icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

RGHS घोटाला: डॉक्टर-लैब संचालक गिरफ्तार, फर्जी क्लेम से करोड़ों नुकसान

Jaipur, Rajasthan:आरजीएचएस घोटाला: फर्जी जांच और मिलीभगत से करोड़ों की चपत , डॉक्टर और लैब संचालक गिरफ्तार राजस्थान में एक ओर जहां आरजीएचएस के करीब 2200 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान को लेकर अस्पतालों, डॉक्टरों और फार्मेसी संचालकों में विरोध चल रहा है, वहीं दूसरी ओर इसी योजना में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने डॉक्टरों और लैब संचालकों की मिलीभगत से किए जा रहे करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा करते हुए एक सरकारी डॉक्टर और एक निजी लैब संचालक को गिरफ्तार किया है। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी आरजीएचएस योजना, जिसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को निशुल्क व सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, कुछ डॉक्टरों और लैब संचालकों की साठगांठ के चलते गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। इस तरह की अनियमितताओं से न केवल सरकार को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है, बल्कि जरूरतमंद मरीजों तक योजना का लाभ भी प्रभावित हो रहा है।एसओजी की जांच में सीकर स्थित बी. लाल लैब के संचालक डॉ. बनवारी लाल उर्फ बी. लाल और सरकारी हॉस्पिटल एस.के. हॉस्पिटल सीकर में पोस्टेड डॉ कमल कुमार अग्रवाल (एमएस ऑर्थो, एसोसिएट प्रोफेसर) की भूमिका सामने आई। दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

नारायणपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी जमरूद्दीन अंसारी गिरफ्तार

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 5 मई 2026 की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जमरूद्दीन अंसारी (पिता- हारुन राशिद, निवासी- धरमपुर, नारायणपुर) इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता है। उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई काली पल्सर बाइक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह 22 फरवरी 2026 को हुए फुरकान अंसारी हत्याकांड में शामिल था। इस घटना में दिनदहाड़े धर्मपुर मोड़ के पास गोली मारकर हत्या की गई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें साइबर अपराध और अन्य संगीन धाराएं शामिल हैं। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद जायसवाल का दावा: जनता की जीत, विपक्ष पर निशाना

Patna, Bihar:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद पार्टी के सांसद संजय जायसवाल पटना पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए इस जीत को जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता लंबे समय से निष्पक्ष मतदान का अवसर चाहती थी और इस बार चुनाव आयोग तथा केंद्रीय बलों की सक्रिय भूमिका के कारण हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिला। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से ममता बनर्जी का मजबूत किला ढह गया। संजय जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने लोकतंत्र की हत्या के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राहुल गांधी पहले केरल के चुनाव परिणामों पर जवाब दें और स्पष्ट करें कि वहां उनकी जीत किस आधार पर हुई। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पटना दौरे को लेकर कहा कि बिहार की जनता हमेशा उनके स्वागत के लिए तैयार रहती है और उनके आगमन को लेकर लोगों में उत्साह रहता है।
0
0
Report

रांची में स्कूल वैन ओवरलोडिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान शुरू

Ranchi, Jharkhand:ररांची में स्कूली छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ के खिलाफ कारवाई...\n\nरांची डीटीओ अखिलेश कुमार ने शुरू कि कारवाई...एक्शन में डीटीओ...\n\npकड़े गए स्कूल वैन ओवर लोड, बार बार जागरूकता और निर्देश के बावजूद कमाई की लालच में स्कूल बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़,\n\nस्कूल वैन की मनमानी के खिलाफ जिला परिवहन विभाग हुआ सख्त, स्कूल वैन का शुरू हुआ चेकिंग अभियान,\n\nअभियान के दौरान कई वैन पाए गए ओवरलोड, ऐसे वाहनों के खिलाफ बरती जा रही सख्ती। \n\nवाहनों का काटा जा रहा चलान तो आनेवाले दिनों में ऐसे वाहनों को किया जाएगा जब्त...\n\nरांची के ऑक्सफर्ड स्कूल के बस, केरली JVM श्यामली,बिशप गर्ल्स स्कूल सहित कई गाड़ियों की हुई जांच,पाए गए ओवर लोड....
0
0
Report

लखीसराय में जमीन विवाद के चलते युवक की हत्या, पुलिस जांच तेज

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में जमीन के पुराने विवाद के कारण एक युवक को घर से बुलाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक राजकुमार यादव उर्फ राजा (28) को पड़ोसी संजय यादव ने घर बुलाकर ले गया और गला दबाकर हत्या की. आंख और पैर पर धारदार हथियार से प्रहार भी किए गए. पिता टुनटुन यादव ने बताया कि अर्जुन यादव से 10 धुर जमीन का पूर्व विवाद था; इस विवाद के चलते हत्या की सुपारी दी गई. शव को बहियार में फेंक दिया गया; सुबह परिजनों ने शव बरामद किया. पुलिस एफआईआर दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है. SDPO शिवम कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद था; हत्या की सुपारी दी गई थी. जांच जारी है.
0
0
Report
Advertisement

9 वर्षीय चचेरी पोती के साथ दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार

Surajpur, Chhattisgarh:भटगांव थाना क्षेत्र सूरजपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दादा ने अपनी 9 वर्षीय चचेरी पोती के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई कर फरार आरोपित को जयनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। घटना बीती कल की है। आरोपी को घर बुलाकर मासूम के साथ वारदात को अंजाम देने के बाद वह डर से फरार हो गया था। पुलिस को सूचना मिली कि वह जयनगर स्थित अपने रिश्तेदार के घर में छिपा है; दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
0
0
Report

Mandla में तेज बारिश ने भीषण गर्मी तोड़ी, लोगों को राहत मिली

Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मण्डला से खबर है… जहां मौसम ने अचानक करवट ली है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिली है。 वीओ - मण्डला जिले में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छाए और देखते ही देखते गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का असर जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में देखने को मिला, जहां सड़कों पर पानी बहता नजर आया और मौसम सुहावना हो गया। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन इस बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। तापमान में गिरावट के साथ ही वातावरण ठंडा हो गया, जिससे आमजन ने राहत की सांस ली।
0
0
Report

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के नागझिरी साइलो का औचक निरीक्षण किया

Ujjain, Madhya Pradesh:नागझिरी साइलो केंद्र पहुंचे मुख्यमंत्री, किसानों की सुविधाओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को अचानक उज्जैन दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने हेलीपैड से सीधे गेहूं उपार्जन केंद्र का रुख किया। सीएम ने नागझिरी स्थित साइलो गेहूं खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़कर पूरे केंद्र का बारीकी से अवलोकन किया और मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य अन्नदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस दौरान उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों पर पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने सेवा सहकारी संस्था दताना के अंतर्गत संचालित नागझिरी स्थित अडानी एग्रो साइलो उपार्जन केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के हितों के साथ किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लगातार इस तरह के औचक निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं, ताकि किसानों को समय पर भुगतान और सुविधाएं मिल सकें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top