241001
Hardoi: नाबालिग के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 26 जनवरी को पीड़िता के पिता ने गोलू पुत्र स्वर्गीय महाराम निवासी शेखापुर नगरिया के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, और आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्रावस्ती में छात्रा राप्ती नदी में डूबी, तलाश जारी
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में स्कूल जा रही एक छात्रा राप्ती नदी में डूब गई. बताया जा रहा है कि पैर में कीचड़ लगने पर छात्रा नदी किनारे पैर धोने गई थी. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और नदी में डूब गई. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश शुरू कर दी. हादसे के बाद नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. तस्वीरें श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव की हैं. जहां स्कूल जा रही छात्रा राप्ती नदी किनारे पहुंची थी. पैर में कीचड़ लगने के बाद छात्रा नदी में पैर धोने गई थी. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह राप्ती नदी के गहरे पानी में डूब गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया. एसडीआरएफ की टीम नदी में छात्रा की तलाश में जुटी हुई है. वहीं हादसे की खबर मिलते ही राप्ती नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. फिलहाल छात्रा की तलाश जारी है.0
0
Report
रामनगर में बच्चों ने वन्यजीव सुरक्षा का संदेश देकर लोगों को आकर्षित किया
Ramanagara, Karnataka:वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर रामनगर में गुरुवार को बच्चों ने अनोखे अंदाज में वन एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।प्रखंड की पहली वाइल्डलाइफ आर्ट गैलरी के तत्वावधान में आयोजित वन्यजीव जागरूकता रैली में अलग-अलग स्कूलों के बच्चे टाइगर, लैपर्ड, हाथी, पक्षी, फूल समेत विभिन्न वन्यजीवों और प्रकृति से जुड़े पात्रों की वेशभूषा में नजर आए, बच्चों ने शहर में घूम-घूमकर लोगों को जंगल और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया. रैली के दौरान बच्चों के हाथों में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े संदेश भी नजर आए. छोटे-छोटे बच्चे टाइगर, हाथी, पक्षी और अन्य वन्यजीवों का रूप धारण कर लोगों के बीच पहुंचे और बताया कि जंगल और वन्यजीव केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं. कार्यक्रम के आयोजक एवं वाइल्डलाइफ आर्ट गैलरी के संयोजक तथा प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह के तहत जनजागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि इस रैली में अलग-अलग उम्र के बच्चों ने हिस्सा लिया और बच्चे उन वन्यजीवों का रूप बनकर पहुंचे, जिन्हें वे जंगलों में देखते और तस्वीरों में पहचानते हैं, इसका उद्देश्य बच्चों और आम लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि वन्यजीव सप्ताह में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों की सहभागिता रहेगी, समापन समारोह में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि बच्चों के माध्यम से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज में दूर तक पहुंचेगा. रैली में शामिल बच्चों ने भी लोगों से पेड़-पौधों, पानी, जंगलों और वन्यजीवों को बचाने की अपील की, कक्षा चार के एक छात्र ने कहा कि यदि जानवरों और जंगलों को बचाया जाएगा, तभी मनुष्य भी सुरक्षित रह सकेगा, क्योंकि इनके बिना मानव जीवन अधूरा है. वहीं टाइगर, हाथी, भालू, पेड़-पौधे आदि वेशभूषा धारण कर नन्हे मुन्ने बच्चों ने जानवरों और पक्षियों को बचाने का संदेश दिया, बच्चों की इस अनूठी पहल ने रामनगर शहर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया और वन्यजीव संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया.0
0
Report
प्रतापपुर में रक्तदान शिविर, विश्व रक्तदान दिवस पर आधे दर्जन से अधिक ने रक्तदान
Ansar Nagar, Jharkhand:प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र में लगा रक्तदान शिविर, आधे दर्जन से अधिक लोगों ने किया स्वेच्छिक रक्तदान चतरा प्रतापपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार, रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक व पत्रकार अजित पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान आधे दर्जन से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार संजीव ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की। वहीं, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव सह पत्रकार धर्मेंद्र पाठक ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मैंने स्वयं अब तक 34 बार रक्तदान किया है, उन्होंने और लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या दीपोत्सव 2026: तीन दिवसीय पैकेज 16,999 रुपये से श्रद्धालुओं के लिए तैयार
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यूपीएसटीडीसी ने ‘दीपोत्सव अयोध्या’ नाम से तीन दिवसीय विशेष टूर पैकेज तैयार किया है। 6 से 8 नवंबर तक चलने वाले इस पैकेज की कीमत 16,999 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है, जबकि जीएसटी अतिरिक्त होगा। पैकेज के तहत पर्यटकों को श्री राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल, नागेश्वर नाथ मंदिर और सीता की रसोई समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही सरयू आरती और दीपों से जगमगाती राम की पैड़ी का नजारा भी देखने को मिलेगा। दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में 30 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन और 2,100 ड्रोन का भव्य शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा 2,100 बटुकों की सामूहिक सरयू आरती, मंदिर-मठों में दीप प्रज्ज्वलन, मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन और लेजर शो भी होंगे। पैकेज में होटल, भोजन और एसी वाहन की सुविधा शामिल है। बुकिंग के लिए 83030 19844 नंबर जारी किया गया है। इच्छुक पर्यटक यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट से भी जानकारी और बुकिंग कर सकते हैं।0
0
Report
बहराइच: घर के बाहर जहरीला सांप देखकर लोग दहशत में, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.घर के बाहर दिखा जहरीला सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, बहराइच जिले के नई बस्ती बक्सीपुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के बाहर लोगों ने जहरीला सांप देखा। सांप को देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक सांप को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। वन विभाग कर्मी ने बताया कि सांप जहरीली प्रजाति का है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया। टीम की तत्परता से लोगों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
रावतभाटा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने विकास कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुसूईया नागर ने कार्यभार ग्रहण करते ही अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर शहर की व्यवस्थाओं और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अध्यक्ष ने आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा करने और समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सेक्टर जमादारों को विशेष ध्यान देने तथा जरूरत के अनुसार विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं अतिक्रमण शाखा को प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कार्रवाई करने को कहा। अध्यक्ष ने कर्मचारियों को आमजन से सम्मानजनक व्यवहार रखने और समस्याओं का संवेदनशीलता से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में ईओ मुकेश नागर सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
भोपाल: डीबी मॉल के सामने प्रदर्शन, दिव्य ऋषि तिवारी मौत पर कांग्रेस उठती आवाज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल डीबी मॉल के सामने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन युवा अधिवक्ता की करंट लगने से मौत का मामला दिव्यऋषि तिवारी की मौत पर कांग्रेस का विरोध बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर उठाए सवाल खुले तार और अव्यवस्थित बिजली खंभों का मुद्दा मेट्रो कार्यों से बदहाल सड़कों पर भी जताएगी नाराजगी स्मार्ट सिटी व्यवस्था को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला0
0
Report
देहरादून: वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारम्भ, सीएम धामी ने किया उद्घाटन
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में आयोजित वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारम्भ कार्यक्रम में सीएम धामी0
0
Report
मुंगेर के मॉडल स्कूलों के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने लौना मॉडल स्कूल को गोद
Munger, Bihar:मॉडल स्कूलों में बच्चों के बीच पहुंचे अधिकारी, पढ़ाई से लेकर सुविधाओं तक का लिया फीडबैक,छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर जानी विद्यालय की कमियां, डीएम ने लौना मॉडल स्कूल को लिया गोद. मुंगेर: जिले में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सरकारी विद्यालयों को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से मॉडल स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने तारापुर प्रखंड के लौना स्थित प्लस टू किसान वैदिक उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में छात्र-छात्राओं के बीच बैठकर शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके को देखा और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, सुविधाओं तथा समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से पूछा कि मॉडल स्कूल के रूप में विद्यालय में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का उन्हें कितना लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी जाना कि पढ़ाई के दौरान उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है और विद्यालय की व्यवस्था में और क्या सुधार किया जा सकता है। विद्यार्थियों ने भी बेझिझक विद्यालय की कमियों और अपनी आवश्यकताओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में जिलाधिकारी ने अभिभावकों से भी फीडबैक लिया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत संरचना, शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने लौना मॉडल उच्च विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए वे स्वयं इसकी निगरानी करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 27 मॉडल स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं का लगातार मूल्यांकन किया जा रहा है। विद्यार्थियों से सीधे संवाद का उद्देश्य उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके सुझावों के आधार पर विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार करना है। इधर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक ने बरियारपुर प्रखंड स्थित फिलिप उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर करीब एक घंटे तक विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से गणित के सवाल पूछे। साथ ही देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री तथा पहली महिला मुख्यमंत्री से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी किए।नवमी कक्षा में एसडीओ ने विद्यार्थियों से इतिहास से जुड़े सवाल पूछे और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय की प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सामग्री के संबंध में विद्यार्थियों से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई में होने वाली परेशानियों के बारे में भी पूछा। एसडीओ कुमार अभिषेक ने कहा कि विद्यालय निरीक्षण का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और आधारभूत व्यवस्था का जायजा लेना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना भी है। मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा एप की सुविधा भी शुरू की गई है। बाइट : कुमार अभिषेक सदर अनुमंडल पदाधिकारी मुंगेर0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के अवैध कॉल सेंटर पर ATS का छापा, 5 गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली के उत्तम नगर के विपिन गार्डन इलाके में चल रहे अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का द्वारका पुलिस की एएटीएस टीम ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से 5 आरोपियों को पकड़ा है, जो अमेजन और एप्पल के टेक्निकल सपोर्ट एजेंट बनकर विदेशी नागरिकों को अपना निशाना बना रहे थे। पुलिस के मुताबिक, एएटीएस टीम को अवैध कॉल सेंटर की सूचना मिली थी, जिससे बाद तकनीकी जांच की और बाद कॉल सेंटर पर छापा मारा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी VOIP एप्लीकेशन MicroSIP, X-Lite और Google Voice के जरिए विदेशियों को कॉल करते थे। आरोपी खुद को अमेजन और एप्पल का टेक्निकल सपोर्ट अधिकारी बताकर पीड़ितों का भरोसा जीतते थे। इसके बाद उन्हें AnyDesk जैसे रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाया जाता था। रिमोट एक्सेस मिलने के बाद आरोपियों की तरफ से पीड़ितों से पैसे ट्रांसफर करवाने और संवेदनशील वित्तीय जानकारी हासिल करने की कोशिश की जाती थी。0
0
Report
गढ़वा में नर्सिंग छात्रा से छेड़खानी; बाइक पर बैठाने का प्रयास, पुलिस जांच
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे मनचलो ने नर्सिंग कॉलेज की छात्रा से किया छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाने का किया प्रयास, शोर मचाने पर फरार हुआ युवक, छात्रा के परिजनों ने किया पुलिस से शिकायत, पुलिस जुटी जाँच मे। गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र के बरवाही जंगल के समीप नर्सिंग कॉलेज जा रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। छात्रा ने रंका थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत की है। छात्रा के अनुसार वह घर से रंका स्थित नर्सिंग कॉलेज जाने के लिए निकली थी। घर से कुछ दूर पैदल चलकर वह ऑटो पकड़ने जा रही थी। इसी दौरान बाइक से पहुंचे एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने इसका विरोध करते हुए वहां से आगे बढ़ने का प्रयास किया। आरोप है कि युवक ने छात्रा का पीछा किया और उसका हाथ पकड़कर जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। इस दौरान उसके साथ गलत तरीके से स्पर्श भी किया गया। छात्रा के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। शिकायत में छात्रा ने युवक की पहचान मोख्तार अंसारी के रूप में की है, जो कटरा गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने छात्रा के लिखित आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और लगाए गए आरोपों का सत्यापन कर रही है।0
0
Report
जौरा के वार्ड में सफाई बवाल: डस्टबिन गायब, गंदगी फैलने से नाराज़ लोग
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के जौरा में सफाई व्यवस्था को लेकर वार्डवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़कों से डस्टबिन गायब हैं और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने से लोग परेशान हैं। नाराज वार्डवासियों ने सड़कों से कचरा उठाकर नगर पालिका के मुख्य गेट पर ही फेंक दिया और विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था बदहाल होने से वार्डों में गंदगी बढ़ती जा रही है। अब सवाल है कि नगर पालिका कब जागेगी और वार्डों की गंदगी कब साफ होगी?0
0
Report
Advertisement
गांदरबल में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान कैंप
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal: On the occasion of National Voluntary Blood Donation Day, a blood donation camp was organised at District Hospital Ganderbal on Thursday. The camp was inaugurated by ADC Ganderbal Manzoor Ahmad Bhat in the presence of Medical Superintendent District Hospital Ganderbal Dr Farhat Shafi and other officials. The camp was organised by Rotary Club of Kashmir in collaboration with District Hospital Ganderbal. A large number of youth, CRPF personnel and other volunteers participated in the camp and donated blood. The organisers said the main objective of the camp was to ensure the availability of blood for patients during emergencies, accidents and other critical situations. The officials appreciated the donors for their participation and encouraged people to come forward and donate blood to help save lives.0
0
Report
राजकोट में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश; SOG-DCB टीम ने किशन सोलंकी को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:राजकोट अपडेट राजकोट में नकली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश राजकोट के श्याम किरण पार्क में SOG-DCB का संयुक्त ऑपरेशन आवासीय मकान में छापेमारी कर किशन भूपेंद्रभाई सोलंकी को किया गिरफ्तार आरोपी के सब्जियां बेचने का काम करने की जानकारी आई सामने Instagram और Telegram के माध्यम से नकली नोट बनाना सीखने का हुआ खुलासा छापेमारी में ₹100 की 216 और ₹500 की 3 नकली नोट बरामद प्रिंटर और स्कैनर सहित ₹65,500 का सामान जब्त ₹10 हजार के नकली नोट के बदले असली ₹3 हजार देने का वादा किए जाने की जानकारी SOG और DCB द्वारा पूरे नकली नोट नेटवर्क की जांच शुरू बाइट - जगदीश बांगरवा, DCP, क्राइम ब्रांच राजकोट राजकोट में नकली नोट बनाने वाले शख्स को DCB - SOG की टीम ने पकड़ा आरोपी किशन भूपेंद्रभाई सोलंकी गिरफ्तार श्याम किरण पार्क से नकली नोट बनाने का रैकेट पकड़ा गया किशन सोलंकी के पास से ₹100 की 216 और ₹500 की 3 नकली नोट मिलीं नकली नोट बनाने के लिए प्रिंटर, स्कैनर और कंप्यूटर सहित सामान जब्त आरोपी के पास से कुल ₹65,500 का सामान जब्त बटर पेपर और नोट प्रिंट किए हुए कागज भी पुलिस के हथे चढ़े किशन सोलंकी के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज होने का पुलिस ने किया खुलासा0
0
Report
कोटपूतली-बहोड़ हाईवे पर ट्रक दुर्घटना, ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की मौत
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली...अंबाला-पनियाला हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। बेकाबू ट्रक की टक्कर से हाईवे पेट्रोलियम में कार्यरत हेड कांस्टेबल की मौके पर ही जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेकाबू ट्रक अंबाला हाईवे की ओर से कोटपूतली की तरफ आ रहा था। इसी दौरान हाईवे पेट्रोलियम में तैनात हेड कांस्टेबल दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे के तुरंत बाद हाईवे-1 पर तैनात साथी कांस्टेबल उन्हें राजकीय बीडीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पनियाला थाने भिजवा दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही कोटपूतली-बहरोड़ एसपी सतवीर सिंह, एएसपी, थानाधिकारी (TI) और कई पुलिसकर्मी राजकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। हालांकि, मामले को लेकर फिलहाल पुलिस का कोई भी अधिकारी औपचारिक बयान देने से बचता नजर आ रहा है। ड्यूटी के दौरान हुए इस दुखद हादसे के बाद कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पुलिस महकमे और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
