241402
Hardoi - विधायक ने किया गौशाला का उद्घाटन
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवाजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बाबन विकासखंड के ग्राम पंचायत महरेपुर में गौशाला का उद्घाटन किया. विधायक ने कहा यहां गौशाला के बन जाने से आवारा गोवंशो से किसानों को राहत मिलेगी। विधायक ने कहा सभी गोपालन से जुड़े और आत्मनिर्भर बने। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद सिंह, प्रधान नीरज सिंह, मदनपाल, सुरेंद्र सिंह, भोले शुक्ला,यतेंद्र सिंह, आलोक चौहान, मोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामनगर में बिजली बिल विवाद: यूथ कांग्रेस धरना, एक सप्ताह में समाधान नहीं तो अनिश्चितकालीन
Ramanagara, Karnataka:रामनगर में बिजली के बिलों में कथित गड़बड़ी और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान नहीं होने को लेकर यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस और लीगल सेल की टीम ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीओ के माध्यम से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा,प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल उनकी वास्तविक खपत से अधिक आ रहे है. और शिकायत के बावजूद लंबे समय से उनका समाधान नहीं हो रहा है,यूथ कांग्रेस ने एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है. रामनगर में बिजली के बिलों को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें अब विरोध-प्रदर्शन तक पहुंच गई हैं,बुधवार को यूथ कांग्रेस और लीगल सेल की टीम ने बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग उठाई. यूथ कांग्रेस के अधिवक्ता फैजुल हक का कहना है कि पिछले कुछ समय से लगातार उपभोक्ताओं की शिकायतें उनके पास पहुंच रही हैं. आरोप है कि कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल उनकी वास्तविक बिजली खपत से अधिक आ रहे हैं. वहीं कुछ मामलों में पुराने मीटर लगे होने के बावजूद नए इलेक्ट्रॉनिक या स्मार्ट मीटर के नाम पर बिल आने की शिकायतें भी सामने आई हैं. फैजुल हक के मुताबिक उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर बार-बार बिजली कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं,आवेदन देने और शिकायत करने के बावजूद कई मामलों में समाधान नहीं हुआ है. उन्होंने एक ऐसे मामले का भी हवाला दिया, जो फरवरी से लंबित होने का दावा किया गया है,प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को हर बार बिल जमा करने के बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए कार्यालय आना पड़ रहा है. लेकिन इसके बावजूद विवाद का निस्तारण नहीं हो रहा. यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग में ठेकेदारी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए,आरोप लगाया गया कि कुछ ठेकेदार उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते और उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता,इन्हीं शिकायतों को लेकर यूथ कांग्रेस और लीगल सेल की टीम ने जनता के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद एसडीओ के माध्यम से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया, यूथ कांग्रेस ने ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि एक सप्ताह के भीतर बिजली बिलों से जुड़ी शिकायतों और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा. रामनगर में बिजली के बिलों को लेकर सामने आ रही शिकायतों ने अब विभाग के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है,यूथ कांग्रेस ने जहां एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान की मांग की है. वहीं ऐसा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है,अब देखना होगा कि बिजली विभाग इन शिकायतों पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है.0
0
Report
कवर्धा में CCTV बंद, निजी कैमरे से पुलिस निगरानी पर निर्भर
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा शहर की निगरानी में बड़ा ‘ब्लाइंड स्पॉट’! लाखों के CCTV बंद, निजी कैमरों के भरोसे पुलिस कवर्धा शहर की सुरक्षा और निगरानी के लिए चौक-चौराहों पर लगाए गए CCTV कैमरे इन दिनों कई जगह बंद पड़े हैं। लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए इन कैमरों का उद्देश्य शहर की गतिविधियों पर नजर रखना और अपराध होने की स्थिति में आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस की मदद करना था, लेकिन कैमरे बंद होने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसी शहर में अपराध होने के बाद CCTV फुटेज पुलिस के लिए एक अहम सुराग साबित होता है। आरोपी किस रास्ते से आया, घटना के बाद कहां गया और उसकी पहचान से जुड़े कौन से सबूत मिले इन सबका पता लगाने में कैमरों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।लेकिन कवर्धा में चौक चौराहे पर लगे सरकारी CCTV कैमरे बंद होने की स्थिति में पुलिस को कई बार आसपास के घरों और दुकानों में लगे निजी CCTV कैमरों का सहारा लेना पड़ता है। किसी वारदात के बाद पुलिस सबसे पहले आसपास के इलाके में यह पता करती है कि किन घरों, दुकानों या संस्थानों में कैमरे लगे हैं। इसके बाद उन कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाकर घटना से जुड़े सुराग तलाशे जाते हैं। यानी शहर की सार्वजनिक निगरानी व्यवस्था कमजोर होने पर निजी कैमरे पुलिस की जांच में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान दौर में जब CCTV अपराध नियंत्रण और अपराधियों की पहचान का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है, ऐसे में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे कैमरों का बंद होना सुरक्षा व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। इस मामले में कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव का कहना है कि CCTV कैमरों को अपडेट करने का काम किया जा रहा है। जल्द ही शहर के सभी कैमरों को अपडेट कर दिया जाएगा। एसपी ने यह भी कहा कि अपराधियों को पकड़ने में CCTV फुटेज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अब देखने वाली बात होगी कि शहर की निगरानी व्यवस्था को दुरुस्त करने का यह काम कितनी जल्दी पूरा होता है और कब तक चौक-चौराहों पर लगे CCTV कैमरे दोबारा सक्रिय होते हैं।0
0
Report
हनुमानगढ़ में रालोपा ने पंचायत चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी, प्रवास पर सुभाष कंदोई
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी पंचायतीराज चुनाव में रालोपा उतारेगी प्रत्याशी,साक्षात्कार का दौर शुरू, तीन दिवसीय हनुमानगढ़ प्रवास पर पहुंचे सुभाष कंदोई —— एंकर विजुअल ———- हनुमानगढ़ में आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने हनुमानगढ़ जिले में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं और चुनावी दावेदारों के साक्षात्कार लेने के लिए रालोपा प्रभारी एवं मुंडवा के पूर्व सभापति सुभाष कंदोई को तीन दिवसीय हनुमानगढ़ प्रवास पर भेजा गया है। प्रवास के दौरान कंदोई पार्टी की चुनावी तैयारियों, दावेदारों और संगठन की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं। बुधवार को मीडिया से बातचीत में कंदोई ने बताया कि मंगलवार को पंचायतीराज चुनाव में पार्टी की ओर से दावेदारी जताने वाले लोगों से मुलाकात कर उनके आवेदन लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी संस्थापक सांसद हनुमान बेनीवाल से समन्वय और बातचीत के बाद यह तय किया जाएगा कि रालोपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कंदोई ने कहा कि हनुमानगढ़ किसान प्रधान जिला है। ऐसे में कर्जमाफी सहित किसानों से जुड़े मुद्दों और आमजन से जुड़े सवालों को लेकर पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी। ——- विजुअल बाइट :- सुभाष कंदोई,रालोपा प्रभारी हनुमानगढ़0
0
Report
Advertisement
हाथियों के आतंक से दौना, लातेहार में दर्दनाक हादसा, एक व्यक्ति की मौत
Latehar, Jharkhand:लातेहार महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र के दौना में हाथियों के आतंक के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हाथी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तोबियस बृजिया के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीण पहले से ही भयभीत थे। इसी दौरान हाथी की चपेट में आने से तोबियस बृजिया की जान चली गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय है। लोगों का कहना है कि वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था की जरूरत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की पूरी जानकारी और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।0
0
Report
पटना में गर्दनीबाग में चेन स्नेचिंग: ठेकेदार से सोने की चेन झपटकर फरार
Patna, Bihar:पटना में चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के साधना पुरी, पुरानी साईं मंदिर के पास का है, जहां बाइक सवार बंटी-बबली की जोड़ी ने भवन निर्माण विभाग के ठेकेदार राकेश कुमार के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पीड़ित राकेश कुमार के मुताबिक, वह सुबह करीब 6:20 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। पुरानी साईं मंदिर के पास ठेले से फल खरीदने के लिए खड़े थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार एक महिला और एक पुरुष पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने वारदात से पहले करीब तीन से चार बार उनकी रेकी की थी। इसके बाद मौका मिलते ही चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पीड़ित ने गर्दनीबाग थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी महिला और पुरुष की पहचान में जुटी है। बाइट: राकेश कुमार, पीड़ित0
0
Report
ठाणे में शिवसेना नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या, आरोपी अभी फरार
Noida, Uttar Pradesh:महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने शिवसेना (यूबीटी) के स्थानीय नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या कर दी।0
0
Report
Advertisement
बिटिया स्टार्टअप चैलेंज से बिहार की बेटियाँ बनेंगी आत्मनिर्भर, मिलेंगे 50 हजार से 2 लाख
Patna, Bihar:बिहार में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके नए बिजनेस आइडिया को उड़ान देने के लिए राज्य सरकार नई पहल करने जा रही है। सरकार बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत बेटियों को नया और इनोवेटिव बिजनेस शुरू करने के लिए 50 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक का अनुदान मिल सकता है। खास बात यह है कि सरकार की इस योजना से उन बेटियों को भी अपना कारोबार शुरू करने का मौका मिलेगा, जिनके पास 아이डिया तो है, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण वे उसे जमीन पर नहीं उतार पा रही हैं। पटना की महिला उद्यमी सुमन जैन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। वर्ष 2025 में महज 25 हजार रुपये से उन्होंने अपने छोटे से स्टार्टअप की शुरुआत की। घर से शुरू हुआ यह कारोबार अब एक साल के भीतर कई राज्यों तक पहुंच चुका है। सुमन अलग-अलग वैरायटी के करीब 16 से 20 तरह के अचार तैयार करती हैं। अमेजन और दूसरी ऑनलाइन वेबसाइटों के जरिए उनके प्रोडक्ट असम, बेंगलुरु, गुजरात समेत कई राज्यों में पहुंच रहे हैं। छोटे स्तर से शुरू हुआ यह कारोबार अब सिर्फ सुमन का नहीं रहा। उनके साथ करीब 10 से 12 महिलाएं जुड़ी हैं और उन्हें रोजगार भी मिल रहा है। घर के काम के साथ महिलाएं इस काम से जुड़कर आमदनी का जरिया बना रही हैं। सुमन का कहना है कि उनके पास शुरुआत में संसाधन सीमित थे, लेकिन एक छोटे से आइडिया और मेहनत के दम पर कारोबार आगे बढ़ा। उनका मानना है कि सरकार की प्रस्तावित योजना से उन बेटियों और महिलाओं को काफी फायदा हो सकता है, जिनके पास बिजनेस का आइडिया है लेकिन आर्थिक मजबूरी के कारण वे शुरुआत नहीं कर पातीं। सरकार अगर बेटियों को स्टार्टअप शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देती है, तो इससे उन्हें अपना कारोबार शुरू करने का मौका मिलेगा। खासकर महिलाओं के लिए यह घर से रोजगार शुरू करने का अच्छा माध्यम बन सकता है। दरअसल, राज्य सरकार पहली बार खास तौर पर बेटियों के लिए बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना लाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग ने योजना का प्रारूप तैयार किया है। प्रस्ताव के मुताबिक नए और इनोवेटिव बिजनेस आइडिया के आधार पर 50 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जा सकता है। ऐसे आइडिया को प्राथमिकता मिलेगी, जो व्यावहारिक होने के साथ बाजार में रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकें। योजना के लिए आवेदक का बिहार का स्थायी निवासी होना और न्यूनतम 18 वर्ष की आयु पूरी करना जरूरी होगा। योजना को उच्च शिक्षा विभाग और उद्योग विभाग मिलकर लागू करेंगे। इस योजना की खास बात यह है कि राज्य में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से शुरू होने वाली यह पहली स्टार्टअप योजना होगी, जो विशेष रूप से बालिकाओं के लिए तैयार की जा रही है। प्रस्ताव को वित्त विभाग की सहमति के बाद राज्य मंत्रिमंडल के पास भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद चालू वित्तीय वर्ष में ही योजना लागू किए जाने की तैयारी है। महिला उद्यमियों का कहना है कि अगर सरकार की यह पहल जमीन पर सही तरीके से लागू होती है, तो इससे बेटियों को अपना कारोबार शुरू करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। पटना की सुमन जैन की कहानी बताती है कि कारोबार शुरू करने के लिए हमेशा बड़े निवेश की जरूरत नहीं होती। एक छोटा सा आइडिया, मेहनत और सही दिशा मिले तो वही कारोबार कई लोगों के लिए रोजगार का जरिया बन सकता है। अब सरकार की प्रस्तावित बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना के जरिए बेटियों को भी अपने आइडिया को बिजनेस में बदलने के लिए आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है। सवाल अब यही है कि योजना कब लागू होती है और इसका लाभ कितनी बेटियों तक पहुंचता है।0
0
Report
सीकर में फतेहपुर रोड ओवरब्रिज के लिए अप्रोच फ्लाईओवर तैयार, प्रशासन ने निरीक्षण किया
Sikar, Rajasthan:सीकर कल्याण सर्किल से फतेहपुर रोड ओवरब्रिज तक प्रस्तावित फ्लाईओवर की तैयारी, कलक्टर-एसपी ने निरीक्षण। सीकर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कल्याण सर्किल से फतेहपुर रोड के नवनिर्मित ओवरब्रिज को जोड़ने वाले अप्रोच फ्लाईओवर की योजना पर काम आगे बढ़ाया जा रहा है। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, नगर परिषद और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित फ्लाईओवर की कनेक्टिविटी तथा आसपास की ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन सर्विस लेन, जलभराव और यातायात संचालन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।कलक्टर और एसपी ने कल्याण सर्किल के पास प्रस्तावित अप्रोच फ्लाईओवर के नक्शे और कार्ययोजना की समीक्षा की। योजना के अनुसार, यह फ्लाईओवर कल्याण सर्किल से शुरू होकर फतेहपुर रोड के नए ओवरब्रिज से जुड़ेगा। अधिकारियों ने मौके पर इसकी कनेक्टिविटी और वाहनों के आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया। राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत प्रस्तावित इस परियोजना के लिए प्रस्ताव तैयार कर राज्यस्तरीय स्वीकृति के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मोदी ने पिपराली रोड और नवलगढ़ रोड पर निर्माणाधीन सर्विस लेन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ इन मार्गों पर यातायात को सुचारु रखने की व्यवस्था पर चर्चा की। नवनिर्मित ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन का निर्माण कार्य 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शहर में लंबे समय से बनी हुई जलभराव की समस्या भी निरीक्षण के दौरान चर्चा का प्रमुख विषय रही। कलेक्टर ने बारिश के समय पानी भरने से प्रभावित होने वाले यातायात और उसके समाधान को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जलभराव की स्थिति में ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था तथा नए बस स्टॉप बनाने के प्रस्ताव पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कलक्टर आशीष मोदी ने बताया कि फतेहपुर रोड के नवनिर्मित ओवरब्रिज को परीक्षण के तौर पर यातायात के लिए खोला गया था। इसके बाद ट्रैफिक प्रबंधन में सुविधा देखने को मिली है। अब शहर में पहले से नियोजित यातायात व्यवस्था लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रस्तावित फ्लाईओवर, सर्विस लेन और संबंधित व्यवस्थाओं को इसी योजना के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। निरीक्षण के बाद एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने राधाकृष्ण मारू स्कूल के पास बस स्टैंड, पुरानी पुलिस चौकी और पीडब्ल्यूडी ऑफिस क्षेत्र में ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की। बस स्ट Stand की शिफ्टिंग और फल-सब्जी की रेहड़ियों को व्यवस्थित करने के को लेकर भी चर्चा की।ट्रैफिक इंचार्ज मनोज भाटीवाड़ ने अधिकारियों को प्रस्तावित ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि राधाकृष्ण मारू स्कूल के सामने जाम की समस्या कम करने के लिए बस स्टैंड को पुरानी पुलिस चौकी सबलपुरा के पास शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। डाक बंगला तिराहे पर जाम की समस्या को देखते हुए फल-सब्जी के ठेले वालों को पहले की तरह दोनों पुलियाओं के नीचे शिफ्ट किया जा सकता है।0
0
Report
मुंबई: चार साल तक फ्रीजर में शव रखने वाले क्लिनिक पर छापा
Mumbai, Maharashtra:मुंबई में हैरान करने वाला मामला चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा शव एक व्यक्ति की मौत के बाद उसका शव करीब चार साल तक फ्रीजर में सुरक्षित रखा। सोमवार रात स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने कुरार इलाके की एक पॉलीक्लिनिक में छापा मारा, जहां फ्रीजर के अंदर शव मिला। बताया जा रहा है कि यह क्लिनिक करीब एक महीने से बंद था और वहां मरम्मत का काम चल रहा था। पुलिस के पहुंचने पर क्लिनिक के अंदर फ्रीजर में व्यक्ति का शव सुरक्षित हालत में मिला। पुलिस ने मृतक के परिवार से संपर्क किया। परिवार में उसकी बुजुर्ग पत्नी और वयस्क बच्चे शामिल हैं। परिवार ने ऐसे दस्तावेज पुलिस को सौंपे, जिनके अनुसार व्यक्ति की 2022 में प्राकृतिक कारणों से मौत हुई थी। पूछताछ में परिवार ने कथित तौर पर बताया कि वे उसकी मौत को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे और शव को यथासंभव लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते थे। परिवार ने कथित तौर पर क्रायोनिक्स के बारे में जानकारी जुटाई थी। इसमें कानूनी रूप से मृत व्यक्ति के शरीर को बेहद कम तापमान पर संरक्षित किया जाता है। परिवार के अनुसार, उन्होंने अमेरिका की एक ऐसी संस्था से भी संपर्क किया था, जो क्रायोनिक्स से जुड़ी सेवाएं देती है और शव को वहां ले जाने की संभावना तलाश रहे थे। परिवार ने भारत में कानूनी सलाह भी ली थी कि मृत शरीर को इस तरह संरक्षित रखना कानूनन संभव है या नहीं। इस बीच शव करीब चार साल तक उसी क्लिनिक में रखा रहा। पुलिस के मुताबिक, न तो परिवार और न ही क्लिनिक प्रबंधन ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने परिवार के सदस्यों, क्लिनिक स्टाफ और संपत्ति मालिक के बयान दर्ज किए हैं। मृतक का अंतिम संस्कार किया गया0
0
Report
Advertisement
पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड के मारे जाने पर परिवारों को राहत, ऐशान्यां द्विवेदी की प्रतिक्रिया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर—पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्यां द्विवेदी की प्रतिक्रिया जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर हाशिम मूसा के मारे जाने पर ऐशान्यां द्विवेदी ने इंडियन आर्मी की सराहना की ऐशान्यां बोलीं—पितृपक्ष में पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड का मारा जाना 26 मृतकों के परिवारों के लिए बड़ी बात आज सेना ने पितृपক্ষ में पहलगाम हमले में मारे गए 26 लोगों के परिवारों को सही मायने में जल देने का काम किया बडगाम के यूसमर्ग में सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर हाशिम मूसा ढेर जंगल में छिपे आतंकियों के खिलाफ सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चलाया था संयुक्त सर्च ऑपरेशन सितंबर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को मार गिराया0
0
Report
आंगनवाड़ी कर्मियों के मानदेय बढ़ाने की मांग पर जिला कलक्ट्रेट में आंदोलन
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का दो सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलक्ट्रेट में प्रदर्शन उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में आज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पूरे नगर में एक जन आक्रोश रैली निकाली रैली नगर से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट में पहुंची जहां पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर धरना प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा दरअसल आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि हम लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। लेकिन हमारी मांग पर सरकार ने अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है। हमारी मांग है कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 140 रुपए राज्य सरकार एवं 150 रूपए केंद्र सरकार की ओर से प्रतिदिन की वृद्धि की जाए, आंगनवाड़ी कार्यकत्री के सेवानिवृत्त होने पर 10 की धनराशि दी जाए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार को चेतावनी दी यदि सरकार शीघर हमारी मांगों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं करती तो हम सभी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे。0
0
Report
भाजपा ने उमर अब्दुल्ला के पुतले फूंके, Autonomy मुद्दे पर घेरा
Jammu, स्लग: भाजपा ने उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका पुतला भाजपा ने उमर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है और अपनी नाकामियों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए विधानसभा में Autonomy का मुद्दा उठाने की कोशिश कर रही है। भाजपा का आरोप है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस 1953 से पहले की स्थिति बहाल करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है, यानी दो निशान, दो विधान और दो प्रधान की व्यवस्था की बात कर रही है।0
0
Report
Advertisement
मुंबई में चार साल तक शव फ्रीजर में रखा गया, क्लिनिक पर छापा
Mumbai, Maharashtra:मुंबई में हैरान करने वाला मामला चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा शव एक व्यक्ति की मौत के बाद उसका शव करीब चार साल तक फ्रीजर में सुरक्षित रखा। सोमवार रात स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने कुरार इलाके की एक पॉलीक्लिनिक में छापा मारा, जहां फ्रीजर के अंदर शव मिला। बताया जा रहा है कि यह क्लिनिक करीब एक महीने से बंद था और वहां मरम्मत का काम चल रहा था। पुलिस के पहुंचने पर क्लिनिक के अंदर फ्रीजर में व्यक्ति का शव सुरक्षित हालत में मिला। पुलिस ने मृतक के परिवार से संपर्क किया। परिवार में उसकी बुजुर्ग पत्नी और वयस्क बच्चे शामिल हैं। परिवार ने इतने दस्तावेज पुलिस को सौंपे, जिनके अनुसार व्यक्ति की 2022 में प्राकृतिक कारणों से मौत हुई थी। पूछताछ में परिवार ने कथित तौर पर बताया कि वे उसकी मौत को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे और शव को यथासंभव लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते थे। परिवार ने कथित तौर पर क्रायोनिक्स के बारे में जानकारी जुटाई थी। इसमें कानूनी रूप से मृत व्यक्ति के शरीर को बेहद कम तापमान पर संरक्षित किया जाता है। परिवार के अनुसार, उन्होंने अमेरिका की एक ऐसी संस्था से भी संपर्क किया था, जो क्रायोनिक्स से जुड़ी सेवाएं देती है और शव को वहां ले जाने की संभावना तलाश रहे थे। परिवार ने भारत में कानूनी सलाह भी ली थी कि मृत शरीर को इस तरह संरक्षित रखना कानूनन संभव है या नहीं। इस बीच शव करीब चार साल तक उसी क्लिनिक में रखा रहा। पुलिस के मुताबिक, न तो परिवार और न ही क्लिनिक प्रबंधन ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने परिवार के सदस्यों, क्लिनिक स्टाफ और संपत्ति मालिक के बयान दर्ज किए हैं। मृतक का अंतिम संस्कार किया गया0
0
Report
गाजियाबाद के अंधेरे स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए पुलिस का विशेष अभियान
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में अंधेरे रास्तों और सुनसान स्थानों पर होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों, खासकर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस की ओर से चिन्हित किए जा रहे स्थानों की सूची तैयार कर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। इन स्थानों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट और प्रकाश की अन्य व्यवस्थाएं कराने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि अंधेरे और सुनसान स्थान अपराधियों के लिए आसानी से छिपने का मौका देते हैं। ऐसे स्थानों पर रोशनी होने से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में भी पुलिस को मदद मिलेगी। अभियान का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को मजबूत करना तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम करना है। पुलिस इन स्थानों पर गश्त बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी ऐसे अंधेरे स्थानों की जानकारी देने की अपील करेगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने से आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी。0
0
Report
करनाल जलमाना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में छापेमारी, 5 हिरासत
Karnal, Haryana:करनाल के असंध हल्के के जलमाना कस्बे में पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, रिहायशी इलाके में बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने और तैयार करने का काम चल रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में तैयार पटाखे और पटाखे बनाने से संबंधित सामग्री बरामद की गई।_DS_P गोरखपाल राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जलमाना में अचानक दबिश दी। पुलिस को यहां अवैध तरीके से पटाखा फैक्ट्री संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद पांच लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे परिसर की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जिस मकान में पटाखों का निर्माण किया जा रहा था, उसके लिए किसी तरह की वैध अनुमति या लाइसेंस नहीं लिया गया था। सबसे गंभीर बात यह रही कि यह गतिविधि रिहायशी इलाके के बीच चल रही थी, जहां किसी भी समय आगजनी या विस्फोट जैसी बड़ी घटना हो सकती थी। इसी खतरे को देखते हुए पुलिस ने फैक्ट्री को बंद करवाकर वहां मौजूद सामान को जब्त कर लिया। दशहरा और दिवाली के त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अवैध पटाखों के निर्माण और भंडारण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। असंध और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संदिग्ध स्थानों पर निगरानी और सर्च अभियान चला रही हैं। बंद मकान और पोल्ट्री फार्म भी पुलिस के रडार पर। पुलिस की नजर सिर्फ दुकानों और बाजारों तक सीमित नहीं है। रिहायशी कॉलोनियों, बंद पड़े मकानों, गोदामों और पोल्ट्री फार्मों में अवैध रूप से पटाखे बनाने या जमा करने की शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल छापेमारी करेगी। मकसद साफ है—त्योहार की खुशियां किसी बड़े हादसे में तब्दील न हों। बिना अनुमति कारोबार करने वालों को सख्त चेतावनी। पुलिस ने साफ किया है कि जिला मजिस्ट्रेट या संबंधित लाइसेंसिंग अथॉरिटी की वैध अनुमति के बिना पटाखों का निर्माण, भंडारण या बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जलमाना की कार्रवाई को इसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई का संदेश साफ: त्योहार के समय अवैध पटाखों का कारोबार करने वालों के लिए पुलिस ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि रिहायशी इलाकों में नियमों को ताक पर रखकर चलने वाली ऐसी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
