241123
हरदोईः एकमुश्त समाधान योजना के तहत आमतारा में लगाए गए कैंप में अवर अभियंता के साथ बदसुलूकी
Pali, Sarai Saif Sisala, Uttar Pradesh:हरदोई के अनंगपुर विद्युत उपकेंद्र के द्वारा आमतारा गांव में एकमुश्त समाधान योजना का कैम्प लगाया गया। इस दौरान अवर अभियंता विपिन कुमार के साथ जमकर बदसुलूकी की गई। अवर अभियंता ने आरोप लगाया कि हमलावरों में से एक आरोपी ने तमंचा निकाल लिया। इसके बाद जेई और उनकी पूरी टीम जान बचाकर मौके से भाग आई ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दीपा सागर मौत: सीबीआई जांच की मांग के साथ समाज का शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के बाफना लाइफस्टाइल परिसर में युवती दीपा सागर की मौत का मामला अब एक बार फिर गरमा गया है। दुकान की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दीपा के शव को लेकर पहले परिजनों ने सवाल उठाए और अब सर्व समाज भी खुलकर सामने आ गया है। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के जरिए समाज ने मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों का सवाल है कि यदि दीपा ने आत्महत्या की थी, तो आखिर उन परिस्थितियों का खुलासा क्यों नहीं हो पा रहा, घटना स्थल की परिस्थितियों से लेकर परिजनों को सूचना देने में कथित देरी और जांच की प्रक्रिया तक कई सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम में मौत का कारण फांसी बताया गया है और मामले की जांच जारी है। अब समाज चाहता है कि हर पहलू की निष्पक्ष जांच हो और किसी भी तरह की आशंका की गुंजाइश न रहे। धरना प्रदर्शन में शामिल प्रतिनिधियों ने सिर्फ घटना स्थल की परिस्थितियों पर ही नहीं, बल्कि घटना के बाद की पूरी प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए हैं। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि उनका विरोध किसी प्रतिष्ठान विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि दीपा को न्याय दिलाने और सच्चाई सामने लाने के लिए है।0
0
Report
राजस्थान मदरसा बोर्ड अधिनियम 2020 के तहत मदरसों का नियमन: हाईकोर्ट सुनवाई फरवरी 2027
Jodhpur, Rajasthan:मदरसों के प्रभावी प्रबंधन और कल्याणकारी कदमों पर सुनवाई, सरकार की ओर से पेश किया गया हलफनामा,अब फरवरी 2027 में होगी सुनवाई जोधपुर। राजस्थान हाइकोर्ट ने राज्य में संचालित लगभग 3,000 मदरसों की कार्यप्रणाली, प्रभावी नियंत्रण और पर्यवेक्षण को लेकर दायर याचिका पर एक महत्वपूर्ण सुनवाई की है। जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस संदीप शाह की खंडपीठ ने सुनवाई पूरी करते हुए मामले को स्वीकार कर लिया है। हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता प्रतिपालसिंह व मुकेश जैन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट के आदेश की पालना में हलफनामा पेश किया गया। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि चूंकि सभी पक्षकार पहले से ही उपस्थित और प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, अतः अलग से नोटिस जारी करने की आवश्यकता नहीं है। इन मामलों की अगली नियमित सुनवाई फरवरी 2027 में होगी। इससे पूर्व न्यायालय के निर्देश के पालन में राज्य सरकार की ओर से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जोधपुर के माध्यम से एक विस्तृत अतिरिक्त हलफनामा प्रस्तुत किया गया। हलफनामे में बताया गया कि राजस्थान में मदरसों का संचालन और नियमन राजस्थान मदरसा बोर्ड अधिनियम, 2020 तथा पंजीकरण और उन्नयन नीति, 2021 के तहत विधिवत रूप से किया जा रहा है। राज्य के पंजीकृत मदरसों में शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग और पाठ्यक्रम का पालन किया जाता है, तथा कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए पुस्तकों और परीक्षा तंत्र सरकारी विद्यालयों के अनुरूप संचालित हैं। प्रशासनिक और शैक्षणिक सुधारों के संबंध में हलफनामे में यह भी जानकारी दी गई कि कुल 3,699 पंजीकृत मदरसों में से 2,850 मदरसों का डेटा शाला दर्पण पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया है, और 2,543 मदरसों के लिए यूडीआईएसई कोड भी जनरेट किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, छात्रों को डिजिटल शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, और पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। वही याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता मोतीसिंह राजपुरोहित ने कहा कि सरकार के अनुसार मदरसे कक्षा 1 से 8 तक के लिए है लेकिन पोर्टल के अनुसार 27 मदरसे सैकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी लेवल के भी है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी निर्देश दिया कि इस बीच यदि याचिकाकर्ता राज्य सरकार के समक्ष कोई अभ्यावेदन प्रस्तुत करते हैं, तो राजस्थान मदरसा बोर्ड अधिनियम, 2020 के प्रावधानों और अन्य अल्पसंख्यकों को प्रदत्त समान लाभों के आलोक में उस पर विचार किया जाए।0
0
Report
30 वर्षीय किसान की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में आग लगा दी
Dhar, Madhya Pradesh:भीषण सड़क हादसा, 30 वर्षीय किसान की मौत हो गई। बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने आईसर वाहन में आग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी छा गई। ग्राम देवल निवासी लखन पिता सुरेंद्र (30) मंगलवार शाम अपने घर से बाइक पर खाद लेकर खेत की ओर जा रहा था। मनावर से सिंघाना की ओर आ रहे एक आईसर वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लखन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन एवं ग्रामीण उसे तत्काल मनावर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि लखन को गंभीर अवस्था में लाया गया था और उसके पूरे शरीर में चोटें थीं तथा अत्यधिक खून बह जाने के कारण उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट ने सात न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्तियाँ जारी कीं
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा ने एक आदेश जारी कर जिला जज और वरिष्ठ सिविल जज कैडर के कुल 7 न्यायिक अधिकारियों के तबादले व नियुक्तियां की है। जिला जज कैडर में वरुण तलवार को जज औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय, कोटा व महेंद्र कुमार ढाबी को जज औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय, अजमेर के पद पर भेजा गया है। देवेंद्र सिंह नागर को जिला एवं सेशन न्यायाधीश, डीग नियुक्त किया गया है। मनीषा चौधरी को जज औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय, जोधपुर महानगर में पदस्थापित किया गया है। वरिष्ठ सिविल जज कैडर में कविता सोनी को वरिष्ठ सिविल जज एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांसवाड़ा , इंद्र सिंह मीणा को प्रिसिंपल मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, टोंक और गुरजोत सिंह को विशेषाधिकारी हाईकोर्ट जयपुर के पद पर तैनात किया गया है।0
0
Report
हाईकोर्ट: विवाहित बेटी अनुकंपा नियुक्ति से अयोग्य नहीं, तलाक के बाद भी हक
Jodhpur, Rajasthan:विवाहित होने के आधार पर नहीं छिन सकता बेटी का हक, हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के दिए आदेश जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एक मामले में कहा कि सरकारी कर्मचारी के निधन के समय बेटी के विवाहित होने या बाद में तलाक की डिक्री मिलने जैसे तकनीकी आधारों पर उसे अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता। न्यायाधीश कुलदीप माथुर की बेंच ने अहम व्यवस्था देते हुए पशुपालन विभाग के उस आदेश को खारिज कर दिया है, जिसमें एक बेटी का दावा यह कहकर ठुकरा दिया गया था कि पिता की मृत्यु के वक्त उसका तलाक नहीं हुआ था। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को तीन माह के भीतर नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल वैवाहिक स्थिति किसी बेटी को अनुकंपा नियुक्ति के लिए अयोग्य नहीं बनाती। कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में परिवार की वास्तविक परिस्थितियों और आश्रित होने की स्थिति को परखा जाना चाहिए। वृहद पीठ के चर्चित फैसले प्रियंका श्रीमाली बनाम राजस्थान सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति नियम, 1996 के नियम 2(सी) से अविवाहित शब्द पहले ही हटाया जा चुका है। ऐसे में विवाहित बेटी भी आश्रित की परिभाषा में आती है। भीलवाड़ा के तिलक नगर निवासी 24 वर्षीय सुरभि के पिता डॉ. सुरेंद्र कुमार पशुपालन विभाग में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी थे। सेवाकाल के दौरान 30 दिसंबर 2023 को उनका निधन हो गया। सुरभि का विवाह जून 2020 में हुआ था, लेकिन वैवाहिक विवाद और पति के खिलाफ आपराधिक व भरण-पोषण के मुकदमों के चलते वह ससुराल छोड़कर माता-पिता के साथ ही रह रही थी और पूरी तरह पिता पर आश्रित थी। पिता के निधन के बाद 20 जनवरी 2024 को आपसी सहमति से सुरभि का तलाक हुआ। इसके बाद मां और बहन के अनापत्ति शपथ पत्र के साथ उसने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया। कार्मिक व वित्त विभाग की राय के आधार पर पशुपालन निदेशालय ने 26 जून 2024 को यह कहते हुए आवेदन खारिज कर दिया कि पिता की मृत्यु के समय वह विवाहित थी और तलाक की डिक्री बाद में पारित हुई है। हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड के आधार पर माना कि पिता की मृत्यु के समय याचिकाकर्ता उन्हीं के साथ रह रही थी और आर्थिक रूप से उन पर ही निर्भर थी। कोर्ट ने 26 जून 2024 का आदेश निरस्त करते हुए अन्य पात्रता शर्तें पूरी करने पर 90 दिनों में नियुक्ति देने का आदेश दिया है।0
0
Report
बालेसर नगरपालिका में भेदभाव के आरोप, कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग की
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर नगरपालिका में कथित राजनीतिक भेदभाव और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। मंगलवार को कांग्रेसी पार्षदों भूपेन्द्रसिंह इंदा, इकलाश खां, दुर्जनराम मेघवाल, भावना-गिरधारीराम माली, भजनलाल सांखला, आमीर खांन, शिवाराम, कमला सुमेराराम सहित कांग्रेस के सभी पार्षदों ने बालेसर उपखंड अधिकारी सुमन राठौड़ ज्ञापन सौंपकर बताया कि नगरपालिका के चुनाव होने के बाद अभी तक एक बार भी बोर्ड की बैठक नही रखी गयी। चुनाव के बाद से कांग्रेस पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। दीपावली पर स्ट्रीट लाइट वितरण में कांग्रेस पार्षदों को दरकिनार कर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पूर्व प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी गई। पार्षदों ने प्रधानमंत्री housing योजना 2.0 में लाभार्थियों की पात्रता, भूमि स्वामित्व एवं राजस्व रिकॉर्ड की जांच करवाने की मांग भी उठाई। उन्होंने सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाने, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कार्यालय में उचित व्यवस्था देने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर NH 125 पर दो हादसे, 2 की मौत, 3 घायल
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर सेतरावा से दुखद खबर दो अलग अलग सड़क हादसे में 2 की मौत, 3 गम्भीर घायल दो बाइक आपस में टकराई जिसमें एक की मौत तीन गम्भीर घायल घायलों में दो महिलाए भी शामिल सभी घायल जोधपुर रैफर नीलगाय से टकराई बाइक युवक की मौत दोनों हादसे एनएच 125 पर बावकान तालाब के निकट हुए0
0
Report
पूर्णिया चूड़ा मिल मैनेजर की मौत, हत्या की आशंका—जाँच तेज
Purnia, Bihar:पूर्णिया के गुलाबबाग के पास स्थित निजी चूड़ा मिल में मैनेजर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान गुलाबबाग के हासदा निवासी विकास यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है और उन्होंने मिल के ही कर्मचारियों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक, विकास यादव गुंडा चौक स्थित निजी चूड़ा मिल में पिछले करीब तीन सालों से मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. रोज की तरह वे काम पर गए थे, लेकिन सोमवार की रात घर नहीं लौटे. चिंतित परिजनों ने रात भर उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला. मंगलवार की सुबह मिल के अंदर ही उनका शव मिलने की खबर आई, जिसके बाद परिवार के सदस्यों का होश गुम हो गया. मृतक के जीजा ने मिल कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि चार लोगों ने मिलकर पहले विकास को शराब पिलाई और फिर उनकी हत्या कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-1 अभिनव परासर और सदर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है. शुरुआती जांच में मृतक को उल्टी होने की बात भी सामने आई है, जिसे देखते हुए पुलिस जहर या अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है. फिलहाल पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए अपनी जांच तेज कर दी है. परिजनों के आरोपों की पुष्टि और मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा,फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है.0
0
Report
हरदोई में विवाद के बाद मायके आई महिला रेलवे ट्रैक पर, बच्ची सुरक्षित
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पति से विवाद के बाद मायके आई एक महिला अपनी मासूम बेटी के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। इसी दौरान ट्रेन गुजर गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कछौना थाना क्षेत्र के झब्बूखेड़ा गांव निवासी मायके पक्ष के यहां महिला मायावती आई हुई थी। उसकी ससुराल अतरौली थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में है। बताया जा रहा है कि पति प्रदीप से विवाद के बाद वह रविवार को मायके पहुंची थी। इसके बाद वह अपनी बेटी के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। महिला के भाई वीरेंद्र ने पति प्रदीप पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि, घटना के संबंध में परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
काशीपुर की फल-सब्जी मंडी में आग, लाखों का नुकसान, नकदी जलने का दावा
Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर की फल-सब्जी मंडी में मुरादाबाद रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति की फल-सब्जी मंडी की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सामान जल गया। वहीं, छह लाख रुपये से अधिक की नकदी जलने का दावा किया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर की है जहाँ स्थित यावली ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ी दुकान में अचानक आग लग गई। असलम कादरी के मुताबिक आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा दुकान में रखी छह लाख रुपये से अधिक की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। बताया जा रहा है कि बैंकों में अवकाश होने के कारण नकदी दुकान में ही रखी हुई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।0
0
Report
संभल। दरगाह जनेटा शरीफ में उर्स पर प्रशासन की पाबंदी बरकरार .प्रशासन ने उर्स कमेटी को नहीं दी परमीशन
Maulagarh, Uttar Pradesh:बड़ी खबर संभल । जनेटा शरीफ उर्स के मामले में बड़ी खबर । दरगाह जनेटा शरीफ पर कल से लगने वाले दरगाह आस्ताना कादरिया नौशाहिया उर्स के आयोजन की जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने नहीं दी परमीशन । उर्स कमेटी ने उर्स के आयोजन की परमिशन के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गुहार लगाई थी । हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद जिला प्रशासन को मामले की जांच पड़ताल कर फैसला लेने के निर्देश जारी किये थे । दरगाह कमेटी पर पूर्व में प्रशासन की बिना परमिशन के उर्स का आयोजन कर उर्स में अवैध वसूली की शिकायत । दरगाह दरगाह जनेटा शरीफ के मौलाना शाहिद मियां .. अवैध क्लिनिक , मदरसा के संचालन , सरकारी तालाब आदि पर अवैध कब्जे के मामले में भी फंसे है । बनियाठेर थाना इलाके के दरगाह जनेटा शरीफ का मामला ।0
0
Report
चित्रकूट में डायट प्राचार्य ने किया विकासखंड पहाड़ी के पांच परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) शिवरामपुर, चित्रकूट के प्राचार्य श्री बी.के. शर्मा द्वारा दिनांक 17 नवंबर 2026 को विकासखंड पहाड़ी के अंतर्गत कुल 05 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, अर्धवार्षिक परीक्षाओं के संचालन और भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लेना था।0
0
Report
Advertisement
मानिकपुर विधानसभा की मतदाता सूची का 456 बूथों पर हुआ प्रकाशन
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:मऊ, चित्रकूट। आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के तहत 237 मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का 456 बूथों पर प्रकाशन किया गया। तहसील मऊ के बूथ संख्या 217 एवं 218 स्थित प्राथमिक विद्यालय मऊ में उपजिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), नगर पंचायत सभासद और कोटेदारों की उपस्थिति में मतदाता सूची का प्रकाशन कराया0
0
Report
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के संचालन को लेकर अभिभावको ने खड़े किए सवाल, अध्यक्ष से मिलकर दिया ज्ञापन
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट के राजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के संचालन को लेकर अभिभावकों ने सवाल खड़े किए हैं। अभिभावकों की मांग है कि विद्यालय का संचालन पुरानी बिल्डिंग में ही कराया जाए। उनका कहना है कि एसडीएम कॉलोनी के पास नवनिर्मित विद्यालय भवन राष्ट्रीय राजमार्ग-731 ए से सटा हुआ है, जिससे छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी समस्या को लेकर अभिभावकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा से मुलाकात कर अपनी मांग रखी।0
0
Report
हांसी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: तीन मकान क्षतिग्रस्त, 5 घायल
Hansi, Haryana:हाँसी ब्रेकिंग न्यूज़ हाँसी में सिलेंडर से बड़ा हादसा! जोरदार धमाके से तीन मकान को नुकसान, दो बच्चों समेत 5 लोग घायल। जींद रोड के चाहर पुल एरिया में मचा हड़कंप, मलबे में दबे लोगों को स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर। घायलों को नागरिक अस्पताल में कराया भर्ती, कुछ घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज किया रेफर。 धमाके से इलाके में दहशत, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर。 हाँसी से जींद रोड पर ढाणी चदरपुल के पास स्थित ढाणी चमारान में मंगलवार देर शाम करीब 7:00 बजे मकान में रखा घरेलू गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि करीब 500 मीटर दूरी पर बने मकानों की छत भी हिल गई, गैस सिलेंडर के ब्लास्ट से आसपास के तीन मकानो को नुकसान हुआ है। जिस घर में ब्लास्ट हुआ है वह मकान पूरी तरह से गिर गया है। यह मकान प्रताप सिंह का है। इस हादसे के दौरान प्रताप सिंह का बेटा नवीन, नवीन की भाभी दीपक की पत्नी सुनीता, दीपक का करीब 8 साल का बेटा निखिल व करीब 5 साल की बेटी मीत गंभीर रूप से घायल हो गई। ब्लास्ट होते ही प्रताप सिंह का पूरा मकान गिर गया। आसपास के लोग तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर मलबे के नीचे दबे हुए परिजनों को बाहर निकाला। इसके बाद आनन फानन में निजी वाहन का प्रबंध करके सभी को हांसी शहर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार करके अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। अगर मौके पर आस पड़ोस के लोग नहीं पहुंचते तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। - वहीं मकान के पड़ोसी गोपाल का मकान का कमरा, गिर गया, गोपाल के बेटे की बहु कुछ समय पहले ही पूजा करके कमरे से बाहर निकली थी। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि मकान की ईंट करीब 100 मीटर दूरी पर जाकर गिरी। प्रताप के मकान के तीन कमरों के छत पूरी तरह से फट गई। घटना की सूचना मिलते ही हांसी पुलिस मौके पर पहुंची।0
0
Report
Advertisement
