi, Haryana:चरखी दादरी का बेटा देश का गौरव चरखी दादरी के गांव मांकावास के बेटे ईशांत का प्रधानमंत्री बालवीर पुरस्कार के लिए चयन इंग्लिश चैनल फतह कर रचा इतिहास, लंदन से फ्रांस तक 39 किलोमीटर की तैराकी 11 घंटे में पूरी ईशांत सिंह ने बताया कि श्रीलंका में में भी 29 किलोमीटर 8 घंटे में फतेह हासिल की है पुरस्कार के लिए चयन पर ईशांत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया ईशांत की ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर, गांव और प्रदेश का बढ़ाया मान, अब मिलेगा देश के सर्वोच्च बाल सम्मान में स्थान।
0
0
Report
Advertisement

मंगलपुर पुल मरम्मत के चलते बेतिया-गोपालगंज मार्ग पर यातायात बंद

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है बेतिया से गोपालगंज को जोड़ने वाली मंगलपुर पुल पर आवागमन पर रोक लगा दी गई है 30 जुलाई से अगले आदेश तक आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा बेतिया एसडीएम विकास कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। मंगलपुर पुल की मरम्मति कार्य को लेकर आवागमन पर रोक लगाई गई है। 30 जुलाई सुबह पांच बजे से अगले आदेश तक सभी प्रकार के वाहनों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है गोपालगंज जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का जिला प्रशासन ने अपील की है।गोपालगंज जाने के लिए अरेराज मार्ग से आवागमन करने का जिला प्रशासन ने सलाह दी है। नौतन प्रखंड के मच्छरगांवा चौक से यातायात को जगदीशपुर की तरफ डायवर्ट किया गया है। जिल प्रशासन ने आमजनों से अपील की है मंगलপুর पुल पर मरम्मती कार्य को लेकर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करे।पुल पर मरम्मती कार्य पूर्ण होने पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा इसकी सूचना जिला प्रशासन दे देगी।
0
0
Report

रांची में नूतन कुमारी से मिलीं ग्रामीण मंत्री, पेपर लीक पर कांग्रेस का साथ

Ranchi, Jharkhand:राज्य की ग्रामीण विकास , ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज दिल्ली के जंतर - मंतर आंदोलन के दौरान घायल नूतन कुमारी से रांची में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना । नूतन कुमारी दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान ना सिर्फ पुलिस की बर्बरता की शिकार हुई , बल्कि वो पैलेट गन का भी निशाना बनीं । पेपर लीक मामले में देश भर के युवाओं की एकजुटता की बदौलत एक बड़ी जीत मिली है , पर अभी समस्या का समाधान नहीं हुआ है । मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने नूतन कुमारी की जुबानी प्रदर्शन के क्रम में पुलिस के द्वारा लड़कियों के साथ हुए अभद्र व्यवहार की जानकारी ली । मंत्री ने कहा है कि केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार ने युवाओं की पीड़ा और सालों की मेहनत को गंभीरता से नहीं लिया । 152 पेपर लीक इस सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है । युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार आगे भी मुँह तोड़ जवाब देने के लिए सजग रहना होगा । देश के छात्र - नौजवानों की इस लड़ाई में कांग्रेस हर कदम पर उनके साथ खड़ी है । इस मौके पर कांग्रेस रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा और पार्टी के दूसरे साथी मौजूद थे ।
0
0
Report

कंगना रनौत के बयान पर विरोध तेज, झारखंड में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Ranchi, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दिए गए विवादित एवं गैर-जिम्मेदाराना बयान के विरोध में आज झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो के नेतृत्व में रांची में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत का पुतला दहन कर उनके बयान की कड़ी निंदा की। महिला कांग्रेस की नेताओं ने कहा कि कंगना रनौत लगातार ऐसे बयान देती रही हैं जो समाज में वैमनस्य फैलाने, महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का काम करते हैं। उनका बयान न केवल आपत्तिजनक है बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और सामाजिक सौहार्द के भी विरुद्ध है। महिला कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार कंगना रनौत जैसे नेताओं के भड़काऊ बयानों पर मौन रहकर उनकी मानसिकता का समर्थन कर रही है। भाजपा नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह ऐसे बयानों से स्वयं को अलग मानती है या उनका समर्थन करती है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि कंगना रनौत अपने विवादित बयान के लिए देश की जनता से बिना शर्त माफी मांगें। साथ ही भाजपा नेतृत्व भी इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करे और ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयानों पर रोक लगाए। महिला कांग्रेस की नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, सामाजिक सद्भाव और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और भविष्य में भी किसी भी विभाजनकारी एवं समाज विरोधी सोच का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थीं और सभी ने एक स्वर में कंगना रनौत के बयान की निंदा करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
0
0
Report
Advertisement

बागपत पुलिस के श्वान इंट्रोफोर्ड का निधन, राजकीय सम्मान के साथ विदाई

Baghpat, Uttar Pradesh:जनपद बागपत पुलिस श्वान दल का भरोसेमंद सदस्य और कई चर्चित आपराधिक मामलों के खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाला लेब्राडोर नस्ल का श्वान इंट्रोफोर्ड (मेल) लंबी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह गया। वर्ष 2019 से बागपत पुलिस की सेवा में तैनात इंट्रोफोर्ड ने हत्या, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों की जांच में अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग दिए। उसके निधन पर पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, जहां पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक सलामी देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बागपत पुलिस के अनुसार, इंट्रोफोर्ड काफी समय से बीमार था। पहले उसका उपचार जिला पशु चिकित्सालय, बागपत में कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ तथा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। चिकित्सकों के लगातार प्रयासों के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और 28 जुलाई 2026 को उसने अंतिम सांस ली। निधन के बाद राजकीय पशु चिकित्सालय में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक, अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर शोक सलामी दी। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर में निर्धारित स्थान पर सम्मान के साथ इंट्रोफोर्ड को दफनाया गया।
0
0
Report

बाड़मेर में महिला सुरक्षा संकल्प का सफल समापन: छात्राओं से DIG राशि डोगरा बातचीत

Barmer, Rajasthan:पहले पैदल मार्च, फिर छात्राओं से सीधा संवाद... बाड़मेर में महिला सुरक्षा अभियान का प्रभावी समापन DIG राशि डोगरा बोलीं , चुप्पी नहीं, शिकायत ही अपराध पर सबसे बड़ा प्रहार बाड़मेर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस के राज्यव्यापी अभियान "महिला सुरक्षा संकल्प , सेफ्टी एंड डिग्निटी फॉर एवरी वुमन" का बुधवार को बाड़मेर में प्रभावी समापन हुआ। दिनभर चले कार्यक्रमों में सुबह कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और महिला पुलिसकर्मियों ने शहर में जागरूकता पैदल मार्च निकाला, जबकि दोपहर बाद भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित संवाद कार्यक्रम पूरे अभियान का मुख्य आकर्षण रहा। इसमें अपराध शाखा जयपुर की उप महानिरीक्षक (DIG) राशि डोगरा ने छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें कानून, अधिकार और आत्मविश्वास की ताकत से परिचित कराया। राजस्थान पुलिस महानिदेशक के निर्देश और पुलिस अधीक्षक बाड़मेर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न कॉलेजों और विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। डीआईजी राशि डोगरा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध या हिंसा की स्थिति में चुप रहने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि समय पर दर्ज कराई गई शिकायत न केवल पीड़ित को न्याय दिलाती है, बल्कि अपराधियों पर भी प्रभावी अंकुश लगाती है। संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों, महिला बीट अधिकारी व्यवस्था, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला गरिमा हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन और पुलिस की अन्य सहायता सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि छात्राओं ने खुलकर अपने सवाल, सुझाव और अनुभव साझा किए। पुलिस अधिकारियों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए भरोसा दिलाया कि महिला सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक मामले में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करेगी। इससे पहले सुबह 9 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष से महिला पुलिसकर्मियों और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के नेतृत्व में जागरूकता पैदल मार्च निकाला गया। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कोतवाली थाने तक पहुंचे इस मार्च के दौरान आमजन को महिला सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा कानूनों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। महिला सुरक्षा, गरिमा और सम्मान को लेकर 1 जुलाई से 29 जुलाई तक चलाए गए इस राज्यव्यापी अभियान का बाड़मेर में टाउन हॉल संवाद कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि महिला सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि समाज की सोच और सहभागिता से जुड़ा अभियान है। पुलिस और छात्राओं के बीच हुए इस खुले संवाद ने विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक और मुखर बनने की प्रेरणा भी दी। बाइट: IPS राशि डोगरा , DIG
0
0
Report
Advertisement

मीरजापुर: 2704 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर Date : 29.7.2026 Report : राजेश मिश्र पिकअप पर दहेज का सामान के बहाने अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई चील्ह थाना पुलिस एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से किया। बरामद शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताया गया है। थाना चील्ह क्षेत्र से करीब 15 लाख रुपये मूल्य की 2704 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा गया। मुखबिर की सूचना पर पुराना बाड़ा के पास पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से कुल 2704 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई。 मौके से बिहार के अरवल जिले के रहने वाले अमित कुमार सिन्हा और जैकी कुमार को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब में आफ्टर डार्क ब्लू, मैजिक मूवमेंट और रॉयल स्टैग ब्रांड की बोतलें शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 520 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है。 नितेश सिंह, एसपी सिटी, मीरजापुर。
0
0
Report
Advertisement

तीन माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीण कलेक्टर के दरबार पहुंचे

Alirajpur, Madhya Pradesh:तीन माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, सेल्समैन पर लगाए गंभीर आरोप मैद्यप्रदेश सरकार जहां गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को समय पर निशुल्क राशन उपलब्ध कराने का दावा करती है, वहीं आदिवासी बाहुल्य आलीराजपुर जिले से सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। कट्ठीवाड़ा तहसील की ग्राम पंचायत झरकली के दर्जनों ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें पिछले ثلاث माह से राशन नहीं मिला है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन विक्रेता (सेल्समैन) हर बार अलग-अलग बहाने बनाकर उन्हें वापस लौटा देता है। कभी मशीन खराब होने की बात कही जाती है तो कभी राशन नहीं आने का हवाला देकर वितरण टाल दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उचित मूल्य की दुकान के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। लगातार तीन माह से राशन नहीं मिलने के कारण गरीब परिवारों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। मजबूरी में उन्हें अपनी शिकायत लेकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ा। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी राशन विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा तीन माह का लंबित राशन तत्काल वितरित कराया जाए, ताकि गरीब परिवारों को राहत मिल सके। यह मामला एक बार फिर सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर सवाल खड़ा करता है। सरकार भले ही हर पात्र परिवार तक समय पर मुफ्त राशन पहुंचाने का दावा कर रही हो, लेकिन आदिवासी अंचलों में कई परिवार आज भी अपने हक के अनाज के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की शिकायत पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और झरकली के हितग्राहियों को उनका लंबित राशन कब तक मिल पाता है।
0
0
Report

हरियाणा में वन महोत्सव: सभी जिलों में मंत्रियों की भागीदारी

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में प्रदेशभर में वन महोत्सव मनाया जाएगा कल वीरवार को सभी जिलों में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित होंगे करनाल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण भी करनाल में रहेंगे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी झज्जर जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी भिवानी में रहेंगी इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा चरखी दादरी में रहेंगे कैबिनेट मंत्री अनिल विज अंबाला ,हिसार में रणबीर गंगवा रहेंगे प्रदेशभर में वन महोत्सव के कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों में तमाम मंत्रियों और नेताओं की जिम्मेदारी लगी है कांग्रेस के निलंबित पांचों विधायक भी सरकार ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में आमंत्रित किया है शैली चौधरी अंबाला , रेणु बाला यमुनानगर , नुंह में मोहम्मद इलियास ,पलवल में मोहम्मद इसराइल और फतेहाबाद में जरनैल सिंह को आमंत्रित किया गया है सरकार के तमाम कार्यक्रमों में लगातार कांग्रेस के पांच निलंबित विधायक नजर आते है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top