241001
हरदोई :क्रिसमस डे के मद्देनज़र एसपी ने शहर में किया पैदल भ्रमण।
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई -पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा आगामी त्यौहार क्रिसमस–डे के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त,भ्रमण करते हुए वहाँ पर मौजूद स्थानीय लोगों, युवाओं, दुकानदारों से मुलाकात कर वार्ता की गयी तथा आमजनमानस से संवाद स्थापित कर आपस में प्रेम, सौह्रर्द बनाए रखने की अपील की गई एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की गई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस्तर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान शुरू, 88 केंद्रों पर पंजीकरण
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर। बस्तर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान रविवार से शुरू हो गया है, जिले के 88 उपार्जन केंद्रों में कुल 51 हजार 68 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है, जिनसे 50.44 मीट्रिक टन धान की खरीदी होनी है, पहले दिन 8 केंद्रों में 13 किसानों ने धान बेचा, इनमें 11 टोकन मोबाइल ऐप और 2 टोकन समितियों के माध्यम से जारी हुए हैं। इस वर्ष जिले में 9 नए खरीदी केंद्र भी बनाए गए है, पहले दिन धान खरीदी केंद्रों में किसानों का स्वागत कर एवं छत्तीसगढ़ माई की पूजा अर्चना कर धान खरीदी की विधिवत शुरुआत की गयी।0
0
Report
एमसीबी जिले में आज से धान खरीदी शुरू, 28 केंद्र और अवैध परिवहन रोकने के कदम
Muju, Jeonbuk State:एमसीबी जिले में आज 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया है। जिले के 28 धान खरीदी केंद्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिनमें 3 नए केंद्र भी शामिल हैं। वहीं मध्य प्रदेश सीमा से अवैध धान परिवहन रोकने के लिए पीवी टीमों की तैनाती की गई है। कलेक्टर ने बारदाना, तौल और भंडारण व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। धान खरीदी में लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी。0
0
Report
गंगरार में पंचायती राज चुनाव: नामांकन शुरू, 16 नवंबर को मतदान
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव के तहत पंच एवं सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, 16 नवंबर को पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान होना है। ऐसे में प्रत्याशी गांवों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं। चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकों और जनसंपर्क का दौर भी जारी है। मतदान को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
पूर्णिया के 65 घाटों पर छठ पूजा की शानदार تیارियाँ, NDRF तैनाती
Purnia, Bihar:पूर्णिया शहर में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर अच्छी व्यवस्था की गई है। पूर्णिया शहर में 65 छठ घाटों पर छठ महापर्व पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जहां आज शाम में छठ व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ देंगे। शहर के सौरा नदी तट पर जिला प्रशासन, नगर निगम और स्थानीय सामाजिक संगठनों के द्वारा साफ-सफाई, बेरीकेटिंग के साथ-साथ हर तरह की तैयारी की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ महापर्व मनाने के लिए आते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा NDRF टीम की व्यवस्था की गई है ताकि आपातकाल स्थिति से निपटा जा सके, लाइट और घाट को अच्छी तरह सजाया-संवारा गया है। घाट पर छठ गीत बजाए जा रहे हैं। हर तरफ मनोरम दृश्य देखने को मिल रहा है। पूर्णिया में 400 से अधिक छठ घाटों पर सरकारी स्तर पर पूजा हो रही है। इसके अलावा कई जगह लोग अपने घरों में भी छठ पूजा कर रहे हैं। छठ पूजा की तैयारी और छठ घाट की व्यवस्था को लेकर मजबूत व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन के द्वारा यातायात की भी अच्छी व्यवस्था की गई है ताकि आने-जाने वाले व्यक्ति एवं वाहन को कोई और सुविधा न हो।0
0
Report
AAP declares BB Vaninder Kaur Luuba as candidate from Shutarana
Patran, Punjab:पातड़ां से सतपाल गर्ग। स्टोरी। बीबी वनिंदर कौर लूंबा को टिकट मिलने पर आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, अनाज मंडी पातड़ां में आप उम्मीदवार बीबी वनिंदर कौर लूंबा के पति डीटीओ करन सिंह को किया सम्मानित, पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद, हल्का शुतराना से खुलेगा खाता, एंकर. आम आदमी पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए हलका शुतराणा से बीबी वनिंदर कौर लूंबा को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है. टिकट मिलने की खुशी में हलके में विभिन्न स्थानों पर बीबी लूंबा को बधाइयां देने के साथ सम्मानित किया जा रहा है. इसी कड़ी में अनाज मंडी पातड़ां में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान बीबी वनिंदर कौर लूंबा के पति एवं डीटीओ करण सिंह को सम्मानित किया गया. इस मौके पर मार्केट कमेटी पातड़ां के चेयरमैन महिंगा सिंह बराड़, नगर कौंसिल पातड़ां के पूर्व प्रधान प्रेम गुप्ता सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद नेताओं ने कहा कि बीबी वनिंदर कौर लूंबा को टिकट मिलने से हलके के लोगों में उत्साह का माहौल है. गांवों और शहरों में जहां भी बीबी लूंबा या डीटीओ करण सिंह जा रहे हैं, वहां लोग उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने लोगों की भावनाओं और सर्वेक्षणों को ध्यान में रखते हुए बीबी लूंबा पर भरोसा जताया है. महिंगा सिंह बराड़ ने पार्टी हाईकमान का जताया आभार. मार्केट कमेटी के चेयरमैन महिंगा सिंह बराड़ ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पार्टी की समूची लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि बीबी लूंबा ईमानदार और लोगों से जुड़ी हुई शख्सियत हैं. हलके के लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने कहा कि पातड़ां में अनाज मंडी बनाने की मांग को पूरा करने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसके लिए जमीन की उपलब्धता को लेकर बैठकें जारी हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले इस संबंध में कोई ठोस समाधान निकल सकता है. यदि कोई कमी रह जाती है तो आगामी कार्यकाल में अनाज मंडी बनाने के प्रयास किए जाएंगे. बीबी लूंबा को मिल रहा लोगों का प्यार और समर्थन : प्रेम गुप्ता नगर कौंसिल पातड़ां के पूर्व प्रधान प्रेम गुप्ता ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने बीबी वनिंदर कौर लूंबा और डीटीओ करण सिंह के पुराने कार्यों तथा लोगों के बीच उनकी छवि को देखते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि बीबी लूंबा हलके की सेवा कर चुकी हैं और आज भी लोग उन्हें प्यार और सम्मान देते हैं। उन्होंने दावा किया कि बीबी लूंबा हलका शुतराणा से बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी. नेताओं ने कहा कि हलका शुतराणा में विकास कार्य करवाना, लोगों की बुनियादी मांगों को पूरा करना, स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. नेताओं ने यह भी कहा कि पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है और सभी कार्यकर्ताओं की ओर से सकारात्मक समर्थन मिल रहा है. पार्टी नेतृत्व की ओर से जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे. बाईट डीटीओ करन सिंह बाईट चेयरमैन महिगां सिंह बराड़ बाईट पुर्व प्रधान नगर कौंसिल प्रेम गुप्ता0
0
Report
पटना के घाटों पर छठ महापर्व रोशनियाँ JP गंगा सेतु से दीघा गोलंबर तक जलवे
Noida, Uttar Pradesh:ये चार अलग-अलग तस्वीरें पटना के गंगा किनारे की हैं, जहां छठ के मौके पर रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर मनमोहक नजारा दिख रहा है, जेपी गंगा सेतु से लेकर मरीन ड्राइव और दीघा गोलंबर तक आस्था और रोशनी का संगम दिख रहा है पहली तस्वीर जेपी सेतु की है, जहां लेजर लाइटों की जगमगाहट ने पूरे पुल को रोशनी से नहा दिया है। प्रशासन की इस भव्य लाइटिंग से नदी के ऊपर अद्भुत नजारा दिख रहा है। दूसरी तस्वीर में देखिए पटना का मरीन ड्राइव, जहां श्रद्धालुओं के लिए भव्य स्वागत गेट और चमचमाती लेजर लाइटें सरकार की ओर से लगवाई गई हैं। तीसरा वीडियो दीघा घाट का है, जहां आसमान में बिखरती लेजर शो की किरणें छठ महापर्व की उमंग में चार चांद लगा रही हैं। चौथा वीडियो जेपी गंगा पथ के दीघा गोलंबर का है, जहां पूरा चौराहा रंग-बिरंगी रोशनी और कलरफुल डेकोरेशन से पूरी तरह सराबोर नजर आ रहा है। चारों तरफ की गई इस आकर्षक सजावट और ट्रैफिक व्यवस्था के बीच पूरे इलाके में आस्था और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम दिख रहा है। पटना की भव्य सजावट, जगमग लाइटिंग और सरकार की तैयारियों के ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं—आस्था के साथ-साथ पटना नगर निगम के इस अद्भुत इंतजाम को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बदनोर में मध्यरात्रि प्रचार पर ग्रामीणों का हंगामा, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:बदनोर क्षेत्र में मध्यरात्रि प्रचार को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, गाड़ी रुकवाकर बनाया वीडियो कुमलाई गांव की बताई जा रही घटना, सरकारी कर्मचारियों पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल जी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है0
0
Report
पंचकुला में श्री कृष्ण कृपा धाम का शिलान्यास, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया उद्घाटन
Panchkula, Haryana:पंचकूला पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में श्री कृष्ण कृपा धाम का शिलान्यास किया। पंचकूला के सेक्टर-27 में श्री कृष्ण कृपा धाम में आज भव्य कार्यक्रम किया गया है, जिसमें जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी मनाई जा रही है। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया गया। श्री कृष्ण कृपा धाम के शिलान्यास को पंचकूला में धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।0
0
Report
खरगोन के बिलखेड़ा में घर व दुकान में लगी भीषण आग, नुकसान भारी
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिले के हेला पड़ाव पुलिस चौकी के ग्राम बिलखेड़ा गांव में एक घर और दुकान में लगी भीषण आग । आग से घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान सहित किराना दुकान में रखी वस्तुएं जलकर हुई राख । किसान महेश धार्वे के मकान और दुकान में लगी थी आग आग लगने से घर में रखी नकदी राशि भी जलकर हुई राख आग लगने का कारण अज्ञात बमुश्किल ग्रामीणों ने आग पर पाया पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा नुकसानी का बनाया पंचनामा ।0
0
Report
Advertisement
लखीसराय के छठ घाट आज तीसरे दिन: साफ-सफाई के साथ अर्घ्य का महोत्सव
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है, आज अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्धय दिया जायेगा। जिसको लेकर छठ घाट सज-धज कर तैयार है। सभी छठ घाट पर पूजा समिति और नगर परिषद के द्वारा छठ घाट पर साफ-सफाई, चेजिंग रूम, बाच टावर, लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे का व्यवस्था की गई है। पचना रोड़ स्थित किऊल नदी छठ घाट पर खुद नगर सभापति अरविंद पासवान तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में कुल 47 छठ घाट पर साफ-सफाई के साथ सभी तैयारी कर ली गई है। सभी छठ घाट पूरी तरह से तैयार है। वहीं छठ पूजा समिति के लोग भी नगर परिषद और जिला प्रशासन को धन्यवाद दे रहे हैं। बाइट - अरविंद पासवान, नगर परिषद सभापति, लखीसराय। बाइट - अभिषेक पटेल, छठ पूजा समिति, पचना रोड़ छठ घाट। बाइट - गौतम मंडल, वार्ड पार्षद। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।0
0
Report
दिल्ली-हापुड़ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में आग, गैस सिलेंडर से बड़ा हादसा टला
Ghaziabad, Uttar Pradesh:दिल्ली-हापुड़ एक्सप्रेसवे पर डासना ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे के पास सामान से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोतवाली और स्वदेशी कंपाउंड से एक-एक फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ट्रक संख्या UP-15-FT-0715 दिल्ली से मुरादाबाद जा रहा था। इसमें तिरपाल, गीजर, इलेक्ट्रिकल सामान, खिलौने और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं भरी हुई थीं। ट्रक के दोनों तरफ सीएनजी सिलेंडर लगे होने के कारण आग फैलने और बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। फायर कर्मियों ने तत्काल होज पाइप की मदद से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। टीम ने दोनों सीएनजी सिलेंडरों को आग की चपेट में आने से सुरक्षित बचा लिया। फिलहाल मौके पर कूलिंग की कार्रवाई की गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर विभाग की तत्परता से संभावित बड़ा हादसा टल गया।0
0
Report
रुरा रेलवे स्टेशन को जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन बनाने, ट्रेनों के ठहराव को लेकर शांतिपूर्ण धरना जारी
Rura, Uttar Pradesh:कस्बा रुरा से माती मुख्यालय की दूरी महज 15 किलोमीटर है और माती मुख्यालय के नजदीक होने पर भी कस्बा रुरा स्तिथ रेलवे स्टेशन मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, और उपेक्षा का शिकार है।इसी को लेकर रविवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता उर्फ मोनू के नेतृत्व में अविनाश ओमर, जगदीप गुप्ता,श्यामजी वैश्य, दुर्गेश दीक्षित, कपिल मिश्रा, आशुतोष मिश्रा उर्फ छोटे भईया आदि लोगों द्वारा रुरा रेलवे स्टेशन को जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन घोषित करने व ट्रेनों के ठहराव को लेकर रुरा रेलवे स्टेशन के बाहर शांतिपूर्ण धरना किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
यमुना में मरी हुई मछलियों के वायरल वीडियो के मामले में सुरेंद्र सिंह काले हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | यमुना नदी में मरी हुई मछलियों के वायरल वीडियो के मामले में गिरफ्तारी और फिर जमानत पर रिहा होने के बाद, सुरेंद्र सिंह आजाद ने कहा, "वीडियो में कई मछलियां तड़पती और हवा के लिए छटपटाती दिख रही थीं। इसे देखने के बाद, मैं तुरंत यमुना किनारे पहुंचा। वहाँ पहुंचने पर, मुझे बाढ़ विभाग (फ्लड डिपार्टमेंट) की एक नाव दिखी, जिसमें कर्मचारी मछलियों को इकट्ठा करके नाव में रख रहे थे—उन्होंने पहले ही काफी सारी मछलियां जमा कर ली थीं। मैं अपने कैमरे और वीडियो उपकरणों के साथ उनके पास गया और पूछा कि ये मछलियाँ कहां से आई हैं। उन्होंने बताया कि ये मछलियाँ यमुना में मिली हैं, जो या तो मर चुकी थीं या तड़प रही थीं। जब मैंने पूछा कि इनकी मौत कैसे हुई, तो उन्होंने बताया कि ऐसा प्रदूषित पानी और रसायनों की वजह से हुआ है। मैंने यह भी पूछा कि कितनी मछलियाँ मरी हैं... वे कोई सटीक संख्या नहीं बता पाए... इसके बाद मैं थोड़ा और आगे गया और देखा कि कई और मछलियाँ पानी के बहाव में बह रही थीं, जिसे मैंने रिकॉर्ड कर लिया। मैंने इस फुटेज को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, और बाद में यह वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद, वजीराबाद थाने की पुलिस और साइबर सेल (मौरिस नगर इलाके से) के अधिकारियों ने मुझे रोक लिया। मैं छठ पूजा के एक कार्यक्रम के लिए अपने एक दोस्त के घर जा रहा था, तभी उन्होंने मुझे पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया। वे मुझे वजीराबाद थाने ले गए, और SHO के सामने पेश करने के बाद, मुझे मौरिस नगर थाने भेज दिया गया। वहां मुझसे काफी पूछताछ की गई और मेरे खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। अब मैं वहां से वापस आ गया हूं, मेरे साथ वकील अरविंद और कई अन्य साथी भी हैं। हम अदालत में इस मामले को पूरी मजबूती से लड़ेंगे...\n\nदिल्ली: वजीराबाद के पास यमुना में हजारों मरी हुई मछलियां दिखने के वायरल वीडियो के मामले में, दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए सुरेंद्र सिंह काले को हिरासत में लिया है। इस मामले में एक FIR भी दर्ज की गई है।\n\nआरोपी सुरेंद्र सिंह काले का कहना है, "मेरे खिलाफ दर्ज मामले में मुझे झूठा फंसाया गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज FIR और बाढ़ एवं सिंचाई विभाग तथा दिल्ली जल बोर्ड की शिकायतें झूठी हैं। दिल्ली में BJP मंत्रियों के आरोप भी बेबुनियाद हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि यमुना में जानबूझकर मरी हुई मछलियां डाली गईं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है..."0
0
Report
फर्रुखाबाद में पूर्व चेयरमैन समेत 6 के खिलाफ FIR, धमकी और गाली-गलौज के आरोप
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में पूर्व चेयरमैन उदयपाल यादव सहित छह अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज। भाजपा मंडल महामंत्री ने जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। 10 नवंबर को पांच साथियों के साथ घर पहुंचकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप सामने आया। विरोध करने पर भाजपा नेता को काटकर फेंकने की धमकी देने की बात कही गई। पीड़ित की पत्नी नगर पंचायत में नामित सभासद हैं, जबरन प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कराने को लेकर रंजिश का आरोप। परिवार की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की गई। पूर्व चेयरमैन के साथी लगातार गली की रेकी कर रहे हैं— पीड़ित। पूर्व चेयरमैन उदयपाल यादव ने आरोपों को फर्जी बताया और बोले— पांच साल से उस गली में नहीं गया हूं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।0
0
Report
झालावाड़ पुलिस ने गैंगस्टर महिमामंडन के आरोप में 30 सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए
Jhalawar, Rajasthan:एंकर इंट्रो_ झालावाड़ में सोशल मीडिया के जरिए गैंगस्टर का महिमामंडन करने और आमजन में दहशत फैलाने वाले अपराधियों पर पुलिस ने डिजिटल स्ट्राइक की है। पुलिस ने जिले के 30 हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करवाए हैं। इन अपराधियों पर सोशल मीडिया के जरिए अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने, गैंग कल्चर को बढ़ावा देने और युवाओं को अपराध की दुनिया की ओर आकर्षित करने के आरोप हैं। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के निर्देशन में साइबर पुलिस स्टेशन और जिला पुलिस की संयुक्त साइबर निगरानी टीम ने यह कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल के माध्यम से आईटी एक्ट के तहत मेटा को शिकायत भेजकर इंस्टाग्राम के 30 अकाउंट ब्लॉक करवाए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि कई अपराधी हथियारों के साथ वीडियो और रील्स अपलोड कर रहे थे। वहीं कुख्यात गैंगस्टरों का महिमामंडन करने के साथ सड़कों पर खतरनाक स्टंट दिखाकर युवाओं को अपराध के लिए आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा था। इनमें प्रमुख रूप से अरशद उर्फ अयूब उर्फ चिंटू, मुकेश उर्फ डेकडिया, विक्की उर्फ कालिया, दीपक पारेता और मोहम्मद कैफ खान सहित अन्य अपराधी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इन अपराधियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, फिरौती, अवैध हथियार, मादक पदार्थ तस्करी और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आमजन और युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अपराधियों और गैंगस्टरों को फॉलो करने, उनकी पोस्ट लाइक या शेयर करने तथा उनकी गतिविधियों को बढ़ावा देने से बचें। किसी भी संदिग्ध या गैरकानूनी ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या साइबर पुलिस स्टेशन को दें। झालावाड़ पुलिस का साफ संदेश है, कि सोशल मीडिया पर दहशत और अपराध का महिमामंडन करने वालों पर अब डिजिटल निगरानी के साथ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी。0
0
Report
Advertisement
