241303
हरदोईः शाह द्वारा आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर मिशन काशीराम के कार्यकर्ताओं ने किया प्रर्दशन
Mallawan, Uttar Pradesh:संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीम राव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर आज मिशन काशीराम के कार्यकर्ताओं ने बिलग्राम में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता नारे लगाते हुए बिलग्राम तहसील पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नागोया एशियन पैरा गेम्स के खिलाड़ी पर होटल में यौन उत्पीड़न का आरोप
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी निवासी पैरा तैराक शम्स आलम पर जापान के होटल में जापानी महिला से यौन उत्पीड़न का लगा आरोप। जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में भारतीय पैरा तैराक पर महिला होटल कर्मी से यौन उत्पीड़न और छेड़खानी का आरोप। आरोपी तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख मधुबनी जिला के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के रथौस गांव का निवासी है। जापान पुलिस ने 40 वर्षीय तैराक को होटल से हिरासत में लिया। बताया जा रहा है होटल कर्मी महिला शम्स आलम के कमरे में हाउस कीपिंग का काम करने पहुंची थी। उसी दौरान खिलाड़ी ने महिला कर्मी से अश्लील हरकत और जबर्दस्ती करने का प्रयास किया। महिला कर्मी किसी तरह कमरे से बाहर निकली और अपने अधिकारियों से आपबीती बताई। होटल अधिकारियों की सूचना पर जापान पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाना पहुंची। भारतीय टीम के अधिकारियों को सूचना दिया गया। जापानी पुलिस गिरफ्तार खिलाड़ी को कोर्ट के समक्ष ले जाने की प्रक्रिया में जुटी थी। भारतीय अधिकारियों द्वारा होटल प्रबंधन और पीड़िता से लिखित माफी मांगने पर कानूनी प्रक्रिया रोक कर उसे वापस भारत भेजा गया। भारतीय पैरालंपिक समिति(PCI) उक्त पैरा तैराक पर आजीवन प्रतिबंध को लेकर विचार कर रही है। पैरा तैराक शम्स आलम तीसरी बार एशियन पैरा तैराक में शामिल जापान गया था। उसकी घिनौनी हरकत से देश और पूरे भारतीय टीम को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। इस पूरी बारदात से भारतीय प्रतिनिधि मंडल को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। उसे सुबह की पहली फ्लाइट से नागोया से भारत वापस भेजा गया। 20 वें एशियन पैरा गेम्स में स्विमिंग वर्ग में शामिल थे और तीसरी बार देश से चयन किया गया था। भारतीय टीम अधिकारियों ने की गई कार्रवाई से भारत सरकार और खेल मंत्रालय को अवगत करा दिया है। पूरी टीम के वापस लौटने के बाद दोषी पर आजीवन प्रतिबंध को लेकर निर्णय लिया जा सकता है।0
0
Report
फलोदी के ढढू मतदान केंद्र पर हमला, निर्दलीय उम्मीदवार हनुमान विश्नोई घायल
Jodhpur, Rajasthan:ढढू गांव के मतदान केंद्र के बाहर दो लोगो पर हमला. फलोदी के ढढू गांव में पंचायतीराज चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर अज्ञात हमलावरों ने दो लोगो पर किया हमला। हमले मे फलोदी पंचायत समिति के निर्दलीय उम्मीदवार हनुमान विश्नोई व एक अन्य व्यक्ति प्रकाश विश्नोई हुए घायल। इस तरह की घटना से मौके पर मची अफरा-तफरी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात को काबु मे लिया। वही सुचना पर फलोदी जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे मौके पर।0
0
Report
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले आरोपियों का CCTV फुटेज सामने
Noida, Uttar Pradesh:Exclusive CCTV of Accused just before murder Zee News के हाथ तीनों आरोपियों का टाइगर श्रॉफ पर हमले से ठीक पहले का CCTV लगा है जिसमे एक आरोपी पिस्टल से भरा नीले रंग का बैग लेकर अपने उस होटल से निकलते हुए नज़र आ रहे है जिनका इस्तेमाल टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए किया गया था, ये CCtV शाम को 4.12 मिनट का है,जबकि बाकि दोनों आरोपी बाइक पर बैठ कर 4.13 मिनट पर निकलते हैl इसी होटल से दोनों आरोपी सीधे बाइक पर बैठकर जुहू के फुटबॉल ग्राउंड पहुंचे थेl हमले से तीन घंटे पहले का CCTV फुटेज0
0
Report
Advertisement
सोलापूर में 1600 बोगस मतदाताओं: शिवसेना शिंदे गट सरकार पर घरचा आहेर
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग : सोलापूर जिल्ह्यात बोगस शिक्षक मतदार नोंदणीच्या विरोधात शिवसेना आक्रमक, शिवसेना जिल्हाप्रमुखाचा सरकारला घरचा आहेर - सोलापूर जिल्ह्यात बोगस शिक्षकांनी नाव नोंदणी केल्याचा शिवसेना शिंदे गटाचा आरोप - सोलापूर जिल्ह्यात साधारण 1600 शिक्षकांची बोगस नावे मुख्याध्यापकांच्या खोट्या सही शिक्क्याने घातल्याचा आरोप - संबंधित बोगस मतदारांवर गुन्हा दाखल करण्याची शिवसेना शिंदे गटाचे जिल्हाप्रमुख अमोल शिंदे यांची मागणी. - सत्ताधारी मंडळी अश्यापद्धतीने कामे करत असतील तर लोकांचा लोकशाहीवरचा विश्वास उडेल - सत्ताधारी शिवसेना शिंदे गटाच्या जिल्हाप्रमुखाचा सरकारला घरचा आहेर - सोलापूर जिल्ह्यात 1600 बोगस मतदार नोंद केले आहेत - याबाबत आम्ही जिल्हाधिकाऱ्यांना निवेदन देत मतदान बाद करण्याची मागणी केलीय. - जिल्हाधिकाऱ्यांनी आम्हाला सांगितलेय की बोगस मतदार आढळून आल्यास गुन्हे दाखल करणार आहे.0
0
Report
आगरा पोस्टर WT पर नई बहस शुरू
Agra, Uttar Pradesh:0
0
Report
हनुमानगढ़ के स्कूलों में शिक्षकों के लिए तनावमुक्त माहौल बनाने की ट्रेनिंग
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए तनावमुक्त और खुशनुमा माहौल बनाने के मकसद से शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग 'खुशी शाला-खुद की खोज' कार्यक्रम के तहत हो रही है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में ब्लॉक स्तर पर पीईईओ के प्राथमिक शिक्षकों के लिए तीन दिन का गैर आवासीय प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें टिब्बी, संगरिया और पीलीबंगा ब्लॉक के एल-1 शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। डाइट के डीआरयू प्रभाग प्रभारी जसमीत सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों और शिक्षकों को मानसिक तनाव से मुक्त रखते हुए सीखने के लिए सकारात्मक माहौल बनाना है। इसका उद्देश्य है कि बच्चे खुशी-खुशी स्कूल आएं और पढ़ाई में रुचि लें।0
0
Report
Advertisement
मनेंद्रगढ़ बस हादसा: सेमरमथानी मोड़ पर पेड़ से टकराई, 2 की मौत, 22 घायल
मनेंद्रगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़। सेमरमथानी मोड़ पर अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, बस मालिक और चालक की मौत,करीब 22 यात्री घायल... मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्री राज ट्रैवल बस सेमरमथानी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस मालिक और चालक की मौत हो गई, जबकि करीब 22यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। घटना केल्हारी थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।0
0
Report
मण्डला में फोक चौराहे पर युवक की संदिग्ध मौत; हत्या की आशंका
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के सिझौरा के फोक चौराहे पर आज सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजू यादव के रूप में हुई है। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत कैसे हुई।0
0
Report
हाजीपुर में साहू होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल निलंबित
Hajipur, Bihar:हाजीपुर में खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है... राजेन्द्र चौक स्थित साहू होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.होटल के तड़का में कॉकरोच मिलने की शिकायत के बाद जब जांच हुई, तो किचन की स्वच्छता और खाद्य पदार्थों के भंडारण में गंभीर खामियां सामने आईं.प्रशासन ने बिना वैध लाइसेंस होटल के संचालन पर भी रोक लगा दी है.खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर वैशाली जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है... मामला हाजीपुर के राजेन्द्र चौक स्थित मेसर्स साहू होटल का है.दरअसल, होटल के तड़का में कॉकरोच मिलने की शिकायत खाद्य संरक्षा आयुक्त कार्यालय, पटना को मिली थी... शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 21 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल का निरीक्षण किया.जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, जांच के दौरान होटल का किचन अस्वच्छ पाया गया.वहीं, तैयार खाद्य पदार्थों को खुले में और गंदे स्थान पर भंडारित किए जाने की बात भी सामने आई.इन अनियमितताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत निर्धारित स्वच्छता मानकों का उल्लंघन माना गया... इसके बाद अभिहित अधिकारी-सह-लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने 22 अक्टूबर से होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वैध लाइसेंस के बिना होटल का संचालन नहीं किया जा सकता... साथ ही, जिले के सभी खाद्य कारोबारियों से किचन की साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से रखने और निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की गई है...अब देखना होगा कि खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर जिले में आगे और क्या कार्रवाई होती है.0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर अनाज मंडी में बिजली कटौती से धान चोरी, किसानों को भारी नुकसान
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते यमुनानगर अनाज मंडी में रात 10:00 बजे से लाइट बंद होने के बाद सारी व्यवस्था ठप्प हो गई है। मंडी में पीने के पानी की दिक्कत आई है, गेट पास को लेकर दिक्कत आ चुकी है, कैंटीन में पानी उपलब्ध नहीं हो रहा। इसी बीच देर रात मंडी में बिजली न होने से धान चोरी हो गई। किसाननों का कहना है कि जब बिजली कर्मचारियों की हड़ताल थी तो प्रशासन को इसकी पहले से व्यवस्था करनी चाहिए थी, जो नहीं की गई। धान उत्पादक किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।0
0
Report
सिद्धार्थनगर में खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सुरक्षा-तयारी पूरी
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर में खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। कल होने वाले मतदान के लिए जिले के 2787 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए 21 पोलिंग पार्टियाँ रवाना हो रही हैं। जिले में कुल आठ मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। मतदान सम्पन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियाँ वापस लौटेंगी और मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखपुर भेजा जाएगा। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।0
0
Report
सिरसा के रोडवेज कर्मी चक्का जाम: गिरफ्तारी तक जारी रहेगा आंदोलन
Sirsa, Haryana:रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम. बस स्टेंड परिसर में शरारती तत्वों ने प्रधान पर हमला. बस स्टेंड परिसर में हमले का सीसीटीवी भी आया सामने. गांव कुसुम्बी व साहुवाला रोड पर चलने वाली बस के स्टाफ से भी शरारती तत्वों ने धक्का-मुक्की की. एक के बाद एक लगातार हो रही घटनाओं के विरोध में चक्का जाम. बस स्टेंड परिसर के दोनों द्वार रोडवेज कर्मियों ने बंद कर दिये. धरने पर बैठ पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी. पुलिस को शिकायतें देने के बावजूद नहीं हो रही आरोपियों की गिरफ्तारी. धरनारत कर्मचारियों ने डेढ़ दर्जन हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही. सदर थाना, बस स्टैंड चौकी पुलिस व डीएसपी सिरसा पहुंचे. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए समय मांगा गया. रोडवेज कर्मचारी नेता पृथ्वी चाहर व चमन लाल स्वामी ने मांगें रखीं. गिरफ्तारी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा.0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना, 37 केंद्रों पर 46 हजार मतदाता
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग एमएलसी चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों हुई रवाना, शिक्षक और स्नातक MLC का कल होना है चुनाव, 67 पोलिंग पार्टियाँ नौरंगीलाल इंटर कॉलेज से हुई रवाना, अलीगढ़ जनपद में 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, दोनों चुनाव में 45 से 46 हजार मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग, जिला प्रशासन द्वारा चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, 23 तारीख को 8:00 बजे से 4:00 तक होगा मतदान, SSP नीरज जादौन ने कहा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद, चुनाव से संबंधित पुलिस प्रशासन को दी जा चुकी है ट्रेनिंग, 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट और जनरल मजिस्ट्रेट की की गई है तैनाती, अलीगढ़ के जिलाधिकारी अविनाश कुमार और SSP नीरज कुमार जादौन ने दीजानकारी。0
0
Report
हथुनिया थाना क्षेत्र के रजौरा गांव में विषाक्त पदार्थ के सेवन से जगदीश गायरी की मौत
Pratapgarh, Rajasthan:हथुनिया थाना क्षेत्र के रजौरा गांव निवासी 35 वर्षीय जगदीश गायरी ने विषाक्त पदार्थ के सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे प्रतापगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम विषाक्त पदार्थ का सेवन किया गया था। सूचना मिलने पर हथुनिया थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुँची। मृतक के चाचा दलीचंद गायरी ने अस्पताल की मोर्चरी में रिपोर्ट दी। हथुनिया थाने के निर्मल भगोरा ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
पंचायतीराज चुनाव 2026: डूंगरपुर में पहले चरण में 29% मतदान, सीमलवाड़ा में लंबी कतारें
Dungarpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव 2026, 596 बूथों पर मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 29.15% वोटिंग; सीमलवाड़ा में लंबी कतारें, जेन जी में जबरदस्त उत्साह जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। जिले की 7 पंचायत समितियों—झोथरी, सीमलवाड़ा, भंडारी, चिखली, गलियाकोट, सागवाड़ा और पाडवा—के 596 बूथों पर मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय निर्वाचन विभाग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक जिले में औसतन 29.15% मतदान दर्ज किया गया है। झोथरी पंचायत समिति में 26.57%, सीमलवाड़ा में 29.90%, भंडारी में 30.56%, चिखली में 34.98%, गलियाकोट में 31.83%, सागवाड़ा में 22.72% और पाडवा में 27.49% मतदान दर्ज किया गया है। इधर दिन चढ़ने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। गांवों की मूलभूत सुविधाओं, सड़क, पानी, बिजली और स्थानीय विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए मतदाता लोकतंत्र में अपनी हिस्सेदारी निभा रहे हैं। पहली बार मताधिकार का प्रयोग कर रहे युवा मतदाताओं में खासा जोश देखने को मिल रहा है। युवा अपने गांव और पंचायत की तस्वीर बदलने के विजन के साथ वोट डाल रहे हैं। बुजुर्ग और महिला मतदाता भी पीछे नहीं हैं। कई बूथों पर बुजुर्गों को परिजनों के सहारे तो वहीं महिलाएं पारंपरिक परिधानों में समूहों में मतदान करने पहुंच रही हैं। सीमलवाड़ा में धीमी गति से कतारें, जमीन पर बैठकर इंतजार कर रहे मतदाता सीमलवाड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया काफी धीमी देखी जा रही है। भादर, सूजा तलाई, खार समेत कई ग्रामीण बूथों पर धीमी गति के कारण मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। कतारों में लगे मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते हुए जमीन पर ही बैठकर प्रतीक्षा करते दिखाई दिए। जिले के सभी 596 बूथों पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
