241122
Hardoi - अमृत योजना में लीकेज बन रहा मुसीबत, शाम को मिनी तालाब बन जाता मोहल्ला
Fareedapur, Uttar Pradesh:नगर वासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम द्वारा शहर के सभी मोहल्ले में अमृत योजना के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाई थी।जल निगम द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन शुरू से ही मोहल्ले वासियों के लिए मुसीबत बनती आ रही है। शहर के वार्ड संख्या 23 नगर विकास बैंक के पीछे अमृत योजना के अंतर्गत बिछाई गई पाइपलाइन बिछने के बाद से ही लोगों के लिए मुसीबत बन गई है
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
काया गांव में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का विरोध: जनसुनवाई में शराबबंदी की मांग
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के काया गांव में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर स्थानीय महिलाओं का आक्रोश सामने आया। बड़ी संख्या में महिलाएं जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में पहुंचीं और गांव में शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप है कि गांव में अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे ग्रामीण परिवारों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है और परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण महिलाओं ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर गांव में अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि गांव में शराबबंदी लागू होने तक वे अपनी मांग को लेकर आवाज उठाती रहेंगी। महिलाओं ने जनसुनवाई में अधिकारियों को अपनी शिकायत सौंपते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
हमीरपुर के चकबंदी विभाग पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, आयुक्त को भेजा शिकायत पत्र
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- चकबंदी विभाग की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, आयुक्त को भेजा शिकायती पत्र, चकबंदी विभाग की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, देवखरी गांव में चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, आबादी से सटी जमीन को अचक घोषित कर दूर-दराज के खेतों में चक बनाने का आरोप, गाटा-बंटा में हेराफेरी कर अच्छी भूमि की जगह खराब भूमि पहुंचाने का लगाया आरोप, ग्रामवासियों की खुली बैठक के बिना सार्वजनिक उपयोग की जमीनों के आवंटन पर भी सवाल, ग्रामीणों ने चकबंदी आयुक्त से उच्चस्तरीय जांच कराकर समस्याओं के समाधान की मांग की, सरीला तहसील क्षेत्र के ग्राम देवखरी का मामला।0
0
Report
बागपत: मंदिर जीर्णोद्धार के बीच स्कूल टूटने से 110 छात्राओं की पढ़ाई खतरे में
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के पुरा महादेव गांव में बेटियों की शिक्षा पर संकट खड़ा हो गया है। वर्ष 2005 में बेटियों को शिक्षा देने के लिए शुरू किया गया वित्तविहीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अब मंदिर के जीर्णोद्धार की जद में आ गया है। विद्यालय को तोड़ा जा रहा है, जिससे करीब 110 छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने का खतरा है। शुरूआत में विद्यालय को कक्षा छह से आठवीं तक की मान्यता मिली थी और 50 छात्राओं से पढ़ाई शुरू हुई थी। तीन साल बाद हाईस्कूल तक की मान्यता मिलने के बाद नौ शिक्षकों की तैनाती की गई। वर्तमान में बागपत और मेरठ जिले के करीब नौ गांवों की बेटियां यहां पढ़ाई कर रही हैं। प्रधानाचार्य सुशील का कहना है कि मंदिर प्रबंध समिति से ढाई माह पहले वार्ता हुई थी। उस दौरान विद्यालय तोड़े जाने से पहले पांच कमरों का नया भवन बनाकर देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन भवन निर्माण शुरू किए बिना ही विद्यालय को तोड़ा जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने मंदिर से करीब 500 मीटर दूर नया भवन बनाकर विद्यालय संचालित कराने की मांग की है। आसपास दूसरा विद्यालय नहीं होने के कारण छात्राओं और शिक्षकों ने भी विद्यालय को बचाने की मांग उठाई है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि विद्यालय टूटने के बाद इन बेटियों की पढ़ाई कहां होगी।0
0
Report
Advertisement
बहराइच में फर्जीवाड़े के खिलाफ विद्यार्थियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर पुलिस से टकराव
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, फर्जीवाड़े के खिलाफ जेन जी छात्रों का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट के सामने पुलिस से हुई तीखी झड़प, नंदा इंस्टीट्यूट के फर्जीवाड़े पर भड़का सैकड़ो छात्रों का आक्रोश, ख़बर बहराइच से है, जहां के थाना रामगांव क्षेत्र में स्थित नन्दा इंस्टीट्यूट के छात्र काफी संख्या में शहर के गेंदघर मैदान में एकत्रित हुए। इसके बाद सभी पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहाँ पर पुलिस से नोंकझोंक हुई। नोंकझोंक करते हुए सभी धरना स्थल पहुंचे। जमकर नारेबाजी करते हुए पैसा वापस दिलाने और फर्जीवाड़ा करनेवाले नंदा इंस्टीट्यूट के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे।0
0
Report
मोहन भागवत बालाघाट पहुंचे, कारंजा में लोकार्पण-शुभारंभ की सुरक्षा मजबूत
Raebareli, Uttar Pradesh:आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुँचे बालाघाट.... लाँजी के कारंजा मे मोहन भागवत...... बालासाहेब भाऊराव देवरस स्मृति भवन का करेंगे लोकार्पण... देवरस नेत्रालय का भी मोहन भागवत करेंगे शुभारंभ.... कारंजा में कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम...0
0
Report
भिंड में ट्रैक्टर से मासूम चिराग की मौत, CCTV में चालक मौका से भागता दिखा
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर—भिंड में मासूम चिराग यादव और उसकी मां नीतू दवा लेकर घर लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे-719 पर इटावा रोड के पास गिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचला। बच्चे की मौके पर ही दुखद मौत हो गई, तीन दिन बाद उसका जन्मदिन था। CCTV फुटेज में ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आता दिख रहा है और बच्चे के अचानक सड़क पर आने पर चालक नियंत्रण नहीं कर सका। हादसे के बाद ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर रुक गया और चालक मौके से फरार हो गया। घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की पहचान चिराग यादव के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार 8 अक्टूबर को उसका जन्मदिन था। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
भिंड में ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला: CCTV फुटेज सामने, चालक फरार
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-मां के साथ दवा लेकर लौट रहे मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, तीन दिन बाद था जन्मदिन… अब सामने आया मौत का CCTV,घटना के बाद ,मदद के बजाय मोके से भागता दिखा ट्रैक्टर चालक। भिंड में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। भिण्ड के सरस्वती नगर निवासी प्रमोद यादब का 9 वर्षीय बेटा चिराग अपनी मां नीतू के साथ दवा लेकर सड़क पार कर घर लौट रहे तभी मासूम को गिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की सबसे दर्दनाक बात ये है कि महज तीन दिन बाद मासूम का जन्मदिन था। परिवार बेटे के जन्मदिन की तैयारियों में जुटता, उससे पहले ही घर में मातम पसर गया। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरा हादसा कैमरे में कैद दिखाई दे रहा है।सीसीटीवी में साफ़ दिख रहा है कि ट्रेक्टर तेज रफ़्तार था और सड़क पार कर रहे बच्चे के अचानक सड़क पर आने पर चालक कॉन्ट्रोल नहीं कर सका,सबसे बड़ी बात केमरे में जो रिकार्ड् हुई बह यह थी कि ट्रैक्टर चालक घटना के बाद बच्चे को अस्पताल पहुंचाने के बजाय मोके से भागता नजर आया है। तस्वीरें भिंड शहर के नेशनल हाईवे-719 स्थित इटावा रोड की हैं, जहां काली माता मंदिर के सामने ये दर्दनाक हादसा हुआ। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि मां अपने बेटे के साथ सड़क पार कर रही हैं। मां आगे निकल जाती हैं और मासूम पीछे से सड़क पार करने की कोशिश करता है। इसी दौरान गिट्टी से भरा तेज रफ्तार ट्रैक्टर वहां पहुंचता है और मासूम को अपनी चपेट में ले लेता है। हादसे के बाद ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर रुक जाता है, जबकि चालक मौके से फरार हो जाता है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मासूम अपनी मां के साथ दवा लेकर घर लौट रहा था। हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मासूम की पहचान चिराग यादव के रूप में हुई है। परिवार के मुताबिक 8 अक्टूबर को उसका जन्मदिन था, यानी जिंदगी की खुशियों का वो दिन आने में महज तीन दिन बाकी थे। लेकिन जन्मदिन के केक की जगह अब परिवार के सामने बेटे की अंतिम विदाई का दर्द है। सीसीटीवी में कैद हादसे की तस्वीरें एक बार फिर सवाल खड़े कर रही हैं—आखिर शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते भारी वाहनों पर लगाम कब लगेगी? एक मासूम की जिंदगी चली गई, लेकिन क्या जिम्मेदार इस हादसे से कोई सबक लेंगे? पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य: राजसभा के भाजपा के सभी आठ प्रत्याशी जीतेंगे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "राजसभा में भाजपा के सभी आठों प्रत्याशी जीतेंगे...भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ काम करती है...भाजपा बहुत अच्छे प्रत्याशी लेकर आई है और सभी जीतने जा रहे हैं..."0
0
Report
फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में 3 दिन की सांकेतिक हड़ताल के दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि मौजूदा मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में विलिंग और म्यूचुअल ट्रांसफर का विकल्प खत्म होने से कर्मचारियों को दूर-दराज के जिलों में भेजे जाने का खतरा है। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि उनका कैडर 24 घंटे और तीनों शिफ्टों में काम करता है। ऐसे में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा, परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों को देखते हुए नर्सिंग कैडर को इस पॉलिसी से बाहर रखा जाना चाहिए। अगर पॉलिसी लागू की जाती है तो नर्सिंग स्टाफ को भी अन्य महिला कर्मचारियों की तरह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सिंगल शिफ्ट में काम करने की व्यवस्था दी जाए। नर्सिंग कर्मचारियों ने वॉशिंग अलाउंस समेत लंबे समय से लंबित मांगों को भी पूरा करने की मांग की है। यह सांकेतिक हड़ताल 5, 6 और 7 अक्टूबर को रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक دو घंटे के लिए की जा रही है। हालांकि मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से जारी रखी जा रही हैं। नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन, हरियाणा की राज्य प्रधान विनीता कुमारी के आह्वान पर प्रदेशभर में नर्सिंग स्टाफ ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है। कर्मचारियों ने सरकार से पॉलिसी में बदलाव कर उनकी मांगों पर जल्द फैसला लेने की मांग की है बाइट = नर्सिंग स्टाफ0
0
Report
Advertisement
104 स्काइडाइवर्स ने 20 देशों के साथ विश्व रिकॉर्ड बना लिया
Noida, Uttar Pradesh:104 skydivers, 20 nations, and one breathtaking world-record moment.0
0
Report
ब्रजेश पाठक: 2027 में भाजपा को प्रचंड बहुमत, विपक्षी जाल फंसे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "मैं भाजपा के नेतृत्व का बहुत आभार प्रकट करता हूं। सभी क्षेत्रों को, सभी वर्गों को एक साथ एक माला में पिरोकर नेतृत्व ने अच्छा कदम उठाया है। मैं सभी प्रत्याशियों को बधाई देता हूं। समाजवादी पार्टी अपने बुने जाल में फंस चुकी है। उनका समाजवाद का खोखला नारा पूरी दुनिया ने देख लिया है। 2027 में भी प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा आ रही है..."0
0
Report
वाराणसी से भाजपा का बड़ा संदेश: पूर्वांचल में चुनावी बिगुल फूला
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी से चुनावी शंखनाद, भाजपा का वाराणसी से बड़ा सियासी संदेश, जनसभा के जरिए पूर्वांचल में चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी। • जगतपुर कॉलेज मैदान में महाजुटान, रोहनिया स्थित जगतपुर कॉलेज मैदान में आयोजित हो रही विशाल जनसभा में 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और आम जनता की भीड़ जुटाने का लक्ष्य। • राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला संबोधन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार वाराणसी में इतने बड़े मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे। • पीएम के संसदीय क्षेत्र से हुंकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी से पूरे उत्तर प्रदेश को मथने की संगठनात्मक रणनीति। • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश और प्रदेश में एक महीने तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' का विशेष आयोजन। • अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और जनकल्याणकारी योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक विस्तार। • पूर्वांचल का किला मजबूत करने की कवायद, वाराणसी जनसभा के माध्यम से पूर्वांचल के कई जिलों के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को सीधे साधने की कोशिश। • कार्यक्रम में प्रदेश और केंद्र स्तर के कई वरिष्ठ भाजपा नेता, मंत्री व पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहेंगे। • मिशन मोड में भाजपा संगठन: काशी से चुनावी शंखनाद के जरिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय और ऊर्जावान करने की रणनीति। • सुरक्षा और तैयारियों का कड़ा पहरा, 50 हजार की भीड़ को देखते हुए जगतपुर कॉलेज मैदान पर भव्य पंडाल, सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के रहेंगे कड़े इंतजाम。0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र की भखड़ा नहर में लावारिस शव की पहचान: छह दिन से लापता बबलू
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र की भखडा नहर में एक बार फिर लावारिस शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना के बाद गोताखोर परगट की टीम ने रेस्क्यू किया ओर परिजन मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान शव की पहचान छह दिन से लापता 34 वर्षीय बबलू के रूप में हुई है। परिवार के लोगों ने कपड़ों और चेहरे के आधार पर शव की पहचान की है। लावारिस शव मिलने का मैसेज मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। शव को बाहर निकालने के बाद जब परिवार से संपर्क किया गया तो बबलू के परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने कपड़ों और चेहरे के आधार पर शव की पहचान की। बताया जा रहा है कि बबलू करीब छह दिनों से इस्मायलाबाद से लापता था। परिवार के मुताबिक वह मजदूरी करता था और कई बार काम के लिए घर से बाहर चला जाता था। बबलू शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें करीब डेढ़ साल, पांच साल और सात साल की बेटियां बताई जा रही हैं। परिजनों के अनुसार बबलू को कोई बड़ी मानसिक परेशानी नहीं थी और न ही घर में किसी तरह के झगड़े की बात सामने आई है। वह करीब छह दिन पहले घर से निकला था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। रेस्क्यू टीम की ओर से बताया गया कि एसएचओ को तुरंत सूचना दी गई थी और कुछ ही मिनटों में कुरुक्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिछले करीब 12 घंटे में लगातार दूसरा शव मिलने की बात भी सामने आई है। इससे पहले कल एक लावारिस शव बरामद हुआ था, जबकि आज मिले शव की पहचान उसके परिवार तक पहुंचने के बाद हो गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार से भी बबलू के लापता होने और उसके घर से निकलने के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मौत के सही कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा。0
0
Report
10 हजार इनामी बदमाश केदार गुर्जर गिरफ्तार, कई मामलों में वांछित
Dholpur, Rajasthan:10 हजार के इनामी बदमाश केदार गुर्जर को पुलिस ने पकड़ा आरोपी बदमाश लंबे समय से फरार था, कई गंभीर मामलों में वांछित सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा थाना पुलिस ने इनामी बदमाश के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश केदार गुर्जर को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ सरमथुरा थाने में विभिन्न धाराओं सहित 11 आरडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा न्यायालय विशिष्ट न्यायाधीश डकैती प्रभावित क्षेत्र, धौलपुर के प्रकरण में भी वह स्थाई वारंटी है। सरमथुरा थाना अधिकारी कैलाश सामरी ने बताया कि इनामी बदमाश केदार गुर्जर भोलापुरा थाना बाड़ी जिला धौलपुर लंबे समय से फरार चल रहा था। डीएसटी टीम के कानि. रामसहाय को मिली सूचना पर भागीरथ द्वारा बरेली बस स्टैंड पर आरोपी को डिटेन किया गया। इसके बाद उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए सरमथुरा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया। बताया गया कि केदार गुर्जर पर पूर्व में 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी के विरुद्ध जिला धौलपुर के अलावा आगरा, भरतपुर एवं करौली जिलों में भी गंभीर धाराओं के एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक रिकॉर्ड एवं अन्य मामलों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई के दौरान सरमथुरा थाना पुलिस एवं डीएसटी मौजूद रही।0
0
Report
भींडर के नारदा स्कूल में छत गिरने से 3 बच्चे घायल, हादसा टल गया
Udaipur, Rajasthan:भींडर क्षेत्र की वाणियातलाई ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नारदा में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कक्षा-कक्ष में पढ़ाई के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से 3 मासूम बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आईं और अन्य बच्चे भी चोटिल हुए हैं। पूरी छत गिरती तो हो सकती थी बड़ी जनहानि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ छत का प्लास्टर नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि पूरी छत नहीं ढही, वरना झालावाड़ जैसी दर्दनाक घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। अस्पताल में कराया प्राथमिक उपचार घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों को तत्काल भींडर राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार और पट्टी कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। जर्जर भवनों पर प्रशासन बेखबर स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल का भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बार-बार अवगत कराने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर ध्यान नहीं दिया जा रहा0
0
Report
Advertisement
