Hardoi - सवायजपुर तहसील के वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
हरदोई की सवायजपुर तहसील में अधिवक्ताओं ने गुरुवार को तीन नायब तहसीलदारों के न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर नाराजगी जताई और विरोध में नारेबाजी कर धरना प्रदर्शनकर अनिश्चित कार्य हड़ताल पर गए। अधिवक्ता संघ के महामंत्री संजय पांडे ने बताया कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है और आमजन को न्याय नहीं मिल रहा। साथ में यह भी बताया की वादकारियों का बिना सुविधा शुल्क किसी कार्यालय में कार्य नहीं होता, तहसील में प्राइवेट कर्मियों का बोलबाला है, वहीं उगाही करते हैं। अधिवक्ताओं ने कहा की पूर्व में तैनात एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव के समय लगभग दोस्त सैकड़ा पत्रावलिया गायब हो गई थी. जिलाधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस संबंध में एसडीएम संजय अग्रहरी ने बताया दो अवकाश पर हैं आने के बाद ,वह भी अपना पक्ष रखेंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|