241402
Hardoi: हरपालपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बदले, छोटेलाल को मिली जिम्मेदारी
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरदोई SP ने हरपालपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजदेब मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर सांडी थाने से स्थानांतरित होकर आए छोटेलाल को हरपालपुर कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। नियुक्ति आदेश देर रात जारी किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी ने किया क्रॉप कटिंग
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के सदर तहसील क्षेत्र के सोनवल गांव में आज एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली,जब जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन अचानक खेतों में पहुंच गए। आमतौर पर दफ्तरों और बैठकों तक सीमित रहने वाला प्रशासन आज खेतों में किसानों के बीच नजर आया जिलाधिकारी ने खुद हाथ में हंसिया लेकर गेहूं की फसल की कटाई की और क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में भाग लिया। उनका यह कदम पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। जिलाधिकारी के अचानक खेत में पहुंचने से गांव में हलचल मच गई।किसानों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । इस दौरान जिलाधिकारी ने खेत में खड़े होकर किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने फसल की गुणवत्ता,पैदावार,मौसम के प्रभाव और सरकारी योजनाओं के जमीनी हकीकत की जानकारी मौजूद सदर तहसीलदार व कर्मचारियों से ली। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने कहा कि आज हमारे द्वारा यहाँ पर क्रॉप कटिंग की गई है। इस बार की फसल की बहुत अच्छी है। पिछले कुछ दिनों हुई बारिश से यहाँ पर बहुत प्रभाव नही पड़ा है ये किसानों के लिए अच्छी खबर है। हम लोग गेहूं की खरीद का कार्य भी किया जा रहा है इस बार इसमें 160 रुपये की बढ़ोत्री भी किया गया है और हम आपके द्वारा किसानों से अपील भी करेंगे की वह जितने हमारे क्रय केंद्र बने हैं उनका उपयोग करें।0
0
Report
डीडवाना भाजपा स्थापना दिवस: किसानों के हितों की राहत और 2047 तक विकसित भारत का आह्वान
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हूआ आयोजन मालियान सूर्य मंदिर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन मंत्री चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत सरकार किसानों के हितों के लिए कटीबद्ध फसल खराबे की गिरदावरी करवाकर जल्द किसानों को राहत दी जाएगी और आगामी सीजन में डी ए पी खाद की कमी ना हो इसके लिए सरकार कदम उठा रही है यह कहना था केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी का जो आज भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम मे शिरकत करने डीडवाना पहुंचे थे। डीडवाना के मालियान सूर्य मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम और पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, जनसंघ काल से अब तक के संघर्ष और दिग्गज नेताओं के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला ताकि कार्यकर्ता संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित रहें और भविष्य की कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। फिर मीडिया से रुबरू होते हुए केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आर्थिक मोर्चे पर ऐतिहासिक छलांग लगा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जो भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान पर थी, वह निरंतर प्रयासों से आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है और बहुत जल्द भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की राह पर है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसानों के हितों पर चर्चा करते हुए राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार अन्नदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डीडवाना और नागौर सहित राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि गिरदावरी रिपोर्ट प्राप्त होते ही प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आगामी खरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता पर जानकारी देते हुए कहा कि मंत्रालय ने यूरिया और डीएपी की आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
उज्जैन में चौड़ीकरण के लिए चार मंजिला मकान गिरा, नहीं हुआ नुकसान
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन, ताश के पत्तो की तरह गिरा चार मंजिला मकान, सिंहस्थ के लिए चौड़ीकरण का मामला, ढाबा रोड पर चौड़ीकरण के तहत मकान को गिराया, नगर पालिक निगम की कार्यवाही, मार्ग को बन्द कर आवाजाही रोकी गई, नगर निगम की सतर्कता के चलते कोई जन हानि नahi0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में विदाई विवाद हत्या; 24 घंटे में तीन गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में पत्नी की विदाई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हत्या में बदल गया, जहां ससुराल पहुंचे युवक की बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हलचल मच गई थी, लेकिन अब इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचा था, इसी दौरान कहासुनी इतनी बढ़ी कि उसे बांधकर पीटा गया और गंभीर हालत में उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। दरअसल मामला रायपुर थाना क्षेत्र के पसवनिया टोला बलियारी गांव का है, जहां सुनील पासवान नाम के 35 वर्षीय युवक की पिटाई के बाद मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार युवक अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल आया था, जहां किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तीनों आरोपियों को दरमा पहाड़ी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी भागने की फिराक में थे और किसी साधन का इंतजार कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में दशरथ पासवान, फुलवंती देवी और जनती देवी शामिल हैं, जो मृतक के ससुराल पक्ष के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना के हर पहलू को खंगालने में जुटी है।0
0
Report
धौलपुर भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: गरीबों के लिए योजनाओं को तेज बनाने का संकल्प
Dholpur, Rajasthan:भाजपाने मनाया 47 वा स्थापना दिवस मनाया धौलपुर जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता रानू पाराशर विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरिराज सिंह मलिंगा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ शिवचरण कुशवाहा मंच पर उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को माला साफा पहना कर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां कि भाजपा आज अपना 47 वा स्थापना दिवस मना रही है आज भाजपा विश्व की नंबर पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत से ही है भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र प्रेमी एवं राष्ट्रभक्ति है भाजपा की विचारधारा में राष्ट्र सर्वोपरि है भाजपा का मजबूत संगठन आज कार्यकर्ताओं की ताकत पर ही है, प्रदेश से आए प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी की संभावना है, पहली बार जीता हुआ विधायक मुख्यमंत्री बन सकता है अंतिम छोर पर बैठा हुआ व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है यह भाजपा की पहचान है, भाजपा की विचारधारा में कोई परिवर्तन नहीं होता इसलिए देश की जनता भाजपा पर भरोसा करती है, प्रदेश प्रवक्ता एवं धौलपुर की मीडिया प्रभारी रानू पाराशर ने कहा कि भाजपा में सबका साथ सबका विकास होता है भाजपा अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के बारे में पहले सोचती है और उसे विकास की मुख्य धारा से जोड़ती है, भाजपा देश हित में निर्णय लेने मे कोई संकोच नहीं करती है, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरिराज सिंह मलिंगा ने बोलते हुए कहा कि हम सच्चा स्थापना दिवस उसी को कहेंगे कि अधिक से अधिक गरीब लोगों के काम आ सके, अधिक से अधिक नए कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़ें और हमारे मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं, नीरजा शर्मा ने कहा कि भाजपा देश को प्राथमिकता देकर आगे बढ़ रही है भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए देश सर्वोपरि है,0
0
Report
23 वर्षीय लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के बिठूड़ा गांव की रहने वाली और भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात 23 वर्षीय अंशु राठौड़ का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया。 रविवार को गुजरात के जामनगर में ड्यूटी पर जाते समय हुए एक सड़क हादसे में उनका दुखद निधन हो गया था। सोमवार को जब उनकी पार्थिव देह डीडवाना पहुंची, तो जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से बिठूड़ा तक करीब 14 किमी लंबी शहीद सम्मान यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण और परिजन शामिल हुए。 मुक्तिधाम में आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान नौसेना के अधिकारियों ने शोक संतप्त पिता किशन सिंह को तिरंगा सौंपा और अंशु के छोटे भाई भूपेश सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंशु के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने साल 2024 में अपने पहले ही प्रयास में नौसेना में कमीशन प्राप्त किया था और वह उनके परिवार की पांच पीढ़ियों में सेना में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली लड़की थी। अंशु पुणे में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अपनी अगली ड्यूटी के लिए आईएनएस वलसुरा जा रही थी, तभी रास्ते में उनकी कार दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में उनके साथ मौजूद दो अन्य अधिकारी तो सुरक्षित बच गए, लेकिन अंशु को गंभीर चोटें आई जो जानलेवा साबित हुई। महज़ 23 साल की उम्र में देश की सेवा का सपना देखने वाली अंशु भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर राजनीति के जरिए जनता की सेवा करना चाहती थी। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।0
0
Report
Advertisement
बंगाल में धामी का धाकड़ Road शो, भाजपा के पक्ष में भारी भीड़
Dehradun, Uttarakhand:बंगाल विधानसभा के चुनाव में धाकड़ धामी का दिखा जलवा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सुनने के लिए हजारों की संख्या में पहुंची भीड़। सीएम धामी ने बंगाल में भाजपा सरकार बनने का जताया भरोसा। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं और इसी के साथ भाजपा ने अपने धाकड़ और धुरंधर स्टार प्रचारक, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनावी मैदान में उतार दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनगांव पहुंचे, जहां उन्होंने बनगांव दक्षिण सीट से स्वप्न मजूमदार, बनगांव उत्तर सीट से अशोक कीर्तनिया, बगदा सीट से सोमा ठाकुर और गैघाटा सीट से सुब्रत ठाकुर के नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पहले उन्होंने भव्य रोड शो और जनसभा के माध्यम से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। रोड शो और जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों का उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि धामी की लोकप्रियता अब उत्तराखंड की सीमाओं से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। लोग उन्हें एक निर्णायक और जननेता के रूप में देख रहे हैं। समान नागरिक संहिता लागू करने का निर्णय हो, अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान, नकल विरोधी कानून या भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई—इन फैसलों ने उन्हें एक मजबूत प्रशासक के रूप में स्थापित किया है। उत्तराखंड में लिए गए इन साहसिक निर्णयों के चलते कई लोग उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में देखते हैं जो राज्य की सांस्कृतिक पहचान और मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यही कारण है कि कर्नाटक, ओडिशा, बिहार, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी चुनावों के दौरान भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री धामी का नाम प्रमुखता से शामिल रहा है। अब पश्चिम बंगाल में भी भाजपा ने अपने धुरंधर प्रचारक को चुनावी रण में उतारा है, जहां उनके कार्यक्रमों में उमड़ रही भीड़ उनकी बढ़ती लोकप्रियता का संकेत मानी जा रही है। बनगांव की जनसभा में मुख्यमंत्री धामी ने टीएमसी और ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक “सिंडिकेट” के रूप में काम कर रही है। कट और कमीशन इस सरकार की पहचान बन चुके हैं। लोगों को डराना, धमकाना और लूटना इनकी राजनीति का हिस्सा बन गया है。0
0
Report
नवादा गेट के पास दो बाइक टक्कर, पांच घायल; चार को पीएमसीएच रेफर
Barh, Bihar:बाढ अनुमंडल में एनटीपीसी थाना क्षेत्र के नवादा गेट के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक पर सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी युवकों का इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार युवकों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। एक बाइक पर सवार दो युवक बाढ की तरफ से जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक मोकामा अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गई। सभी युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए। एक बाइक पर सवार दोनों युवक आदमपुर गांव के रहनेवाले हैं। वही तीन युवक गुलाब बाग बिंद टोली के हैं, जो अपने ससुराल मोकामा जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच लगी और घायलों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुँची। बाइट स्थानीय लोग और घायल युवक0
0
Report
अंतरराज्यीय मोबाइल झपटमारी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, कई लूट के मामले दर्ज
Sidhi, Madhya Pradesh:कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन! राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश। 2 झपटमार गिरफ्तार सीधी। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मोबाइल झपटमारी करने वाले सक्रिय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी: 4 मोबाइल फोन (कीमत ≈ ₹46,000) 2 मोटरसाइकिलें (हीरो स्प्लेंडर प्लस एवं होंडा शाइन, कीमत ≈ ₹1,50,000) कुल बरामद माल: ₹1,96,000 आरोपियों ने पूछताछ में कई झपटमारी की वारदातों का गुनाह कबूल लिया है। गिरोह के 2 अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। सीसीटीवी, मुखबिर तंत्र और तकनीकी मदद से हुई इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय, उप निरीक्षक विवेक द्विवेदी व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का सख्त संदेश: जिले में संपत्ति अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
अज़ाजगढ़ के हलपुर घोड़सहना में गेहूं के खेत आग, 20 बीघा फसल राख
Azamgarh, Uttar Pradesh:गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, जबतक फायर ब्रिगेड पहुँचती तबतक करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख। जनपद आजमगढ़ में लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हालेपुर घोड़सहना अकबालपुर सहना में गेहूं के खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और राधे तिवारी, संतोष, कांता, चंद्रजीत, राजाराम, लाल बहादुर, अमित, हनुमान, प्रेम बहादुर, महावीर, विजय बहादुर, अमर बहादुर, सहित लगभग दो दर्जनों किसानों की 20 बीघा खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर लाठी-डंडों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, वहीं जबतक फायर ब्रिगेड पहुँचती तबतक करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। मौके पर पीआरबी की 112 नंबर पुलिस व संबंधित लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों के अनुसार फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन लगभग एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। तबतक अधिकांश नुकसान हो चुका था, बाद में दमकल कर्मियों ने बची हुई आग और धुएं को पूरी तरह नियंत्रित किया।0
0
Report
48 घंटे में हत्या का खुलासा, चार गिरफ्तार; बैट-स्टंप से बुजुर्ग हत्या
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद के थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त क्रिकेट बैट और स्टंप भी बरामद किए गए हैं। घटना 4 अप्रैल 2026 की है, जब पिपरा याकूब बभनी गांव निवासी सलीम ने थाने पहुंचकर सूचना दी कि उनके 65 वर्षीय भाई निजामुद्दीन की हत्या कर दी गई है। आरोप था कि खेत सींचने की पाइप को लेकर हुए विवाद के दौरान अकरम खान समेत चार लोगों ने निजामुद्दीन को बैट और स्टंप से बुरी तरह पीट दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर हत्या की धारा बढ़ाईं गई और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को चारों नामजद आरोपियों—अकरम खान, सलमान खान, शमसुद्दीन खान और अनवार—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया क्रिकेट बैट और स्टंप भी बरामद किया गया। पुलिस ने सभी आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास मजबूत हुआ है। बयान -सीओ उतरौला राघवेन्द्र सिंह0
0
Report
अबूझमाड़ के गट्टाकाल में मलेरिया से बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जाटलूर ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम गट्टाकाल में मलेरिया से एक साल की बच्ची की मौत. गट्टाकाल के ग्रामीण इरपा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग वाले उसके घर दवाई और किट छोड़कर जाते हैं। 29 मार्च को बच्ची का टेस्ट किया तो मलेरिया निकला और कुछ देर बाद बच्ची मर गई, वही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले की जांच करने की बात कहते हुए नजर आए. अबूझमाड़ के गट्टाकाल से जिला मुख्यालय नारायणपुर आये ग्रामीण इरपा ने बताया कि 29 मार्च को इरपा पिता इरया ने अपनी एक साल की बच्ची की तबियत खराब होना बताया, डॉक्टर लोग मलेरिया कीट देकर गए थे चेक करने के लिए, उसमें चेक करने पर मलेरिया निकला, उसके कुछ मिनटों के बाद बच्ची मर गई, स्वास्थ्य विभाग दिसम्बर माह में आये थे और मलेरिया की दवाई छोड़कर गए, उसके बाद वापस नहीं आए तभी आँगनबाड़ी कार्यकर्ता भी नहीं के बराबर आते हैं. वही इस पूरे मामले पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी कवर ने कहा कि गाँव अबूझमाड़ के दूरस्थ अंचल में स्थित है, मलेरिया से मौत की जांच टीम भेजकर जाएगी.0
0
Report
Advertisement
NSUI का प्रदर्शन: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय घेराव और भ्रष्टाचार के आरोप
Jagdalpur, Chhattisgarh:प्रदेश के विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग करते हुए सोमवार को NSUI ने जंगी प्रदर्शन किया, कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरमपुरा स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का घेराव करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया, इस दौरान विश्वविद्यालय को घेरने पहुंचे NSUI के कार्यकर्ताओं को और पुलिस जवानों के बीच जमकर धक्कामुक्की देखने को मिली, कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के मैंन गेट के समक्ष बैठकर जमकर नारेबाजी की, विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों को NSUI के पदाधिकारियों ने ज्ञापन भी सौंपा, इस दौरान NSUI जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी एवं ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए, PM Usha योजना से लेकर जनभागीदारी फंड में भारी अनियमितताएं और गड़बड़ियोंका आरोप NSUI ने लगाया है। बाइट विशाल खंबारी जिला अध्यक्ष NSUI0
0
Report
बुरहानपुर ब्लैकमेलिंग केस: दो आरोपी थाने में सरेंडर, एक फरार
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में ब्लैकमेलिंग कांड को दो आरोपीयो ने शाहपुर थाने में अपने आप को सरेंडर किया है। दरअसल ब्लैकमेलिंग कांड के दो आरटीआई कार्यकर्ता और एक यूट्यूबर पर शाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज थी जिनकी पुलिस को पिछले 4 माह से तलाश थी। शाहपुर थाना टीआई अखिलेश मिश्रा ने बताया कि नवंबर 2025 में डॉक्टर आनंद दीक्षित, राकेश सेईवाल और संजय दुबे पर ब्लैकमेल का मामला दर्ज था पुलिस को तीनों आरोपियों की तलाश थी आज दो आरोपी राकेश सेईवाल और संजय दुबे ने थाने पर आकर सरेंडर किया जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया एक आरोपी डॉ आनंद दीक्षित अभी फरार है。0
0
Report
ओमप्रकाश राजभर ने AIMIM नेता शौकत अली को बेवकूफ कहा; सुहेलदेव मेले की तैयारी
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के ट्वीट को लेकर बेवकूफ और अन-पढ़ बताया, पंचायती चुनाव के सवाल पर न्यायालय के निर्णय का हवाला दिया-ओमप्रकाश राजभर। महिला आरक्षण के सवाल पर ओमप्रकाश ने कहा कि निश्चित रूप से मोदी जी 33% महिला आरक्षण देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाएंगे। 2029 में ये अपना रूप लेने जा रहा है। ओमप्रकाश ने कहा कि वो आज़मगढ़ में 50 हजार महिलाओं को जुटाकर मोदी जी का संदेश सुनाएंगे। महिलाओं की संख्या बढ़ने से सांसद बेहतर बनेगी। जो अधिकार महिलाओं को अभी तक नहीं मिल पाया वो खुद संसद में लड़कर हासिल कर लेंगी। एक सवाल पर की क्या राहुल को PM बनने से रोकने के लिए महिला आरक्षण लाया जा रहा है उस पर ओमप्रकाश ने कहा कि नहीं ये बहुत पहले होना चाहिए था लेकिन किसी की हिम्मत नही पड़ी और ये हिम्मत दिखाई मोदी और अमित शाह जी ने। पंचायती चुनाव के सवाल पर न्यायालय के निर्णय का हवाला दिया। 2027 के विधानसभा चुनाव के सवाल पर अपने को हिम्मती बताया और बताया कि हम जाग गए है और गाँव-गाँव जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
