241402
Hardoi: गंगा एक्सप्रेसवे से चोरी किया गया भारी मात्रा में सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे से चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इकनौरा-लमकन गांव के पास चोरी का सामान ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने एक्सप्रेसवे के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री चुराई थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगरार में वार्ड 34 व पंचायत समिति 17 के लिए मतदान शुरू, उत्साह और शांति
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में पंचायत राज चुनाव जिला परिषद वार्ड नंबर 34 और पंचायत समिति वार्ड नंबर 17 के लिए शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुल 9 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जहां सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते नजर आ रहे हैं। अब सभी की निगाहें मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।0
0
Report
हनुमानगढ़ में चार पंचायत समिति क्षेत्रों के मतदान जारी; प्रशासनिक टीमें गश्त कर रहीं
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले की चार पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान जारी, सीओ सिटी मीनाक्षी ने कई मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण,मतदान केन्द्रों में तैनात पुलिस जवानों को दिए आवश्यक निर्देश,सीओ मीनाक्षी बोली की मोबाइल पार्टी और एरिया मजिस्ट्रेट कर रहे गश्त,निर्भीक और भयमुक्त होकर मतदान करने का दिया संदेश,जिले में आज जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदो के लिए हो रहा मतदान @hmghpolice @kuldeepsharmap @dmhanumangarh0
0
Report
हनुमानगढ़: चार पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान जारी, सुरक्षा कड़ी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए शनिवार को मतदान जारी है। जिले की चार पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में सीओ सिटी मीनाक्षी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने की हिदायत दी। सीओ मीनाक्षी ने बताया कि क्षेत्र में मोबाइल पुलिस पार्टियों और एरिया मजिस्ट्रेट की ओर से लगातार गश्त की जा रही है। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है, ताकि कहीं भी कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने आमजन से निर्भीक और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मतदाता बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें。0
0
Report
Advertisement
धरियावद के वजपुरा में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर बांध छोड़ा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र की ग्राम पंचायत वजपुरा में रात करीब 1 बजे मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे नांगलिया बांध में छोड़ दिया। प्रादेशिक रेंज धरियावद के वन नाका खूंता के अंतर्गत आने वाले ग्राम वजपुरा में रात करीब 1 बजे मगरमच्छ दिखाई दिया। रात के समय मगरमच्छ नजर आने से इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय वन अधिकारी हर्षद पाटीदार को दी। सूचना मिलते ही हर्षद पाटीदार तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां वजपुरा स्कूल के पीछे बस्ती के पास खेत की मेड़ पर झाड़ियों में मगरमच्छ दिखाई दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों की सहायता से वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे स्वच्छंद विचरण के लिए नांगलिया बांध में छोड़ दिया गया। इस दौरान कई ग्रामीण और क्षेत्रीय वन विभाग धरियावद की टीम के कर्मचारी मौजूद रहे.0
0
Report
गांव की प्यास और टूटी सड़कें, वोट से उम्मीद जिंदा
Jaipur, Rajasthan:Anchor-अप्रैल में गांव पहुंचे थे कलक्टर, नवंबर में मतदान केंद्र पहुंचे ग्रामीण। तब प्रशासन ने हैंडपंप चलाकर पानी की पड़ताल की थी, आज ग्रामीण वोट डालकर पानी आने की उम्मीद कर रहे हैं। अप्रैल में कलक्टर संदेश नायक ने खराब हैंडपंप 48 घंटे में ठीक करने के निर्देश दिए थे। सात महीने बीत गए, लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक कई हैंडपंप आज भी पानी का इंतजार करा रहे हैं। तब अधिकारियों की टीम गांव में पहुंची थी, आज गांव के मतदाता लोकतंत्र का फर्ज निभाने पहुंचे हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनके वोट से गांव की प्यास बुझेगी और टूटी सड़कें भी बनेंगी। चुनाव के वक्त प्रत्याशी हाथ जोड़कर वोट मांगते हैं, जीतने के बाद समस्याएं जस की तस रहने की शिकायत है। दो तस्वीरें, सात महीने का फासला...तब हैंडपंप से पानी की तलाश थी, आज वोट से समाधान की आस है।0
0
Report
बरेली: घाट के खाली प्लॉट में मिथुन की हत्या, पुलिस हत्या-आत्महत्या कोण पर जांच
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कंप घाट के पास खाली पड़े प्लाट में मिला मिथुन का शव पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल पर कर रही जाँच पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा मिथुन की हत्या के बाद परिवार में मंचा कोहराम सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर कालोनी की घटना ।0
0
Report
Advertisement
जालौन में अख्तर खान लापता, नदी में कूदने की आशंका—बुलेट बाइक और चप्पल बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक हुआ लापता, नेशनल हाईवे के यमुना के नए पुल पर खड़ी मिली युवक की बुलेट बाइक, बुलेट बाइक के पास में पड़ी मिली युवक की चप्पल, पुलिस युवक की तलाश में जुटी, घर से निकले 30 वर्षीय अख्तर खां की यमुना में कूदने की आशंका, युवक के पिता असलम ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की तलाश करने की मांग की, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के यमुना नदी के नए पुल का मामला।0
0
Report
बाढ़ में जमीनी विवाद: हाथापाई से एक भाई की मौत, पुलिस जांच शुरू
Barh, Bihar:बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोविंद में दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद में हाथापाई होने से एक की मौत हो गई। ज्वाला राम की अपने भाई के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक के परिजनों ने मनोज राम और उनके पुत्र किशोर कुमार पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि सुबह घर के समीप गली में दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। दो-तीन दिनों से दोनों तरफ से विवाद चल रहा था। आज फोन पर गाली गलौज देने के बाद विवाद अचानक बढ़ गया। दोनों पक्ष मौके पर जमा हो गए और दोनों तरफ से हाथापाई होने लगी। परिजनों ने बताया कि ज्वाला राम पहले से हार्ट के मरीज थे। हाथापाई के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष समेत SDPO-1 रामकृष्ण मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। बाइट मृतक के परिजन रामकृष्ण, एसडीपीओ बाढ़0
0
Report
सीतामढ़ी के घाटों पर कायाकल्प योजना से छठ उत्साह और व्यवस्था का नजारा
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण एंकर - बिहार सरकार की कायाकल्प योजना का असर इस बार छठ पर्व पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। शायद यही वजह है कि सीतामढ़ी जिला प्रशासन इस बार छठ पर्व को लेकर खासा उत्साहित नजर आ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक छठ घाटों को आकर्षक स्वरूप देने की कोशिश की गयी है। घाटों की बेहतर सजावट, सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन ने विशेष ध्यान दिया है। घाटों को इस तरह सजाया और संवारा जा रहा है कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ सीतामढ़ी की एक खूबसूरत और यादगार तस्वीर भी सामने आए। इस बार प्रशासन की कोशिश है कि आस्था के इस महापर्व पर स्वच्छता, सुंदरता और बेहतर व्यवस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा ।0
0
Report
Advertisement
कौशांबी में दबंग उमर प्रधान पर हमला, परिवार के सदस्य घायल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में दबंग उमर प्रधान पर मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। गाड़ी टच होने का आरोप लगाकर बेरहमी से पीटा गया। घर में घुसकर परिवार के लोगों को भी जमकर पीटा गया। हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने उमर प्रधान समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि उमर प्रधान पर पहले से छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि भागते समय दरवाज़े से टकराने के कारण दूसरे पक्ष को भी चोट आई है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के सैलाबी गांव का है, जहां नमाज पढ़कर लौट रहे पिता-पुत्र पर कथित तौर पर हमला किया गया। आरोप है कि दबंगों ने पहले रास्ते में दोनों की पिटाई की और फिर कार से पीछा करते हुए उनके घर पहुंच गए। घर में घुसकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। इस हमले में परिवार के कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने उमर प्रधान समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
धनबाद में बिरसा मुंडा जयंती-झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी तेज, सुरक्षा सुदृढ़
Dhanbad, Jharkhand:भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस को लेकर धनबाद में भी भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। इस बार 15 नवंबर से 28 नवंबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारियों को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार समेत सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता, साइकिलिंग, दौड़ और स्कूली बच्चों के साथ-साथ कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। वहीं, बैठक में छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम करने की बात कही गई। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखेगी।0
0
Report
झामुमो सांसद हांसदा: एसआईआर से मतदाता पहचान में संकट, पारदर्शिता पर सवाल
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के झामुमो सांसद विजय कुमार हांसदा ने एसआईआर की प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। आम नागरिकों को पहचान और दस्तावेजों के नाम पर परेशान किया जा रहा है, जबकि उनके मताधिकार पर भी संकट पैदा हो रहा है. सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से नियमों और निर्धारित प्रारूपों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं होने के बावजूद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यदि मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया चुनाव आयोग के बजाय सीधे IT मंत्रालय से जुड़कर संचालित हो रही है, तो गलत मतदाताओं को जोड़ने के आरोप भाजपा पर भी लागू होते हैं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा को पहले अपनी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता स्पष्ट करनी चाहिए. विजय हांसदा ने कहा कि आधार कार्ड, बैंक नामांकन और अन्य दस्तावेजों के नाम पर नई-नई प्रक्रियाएं और योजनाएं लाकर आम लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है. इन प्रक्रियाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन आम नागरिक को राहत मिलने के बजाय पहचान का संकट झेलना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का लाभ आम जनता के बजाय पूंजीपति मित्रों को पहुंचाने की कोशिश की जा रही है और उन्हें सस्ती दरों पर जमीन उपलब्ध कराने का रास्ता तैयार किया जा रहा है. संसद के आगामी सत्र को लेकर भी सांसद ने सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अपने तीसरे कार्यकाल में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि सरकार सदन का सामना करने से बचती नजर आ रही है. नवंबर से दिसंबर तक प्रस्तावित सत्र में विपक्ष लगातार आमने-सामने की बहस और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक पहल दिखाई नहीं दे रही है. उन्होंने भाजपा पर असंवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता सदन में बहस के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार जवाब देने से बच रही है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पिछले 12 वर्षों में संवैधानिक पदों पर बैठे देश के शीर्ष नेताओं ने कितनी बार मीडिया के सामने आकर खुले सवालों का सामना किया है. सांसद ने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है. अगर देश और राज्य में निष्पक्ष तरीके से चुनाव करा दिए जाएं तो जनता अपने वोट के जरिए खुद जवाब दे देगी. उन्होंने चिंता जताई कि मौजूदा प्रक्रियाओं से आम नागरिक के सामने पहचान का संकट खड़ा हो रहा है. लोकतंत्र में हर नागरिक को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का अधिकार है, लेकिन सरकार की नीतियां इसी अधिकार को कमजोर करने की दिशा में बढ़ती दिखाई दे रही हैं.0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में मिनर मिनरल खानों के लिए नियम बदले; LOI और बिड सिक्योरिटी सरल
Jaipur, Rajasthan:हैडर- - 15 दिन में जारी करनी होगी एलओआई - माइनर मिनरल कंसेशन रूल्स में संशोधन - तय समयसीमा में पूरी होंगी औपचारिकताएं - ऑक्शन के बाद जल्द परिचालन में लाने की पहल - निवेश, रोजगार और राजस्व में होगी बढ़ोतरी - पर्यावरण स्वीकृति लेने की अवधि 6 माह घटाई राज्य में नीलाम माइनर मिनरल खानों को शीघ्र परिचालन में लाने के लिए राज्य सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। राजस्थान माइनर मिनरल रियायत नियम, 2017 में चौथा संशोधन किया गया है। नए प्रावधानों के अनुसार तय समय सीमा में नीलाम खानों की एलओआई जारी करने, स्वीकृति जारी करने, परफार्मेंस सिक्योरिटी व माइन प्लान अनुमोदन की निर्धारित समय सीमा अवधि को कम किया गया है। साथ ही पर्यावरण स्वीकृति की समय-सीमा कम करने और बिड सिक्योरिटी को व्यावहारिक बनाने के कदम भी उठाए गए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जो कि स्वयं खान मंत्री भी हैं, वे चाहते हैं कि माइनिंग सेक्टर में राजस्थान अग्रणी प्रदेश बने। उनके मार्गदर्शन में राज्य के माइनिंग सेक्टर को सरलीकृत और पारदर्शी व्यवस्था बनाने के कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दिशा में नीलाम खानों में जल्द खनन कार्य आरंभ कराने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि निवेश, रोजगार, उत्पादन और राजस्व में बढ़ोतरी हो सके। माइनर मिनरल्स में संशोधन क्या ? - माइनर मिनरल खानों की नीलामी के बाद एलओआई जारी करने की सीमा निर्धारित - आवश्यक औपचारिकता पूरी करने पर 15 दिन में एलओआई जारी करना जरूरी - इसके बावजूद एलओआई नहीं दी तो उच्च स्तर से जारी होगी स्वीकृति - खनन पट्टा और क्वारी लाइसेंस जारी करने की समयसीमा भी निर्धारित की गई - नियम 16 के अनुसार, निर्धारित शर्तों का अनुपालन यदि पूरा हुआ - तो एक महीने के भीतर खनन पट्टा जारी करना होगा - यदि सक्षम प्राधिकारी पट्टा नहीं देता, तो उच्च अधिकारी द्वारा दिया जाएगा - नियम 17 में क्वारी लाइसेंस में भी 1 महीने में लाइसेंस देना जरूरी - अब 3 माह के स्थान पर 45 दिनों में एग्रीमेंट संपादित करना होगा - परफॉर्मेंस सिक्योरिटी और माइन प्लान अनुमोदन की समय सीमा बदली - पूर्व की 6 माह की अवधि को कम कर 3 माह किया गया - पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त करने की अवधि डेढ़ साल से घटाकर 1 साल की गई वीओ- 2 नए प्रावधानों के अनुसार एक करोड़ 20 लाख से अधिक की रिजर्व प्राइस वाली माइनर मिनरल खानों की बिड सिक्योरिटी जमा कराने की राशि को भी व्यावहारिक बनाया गया है। संशोधित प्रावधानों के अनुसार नीलामी में हिस्सा लेने वालों को रिजर्व प्राइस की एक तिहाई राशि ही बिड सिक्योरिटी डिपोजिट के रूप में जमा करानी होगी। उल्लेखनीय है कि माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा द्वारा राज्य में नीलाम माइनर व मेजर मिनरल खानों को जल्द से जल्द परिचालन में लाने पर फोकस किया जा रहा है। इसके लिए नियमों के सरलीकरण और प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है। आज मेजर मिनरल ब्लॉक की नीलामी में राजस्थान समूचे देश में अग्रणी प्रदेश बन गया है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से राजस्थान के माइनिंग सेक्टर की प्रगति की सराहना कर चुके हैं। - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर0
0
Report
अप्रैल में हैंडपंप मरम्मत, सात महीने बाद भी गाँवों में पानी की समस्या जारी
Jaipur, Rajasthan:अप्रैल में हैंडपंप चलाकर पानी की पड़ताल, नवंबर में भी पानी का इंतजारपहली तस्वीर अप्रैल की— जब कलेक्टर समेत पूरा प्रशासन गांवों पहुंचकर हैंडपंप चलाकर पानी तलाश रहा था, जयपुर के निम्बी गांव में 48 घंटे में हैंडपंप मरम्मत के आदेश दे रहा था। दूसरी तस्वीर नवम्बर की— गांवों में ग्रामीण लोकतंत्र की आस में वोट डाल रहे हैं। लेकिन सात महीने बाद भी सूखे हैंडपंपों से पानी आने की आस लगाए बैठे हैं। अप्रैल 2026 में जयपुर कलेक्टर संदेश नायक सहित प्रशासनिक अमला गांवों में पहुंचा, निम्बी गांव में हैंडपंप चलाकर पानी की हकीकत जानी। खराब हैंडपंप 48 घंटे में सुधारने के आदेश दिए, लेकिन 7 महीने बाद भी ग्रामीण पानी की आस लगाए बैठे हैं। आज उन्हीं गांवों के ग्रामीण लोकतंत्र का फर्ज निभाने मतदान केंद्र पहुंचे, मगर पेयजल की समस्या बरकरार होने की शिकायत है। तब प्रशासन ने हैंडपंप चलाया था, आज ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। आखिर कब आएगा पानी ?0
0
Report
डिज़ल चोर गिरफ्तार: ट्रक चालक और खरीदार सहित 100 लीटर चोरी का डीज़ल बरामद
Dhamtari, Chhattisgarh:डीजल चोरी का खुलासा, ट्रक चालक और चोरी का डीजल खरीदने वाला गिरफ्तार धमतरी जिले की कुरूद थाना पुलिस ने डीजल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है...... पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अलग-अलग जरकिन में रखा 100 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 10 हजार 240 रुपये बताई गई है...... पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक अजय ध्रुव माल परिवहन के लिए ट्रक लेकर निकला था..... इसी दौरान उसने ट्रक की टंकी से करीब 130 लीटर डीजल चोरी कर लिया...... और इसमें से 100 लीटर डीजल गांव के ही लाकेश उर्फ चुम्मन महिपाल को 6 हजार 800 रुपये में बेच दिया.... मामले की शिकायत मिलने के बाद कुरूद पुलिस ने तत्काल पतासाजी शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया..... वही पुलिस ने चोरी का डीजल भी बरामद कर लिया है..... दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
