Hardoi - विवाहिता ने पति सहित तीन पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गहोरा में एक विवाहिता ने पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली में केस दर्ज करवाया है, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम समजल पुर निवासी महेश की विवाहित पुत्री गीता देवी के अनुसार उसका विवाह 3 जुलाई 24 को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गहोरा निवासी रघुनाथ के पुत्र जीतू के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी लेकिन विवाह के कुछ दिन बाद दहेज में बाइक की मांग को लेकर पति,ससुर और सास उसे प्रताड़ित करने लगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
