icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow28 Jan 2025, 03:38 pm

हरदोईः तेज रफ्तार डीसीएम ने 13 वर्षीय लड़की को मारी टक्कर, मौत

Shahabad, Uttar Pradesh:

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सहोरा गांव के पास सड़क किनारे खेल रही एक 13 वर्षीय लड़की को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंग निवासी बहार सिंह की 13 वर्षीय पुत्री आस्था शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहोरा में अपने जीजा नीरज के यहां आई थी। मंगलवार की शाम 6 बजे वह बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रही थी। उसी समय पाली की ओर से आ रही है एक तेज रफ्तार डीसीएम ने आस्था के टक्कर मार दी जिससे आस्था गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आस्था की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top