icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मेरठ में कांवड़ यात्रा सुरक्षा के लिए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी

कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मेरठ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे ने बेगमपुल क्षेत्र पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एटीएस की टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह तैयार हैं
0
0
Report

जालौन में साइबर क्राइम थाना ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी आरोपी Sonu Omre को गिरफ्तार किया

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन की साइबर क्राइम थाना पुलिस को मिली बडी सफलता, साइबर थाना पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चाइल्ड पोर्नोग्राफी और अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट और शेयर करने वाला अरेस्ट, पुलिस ने आरोपी युवक सोनू ओमरे को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल, आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड किए बरामद, पुलिस जांच में मोबाइल से अवयस्क और वयस्क बालक बालिकाओं के मिले अश्लील वीडियो फोटो, पकड़ा गया आरोपी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पोस्ट और शेयर करता था आपत्तिजनक सामग्री, जालौन के उरई में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने की आरोपी की गिरफ्तारी।
0
0
Report
Advertisement

ABVP ने चूरू में छात्रसंघ बहाली और छात्रावास शुरू करने के लिए अल्टीमेटम दिया

Churu, Rajasthan:चूरू। विधानसभा-चूरू लोकेशन---चूरू संवाददाता - नवरतन प्रजापत छात्रसंघ चुनाव बहाली एवं लोहिया महाविद्यालय छात्रावास पुनः प्रारंभ करने की मांग, एबीवीपी ने प्रदर्शन एवं नारेबाजी कर उपमुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, तीन दिन का दिया अल्टीमेटम चूरू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) ने छात्रसंघ चुनावों की बहाली करने एवं उच्च शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने राजकीय लोहिया महाविद्यालय के छात्रावास को शीघ्र पुनः प्रारंभ करने की मांग भी रखी। एबीवीपी द्वारा इस दौरान प्रदर्शन कर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम राजकीय लोहिया महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए। ज्ञापन में परिषद् ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक नेतृत्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसके साथ ही प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने, रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियाँ करने, राजकीय महाविद्यालयों में स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति तथा सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग भी की गई। परिषद् ने छात्रावास को पुनः प्रारंभ करने की मांग करते हुए कहा कि इसके बंद होने से दूर-द Graz़ और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आवास की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिला संयोजक नरेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सदैव छात्रहितों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रही है। छात्रसंघ चुनावों की बहाली, समयबद्ध शैक्षणिक व्यवस्था एवं विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। परिषद् विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और प्रत्येक छात्र की समस्या के समाधान तक अपना अभियान जारी रखेगी। विभाग संयोजक कुलदीप जागावत ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक नेतृत्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों को समयबद्ध शिक्षा, नियमित परीक्षाएँ एवं मूलभूत सुविधाएँ मिलना उनका अधिकार है। सरकार को छात्रहितों की उपेक्षा छोड़कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। विद्यार्थी परिषद् सदैव विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर ज्ञापन में उल्लिखित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् चूरू द्वारा चरणबद्ध आंदोलन प्रारम्भ किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं राज्य सरकार की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला संयोजक नरेंद्र सिंह तंवर, विभाग संयोजक कुलदीप जागावत, नगरमंत्री नरेंद्र सिंह रामसरा, प्रांत कार्यसमिति सदस्य नीरज मलिक, विभाग छात्रा प्रमुख पूजा भांभू, प्रांत एसएफडी सह-संयोजक मोनिका राठौड़, नगर सहमंत्री रवि गोगली, गर्व रक्षक, श्योपाल सिंह कोटवाद , प्रशांत महेचा, प्रियंका शर्मा, रितिका जांगिड़, निधि स्वामी, टीना स्वामी, दिव्या प्रजापत, हेमलता, अनुष्का जैन, पुष्पा जांगिड़, कानवीर सिंह, निखिल रामसरा सहित परिषद् के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाइट नरेंद्र सिंह तंवर, एबीवीपी जिला संयोजक। नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू
0
0
Report

दमोह जलप्रपात: मसूरी जैसा नजारा, पर सुविधाओं का अभाव बना जोखिम

Dholpur, Rajasthan:राजस्थान का केम्पटीफॉल कहलाने वाला दमोह झरना शुरू, प्रकृति का नजारा और सुरक्षा का अभाव दोनों साथ-साथ सरमथुरा उपखंड के झिरी पंचायत अंतर्गत स्थित दमोह जलप्रपात मानसून आते ही फिर से जीवंत हो उठा है। करीब 250 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी और उसके नीचे बना प्राकृतिक कुंड पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है। गिरते पानी की गर्जना और चारों ओर फैली बीहड़ की हरियाली का नजारा कुछ ऐसा है कि स्थानीय लोग इसे गर्व से "राजस्थान का केम्पटीफॉल" और "बीहड़ का केम्पटीफॉल" कह सकते हैं। मसूरी जैसी फील, पर सुविधाएं नदारद दमोह का नजारा बिल्कुल मसूरी के प्रसिद्ध केम्पटीफॉल जैसा लगता है। ऊंचाई से गिरता पानी, नीचे बैठकर नहाने का आनंद और चारों तरफ जंगल का माहौल। फर्क सिर्फ इतना है कि सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसे आज तक विकसित नहीं किया। बारिश शुरू होते ही दमोह का झरना भी शुरू हो गया। इसके बाद से सैकड़ों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश और यूपी से भी लोग दमोह का मजा लेने आ रहे हैं। हरियाली की गोद में बसा यह झरना हर किसी को प्रफुल्लित कर देता है। खूबसूरती के साथ जुड़े हैं कई खतरे दमोह झरने की खूबियों के साथ कमियां भी बहुत हैं। झरने तक पहुंचने का रास्ता ऊबड़-खाबड़ और पथरीला है। रास्ता बेहद संकरा और फिसलन भरा है, एक तरफ गहरी खाई है। कुंड की गहराई अत्यधिक है और उसमें पथरीली काई जमी चट्टानें हैं, जो फिसलकर जानलेवा साबित हो सकती हैं। सबसे बड़ा खतरा यह है कि पूरा क्षेत्र वन विभाग की सीमा में आता है। यह बाघ, पैंथर और मगरमच्छ जैसे जंगली जानवरों का प्राकृतिक आवास है। इसके बावजूद यहां कोई वनकर्मी तैनात नहीं है। पीने के पानी, शौचालय, प्राथमिक उपचार और बैठने की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी यहां अभाव है। प्रशासन मौन, पर्यटकों की बढ़ रही भीड़ सबसे चिंताजनक बात यह है कि अभी तक प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से दमोह झरने पर कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। ना चेतावनी बोर्ड लगे हैं, ना बैरिकेडिंग, ना कोई बचाव दल। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात में हादसे की आशंका बनी रहती है। वन विभाग और स्थानीय लोगों ने पर्यटकों से अपील की है कि वे झरने के पास सेल्फी लेते समय और नहाते समय विशेष सावधानी बरतें, बच्चों को अकेला न छोड़ें और गहरे पानी में जाने से बचें। प्रकृति ने दमोह को बेजोड़ सुंदरता दी है, लेकिन इसे सुरक्षित और पर्यटन के लायक बनाने की जिम्मेदारी अब प्रशासन की है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा पॉक्सो कोर्ट-2: नाबालिग से जुड़े मामले में दोषी को 20 साल कठोर कारावास

Kota, Rajasthan:पॉक्सो कोर्ट-2 का बड़ा फैसला, नाबालिग से अपराध के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास कोटा की पॉक्सो कोर्ट-2 ने नाबालिग से जुड़े मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी मानते हुए यह सजा सुनाईं। मामले के अनुसार आरोपी मुंबई का 31 वर्षीय युवक था, जिसने सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग से पहचान बनाई थी। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने संपर्क में लिया और बाद में कई बार कोटा आकर उसे डराया-धमकाया। बताया गया कि आरोपी नाबालिग को होटल में भी ले गया था। घटना के समय पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा थी। मामले की सुनवाई के बाद पॉक्सो कोर्ट-2 ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट के इस फैसले को नाबालिगों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों के खिलाफ महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
0
0
Report

एसीबी ने डूंगरपुर में पटवारी के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में तत्कालीन पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज, एसीबी ने शुरू की जांच डूंगरपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चौकी डूंगरपुर ने महिला पटवारी शीतल भट्ट के खिलाफ डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया गया है। एसीबी के एएसपी राजेंद्र कुमार जैन ने बताया कि परिवादी ने 19 फरवरी 2026 को चौकी डूंगरपुर में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि विकासनगर पटवार हल्का (पंचायत समिति झांतरी) के मोजा डूंगरपुर स्थित खसरा नंबर 962 में उसकी 1/6 हिस्सेदारी की भूमि दर्ज है। भूमि के शुद्धिकरण के लिए उसने करीब एक वर्ष पहले तत्कालीन पटवारी शीतल भट्ट को संबंधित पत्रावली सौंपी थी। परिवादी का आरोप है कि पत्रावली लंबित रहने के दौरान पटवारी ने अलग-अलग समय पर उससे 6 लाख 50 हजार रुपए ले लिए। लेकिन इसके बावजूद कार्य नहीं किया। शिकायत के अनुसार 18 फरवरी 2026 को जब वह दोबारा पटवारी से मिला तो उसे बताया गया कि पत्रावली एसडीएम कार्यालय भेज दी गई है और वहां से काम करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए और देने होंगे। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने प्राथमिक जांच करते हुए आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान परिवादी से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि हो गई। इसके आधार पर एसीबी चौकी डूंगरपुर में केस दर्ज किया गया है। एसीबी एएसपी ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की गई थी, लेकिन इसी दौरान परिवादी के बड़े भाई का निधन हो जाने से वह करीब डेढ़ से दो माह तक व्यस्त रहा। इस कारण ट्रैप की कार्रवाई नहीं हो सकी। फिलहाल एसीबी मामले की विस्तृत जांच कर रही है और प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
0
0
Report

कानपुर में 1 करोड़ रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; 200 किग्रा से अधिक बरामद

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में 1 करोड़ रुपये के गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार – 200 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद, ओडिशा और चित्रकूट से जुड़ा नेटवर्क – कार और ट्रकों के जरिए लाई जा रही खेप, 5 खरीददार रडार पर – संयुक्त पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा के अनुसार भारत सरकार के नशा मुक्त युवा अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 करोड़ रुपये कीमत का 200 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा जब्त किया गया है और इस मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से बरामद यह अवैध खेप मूल रूप से ओडिशा से लाई गई थी और चित्रकूट के रास्ते कानपुर और आसपास के जिलों के नेटवर्क में सप्लाई की जानी थी। पूछताछ में पुलिस को 5 प्रमुख खरीदारों/सप्लायरों के नाम मिले हैं, जिनके साथ वित्तीय लेनदेन के प्रमाण भी पाए गए हैं। पुलिस अब ओशो आश्रम के पास से गिरफ्तार इन आरोपियों से मिले इनपुट्स के आधार पर गिरोह के पूरे वितरण तंत्र और फरार साथियों को दबोचने के लिए बाय रोड कार, छोटे ट्रक और डीसीएम के जरिए किए जाने वाले परिवहन के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

बागपत पहुँची माँ काली वाली अनोखी कांवड़, बेटियों की सुरक्षा का संदेश

Baghpat, Uttar Pradesh:कांवड़ यात्रा चल रही है और ऐसे में भगवान भोले नाथ की भक्ति के रंग देखने को मिल रहे हैं। हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले चार कांवड़िये माता-पिता की लम्बी उम्र और देश की बेटियों की सुरक्षा के लिए माँ काली की शस्त्रों वाली मनमोहक कांवड़ लेकर बागपत पहुंचे हैं। इस कांवड़ पर माँ काली की तस्वीर, माँ काली का शस्त्र, त्रिशूल और गदा लगाई गई है। दरअसल हरियाणा राज्य के सोनीपत जनपद बहालगढ़ के रहने वाले चार कांवड़िये करण, सनी, मोनू, निकेश अपने माता-पिता की लम्बी आयु और देश की बेटियों की सुरक्षा के लिए भगवान भोलेनाथ की कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे और उन्होंने पीतल की एक अनोखी कांवड़ तैयार कराई, जिसपर माँ काली की तस्वीर और पीतल के माँ काली का शस्त्र, पीतल का गदा और त्रिशूल लगाया गया और 12 लीटर गंगाजल लेकर अपने गणतंव्य की पैदल चल दिए। यह अनोखी और मनमोहक माँ काली वाली कांवड़ आज जब बागपत जनपद के भड़ल बॉर्डर पहुंची तो देखने के लिए लोगों का ताँता लग गया। वहीं काँवड़ियों का कहना है कि वे अपनी माता-पिता की लम्बी उम्र के लिए कांवड़ लाए हैं और माँ काली की शस्त्रों वाली कांवड़ इसलिए लाए हैं ताकि बेटियाँ आत्मनिर्भर बने और बेटियाँ सुरक्षित रहे।
0
0
Report

फिरोजाबाद के नारायण महाविद्यालय में 1.32 करोड़ रुपये गबन, FIR दर्ज कराने के निर्देश

Firozabad, Uttar Pradesh:Date 07/08/2026 Exclusive 1.32 करोड़ रुपये का गबन यूपी के फिरोजाबाद के नारायण महाविद्यालय में करोडों रुपये के गबन का मामला सामने आया है महाविद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा प्रबंध समिति के लोगों पर धोखाधड़ी करके एफडीआर भुनाने का आरोप लगाया गया है जिसमें अब न्यायालय ने आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं नारायण महाविद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा दी जानकारी के मुताबिक सावधि जमा की एफडी को धोखाधड़ी एवं षडयंत्र पूर्वक एक लाख रुपये की 124 नई सावधि जमा रसीदों में परिवर्तित कर दिया गया तथा बाद में बिना किसी वैधानिक स्वीकृति एवं बिना प्राचार्य कार्यालय की जानकारी के उक्त धनराशि का गबन कर लिया गया। उक्त अनियमितताओं की पुष्टि प्राचार्य द्वारा की गई सूचना के आधार पर डीएम द्वारा गठित जांच समिति द्वारा भी की जा चुकी है। महाविद्यालय में गबन की जानकारी होते ही विभाग में खलबली मच गई है। गबन की जानकारी उस वक्त हुई जब वर्तमान में कार्यालय लिपिकों द्वारा लिखित रूप से अवगत कराया गया है कि उन्हें महाविद्यालय की किसी भी सावधि जमा रसीदों के संबंध में कोई जानकारी नहीं है, जिससे प्रकरण की गंभीरता और अधिक स्पष्ट हुई। तो घटना के संबंध में प्राचार्य ने शिकायती पत्र पुलिस को डाक द्वारा भेजा। किन्तु कार्रवाई नहीं होने के बाद न्यायालय की शरण ली और प्रार्थना पत्र दाखिल किया कि दोषियों के खिलाफ fir दर्ज हो न्यायालय द्वारा वादी के प्रार्थना पत्र का अवलोकन किया जिससे स्पष्ट है कि आवेदक ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि विपक्षीगण द्वारा धोखाधड़ी कर षडंयंत्र के तहत उपरोक्त महाविद्यालय के खाता से सावधि जमा राशि रुपये 1,32,14,777 रुपये को अवैधानिक रूप से भुना कर सरकारी धन का गबन किया गया है। जिसमें कहा है कि महाविद्यालय की सावधि जमा रसीदें कार्यालय अभिलेखों से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब पाई गई तथा जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अनेक एफडी को अवैधानिक रूप से भुना कर उसकी धनराशि का दुरुपयोग किया गया। जिसमें तथ्य प्रकाश में आये हैं कि कालेज की प्रबंध समिति के पूर्व प्रबंधक द्वारा महाविद्यालय के मुख्य फंड में रुपये 1,32,14,777 की एफडी को बिना मैनेजमेन्ट कमेटी के अनुमोदन के 127 छोटे एफडी में बदलाव कर 90 लाख से अधिक शासकीय धन का व्यय किया गया एवं प्रबंधक द्वारा उक्त धनराशि के व्यय में किसी भी तरह से GST, TDS एवं आयकर कटौती नहीं की गई, जो घोर वित्तीय अनियमितता एवं गवन की श्रेणी में आता है। प्राचार्य द्वारा न्यायालय में दिए गये प्रार्थना पत्र में यह कहा है कि उक्त के अतिरिक्त प्रबंधक नारायण कालेज द्वारा नारायण कृषि फार्म को बिना मैनेजिंग कमेटी के अनुमोदन, बिना नीलामी प्रक्रिया का अनुपालन किये, बिना नीलामी की विज्ञप्ति को समाचार पत्रों में प्रकाशित कराए तथा बिना रिवर्स प्राइस घोषित किये मात्र एक नोटिस के आधार पर सचिव एवं प्रबंधक नारायण कालेज के हस्ताक्षर से एक व्यक्ति को 2,10,000 रुपये प्रतिवर्ष की दर से आवंटित कर दिये जाने संबंधी समस्त प्रक्रियाओं में विधि द्वारा स्थापित प्रक्रियाओं का प्रथम दृष्टया उल्लंघन किया जाना एवं भारी वित्तीय अनियमितता प्रतीत होती है। न्यायालय ने प्राचार्य के प्रार्थना पत्र का अवलोकन करने के बाद 24 घंटे के भीतर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक fir दर्ज करेगी। यह पूरा प्रकरण पूरी तहकीकात के बाद जी मीडिया पर सबसे पहले है अब देखना यह होगा कि पुलिस इस पूरे मामले में कब तक fir दर्ज करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होगी
0
0
Report

रामनाथ कोविंद ने बांके बिहारी मंदिर में पूजा से देश-विश्व कल्याण की दुआ मांगी

Mathura, Uttar Pradesh:पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश और विश्व कल्याण की माँगी दुआ मथुरा--पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तीन दिवसीय मथुरा दौरे पर हैं। दौरे के क्रम में शुक्रवार को उन्होंने वृंदावन स्थित प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुँचकर बांके बिहारी जी के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके अलावा उन्होंने वृंदावन के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी खुशी जाहिर की और बांके बिहारी जी से सभी के मंगल की कामना की。 > मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा: > "वृंदावन आए, बहुत अच्छा लगा। ठाकुर जी से हमने प्रार्थना की है कि देश और पूरे विश्व में मानवता का कल्याण हो। देश हमारा भारत सुख-समृद्धि से भरपूर हो। सभी मानवों का मंगलमय हो, उनका कल्याण हो और इसी उम्मीद के साथ मैं प्रार्थना करता हूँ। मुझे उम्मीद है बाँके बिहारी सबकी सुनते हैं, सबको देखते हैं और सबकी तरफ़ ध्यान देते हैं। आपकी तरफ़ भी ध्यान दे रहे हैं, हमारी तरफ़ भी ध्यान दे रहे हैं। धन्यवाद भाई।" पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी उनका सहर्ष स्वागत किया। बाइट --रामनाथ कोविंद -पूर्व राष्ट्रपति
0
0
Report
Advertisement

जळगाव में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक; 10 अगस्त देशव्यापी आंदोलन की घोषणा

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगाव मध्ये संयुक्त किसान मोर्चाची बैठक बैठकीला संयुक्त किसान मोर्चाचे नेते राकेश टीकेत व भारतीय किसान युनियनचे अध्यक्ष युद्धवीर सिंग यांची उपस्थिती महाराष्ट्रात शेतकऱ्यांची सशक्त संघटना निर्माण झाल्यास शेतकऱ्यांच्या आत्महत्या वाचवू शकतो भारतीय किसान युनियनचे अध्यक्ष युद्धवीर सिंह यांचे वक्तव्य Ancr - जळगावमध्ये आज संयुक्त किसान मोर्चाची महत्त्वपूर्ण बैठक पार पडली. या बैठकीला संयुक्त किसान मोर्चाचे नेते राकेश टिकैत आणि भारतीय किसान युनियनचे अध्यक्ष युद्धवीर सिंह यांनी उपस्थित राहून शेतकऱ्यांच्या विविध प्रश्नांवर भूमिका मांडली. यावेळी 10 ऑगस्ट रोजी देशभरात आंदोलन छेडण्याची घोषणा करत महाराष्ट्रातील शेतकऱ्यांनी स्थानिक पातळीवर मोठ्या संख्येने सहभागी व्हावे, असे आवाहन करण्यात आले. देशात सर्वाधिक शेतकरी आत्महत्या महाराष्ट्रात होत असल्याची खंत व्यक्त करत, राज्यातील शेतकऱ्यांना सक्षम नेतृत्वाची गरज असल्याची टीका राकेश टिकायत यांनी केली. तर महाराष्ट्रात शेतकऱ्यांची सशक्त संघटना उभी राहिल्यास आत्महत्यांचे प्रमाण कमी करण्यासाठी प्रभावी लढा देता येईल, असे मत भारतीय किसान युनियनचे अध्यक्ष युद्धवीर सिंह यांनी व्यक्त केले. बाईट - राकेश टीकेत संयुक्त किसान मोर्चाचे नेते बाईट - युद्धवीर सिंग भारतीय किसान युनियन अध्यक्ष
0
0
Report

मस्जिद में नमाज़ के दौरान दो पक्षों में विवाद, मारपीट से अफरातफरी

Nainital, Uttarakhand:स्लग- मस्जिद में नमाज के दौरान दो पक्षों में विवाद, मारपीट एंकर- मल्लीताल की एक मस्जिद में नमाज के दौरान धार्मिक मान्यताओं को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे मस्जिद परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद एक पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों नमाज अदा करने के दौरान धार्मिक मान्यताओं को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। पहले दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, लेकिन मामला मारपीट तक पहुंच गया। मस्जिद में मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। घटना के बाद एक पक्ष की ओर से मल्लीताल कोतवाली में लिखित शिकायत दी गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मस्जिद प्रबंधन समिति के सदस्यों के अलावा दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटा रही है। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी एसएसआई दिनेश जोशी को सौंपी गई है। सभी पक्षों के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बाइट - मतलूब, शिकायतकर्ता
0
0
Report

खंडवा नगर निगम ने चार साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया: 600 करोड़ विकास

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा नगर निगम परिषद के 4 साल: महापौर अमृता यादव ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड...चार साल में शहर में 600 करोड़ के विकास कार्य बताए अमृत-2.0 पेयजल परियोजना 97% पूरी, पेयजल संकट खत्म करना सबसे बड़ी उपलब्धि बताया...212 करोड़ से अधिक की सीवरेज परियोजना सहित सड़क, नाला और ट्रांसपोर्ट नगर के कार्य जारी खंडवा नगर निगम परिषद के 4 साल पूरे होने पर महापौर अमृता यादव ने अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने दावा किया कि 600 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्य इस दौरान शहर में कराए गए हैं। खंडवा में पेयजल संकट को खत्म करने को सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। महापौर ने कहा कि सवा दो सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि से सीवरेज योजना का काम चल रहा है। अब एक साल के बचे हुए समय में हर वार्ड में कम से कम 20 लाख रुपए से विकास कार्य कराने का लक्ष्य रखा है। खंडवा महापौर अमृता यादव ने बताया कि चार वर्षों में पेयजल, सड़क, पार्क, जल संरक्षण और ऐतिहासिक धरोहरों को सहजने सहित अन्य विकास कार्यों पर फोकस किया। अमृत -2.0 के तहत पेयजल परियोजना लगभग 97 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। नए जल शोधन संयंत्र, पाइपलाइन और ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। वहीं 212 करोड़ रुपए से अधिक की सीवरेज परियोजना, नए नालों का निर्माण और जल निकासी व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है। शहर में एमआर-12 से एमआर-13 सड़क परियोजना, नई बीटी और सीसी सड़कें, ट्रांसपोर्ट नगर का विकास और मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत कई कार्यों पर काम चल रहा है। महापौर अमृता यादव ने कहा कि जल संरक्षण के तहत तालाब, कुएं, बावड़ियों का संरक्षण किया है। हजारों जल संरचनाएं बनाई गई हैं। यही वजह है कि खंडवा को जल गंगा संवर्धन अभियान में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना में हजारों मकानों का निर्माण, पीएम स्वनिधि योजना में प्रदेश में पहला स्थान, लाखों पौधारोपण, उद्यान विकास, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहायता और दीनदयाल अंत्योदय रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने को भी बड़ी उपलब्धि बताया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top