icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Sunil KumarSunil KumarFollow8 May 2025, 12:50 pm

Hardoi - भारत अब चुप नहीं बैठेगा: नितिन अग्रवाल का बड़ा बयान

Hardoi, Uttar Pradesh:

उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर हरदोई में कहा अब वह भारत नहीं रह गया है, अब भारत जवाब देना जानता है और जिस तरह से जवाब दिया है. विश्व को एक संदेश भी है कि अगर भारत पर हमला हुआ तो भारत चुप नहीं बैठेगा और भारत जवाब देगा. हरदोई में विवेकानंद सभागार में मंत्री नितिन अग्रवाल ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की. सभागार परिसर में पहुँचने पर मंत्री को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया. सभागार में समीक्षा प्रारम्भ होने के पूर्व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. इसके उपरांत सिंचाई विभाग द्वारा पीपीटी के माध्यम से संभावित बाढ़ से निपटने की रणनीति के बारे में जानकारी दी गयी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जौनपुर के परसादीपुर में जमीन विवाद के कारण मारपीट, शव रखकर चक्काजाम

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर चंदवक थाना क्षेत्र के परसादीपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई थी मारपीट। पिता की मौत के बाद शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम, रतनूपुर–मोढ़ैला मार्ग घंटों बाधित गंभीर रूप से घायल राजकुमार गौड़ ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम। पिता को बचाने पहुंचे पुत्र किशन गौड़ भी मारपीट में हुए थे घायल। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिजनों ने बरइक्ष गेट के पास सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन। रतनूपुर–मोढ़ैला मार्ग पर घंटों आवागमन रहा बाधित। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद परिजनों ने समाप्त किया चक्काजाम。
0
0
Report

नोएडा साइबर क्राइम: गुरुग्राम से गिरफ्तार आरोपी बैंक खाते देकर ठगी में शामिल

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑनलाइन स्टोर के नाम पर पीड़ित से हुई थी ठगी, आरोपी के बैंक खाते से जुड़ी देशभर में 33 शिकायतें दर्ज नोएडा। साइबर अपराधियों को ठगी की रकम के लेन-देन के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद समीर (21) पुत्र मोहम्मद नवाब निवासी जसपुर पट्टी, जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की शुरुआत पीड़ित की शिकायत से हुई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि 20 अगस्त 2025 से 18 नवंबर 2025 के बीच अज्ञात साइबर अपराधियों ने फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए उससे संपर्क किया। आरोपियों ने ऑनलाइन स्टोर चलाने और अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर लिंक भेजा और इसी बहाने उसके साथ साइबर धोखाधड़ी की। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी साइबर अपराधियों को धोखाधड़ी के लिए अपना बैंक खाता उपलब्ध कराता था। ऐसे खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम के लेन-देन में किया जाता था। पुलिस ने संकलित सूचनाओं के आधार पर 16 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। देश के कई राज्यों में दर्ज हैं 33 शिकायतें पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाते के संबंध में विभिन्न राज्यों में कुल 33 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलराडु, आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड शामिल हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब गिरफ्तार आरोपी की भूमिका और बैंक खाते के इस्तेमाल से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत कार्रवाई की गई है। बाईट अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह
0
0
Report
Advertisement

पुणे शिक्षक क्षेत्र में एक भी लायक उम्मीदवार नहीं, सचिन सानप का तंज भाजपा पर

Sangli, Maharashtra:पुणे शिक्षक मतदार संघात एकही लायक उमेदवारी सापडला नाही - सचिन स्थानपांचा भाजपाला अप्रत्यक्ष टोला.. अँकर - जे राजकिय पक्ष स्वतःला मोठे समजतात,त्यांना पुणे शिक्षक मतदार संघात एकही लायक उमेदवारी सापडला नाही,ही खंत आहे,अशा शब्दात पुढे शिक्षक मतदार संघातील शिवसेना शिंदे पक्षाचे पुरस्कृत उमेदवार सचिन सानप यांनी भाजपावर अप्रत्यक्ष निशाणा साधला आहे.तसेच आपल्या उमेदवारीला एकनाथ शिंदे यांनी युतीच्या शिष्टाचाराला छेद देऊन पाठिंबा दिलाय,तत्यामुळे ही निवडणूक शिक्षक प्राध्यापकांच्या स्वाभिमानाचा लढा असल्याचा विश्वास व्यक्त करत शिक्षकांच्या विरोधात खालच्या पातळीवर आग ओखणारे बंब विझवण्याची ही वेळ असल्याचाही सानप यांनी स्पष्ट केले आहे, सांगलीमध्ये उद्योग मंत्री उदय सामंत परधान मंत्री शंभूराजे देसाई यांच्या उपस्थिती मध्ये पार पडलेल्या पुणे शिक्षक मतदारसंघ मेळाव्या प्रसंगी ते बोलत होते. बाईट - सचिन सानप - उमेदवार ,- शिवसेना शिंदे पक्ष पुरस्कृत - शिक्षक मतदार संघ.
0
0
Report

उजनी जलाशय में देशी मत्स्य बीज संचयन समारोह सफल, स्थानीय मछली उद्योग को बढ़ावा

Rui, Maharashtra:उजनी जलाशयात भव्य देशी मत्स्यबीज संचयन सोहळा उत्साहात संपन्न; स्थानिक मत्स्यव्यवसायाला चालना अँकर : Pune जिल्ह्यातील इंदापूर तालुक्यातील उजनी पाणलोट क्षेत्रातील जुन्या भिगवण येथे भव्य देशी मत्स्यबीज संचयन सोहळा उत्साहात संपन्न झाला. बॉम्बे नॅचरल हिस्ट्री सोसायटी (BNHS) आणि सिप्ला फाउंडेशन यांच्या सहकार्याने राबविण्यात येणाऱ्या ‘उजनी जलाशय’ उपक्रमांतर्गत हा कार्यक्रम आयोजित करण्यात आला. महाराष्ट्र राज्याचे कृषिमंत्री दत्तात्रय भरणे यांच्या हस्ते मत्स्यबीज उजनी जलाशयात सोडण्यात आले. या उपक्रमाचा मुख्य उद्देश उजनी जलाशयातील पर्यावरणाचे पुनर्स्थापन करणे, स्थानिक मत्स्यसंपत्तीचे संवर्धन करणे आणि मत्स्यव्यवसायाला चालना देणे हा आहे. या उपक्रमांतर्गत स्थानिक देशी माशांच्या बोटुकलीचे संचयन, रोहू, कटला आणि मृगळ यांसारख्या प्रमुख भारतीय कार्प माशांचे संवर्धन, तसेच स्थानिक पाणथळ वनस्पतींचे जतन करण्यावर भर देण्यात येत आहे. यासोबतच स्थानिक मत्स्यव्यवसायाचा विकास आणि पाणथळ परिसंस्थेचे संतुलन राखण्याचा प्रयत्न केला जात आहे. या उपक्रमामुळे उजनी जलाशयातील जैवविविधतेचे संवर्धन होण्यास मदत होणार असून, स्थानिक मच्छीमारांच्या उपजीविकेलाही भविष्यात लाभ मिळण्याची अपेक्षा व्यक्त केली जात आहे.
0
0
Report

रत्नागिरी में परती पावस ने किसान संकट बढ़ाया; भात कटाई प्रभावित

Ratnagiri, Maharashtra:ब्रेकिंग.. रत्नागिरीत परतीच्या पावसाची जोरदार बॅटिंग; ऐन भात कापणीच्या हंगामात पावसाची हजेरी, बळीराजा पुन्हा संकटात!.. अँकर रत्नागिरी जिल्ह्यात परतीच्या पावसाने जोरदार हजेरी लावली आहे.. विशेषतः चिपळूणसह उत्तर रत्नागिरीत मुसळधार सरी कोसळल्याने जनजीवन विस्कळीत झाले असून, वाढत्या उकाड्यापासून नागरिकांना काहीसा दिलासा मिळाला आहे.. मात्र, दुसरीकडे ऐन भात कापणीच्या तोंडावर हा पाऊस आल्याने शेतकरी वर्ग पूर्णपणे हवालदील झाला आहे.. हातातोंडाशी आलेले पीक धोक्यात आल्यामुळे बळीराजासमोर पुन्हा एकदा मोठे संकट उभे ठाकले आहे..
0
0
Report
Advertisement

सरस्वतीबालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मेंविज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Jhanjher, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर कृष्ण स्वरूप अग्रवाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी के साथ विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने पवन चक्की, सौरमंडल, जल शोधक, मानव हृदय, श्वसन तंत्र और हाइड्रोलिक ब्रिज सहित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। अभिभावकों ने छात्राओं की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की सराहना की। विद्यालय की अध्यक्षा रेनू मेहरोत्रा, उपाध्यक्षा एकता गुप्ता और प्रधानाचार्या अल्पना अवस्थी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0
0
Report
Advertisement

पंजाब बदलेगा: पायलट ने ड्रग्स-अराजकता पर केंद्र-राज्य सरकार को निशाने पर लिया

Jalandhar, Punjab:*पंजाब में बदलाव चाहते हैं लोग, आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों पर बरसे कांग्रेस नेता सचिन पायलट पंजाब में कानून व्यवस्था और सियासी हलचल को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि पिछले पौने पांच सालों में राज्य में ड्रग्स, चिट्ठा, फिरौती, माफिया और एक्सटॉर्शन का बोलबाला रहा है, जिससे आम जनता और युवा बेहद परेशान हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है। पिछले पौने पांच सालों में जो नंगा नाच यहां हुआ है—ड्रग्स का, चिट्टे का, शूटआउट्स का, फिरौती का, माफिया और एक्सटॉर्शन का—उससे लोग परेशान हैं। नौजवान खासतौर पर बदलाव चाहते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपना पूरा भरोसा लोगों से खो दिया है। इतने साल बीत जाने के बाद भी सरकार की स्टेज पर सिर्फ चुटकुले और मजाक चल रहा है। उन्होंने कहा कि संगरूर के गुलजार सिंह ने आत्महत्या की औ वित्त मंत्री का नाम लिया, लेकिन मुख्यमंत्री कहते हैं कि विपक्ष को लाशों की बू आती है तो वे वहां राजनीति करने आ जाते हैं। किसी निर्दोष की जान चली जाए, तो न्याय मांगने का अधिकार हम सबको है और हम मांगते रहेंगे। आगे पायलट ने कहा कि मानसा में ड्रग्स के खिलाफ मुहिम चला रहे एक व्यक्ति की हत्या हो जाती है। यह जो माहौल पूरे पंजाब में बनाया है, लोग इसे पसंद नहीं कर रहे हैं। हम एक वैकल्पिक व्यवस्था देना चाहते हैं, जिसके लिए पूरी पार्टी और कांग्रेस तैयार है। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले चुनाव में हम बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से सवाल करते हुए कहा कि पिछले 12 साल से भाजपा की सरकार है। पाकिस्तान बॉर्डर से तमाम ड्रोन्स के माध्यम से ड्रग्स और पूरा असला यहां पर आता है, उसे रोकने के लिए क्या किया? सिर्फ 50 किलोमीटर की बाउंड्री बढ़ाकर अपने पास ले ली है। दिन-दहाड़े एनकाउंटर हो रहे हैं, जेलों से ड्रग्स का बिजनेस हो रहा है—यह सब केंद्र सरकार की भी जिम्मेदारी है। बाइट : सचिन पायलट
0
0
Report

जोधपुर हाईकोर्ट: गवाह के बयान डर-धमकाने से मुक्त, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ दर्ज

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में उदयपुर के 2 करोड रूपए के बहुचर्चित कथित रिश्वत प्रकरण में गवाह नरेन्द्र कुमार टेलर ने धारा 528 बीएनएसएस के तहत याचिका दायर कर अनुसंधान अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। याचिका में कहा गया कि एसीबी टीम द्वारा उसे झूठे बयान देने के लिए लगातार डराया और धमकाया जा रहा है, जबकि वह अपनी इच्छा से सच्चाई बयां करना चाहता है। जस्टिस आशुतोष कुमार की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए बिना किसी दबाव के गवाह के बयान दर्ज करने के आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उदयपुर के 2 करोड़ रुपये के बहुचर्चित कथित रिश्वत प्रकरण में आरपीएस मुकेश कुमार सोनी, सज्जन सिंह जैन और परिवादी निरंजन कुमार मोगरा से जुड़े मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच अब उस व्यक्ति तक पहुंच गई है जिसने आरोपी को फोर्ड एंडेवर कार उपलब्ध कराई थी। गवाह के अधिवक्ता कार्तिकेय जौहरी, जयंत महेचा और वरिष्ठ अधिवक्ता माधव मित्रा (वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए) ने कोर्ट में तर्क दिया कि बीएनएसएस की धारा 180 और 182 स्पष्ट रूप से यह प्रावधान करती हैं कि पुलिस किसी भी गवाह पर दबाव नहीं डाल सकती तथा गवाह अपनी मर्जी से स्वतंत्र रूप से बयान देने का अधिकार रखता है। कोर्ट ने एसीबी को निर्देश दिए हैं कि यदि गवाह के बयान दर्ज करने की आवश्यकता होती है, तो वे बिना किसी डर, दबाव या प्रलोभन के, और कानून के प्रावधानों का पालन करते हुए पूरी तरह से ऑडियो-वीडियोग्राफी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से लेखबद्ध किए जाएं।
0
0
Report
Advertisement

RSS स्थापना दिवस: शस्त्र पूजन से युवाओं में अनुशासन, राष्ट्र प्रेम का संदेश

Ghatshila, Jharkhand:मुसाबनी के विश्वनाथन मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस एवं विजयादशमी के अवसर पर उत्सव सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के जरिए भारतीय परंपरा और शक्ति उपासना का संदेश दिया गया। वहीं स्वयंसेवकों, दुर्गा वाहिनी और अन्य कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने समाज में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर संघ के कोल्हान विभाग शारीरिक प्रमुख, भवेश चन्द्र पातर ने कहा कि शास्त्र के साथ शस्त्र की पूजा हमारी प्राचीन परंपरा रही है। शास्त्र हमें ज्ञान और संस्कार देते हैं, जबकि शस्त्र शक्ति, साहस और आत्मरक्षा का प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर योग और व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को विकृति से संस्कृति की ओर ले जाना, उनमें अनुशासन, चरित्र निर्माण और राष्ट्रभावना जागृत करना समय की आवश्यकता है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी ने कहा कि संघ में युवाओं की बढ़ती भागीदारी समाज को एक बेहतरीन संदेश दे रही है। युवाओं के साथ दुर्गा वाहिनी और अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करती है। कार्यक्रम में योग-व्यायाम प्रदर्शन, गीत, सुभाषित, अमृत वचन और बौद्धिक सत्र के माध्यम से शारीरिक सुदृढ़ता, सांस्कृतिक चेतना तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। इस दौरान पुरुषोत्तम अग्रवाल, हरिओम जायसवाल, अजय पांडा, भरत शर्मा सहित संघ के स्वयंसेवक, दुर्गा वाहिनी की सदस्याएं और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top