241402
Hardoi - किसान यूनियन दशहरी ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अनिश्चितकालीन धरने का किया ऐलान
Harpalpur, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन दशहरी के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने सवायजपुर तहसील के किसानों की समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की तैयारी शुरू कर दी है। किसान यूनियन दशहरी गुट आज, 3 जनवरी से हरपालपुर में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का निर्णय लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वीडियो वायरल कैसे बनाएँ? सोशल मीडिया पर धूम मचाने के टिप्स
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
अनंत सिंह की विधायकी रद्द करने की मांग पर विधानसभा नोटिस जारी
Patna, Bihar:मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह की ओर से अनंत सिंह की विधायकी रद्द करने की मांग को लेकर भेजे गए पत्र पर विधानसभा अध्यक्ष ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि जेडीयू की ओर से भेजे गए पत्र की समीक्षा की गई है। अब अनंत सिंह को नोटिस भेजकर उनका पक्ष मांगा जा रहा है। वे लिखित या व्यक्तिगत रूप से अपना पक्ष रख सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने साफ कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही विधानसभा के नियमों के तहत अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं, दुलारचंद हत्याकांड मामले में अनंत सिंह की जमानत खारिज होने पर उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर उन्हें पूरा विश्वास है। संतोष सुमन, मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त जारी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों को समृद्ध बनाने के लिए कृषि, पशुपालन और मछली पालन के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है। किसानों की तरक्की से ही देश और बिहार आगे बढ़ेगा。 अनंत सिंह की जमानत रद्द होने के सवाल पर संतोष सुमन ने कहा कि यह न्यायालय का मामला है। पार्टी स्तर पर इस मामले में कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के विरोध और एक नवंबर को होने वाली महा रैली पर उन्होंने कहा कि विपक्ष को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ विरोध संवैधानिक तरीके से होना चाहिए。 राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक नई पार्टी के बढ़ते आकार से घबराई हुई है। वहीं, त्योहार के सीजन में दुकानदारों के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि इससे दुकानदारों के साथ आम नागरिकों को भी परेशानी होती है। विपक्ष को विरोध करना है तो सदन में और सही मुद्दों पर करना चाहिए। आम जनता को परेशान नहीं करना चाहिए。 संतोष सुमन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर देश के विकास के विरुद्ध राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार किसानों को मजबूत बनाने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में जुटी है, वहीं विपक्ष भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने में लगा है। अनंत सिंह की जमानत रद्द होने पर उन्होंने कहा कि सभी को न्यायालय के फैसले का सम्मान करना चाहिए।0
0
Report
गोरखपुर करवाचौथ पर छत पर गोली, महिला घायल; पुलिस एयरगन से जांच में जुटी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में करवाचौथ की रात के मौके पर पूजा-पाठ के बीच गोली चलने की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला अपने घर की तीसरी मंजिल पर परिवार की अन्य महिलाओं और किराएदारों के साथ करवाचौथ की कथा सुन रही थीं। पूर्व दिशा से चली गोली महिला की नाक के पास जा लगी। गोली लगने के बाद कमरे में अफरातफरी मच गई। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया; शुरुआती जांच में पुलिस ने एयरगन से गोली चलने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोहल्ले की है। घायल महिला का नाम विजया चौहान है, वह अपने पति आलोक चौहान के साथ रहती हैं, जो मोहल्ले में किराना और अंडे की दुकान चलाते हैं। गोली पूर्व दिशा से आई थी और हादसे के समय घर के तीसरे मंजिल पर पूजा-कीर्तन चल रहा था। गोली लगने के बाद परिवार के लोग मदद के लिए पुलिस-112 पर संपर्क कर पाए नहीं, कुछ देर बाद रामगढ़ताल थाने पहुंचे और अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ; रात में उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद छत पर मिली एक गोली भी पुलिस के हवाले कर दी गई है। पुलिस अब गोली चलाने के कारणों और जगहों की पड़ताल कर रही है; शुरुआती जांच में एयरगन की बात सामने आई है। एसपी सिटी ने कहा कि मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
वोट चोरियों के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन की मॉक ड्रिल आज दिल्ली में शुरू
Patna, Bihar:मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR और कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने अपना आंदोलन तेज करने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आज बैठक होने वाली थी लेकिन और वक्त पर इसे डाल दिया गया है अब यह बैठक शुक्रवार को होगी इस बैठक में लगभग विपक्ष के सभी दल शामिल होंगे बाइट: अजय पासवान मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस RJD के विधायक रणविजय साहू ने कहा इंडिया अलायंस का 1 नवंबर को दिल्ली में जो आयोजित है रामलीला मैदान में, उसी को लेकर माननीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे साहब के नेतृत्व में, माननीय राहुल गांधी जी जो विपक्ष के नेता हैं, उनके नेतृत्व में आज मॉक ड्रिल की जा रही है। जिसमें तमाम विपक्ष के नेता एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी और जिस प्रकार से ज्ञानेश कुमार के द्वारा वोट चोरी की गई है, उसका मॉक ड्रिल के माध्यम से यह क्लियर किया जाएगा, दिखाया जाएगा कि किस प्रकार की चोरी की गई है और तमाम एकजुटता के साथ देश में इनका भंडाफोड़ किया जाएगा। बाइट: रणविजय साहू विधायक आरजेडी JDU के MLC खालिद अनवर ने कहा नीति राजनीति देश को बनाने के लिए है या देश को बिगाड़ने के लिए, यह तय करना पड़ेगा अपोजिशन को। अगर आप राजनीति सिर्फ इसलिए कर रहे हैं कि आपको सत्ता मिल जाए और देश की तरक्की रुक जाए, तो ऐसी राजनीति को देश की जनता ने हमेशा रिजेक्ट किया है और आगे भी रिजेक्ट करती रहेगी। अपोजिशन पार्टियां यह समझने में नाकाम हो रही हैं कि जनता का मूड क्या है, जनता क्या चाहती है। उनको सिर्फ अपनी कुर्सी की परवाह है और इसके लिए तरह-तरह के ताने-बाने बुने जा रहे हैं, जिसे जनता कभी पसंद नहीं कर सकती। हमारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड और हमारे नेता नीतीश कुमार ने कभी सत्ता की परवाह नहीं की। जनता की सेवा की और जनता ने उनको हमेशा मौका दिया और आज भी मौका दे रही है। यह समझने से अपोजिशन पार्टियां, मुझे लगता है कि उनको समझ में यह बात नहीं आ रही है। बाइट----- खालिद अनवर MLC,JDU बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा की मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस पार्टी के लोग तो अध्यक्ष मान ही नहीं रहे हैं। उनके सुपर अध्यक्ष के तौर पर वहां सोनिया जी और राहुल जी काम करते हैं। तो जो शैडो अध्यक्ष हैं, जो डमी अध्यक्ष हैं, डमी अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी में काम कर रहे हैं। और ये क्या शैडो संसद की मीटिंग बुलाएंगे और मीटिंग करेंगे? मुझे एक प्रश्न का जवाब दीजिए कि जो पूरी विपक्ष मिलकर एमएलसी (MLC) का चुनाव नहीं लड़ पाई पूरे देश के अंदर, और एक साथ मिलकर लड़ने के बाद भी बहुमत का आंकड़ा नहीं प्राप्त कर पाई है, वो भारतीय जनता पार्टी एनडीए (NDA) से लड़ने के लिए अगर कोई बैठक बुला ही रही है तो हम लोग उसका कोई नोटिस नहीं लेते हैं। भारतीय जनता पार्टी एनडीए सदैव अपना काम करती है। हम जनता से जुड़े मुद्दों के साथ जनहित में खड़े0
0
Report
आगरा कैंट स्टेशन पर RPF ने 225 किलो चांदी पकड़ी; GST पूछताछ शुरू
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग\n\nआगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन से RPF ने रविवार को पकड़ी 225 किलो चांदी. सूचना पर सचल दल 5 के साथ अन्य दो यूनिट भी मौके पर पहुंची. व्यापारी ने चांदी के दिखाए बिल. लेकिन 43 किलो चांदी के मौके पर नहीं दिखा सका बिक. जीएसटी अधिकारियों ने मामले में शुरू की जांच. दो दिन बाद दो और बिल अधिकारियों को सौंपे. अब भी 20 किलो से ज्यादा चांदी विभाग ने की सीज. जीएसटी अधिकारी आगे की जांच पड़ताल में जुटे.0
0
Report
NH-52 पर दूध टंकी जीप-ट्रक भिड़ंत, घायल चालक कोटा अस्पताल
Kota, Rajasthan:कनवास थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर दरा स्टेशन के पास दूध की टंकियों से भरी जीप और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में जीप चालक कुशाल (27) घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चालक को कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के दरा स्टेशन के पास की है। हादसे के बाद कोटा-झालावाड़ हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। घायल के चाचा देवकरण के अनुसार, कुशाल खेड़िया भटवाड़ा से जीप में दूध लेकर दरा डेयरी जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जीप की जोरदार टक्कर हो गई। सूचना प पर हाईवे पुलिस के कॉन्स्टेबल शिवराज मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त जीप को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया और आवागमन सुचारू करवाया। वहीं, मोरूकला चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि घायल जीप चालक को कोटा अस्पताल रेफर किया गया था। बाद में जीप चालक के परिजनों और ट्रक चालक के बीच आपसी समझौता हो गया। दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
उच्च शिक्षा में विकास कार्यों और लंबित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक जयपुर में
Jaipur, Rajasthan:हैडर- - उच्च शिक्षा को लेकर बैठक - राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने ली बैठक - डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा रहे मौजूद - विश्वविद्यालयों में विकास कार्यों पर हुई चर्चा - लंबित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई - विश्वविद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता पर चर्चा हुई एंकर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े की अध्यक्षता में प्रदेश के विश्वविद्यालयों में संचालित विकास कार्यों एवं लंबित परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विश्वविद्यालयों द्वारा अब तक किए गए कार्यों एवं आगामी कार्य योजनाओं का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान रूसा 1.0 एवं 2.0 तथा प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान पीएम-उषा के कार्यों की समीक्षा की गई। इन योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालयों को प्रदान किए गए अनुदान के उपयोग एवं उससे संबंधित निर्माण, मरम्मत, संसाधनों की खरीद तथा अन्य विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका और उच्च शिक्षा आयुक्त नथमल डिडेल भी मौजूद रहे। बैठक में विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत संरचना के विकास एवं उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।0
0
Report
गांव की गड्ढों भरी सड़कों पर मतदान, विकास का सवाल बना
Jaipur, Rajasthan:एंकर-लोकतंत्र की स्याही से गांव की तकदीर लिखी जा रही है... लेकिन सवाल ये है कि क्या इस बार गांव की तस्वीर भी बदलेगी...क्योंकि जिन रास्तों से होकर गांव की सरकार चुनी जा रही है... उन्हीं रास्तों पर गड्ढे हैं...जिन गांवों में वोट मांगने नेता पहुंच जाते हैं, वहां आज भी बसें मुश्किल से पहुंचती हैं... बीमार को अस्पताल, बच्चों को पढ़ाई और युवाओं को रोजगार के लिए शहर का रास्ता पकड़ना पड़ता है। जयपुर में पंचायत चुनाव के दौरान लोकतंत्र की दो तस्वीरें सामने आईं... एक तरफ 104 और 102 साल की बुजुर्ग बहनों का उत्साह... दूसरी तरफ परिसीमन से नाराज 898 मतदाताओं वाले गांव का चुनाव बहिष्कार। कहीं घूंघट से वोट निकला, तो कहीं गड्ढों से गुजरकर मतदाता मतदान केंद्र पहुंचे। सवाल सिर्फ गांव का मुखिया चुनने का नहीं... सवाल उस गांव की किस्मत बदलने का है, जो आज भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार कर रहा है। देखिए हमारी ये रिपोर्ट...0
0
Report
अनिल राजभर बोले अमित शाह की घोषणा के साथ बीजेपी तीसरी बार सत्ता पर
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर ने भाजपा राज्य कार्यसमिति की बैठक पर कहा, "आज उन्होंने(गृह मंत्री अमित शाह) ऐलान कर दिया कि लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है। कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत बढ़ गया है...उनका मार्गदर्शन मिला है..."0
0
Report
Advertisement
PM मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की; 500 करोड़ राहत का ऐलान
Begun, Rajasthan:PM मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान: छत्तीसगढ़ के किसानों को 500 करोड़ जारी किया गया है. 24 लाख किसानों के खाते में पैसा जारी किया गया है. अर्नब तूफान के कारण किसानों का फसल बर्बाद. मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान: तूफान के कारण किसानों को जो क्षति हुई है. सभी चीजों का सर्वे कराया जाएगा. किसानों की मुआवजा राशि दी जाएगी. साय सरकार ने कर्मचारियों का 2 प्रतिशत DA बढ़ाया, मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान: कर्मचारियों का 2 प्रतिशत DA बढ़ाये है. पौने चार लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा. पेंशनधारियों को लाभ मिलने वाला है.0
0
Report
अमित शाह चाणक्य: यूपी में भाजपा 10 सीटों से 350+ सीटें तक पहुंचाने का दावा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने भाजपा राज्य कार्यसमिति की बैठक पर कहा, "अमित शाह राजनीति के 'चाणक्य' हैं। जब उन्हें यूपी का प्रभारी बनाया गया था, तब भाजपा के पास केवल 10 सीटें थीं, उन्होंने पार्टी को 73 सीटों तक पहुंचाया और भारी बहुमत के साथ मोदी सरकार के गठन का रास्ता साफ किया...इस बार पार्टी 350 से ज़्यादा सीटें हासिल करेगी..."0
0
Report
युवती का अपहरण, मथुरा में तीन लाख में बिक्री; पुलिस नाकाम
Khajuria Khurd, Bihar:अधौरा से भभुआ आते समय नशीला पदार्थ सुंघाकर किया था अगवा, तीन लाख में सौदे के बाद खुद भागकर लौटी पीड़िता इस गंभीर मामला में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और युवती को बरामद करने में पूरी तरह विफल साबित हुई। अंततः पीड़िता खुद किसी तरह मानव तस्करों के चंगुल से जान बचाकर वापस लौटी, जिसके बाद पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंची。 सदर अस्पताल में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी पुत्री अधौरा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने ननिहाल में रहती थी। बीते 2 अक्टूबर को वह अधौरा से भभुआ आने के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते में सुनसान जगह देखकर अधौरा थाना क्षेत्र के कल्हुआ गांव निवासी गुल्लू राम और उसकी पत्नी पार्वती देवी ने युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी दंपती ने युवती को यूपी के मथुरा ले जाकर तीन लाख रुपये में बेच दिया। काफी खोजबीन के बाद जब युवती का कहीं पता नहीं चला, तो परिजनों ने अधौरा थाने में नामजद आवेदन दिया। पुलिस ने कागजी खानापूर्ति करते हुए प्राथमिकी तो दर्ज कर ली, लेकिन युवती की सकुशल बरामदगी या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। करीब एक महीने तक पुलिस केवल तलाश का दावा करती रही, जबकि अपहर्ता युवती का सौदा कर चुके थे। पुलिसिया सुस्ती के बीच युवती ने खुद हिम्मत दिखाई और मथुरा से किसी तरह भागकर वापस अपने घर लौट आई। युवती के खुद लौट आने से पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। अब पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की औपचारिकता पूरी करने में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे अंडरपास से टुकड़े गिरने की शिकायत, मरम्मत मांग
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के अंडरपास की जर्जर हालत ने सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) के सामने घरबरा गांव के पास अंडरपास की छत से सीमेंट और प्लास्टर के बड़े-बड़े टुकड़े गिर रहे हैं। कई जगह छत का प्लास्टर उखड़ने से लोहे के सरिये भी दिखाई देने लगे हैं। इससे नीचे से गुजरने वाले वाहन चालकों और लोगों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से का संज्ञान लिया है। एहतियात के तौर पर अंडरपास के सामने बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसकी मरम्मत कराई जाएगी। करीब 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे का निर्माण जेपी ग्रुप ने किया था। इसका उद्घाटन 9 अगस्त 2012 को हुआ था। करीब 13 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे को शुरू हुए लगभग 14 साल हो चुके हैं। जेपी ग्रुप के दिवालिया होने के बाद इसके रखरखाव की जिम्मेदारी सुरक्षा ग्रुप को सौंपी गई थी। समाजसेवी और करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक प्रवीण भारतीय ने अंडरपास की खराब हालत पर संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।0
0
Report
गोपाल मोटर गैरेज में भीषण आग, कई गाड़ियाँ जलकर राख
Gopalganj, Bihar:शहर के बंजारी स्थित गोपाल मोटर गैरेज में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस अगलगी की घटना में गैरेज में खड़ी एक कार समेत कई गाड़ियों के पार्ट्स जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इसके साथ ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। आग की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन विभाग की टीम लगातार आग बुझाने में जुटी हुई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने और स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गोपाल मोटर गैरेज में आग कैसे लगी, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगने के पीछे किसी तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या अन्य कारण की आशंका की पुष्टि अभी नहीं हुई है।0
0
Report
झरिया में दिनदहाड़े टोटो चालक ल Loot: नकाबपोश बदमाशों ने चाकू दिखाकर किया हमला
Dhanbad, Jharkhand:झरिया में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है की दिनदहाड़े टोटो चालक को निशाना बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। शाह नगर निवासी मोहम्मद शहजाद के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे वह रोज की तरह टोटो लेकर कमाने निकले थे। इसी दौरान तीन सवारियां उनके टोटो पर बैठीं। रास्ते में दो सवारियां उतर गईं, जबकि नकाब पहने एक व्यक्ति ने टोटो रिजर्व कर रक्षा काली लोदना जाने को कहा। आरोप है कि आरोपी उन्हें जियलगोड़ा के पास एक सुनसान जगह ले गया। वहां उसने पहले चाकू दिखाकर डराया और जेब में रखे पैसे मांगे। विरोध करने पर चालक पर चाकू से हमला कर दिया और पर्स में रखे पैसे के साथ टोटो लेकर फरार हो गया।जिसका इलाज SNMMCH में चल रहा है फिलहाल0
0
Report
Advertisement
