icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow14 Feb 2025, 05:12 pm

हरदोईः तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Shahabad, Uttar Pradesh:

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरदोई मार्ग स्थित सागर ढाबे के पास मैरिज हॉल में डीजे बजाने आ रहे दो बाइक सवार युवकों को एक तेज रफ्तार वेगनार कार ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी में भर्ती कराया गया। हरदोई देहात कोतवाली के ग्राम मिश्रीपुर निवासी खुशीराम (20) अपने चचेरे भाई सूरज के साथ डीजे बजाने के लिए महुआ टोला चुंगी स्थित एक मैरिज हॉल में बाइक से आ रहा था। शुक्रवार की रात्रि 8 बजे सागर ढाबे के पास पीछे से आ रही है एक तेज रफ्तार वेगनार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आगर-उज्जैन मार्ग पर बस हादसा: खाई में गिरी शर्मा ट्रैवल्स, दो की मौत

Ujjain, Madhya Pradesh:माकड़ोन फंटे के पास हुआ हादसा, आगर से उज्जैन आ रही थी शर्मा ट्रैवल्स की बस; घायलों को घट्टिया अस्पताल पहुंचाया उज्जैन के पास माकड़ोन फंटे पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगर से उज्जैन आ रही शर्मा ट्रैवल्स की बस बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्रियों के भी घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक MP-70-P-0161 माकड़ोन फंटे के पास पहुंची थी। इसी दौरान उज्जैन से माकड़ोन की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने अचानक मोड़ ले लिया। उसे बचाने के प्रयास में बस बाइक से टकरा गई और अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। इस दौरान एक अन्य बाइक सवार भी बस की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही घोंसला से ग्रामीण और राघवी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को घट्टिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

अंजना सुखानी ने नवरात्रि की बधाई दी, गरबा डांडिया कार्यक्रम में नई फिल्म लौटने चर्चा

Morena, Madhya Pradesh:बॉलीवुड अभिनेत्री अंजना सुखानी ने दी नवरात्रों की बधाई ग्वालियर बॉलीवुड अभिनेत्री अंजना सुखानी ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं उन्होंने अमिताभ बच्चन सलमान खान जॉन अब्राहम और अजय देवगन जैसे बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर किया है अब वह अपनी नई फिल्म मैं वापस आऊंगा को लेकर चर्चा में है अंजना सुखानी आज जीवाजी क्लब में गरबा डांडिया महोत्सव में शामिल होने ग्वालियर आई है मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा मैं वापस आऊंगा बेहद खास फिल्म है क्योंकि इस फिल्म से इम्तियाज अली का नाम जुड़ा हुआ है उनके साथ काम करना अपने आप में बड़ी बात है उन्होंने कहा की गरबा महोत्सव में मुझे आमंत्रित किया गया है उसके लिए मैं संस्था के सभी मेंबरों एवं ग्वालियर बासियो को धन्यवाद देता हूं एवं नवरात्रि पर सभी को शुभकामनाएं भी देती हूं
0
0
Report

पीलीभीत में रामलीला कमेटी विवाद: तीन हत्याओं के मामले में नया मोड़,6 और नामजद सहित अज्ञात पर केसदर्ज

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow2m ago
Pilibhit, Uttar Pradesh:​पीलीभीत में जिले के अमरिया थाना क्षेत्र में रामलीला कमेटी के विवाद के दौरान हुए तिहरे हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्य मामले में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने मृतक कुणाल के परिजनों की शिकायत पर 6 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है, और पुलिस अधीक्षक (SP) सुकीर्ति माधव खुद पूरे मामले पर कड़ी नज़र बनाए हुए हैं। मृतक कुणाल श्रीवास्तव के चाचा द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, बीती 12 अक्टूबर को शगुन पैलेस में मेला कमेटी के लोगों की एक मीटिंग हुई थी। आरोप है कि मीटिंग के बाद ऋषभ गुप्ता, प्रदीप गुप्ता और उनके अन्य साथियों ने कौशल गुप्ता व उनकी गाड़ी का पीछा किया। आनंद विहार के पास आरोपियों ने ईंट-पत्थर से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। ​इसी दौरान, 17 वर्षीय कुणाल अपने चाचा ह्नहे लाल को बचाने के लिए वहां पहुंचा,, आरोप है कि हमलावरों ने कुणाल पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और उस पर फायरिंग भी की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों की सुरक्षा को खतरा और पुलिस कार्रवाई घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताते हुए लगातार धमकियां मिलने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत और तहरीर के आधार पर अमरिया थाना पुलिस ने 6 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है और संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
0
0
Report
Advertisement

ललौन ग्राम में दंपत्ति ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान जांच जारी

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक दंपत्ति ने अपने घर के ही अंदर कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी , घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पति और पत्नी दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा और आगे की जांच में जुट गयी है । आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा। घटना जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालौन ग्राम की है । पुलिस के अनुसार जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालौन ग्राम निवासी 32 वर्षीय अनेक अहिरवार , अपनी पत्नी 30 वर्षीय जयंती अहिरवार अपने दो बच्चों 4 वर्षीय कार्तिक और 3 वर्षीय हिमांशु के साथ रहते थे । जहां दोनों पति और पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में ही लकड़ी की म्यारी से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी । जब परिजनों ने कमरे का गेट खोलना चाहा तो दरवाजे अंदर से बंद थे ,पुलिस को सूचना दी गई । जिस सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण फांसी लगाकर जान देना ही निकला था । आखिर दोनों ने आत्महत्या क्यों की ? इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है , फिलहाल दोनों ही दिल्ली में रहकर मजदूरी किया करते थे । दोनों पति पत्नी 15 दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटे थे , दोनों की शादी 8 साल पहले हुई थी लेकिन दोनों के द्वारा यह आत्महत्या का कदम क्यों उठाया गया ? इसकी जांच पुलिस द्वारा की थी है ।
0
0
Report
Advertisement

महाराष्ट्र में बढ़ते सूखे पर सरकार की योजना: किसानों को 5 हजार मदद; महायुती के नेताओं की बयानबाजी

Bhandara, Maharashtra:दुष्काळ परिस्थिती या पिण्याच्या पाण्याचाही मोठा नियोजन करावा लागणार...प्रफुल पटेल Anchor:- महाराष्ट्र मध्ये यंदा बिकट परिस्थिती निर्माण झाली आहे आणि राज्य सरकारकडून बऱ्याच काही निर्णय घेण्यात आले आहेत. दुष्काळ परिस्थिती समोर येत जाईल निश्चित शेतकऱ्यांना पहिल्यांदा 5 हजार रुपये देण्याचा निर्णयात शासनाने घेतला आहे, काही महिन्यापूर्वी दोन लाख कर्जमाफी सुद्धा सरकाकडून करण्यात आली. आहे हे सगळं पाहून बळीराजाला आणि सामान्य लोकांना मदत करण्याच्या दिशेने आहे. तर दुष्काळ परिस्थिती या पिण्याच्या पाण्याचाही मोठा नियोजन करावा लागणार आहे. आणि जनावरांच्या चारापाण्यांच्या विषयी येणार आहे. त्याच प्रमाणे मोठ्या शहरांमध्ये सुद्धा पाण्याच्या कपात सुद्धा करावी लागणार आहे. नियोजन प्रत्येक स्तरावर शासनाचा सुरू आहे यावर्षी परिस्थिती गंभीर आहे धीर पण ठेवून शासनाच्या सगळ्या दिलासा देण्याचा प्रयत्न सुरू आहे. BYTE :- प्रफुल पटेल ऑन दुष्काळ पाचही निवडणुकीच्या मध्ये आम्हाला यश मिळणार ...Anchor:- प्रत्येक निवडणुकিতে काही ना काही लोक संतुष्ट राहतात तर इतर पक्षांमध्ये सुद्धा मागणी होत राहतात की आम्हालाही उमेदवारी पाहिजे पर एकदा निर्णय झाला आणि निवडणुकीची प्रक्रिया सुरू झाली महायुतीचे धर्म आहे की एकमेकेला सहकार्य करायचा आणि जे काही उमेदवार असतील त्या त्या पक्षांच्या त्यांना आम्ही सहकार्य करून निवडून आणायचं है. आणि आम्हाला खात्री आहे आता जे पाचही निवडणुकीच्या मध्ये आम्हाला यश मिळणार आहे. BYTE :- प्रफुल पटेल ऑन निवडणूक दिशाभूल करण्यासाठी अफवा पसरविण्यात येते... Anchor:- पुणे मतदार संघ येथे सचिन सानप यांना उपमुख्यमंत्री शिंदे यांनी पाठिंबा दिला आहे यावर राष्ट्रवादीचे प्रफुल पाटील म्हणाले की निवडणूक प्रक्रिया सुरू होते अनेक अशा अफवा दिशाभूल करण्यासाठी पसरविण्यात येत आहेत. अमुकांच्या मागे अमुक नेते आहे हे पक्ष आहे असं काही नाही नसते लोकसभा विधानसभा मध्येही असाच वातावरण जे विरोधक असतात ते निर्माण करण्याच्या प्रयत्न करतात शेवटी आमच्या महायुतीच्या आमची जबाबदारी आहे त्यांचे तिन्ही पक्ष सोबतच आहे. BYTE :- प्रफुल पटेल ऑन सचिन सानप विरोधकांनी पहिले पहिलेएकत्र होऊन दाखवावं.... Anchor:- महायुतीमध्ये भांडण आहेत अंतर्गत वाद आहेत महायुती सरकार होळीपर्यंत कोसडेल असं वक्तव्य व वड्डेटीवार यांनी केला यावर प्रफुल पटेल म्हणाले की आमचे जे विरोधक आहेत ना ते पहिलेएकत्र होऊन दाखवावं भारतामध्ये सुद्धा दिल्लीमध्ये एकत्र येऊन विरोध करायचा प्रयत्न करतात तिथे डीएमके कुठे आहे. अनेक पक्ष नुसते एक हजेरी लावतात आणि गायब होऊन जातात हे दाखवण्याचा एक प्रकार आहे पण हे एक मत एक संघ होऊन कोणी एकत्र येऊ शकत नाही त्याचे कारण आहे त्यांचे अंतर्गत वाद आहेत ज्या पद्धतीने आपल्या महाराष्ट्र मध्ये सुद्धा वेगवेगळे विचार आणि तेच काम करत असतात कुठे त्यांच्यामध्ये एकी आहे आपल्याला आणि सगळे महाराष्ट्रांना माहीत आहे. BYTE :- प्रफुल पटेल ऑन वड्डेटीवार वित्त विभागासाठी मुख्यमंत्री लवकरच निर्णय करतील Anchor:- वित्त विभाग राज्याचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्याकडे असून यावर राष्ट्रवादीचे सुनील तटकरे यांनी म्हटले की वित्त विभाग लवकरच राष्ट्रवादीकडे येणार यावर प्रफुल पटेल म्हणाले की आम्ही काही निर्णय केले होते सामूहिक निर्णय होते कोणाची जबाबदारी कोणाकडे असावी अमित चर्चा करून ठरवलं होतं. मात्र दुर्घटनेमध्ये आमच्या नेत्याचा निधन झाला त्यामुळे काही टेम्पररी एक्झस्टमेंट करायला आम्ही तयार होतो. उपमुख्यमंत्री सुनित्राताई पवार यांनी मुख्यमंत्र्यांसोबत चर्चा केली होती आणि मला खात्री आहे जे काही चर्चा झाली होती त्याप्रमाणे आमच्या महायुतीमध्ये ते निर्णय होतील आणि मुख्यमंत्री ते करतील..असे राष्ट्रवादीचे नेते प्रफुल पाटील म्हणाले आहेत. BYTE :- प्रफुल पटेल ऑन वित्त मंत्री पद 5 हजार देण्याचे निर्णय तात्पुरते आणि तातडीने निर्णय घेण्यात आले..... Anchor:- सध्या दुष्काळीला बघता राज्य शासनाने शेतकऱ्यांना पाच हजार रुपय देण्याची घोषणा केली आहे. मात्र हे शेतकऱ्यांना मुख्य मोबदला मिळत नसून शेतकऱ्यांची थट्टा आहे. असे विरोधक म्हणत आहेत, यावर राष्ट्रवादीचे नेते प्रफुल पटेल म्हणाले की आता सध्या जे सरकारने जाहीर केलेले आहे ते तात्पुरते तातडीने निर्णय घेण्यात आले. हा निर्णय मात्र हा शेवटचा निर्णय नाही आहे आणि दुष्काळात सुरू झालाय खरं जे त्रास होणार ते आता समोर येणार असल्यामुळे सरकार योग्य निर्णय करणार आहे...
0
0
Report
0
0
Report

Durga Puja के दौरान डीसी आदित्य रंजन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च सुरक्षा समीक्षा

Dhanbad, Jharkhand:दुर्गा पूजा के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त आदित्य रंजन और सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन ने बाइक फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखना, भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना और आम जनता में सुरक्षा व विश्वास का माहौल कायम करना रहा. फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न पूजा पंडालों, मेला क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। डीसी ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, भीड़ प्रबंधन तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने से संबंधित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जा रहा है और जहाँ भी कमियाँ दिखेगी उसे दूर करने के प्रयास किये जायेंगे.
0
0
Report
Advertisement

एटा-SP सिटी ने रामलीला-मेले परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Etah, Uttar Pradesh:एटा में SP सिटी श्वेताभ पांडेय ने रामलीला और मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, SP सिटी ने मेले में भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पार्किंग और अग्निशमन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मेला परिसर में लगे सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों की कार्यशीलता जांच, कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को 24 घंटे सतर्क निगरानी रखने के सख्त निर्देश, संदिग्ध गतिविधि नजर आते ही तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के दिये निर्देश, सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा और कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र पंवार रहे मौजूद
0
0
Report

संतकबीरनगर में रोडवेज बस ने मासूम बच्चे को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार

Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर : रोडवेज बस ने मासूम को रौंदा, मौत संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल कस्बे के रोडवेज परिसर में बड़ा हादसा हो गया। यहाँ गोरखपुर डिपो की अनुबंधित बस की चपेट में आकर पांच साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। मृतक की पहचान पांच वर्षीय दिव्यांशु निवासी ठाकुरद्वारा, नगर पंचायत मेंहदावल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के पास खेलते-खेलते रोडवेज परिसर में पहुंच गया था। उसी दौरान गोरखपुर से बांसी जा रही बस ने उसे कुचल दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना पर एएसपी, सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की विधिक कार्यवाई में जुटी है.
0
0
Report

मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा में पिंजरे में कैद तेंदुए का 26वां रेस्क्यू

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे वन विभाग के पिंजरे मे कैद हुआ एक और खूंखार तेंदुआ, वन विभाग ने किया 26 वां व्यस्क तेंदुआ रेस्क्यू, अब तक वन विभाग ने कुल 30 तेंदुए रेस्क्यू किए है जिसमे 26 जीवित तेंदुए , 1 शावक एवं 3 मृत तेंदुओ के मिले शव शामिल, आज ठाकुरद्वारा तहसील के गांव आलमगीरपुर के जंगलों मे लगे पिंजरे मे कैद हुआ तेंदुआ, पिंजरे मे कैद तेंदुए कों देखने कों ग्रामीणों की लगी भीड़, बता दें अभी और भी कई तेंदुए ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील क्षेत्र मे होने की जताई जा रही आशंका, वन विभाग की टीम तेंदुए कों गांव से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गयी, अब तक 4 लोगो कों मौत के घाट एवं 30 से ज्यादा लोगो कों घायल कर चुके तेंदुए, वन विभाग की कई टीमें रोजाना लगातार गांवो और जंगलो मे तेन्दुओ कों ट्रेस करने के अभियान मे जुटी, जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने संवेदनशील गांवो मे तेन्दुओ कों पकड़ने के लिए 46 पिंजरे भी लगे है, मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा के आलमगीरपुर गांव का पूरा मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top