Hardoi: तेज रफ्तार कार ने ली बुजुर्ग दुकानदार की जान
Shahabad, Uttar Pradesh:हरदोई हाईवे पर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सैदपुर पुल के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई। कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे लकड़ी की गुमटी से जा टकराई। गुमटी पर बैठे बुजुर्ग दुकानदार शिशुपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसा करीब 11:30 बजे हुआ जब सफेद कार शाहाबाद की ओर से आ रही थी और अचानक सैदपुर पुल के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
