241001
हरदोईः हसन ने हेमंत बन नाबालिक हिन्दू लड़की को प्रेम जाल में फसाया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई जिले के शाहाबाद में लव जिहाद के बाद युवती का मौलवी द्वारा धर्मान्तरण कर निकाह करने का मामला सामने आया है। इस मामले पर जब केसरिया हिन्दू वाहिनी सक्रिय हुई तब पुलिस मौके पर पहुँची और किशोरी को बरामद कर कोतवाली ले गई जहाँ केसरिया हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष पवन रस्तोगी की तहरीर पर पुलिस ने करवाई शुरू की और युवक को गिरफ्तार किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमित शाह ने एक्स पोस्ट से कसा तंज, कांग्रेस ने कितनी सीट जीती?
Noida, Uttar Pradesh:अमित शाह ने एक्स पोस्ट के जरिए कसा तंज कांग्रेस ने 28 में से कितनी सीटें जीती Ballot Box इस्तीफ़ा दो0
0
Report
करवा चौथ की रौनक: बाजारों में छा गया उत्साह, ब्राइट कलर और मेहंदी
Hisar, Haryana:हिसार: करवा चौथ के त्यौहार को लेकर आज बाजारों में जबरदस्त रौनक और महिलाओं में भारी क्रेज नजर आया, जहां महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगवाई और बताया कि पहले पुराने समय में करवा चौथ वाले दिन केवल लाल और पिंक कलर को ही प्राथमिकता दी जाती थी, लेकिन अब महिलाएं और लोग अलग-अलग तरह के ब्राइट कलर्स पहनने लगे हैं; महिलाओं ने यह भी साझा किया कि शादी को चाहे एक साल हुआ हो या दस साल, इस पर्व का उत्साह और इसका खास अहसास हमेशा बना रहता है, हालांकि यह भी माना कि अब यह त्यौहार थोड़ा कमर्शियल हो गया है और इस पर बॉलीवुड फिल्मों का असर भी साफ दिखने लगा है, फिर भी रात चाहे 10 बजे चांद निकले या 12 बजे, हर किसी को बेसब्री से चांद का इंतजार रहता है।0
0
Report
चक्रवात अर्नब: केंद्र ने चार राज्यों को मदद की भरोसा दे दिया
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- चक्रवात 'अर्नब' पर केंद्र सरकार अलर्ट, छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों को हरसंभव मदद का भरोसा. आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की बात. आपदा से निपटने के लिए हरसंभव सहायता का दिया भरोसा. NDRF और SDRF की टीमें युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं. नुकसान का आकलन करने जल्द पहुंचेगी IMCT की टीमें. केंद्र सरकार का भरोसा - आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है भारत सरकार......0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब, AQI 225; ग्रेप वन लागू
New Delhi, Delhi:दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ है, दिल्ली में ओवरऑल AQI 225 है, वहीं दिल्ली के अलीपुर में 255, आनंद विहार में 226, बवाना में 251 है। प्रदूषण को कम करने में सरकार जुटी है; ग्रेप वन लागू किया गया है; सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है; दिल्ली में एक नवंबर से और भी ज़्यादा सख्ती देखने मिलेगी।0
0
Report
करवा चौथ के मद्दे नजर बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल, मेहंदी की दुकानों में भीड़
New Delhi, Delhi:त्यौहार का दिन और बाजारों में सुबह से ही हलचल देखी जा सकती है करवा चौथ का दिन है इसके लिए मेहंदी की दुकान पर खास तौर पर ज्यादा भीड़ है क्योंकि महिलाएं सजती सावर्ती हैं मेहंदी लगाते हैं महिलाओं में उत्साह है अपने पार्टनर के लिए व्रत करती हैं शाम में पूजा करती हैं तो उसके लिए सुबह ही मार्केट में हलचल है ताकि पूजा से पहले मेहंदी लगाकर तैयार हो जाएं ग्रीन पार्क की मार्केट से विजुअ, bite और वॉकथ्रू0
0
Report
करवा चौथ के मौके पर दिल्ली की मेहंदी बाजारों में भीड़ बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:त्योहार का दिन और बाजारों में सुबह से ही हलचल देखी जा सकती है, करवा चौथ का दिन है। इसके लिए मेहंदी की दुकान पर खास तौर पर ज्यादा भीड़ है क्योंकि महिलाएं सजती-संवारती हैं, मेहंदी लगाते हैं। महिलाओं में उत्साह है क्योंकि वे अपने पार्टनर के लिए व्रत करती हैं और शाम में पूजा करती हैं। पूजा से पहले मेहंदी लगाकर तैयार हो जाएं, इस उद्देश्य से सुबह ही मार्केट में हलचल है। ग्रीन पार्क की मार्केट से विजुअ, bite और वॉकथ्रू0
0
Report
Advertisement
निम्बाहेड़ा में 200 MVA ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति सुधरेगी
Begun, Rajasthan:#निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या से राहत दिलाने के लिए विद्युत व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विधायक श्रीचंद कृपलानी की पहल पर निम्बाहेड़ा के 220 केवी जीएसएस पर 160 एमवीए के स्थान पर 200 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। इसकी स्थापना और चार्जिंग का कार्य पूरा हो चुका है तथा आगामी दो दिनों में इसे चालू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से वार्ता के बाद यह कदम उठाया गया। इससे पांच जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बेहतर होने और किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
हापुड़ में रील के लिए जानलेवा स्टंट, कार की छत पर नोटों की बारिश।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ से रीलबाजी का खतरनाक वीडियो सामने आया है, जहां युवक चलती कार की छत पर खड़ा होकर नोट उड़ा रहा है, पुलिस ने गाड़ी सीज कर दी है। गढ़मुक्तेश्वर के सरूरपुर गांव का बताया जा रहा ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। तस्वीरों में एक युवक काली स्कॉर्पियो की छत पर खड़ा होकर नोट लुटा रहा है, वहीं कार से आतिशबाजी भी हो रही है और नीचे बच्चों की भीड़ नोट बटोर रही है। तंग गली में ये स्टंट बड़े हादसे को न्योता दे रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने गाड़ी को सीज कर स्टंटबाज युवकों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
GPS ट्रैकर की मदद से रायगढ़ पुलिस ने पकड़ा चावल-शक्कर चोर गिरोह, 5 गिरफ्तार व ₹38.60 लाख की संपत्ति
Durg, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र में शासकीय राशन दुकानों में लगातार हो रही चोरियों पर पुलिस ने हाईटेक तरीके से नकेल कसी। पुलिस की सलाह पर दुकानदारों ने शक्कर की बोरी में GPS ट्रैकर छिपाया था। 25-26 अक्टूबर की रात कोतमरा राशन दुकान से ट्रैकर लगी बोरी चोरी होते ही पुलिस ने सिग्नल ट्रेस कर पत्थलगांव में दबिश दी। पुलिस ने 4 चोरों और 1 खरीददार सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 115 बोरी चावल, 2 बोरी शक्कर और वारदात में प्रयुक्त क्रेटा व इनोवा कार सहित कुल ₹38.60 लाख की संपत्ति जब्त की गई।Raigarh Police Bust PDS Ration Theft Gang Using GPS Tracker; 5 Arrested, Goods Worth ₹38.60 Lakh Seized0
0
Report
Advertisement
डोमई विद्यालय में भामाशाहों ने बच्चों को गर्म जर्सी देकर ठंड को दी मात
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा (धौलपुर) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोमई में गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया। इसमें कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं को भामाशाहों के सहयोग से निःशुल्क शीतकालीन जर्सी (स्वेटर) वितरित की गईं। सर्दी के मौसम में जर्सी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।विद्यालय के बच्चों को ठंड से राहत दिलाने की इस पुनीत पहल में क्षेत्र के भामाशाह विनोद कुमार जाट (पूर्व कंप्यूटर शिक्षक), अजय पाल सिंह एवं फतेह सिंह ने सामूहिक सहयोग किया। भामाशाहों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए विद्यालय के सभी बच्चों को जर्सियां भेंट कीं।0
0
Report
पहले मतदान, फिर दीपदान: राशमी में मतदाता जागरूकता अभियान सफल
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में पंचायती राज चुनाव 2026 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। ‘पहले मतदान, फिर दीपदान’ थीम पर पवित्र सरोवर के घाट पर 251 दीपदान किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों, अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान 10 नव मतदाताओं का सम्मान कर उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। मतदान गीत और सेल्फी पॉइंट भी कार्यक्रम के आकर्षण रहे।0
0
Report
नीरज सिंह की भाजपा प्रदेश इकाई बैठक को लेकर हलचल
Lucknow, Uttar Pradesh:नीरज सिंह बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष की टीटी बीजेपी की बैठक को लेकर0
0
Report
Advertisement
सरमथुरा में पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने बैठक की
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने की चर्चा, कार्यकर्ताओं की बैठक में बनी रणनीति सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनावों को लेकर आगामी प्रचार अभियान के संबंध में चर्चा की गई।इस दौरान भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, पंचायत समिति चुनाव के प्रत्याशी तथा पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में चुनाव की तैयारियों, जनसंपर्क और प्रचार अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई。0
0
Report
वाराणसी में स्नातक प्रत्याशी काउंटिंग बीच भाजपा हार मान ली, समर्थकों ने आभार जताया
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी ब्रेकिंग वाराणसी में एमएलसी स्नातक प्रत्याशी के काउंटिंग के दौरान ही भाजपा प्रत्याशी ने मान ली हार。 सोशल मीडिया पर पोस्ट कर समर्थको व पार्टी का जताया आभार。 अभी भी काउंटिंग जारी。 आभार, कृतज्ञता एवं जनसेवा का संकल्प。 वाराणसी खंड के समस्त सम्मानित स्नातक मतदाताओं के प्रति मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस चुनाव में अपना अमूल्य मत देकर मुझ पर विश्वास व्यक्त किया और अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया。 जनादेश को मैं पूर्ण विनम्रता एवं लोकतांत्रिक मर्यादा के साथ स्वीकार करता हूँ। यद्यपि इस चुनाव में हमें अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो सकी, तथापि आप सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास मेरे लिए सदैव अमूल्य रहेगा। मेरे लिए राजनीति सत्ता अथवा पद प्राप्त करने का माध्यम मात्र नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने और जनसेवा के संकल्प को साकार करने का एक सतत प्रयास है。 भारतीय जनता पार्टी और हमारे गठबंधन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। जिन्होंने इस चुनाव में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और परिश्रम के साथ मेरा साथ दिया। आपका विश्वास और सहयोग मेरी शक्ति है。 चुनाव में सफलता और असफलता लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अभिन्न अंग हैं, किंतु जनसेवा का संकल्प किसी परिणाम का मोहताज नहीं होता। मैं पूर्ववत आप सभी के बीच उपस्थित रहूँगा तथा स्नातक समाज के हितों, उनकी समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखूँगा。 आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा。 पुनः आप सभी के प्रति हृदय से कृतज्ञता एवं सादर प्रणाम。 आपका अपना,0
0
Report
हरदीप पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय अपराधी का आरोप लगाया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल *बीजेपी राज्यसभा उम्मीदवार हरदीप पुरी पर सियासत..* कांग्रेस ने कहा - अंतरराष्ट्रीय अपराधी को उम्मीदवार बनाकर प्रदेश की जनता के साथ धोखा क्यों..? राज्यसभा सांसद बोले - सिख दंगों की आरोपी कांग्रेस को सिखों से नफरत, सोनिया ने मनमोहन का किया था अपमान? कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी का बयान मध्य प्रदेश की जनता के साथ बीजेपी अपराध कर रही है.. ऐसा उम्मीदवार बनाया जो बच्चियों के शारीरिक शोषण, तस्करी मामले में इंटरनेशनल अपराधी रहा है.. पर्दे क्यों है..क्या कारण हैं कि उम्मीदवार बनाया..क्या छुपा रही है बीजेपी.. अमेरिका की दलाली से तय हो गई है.. मध्य प्रदेश के साथ धोखा कर रही है बीजेपी.. हरदीप पुरी उनकी गिरफ्तारियां की जांच होनी चाहिए.. हर स्तर पर कांग्रेस विरोध दर्ज कराएगी.. *मामले पर बोले राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल..* हरदीप पुरी को प्रत्याशी बनाया है..जीतेंगे भी..कांग्रेस को सिखों से सरदारों से नफरत क्यों है..1984 के दंगों में इनमें योगदान था..तब जलते हुए टायर डालकर सिखों की हत्या करने वाले कौन थे..कांग्रेस ही थी..जो कैबिनेट मंत्री हैं उनके विषय में अपमानजनक बयान देने वाले कांग्रेसी क्या चाहते हैं.. सिख सरदारों के लिए पंजाब की जनता उनसे पूछ रही है.. आखिर इतनी नफरत क्यों.. आने वाले विधानसभा में पंजाब समेत अन्य राज्यों के चुनाव में सिख समुदाय हिसाब किताब करेगा..बिना किसी तथ्य के, तर्क के सिर्फ जलन और नफरत के कारण राजनीति कर रही है कांग्रेस.. इसलिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन को सोनिया गांधी ने पल-पल अपमानित करने का काम किया..0
0
Report
Advertisement
