241402
हरदोईः हरपालपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने किया ध्वजारोहण
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरपालपुर कोतवाली में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने ध्वजारोहण किया जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने सलामी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोहनिया चेकपोस्ट पर चालान का खेल: DTO ने कहा- 'मैकेनिकल' नाम का चालान नहीं होता
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - मोहनिया चेकपोस्ट पर चालान का खेल, अधिकारियों की चुप्पी से उठे गंभीर सवाल DTO ने माना—'मैकेनिकल' नाम का कोई चालान नहीं होता; सवाल पूछने पर ऑपरेटर फरार, पदाधिकारी ने साधी चुप्पी。 वियो - कैमूर जिले के समेकित जांच चौकी मोहनिया पर तैनात परिवहन विभाग के esi मनोज कुमार गुप्ता के पटना और आरा आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस की छापेमारी चल रही है। जहां भी मनोज कुमार गुप्ता रहे हैं वहां से गलत तरीके से धन को अर्जित करने का आरोप लगा है। आप अंदाजा लगा सकते हैं मोहनिया चेक पोस्ट के हाल से। जहां पर उनकी नई पोस्टिंग हुई है। किस तरह से वाहन चालकों का पैसा यह लोग गलत तरीके से हड़प जाते हैं और दिन प्रतिदिन अपनी संपत्ति को बढ़ाने में लगे हुए हैं। मनोज कुमार गुप्ता की पोस्टिंग समेकीत जांच चौकी मोहनिया पर हुई है । जिससे कि सरकार को राजस्व में ईजाफा हो। लेकिन विजलेंस की छापामारी में यह उजागर हुआ है कि सरकार का राजस्व कम यह लोग अपनी संपत्ति को इजाफा करने में लगे हुए हैं। समेकित जांच चौकी मोहनिया पर अवैध वसूली का मामला अब और गहराता जा रहा है। जी मीडिया से खास बातचीत में कूरियर ट्रक चालक सुनील कुमार द्वारा बिना किसी नियम उल्लंघन के ₹2500 का चालान काटे जाने के आरोपों के बाद जब प्रशासन से जवाब मांगा गया, तो अधिकारियों की चुप्पी ने मामले को और संदेहास्पद बना दिया है। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ललित राही से जब इस बाबत बात की गई, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि "मैकेनिकल नाम का कोई भी चालान नहीं होता है और न ही चेकपोस्ट पर इस नाम से कोई पर्ची काटी जाती है।" *सवाल पूछते ही काउंटर छोड़कर भागा ऑपरेटर:* जब DTO और चालान काटने वाले ऑपरेटर से सीधा सवाल पूछा गया कि जब चालक ने किसी भी यातायात या परिवहन नियम का उल्लंघन ही नहीं किया था, तो फिर किस आधार पर ₹2500 का चालान काटा गया? इस तीखे सवाल का जवाब देने के बजाय ऑपरेटर काउंटर छोड़कर भाग खड़ा हुआ, वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी भी बिना कोई ठोस जवाब दिए वहां से रवाना हो गए। *जवाबदेही किसकी? कब होगी कार्रवाई?* अधिकारियों और कर्मचारियों का यह रवैया सीधे तौर पर इस बात की ओर इशारा करता है कि चेकपोस्ट पर यह पूरा खेल मिलीभगत से चलाया जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है: * जिस अपराध को ड्राइवर ने किया ही नहीं, उसका भारी-भरकम भुगतान उसे क्यों करना पड़ रहा है? * नियमों की आड़ में चालकों को गुमराह कर अवैध वसूली करने की जवाबदेही आखिर किसकी है? * इस पूरे नेक्सस और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कब की जाएगी? चालक और स्थानीय लोग अब इस मामले में उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वन टू वन-- कूरियर ट्रक चालक सुनील कुमार ,,,,,, वॉक थ्रू,,,,,0
0
Report
फर्रुखाबाद में कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में कोहराम
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. युवक अपने साथी के साथ परिवार के ससुराल गया था. लौटते समय जमापुर के पास हादसा हुआ. कंटेनर का पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और खेती-बाड़ी में पिता का हाथ बंटाता था. हादसा इटावा-बरेली हाईवे पर हुआ. सचिन नामक 32 वर्षीय युवक था, उसकी शादी हो चुकी थी और चार बच्चे थे. पत्नी, बेटियां और चार बच्चे परिवार में हैं.0
0
Report
डोडा विधायक मेहराज मलिक को विधानसभा से बाहर निकाला गया; मीडिया व सोशल मीडिया नियमन पर बहस
Srinagar, Uttarakhand:Mehraj Malik Doda MLA Doda MLA Mehraj Malik marshalled out of J&K Assembly Doda MLA Mehraj Malik was marshalled out of the Jammu & Kashmir Legislative Assembly on Wednesday following an exchange with Speaker Abdul Rahim Rather during a discussion on media and social media regulation. Malik questioned the need for discussing social media regulation in the House, arguing that there was no existing law preventing people from using social media platforms. He also questioned the use of Assembly time for the issue without a proper legal framework. The remarks led to an exchange between Malik and the Speaker, following which the Speaker directed marshals to remove the MLA from the House. Reports said the incident occurred during a broader discussion on media and social media regulation. Separately, Malik had also raised concerns over the withdrawal of his security personnel and driver, saying the issue posed security concerns for him.0
0
Report
Advertisement
गोंडा दौरे के दौरान अरुण सक्सेना ने वन संरक्षण पर कड़े निर्देश दिए
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर आज बुधवार देर शाम पहुंचे। यूपी सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना का भाजपा नेता मनीष सिंह श्रीवास्तव, गोंडा भाजपा जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी और गोंडा जिला मीडिया प्रभारी विवेक मनी श्रीवास्तव द्वारा स्वागत किया गया। मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके वन संरक्षण को लेकर के निर्देश दिया है इसके साथ ही साथ भाजपा जिला अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी के साथ भी बैठक की है। वही इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर कहा कि इंडिया गठबंधन की कोई अहमियत नहीं है। जनता ने नकार दिया है जो लोग कह रहे हैं सरकार बनेगी उनसे पूछिए मैं तो कह रहा हूं कि हमारे पार्टी की सरकार बनेगी पिछले बार से ज्यादा बहुमत आएगा। हमारी सरकार ने हर तरफ नौजवानों को रोजगार दिया है भारत का नाम बढ़ाया है क्राइम को लेकर शिक्षा को लेकर काम किया है लोगों को रोजगार दिया है महिलाओं को सम्मान दिया है हर समाज को लेकर भाजपा ने काम किया है। वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा भाजपा भारतीय खपला पार्टी बताए जाने पर मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा अखिलेश यादव के बारे में कुछ भी कहना बेकार है। आप सब लोग जानते हैं अखिलेश यादव हमारे विपक्ष के नेता है उनका काम है विरोध करना वह विरोध कर रहे है। वहीं पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के चुनाव लड़ने को लेकर के कहा कि अगर उन्होंने कहा है वो कह रही है तो इसमें क्या है वह चुनाव लड़ लें।0
0
Report
बांदा अधिवक्ताओं की मांग: कल्याण राशि 5 से 25 लाख, सुविधाओं का बजट
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में जिला अधिवक्ता संघ ने अधिवक्ताओं और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सरकार के सामने मांगें रखी हैं। संघ ने अधिवक्ता कल्याण राशि बढ़ाने से लेकर न्यायिक परिसरों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और अधिवक्ताओं की सुरक्षा व हितों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में संघ की ओर से 30 सितंबर 2026 को पत्र जारी किया गया है। बांदा जिला अधिवक्ता संघ की ओर से जारी पत्र में अधिवक्ता कल्याण की धनराशि को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये किए जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही देश के सभी न्यायिक परिसरों के निर्माण और पुनर्निर्माण के लिए बजट का प्रावधान किए जाने तथा अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। संघ ने गोरखपुर में दो अधिवक्ताओं की प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार से जुड़ी दुर्घटना में मौत का हवाला देते हुए उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग भी उठाई है। वहीं, अधिवक्ता अधिनियम और बार काउंसिल की निर्वाचन प्रक्रिया में संशोधन कर पदाधिकारियों के कार्यकाल को सीमित करने की मांग की गई है। पत्र में उत्तर प्रदेश सरकार से यूपी एक्ट-16, 2021 के न्यायिक क्षेत्राधिकार को लेकर भी बदलाव की मांग की गई है। साथ ही हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के आदेश के अनुपालन में प्रदेश के सभी जनपद न्यायाधीशों को शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष समिति गठित करने और उसकी नियमित बैठकें कराने की मांग रखी गई है। जिला अधिवक्ता संघ ने सरकार से इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की अपील की है।0
0
Report
अमित शाह ने जालंधर में ड्रग-फ्री पंजाब यात्रा का समापन समारोह किया
Noida, Uttar Pradesh:जालंधर, पंजाब: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में 'ड्रग-फ्री पंजाब यात्रा' के समापन समारोह में हिस्सा लिया。 बीजेपी सांसद हरभजन सिंह कहते हैं, "बिल्कुल, यह एक बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है और पंजाब से नशीली दवाओं को खत्म करना सभी की जिम्मेदारी है। जो रैली कुछ दिन पहले शुरू हुई थी, वह आज संपन्न हो गई है। मुझे उम्मीद है कि पंजाब के लोग जागरूक होंगे। पंजाब से नशीली दवाओं को पूरी तरह खत्म करने की जिम्मेदारी सभी की है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी हमारे साथ जुड़ेंगे।"0
0
Report
Advertisement
AIWC ने एक वर्ष के लिए नि:शुल्क प्राथमिक चिकित्सा शुरू की; सप्ताह में दो दिन
Ranchi, Jharkhand:स्थानीय समुदाय के जरूरतमंद लोगों को सुलभ और निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए AIWC की ओर से लोककल्याणकारी पहल शुरू की गई है। यह स्वास्थ्य सेवा 1 अक्टूबर 2026 से 30 सितंबर 2027 तक चलेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन IAS माधव शरण सिंह ने किया।AIWC की ओर से नाथ हेल्थ एंड रिसर्च सेंटर में एक वर्षीय सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य स्थानीय समुदाय के जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इस केंद्र पर आने वाले लोगों की चिकित्सकों द्वारा जांच की जाएगी। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, यदि किसी मरीज की स्थिति गंभीर पाई जाती है, तो उसे उचित उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया जाएगा। AIWC के मुताबिक, इस कॉलोनी में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग रहते हैं। इन्हीं जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू की गई है। यह निःशुल्क चिकित्सा सेवा सप्ताह में दो दिन—सोमवार और गुरुवार, सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। यह प्रोजेक्ट दिल्ली स्थित AIWC मुख्यालय से एक वर्ष के लिए स्वीकृत किया गया है。 बाइट:डॉ. ऊषा नाथ — चिकित्सक बाइट:ज्योत्सना कुमार — AIWC बाइट:शैलजा0
0
Report
दुबई की अल-वर्सा जेल में फंसा छतरपुर का युवक; परिजन एम्बेसी से मदद मांग रहे
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के सरानी गांव का युवक अनिल कुशवाहा दुबई की अल-वर्सा जेल में बंद है। परिजनों की शिकायत पर अब छतरपुर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि एम्बेसी के माध्यम से दुबई पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। युवक के पिता बलवान कुशवाहा का आरोप है कि उनका बेटा 16 मई 2025 को एजेंट पप्पू सिंह के जरिए बीसीसी कंपनी में पेंटिंग के काम के लिए दुबई गया था। साथ गए युवक रियाज खान ने ही साजिश कर उसे फ्रॉड केस में फंसा दिया और अब एजेंट पैसा मांग रहा है। मेरा लड़का 15-20 दिन से अल-वर्सा जेल में है, जेल से फोन करके कहता है मैंने कुछ नहीं किया। रियाज खान 2 दिन में छूट गया। इस मामले में परिजनों ने SP कार्यालय में शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सरानी गांव का युवक मिडिल-ईस्ट में नौकरी करने गया था। परिजनों को एजेंट द्वारा बताया गया कि वहां पुलिस कार्रवाई कर रही है और पैसे देने पर ही जेल से छुड़ा पाएंगे। इस संबंध में शिकायत मिली है। हम दुबई पुलिस से एम्बेसी के माध्यम से संपर्क और एजेंट की लोकेशन ट्रेस करने पर काम कर रहे हैं। शीघ्र ही इसका निराकरण कर युवक की समस्या का समाधान किया जाएगा। एसपी रजत सकलेचा का कहना है कि अभी प्राथमिक स्तर पर जांच चल रही है। एजेंट और दुबई में कंपनी के एम्प्लॉयर से संपर्क होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।0
0
Report
पटना कैबिनेट ने 30 एजेंडा मंजूर कर बिहार के विकास को हरित झंडी दी
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त। 30 एजेंडों पर लगी मोहर। बिहार हरित हाइड्रोजन नीति-2026 के प्रारूप को मंजूरी राज्य में हरित हाइड्रोजन के उत्पादन और इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए बिहार हरित हाइड्रोजन नीति-2026 के ड्राफ्ट को मंजूरी दी गई। कैमूर-रोहतास में बिजली व्यवस्था सुधारने की योजना की लागत बढ़ी कैमूर और रोहतास के 177 गांवों के 21,644 घरों को ग्रिड से जोड़ने के लिए RDSS के तहत पहले स्वीकृत योजना की लागत को संशोधित किया गया। इस योजना की लागत अब 117.80 करोड़ से बढ़ाकर 361.86 करोड़ रुपए कर दी गई है। विधिक मापक विज्ञान (Legal Metrology) नियमावली-2026 को मंजूरी वजन और माप से जुड़े नियमों को लागू करने के लिए बिहार विधिक माप विज्ञान (GATC) नियमावली-2026 को मंजूरी दी गई। विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी वजन-माप से जुड़े नियमों के प्रवर्तन को लेकर संशोधन नियमावली-2026 को भी मंजूरी दी गई। संग्रहालयों में 35 पदों पर अस्थायी नियुक्ति की मंजूरी युद्ध संग्रहालय, दर्श-गृह, संग्रहालय, स्मृति स्तूप वैशाली समेत संग्रहालय निदेशालय और राजकीय संग्रहालयों के संचालन के लिए 35 जरूरी पदों पर 11 महीने के लिए नियुक्ति की जाएगी। नियमित नियुक्ति होने तक इन पदों को संविदा/निविदा के आधार पर भरा जाएगा। कानून-व्यवस्था के लिए वाटर कैनन और वाहनों की खरीद राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए 30 नए वाटर कैनन और 8 नए वाहन खरीदे जाएंगे। इसके लिए कुल 62.52 करोड़ रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। पोषण कार्यक्रम के तहत खाद्य उत्पादों की आपूर्ति सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 कार्यक्रम के तहत राशन से जुड़े खाद्य उत्पादों की आपूर्ति के लिए निर्माताओं/आपूर्तिकर्ताओं का चयन किया जाएगा। इसके लिए PPP मॉडल में 16 साल के लिए BOOT (Build, Own, Operate and Transfer) आधार पर व्यवस्था की जाएगी। बहादूरपुर सेक्टर-6 की जर्जर कॉलोनी का पुनर्विकास पटना के बहादुरपुर सेक्टर-6 स्थित बिहार राज्य आवास बोर्ड की जर्जर कॉलोनी का पुनर्विकास किया जाएगा। इसके लिए NBCC (India) Ltd. के साथ MoU करने की मंजूरी दी गई है। बहादूरपुर सेक्टर-5 में 8.5 एकड़ जमीन पर परियोजना टीवी टावर के पास बहादुरपुर सेक्टर-5 में आवास बोर्ड की 8.5 एकड़ जमीन पर स्व-वित्तपोषित परियोजना विकसित की जाएगी। इसके लिए NBCC के साथ MoU करने और परियोजना से जुड़े जरूरी फैसले लेने के लिए बिहार राज्य आवास बोर्ड को अधिकृत किया गया है। मुंगेर में 7 किमी सड़क के लिए 115.90 करोड़ मंजूर मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में वंशीपुर से बिहमा तक करीब 7 किमी सड़क का निर्माण/पुनर्निर्माण किया जाएगा। यह सड़क धोबई, गोगाचक, रोलसीहा मंदिर और गोगनगंज होते हुए जाएगी। इसके लिए 115.90 करोड़ रुपए की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। मुंगेर में सड़क निर्माण के लिए 87.63 करोड़ मंजूर सात निश्चय-2 के तहत मुंगेर के रनगांव-भागलपुरा पथ से धौनी होते हुए बिराय तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 87.63 करोड़ रुपए की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। सड़कों पर बिजली, पानी और केबल लाइन बिछाने के नियम तय पथ निर्माण विभाग की सड़कों और जमीन पर बिजली, पानी, टेलीफोन, केबल/ऑप्टिकल फाइबर, सीवर और गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी करने की व्यवस्था को मंजूरी दी गई है। गेटापुर-गहुली एलिवेटेड रोड और परसा-रागपुरवक पथ का निर्माण गेटापुर-गहुली एलिवेटेड रोड में 2-लेन डाउन रैम्प और परसा-रागपुरवक पथ के संरेखण में 2-लेन एट-ग्रेड सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए 82.26 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। पटना में होटल ताज सिटी सेंटर को वित्तीय मंजूरी पटना में होटल ताज सिटी सेंटर परियोजना के लिए बिहार पर्यटन नीति-2023 के तहत दूसरे चरण की वित्तीय स्वीकृति दी गई। परियोजना की कुल लागत करीब 213.42 करोड़ रुपए है। बिहार पर्यटन विकास निगम के नियमों में बदलाव बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के Memorandum of Association (MoA) और Articles of Association (AoA) में संशोधन को मंजूरी दी गई। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम के खर्च के लिए 17.29 करोड़ मंजूर मधुबनी जिले में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस-2025 के मौके पर आयोजित कार्यक्रम की व्यवस्था पर हुए खर्च की प्रतिपूर्ति के लिए 17.29 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई। कुशल युवा कार्यक्रम (डिजिटल मित्र) के संचालन को मंजूरी सात निश्चय-3 के तहत कुशल युवा कार्यक्रम (डिजिटल मित्र) को आगे चलाने की मंजूरी दी गई। इसके तहत राज्य में 871 कुशल युवा केंद्रों के संचालकों को नामांकन के आधार पर कार्यक्रम चलाने की अनुमति दी जाएगी। संचालन बिहार कौशल विकास मिशन के निर्धारित नियमों के अनुसार होगा। क्रूज टर्मिनल के लिए पटना में 4 एकड़ जमीन 25 साल की लीज पर मिलेगी पटना सिटी और पटना सदर अंचल में विश्वस्तरीय क्रूज टर्मिनल बनाने के लिए कुल 4 एकड़ सरकारी जमीन भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) को 25 साल के लिए अस्थायी लीज पर देने की मंजूरी दी गई है। लीज का नवीकरण भी किया सकेगा। पटना सिटी: राबलपुर दियारा में 2 एकड़ जमीन। पटना सदर: दुजरा दियारा में 2 एकड़ जमीन। यह जमीन पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण को दी जाएगी। इसका उद्देश्य पटना में विश्वस्तरीय क्रूज टर्मिनल विकसित करना है। सरकारी सामान की ऑनलाइन नीलामी के लिए GeM का इस्तेमाल होगा विभागों की ऐसी वस्तुएं, जिन्हें नीलाम किया जाना है, उनकी बिक्री के लिए GeM पोर्टल के Forward Auction Module का जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके लिए बिहार वित्त नियमावली में आवश्यक प्रावधान जोड़ने को मंजूरी दी गई है। RCS उड़ानों के लिए ATF पर VAT खत्म क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) के तहत बिहार के RCS हवाई अड्डों पर विमानों में इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर VAT की दर 1% से घटाकर 0% करने को मंजूरी दी गई है। यानी इन हवाई अड्डों पर RCS उड़ानों के लिए विमान ईंधन पर VAT नहीं लगेगा। AI और कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय में 34 पद बनेंगे डॉ. Shyamaji Prasad Mukherjee कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं कंप्यूटर विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कामकाज के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के 34 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी गई है। वास्तुकला एवं अभियंत्रण विश्वविद्यालय में भी 34 पद शहीद जुब्बा साहनी वास्तुकला एवं औद्योगिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कामकाज के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के 34 पद सृजित किए जाएंगे। कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। हीमोफीलिया मरीजों के इलाज के लिए 26.33 करोड़ की योजना बिहार में हीमोफीलिया से पीड़ित मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हीमोफीलिया योजना को मंजूरी दी गई है। इसके तहत Non-Factor दवा Emicizumab खरीदी जाएगी। योजना के पहले साल में दवा खरीद और इसके क्रियान्वयन पर 26 करोड़ 33 लाख 63 हजार 490 रुपए खर्च होंगे। आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय के लिए 477 करोड़ वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर काम करने वाली सेविका और सहायिका को अगस्त 2026 तक का मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ICDS निदेशालय, जिला कार्यक्रम कार्यालय और बाल विकास परियोजना कार्यालयों में काम करने वाले सांख्यिकी सहायक, महिला पर्यवेक्षिका, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत अन्य कर्मचारियों के नवंबर 2026 तक के मानदेय का भुगतान भी किया जाएगा। इसके लिए बिहार आकस्मिकता निधि से 477 करोड़ रुपए अग्रिम लेने की मंजूरी दी गई है। बिहार के लिए नई एविएशन पॉलिसी बनेगी बिहार में विमानन क्षेत्र के समग्र और लंबे समय के विकास के लिए नई एविएशन विजन एवं पॉलिसी तैयार की जाएगी। इसके लिए KPMG India Services LLP, गुरुग्राम से सलाहकार सेवा ली जाएगी। इसके लिए 86.17 लाख रुपए + लागू टैक्स की सलाहकारी फीस तय की गई है। मुंगेर में NH-333 को 2-लेन किया जाएगा मुंगेर जिले में NH-333 के किमी 28.340 से किमी 38.840 तक, यानी गंगटा जंगल वाले हिस्से में सड़क को सSingल लेन से 2-लेन किया जाएगा। सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण होगा। इसके लिए 51 करोड़ 22 लाख 33 हजार 572 रुपए के अनुमानित खर्च को मंजूरी दी गई है। सप्तम राज्य वित्त आयोग की सिफारिशें लागू होंगी सप्तम राज्य वित्त आयोग की अंतरिम रिपोर्ट में की गई सिफारिशों को वित्तीय वर्ष 2026-27 और 2027-28 में लागू करने की मंजूरी कैबिनेट ने दी है। सौर ऊर्जा के लिए 2761.55 करोड़ रुपए मंजूर किसानों की आय बढ़ाने, राज्य के वित्तीय हितों को मजबूत करने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। इसके लिए 2554 कृषि फीडरों के सोलराइजेशन के लिए 2714.25 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 946 विद्युत उपकेंद्रों में योजना लागू करने पर ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन राशि के रूप में कुल 47.30 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इस तरह सौर ऊर्जा योजना के लिए कुल 2761.55 करोड़ रुपए के प्रावधान को मंजूरी दी गई है। दिल्ली के बिहार भवन और स्थानिक आयुक्त कार्यालय का पुनर्गठन नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय और बिहार भवन कार्यालय को मजबूत और व्यवस्थित करने के लिए दोनों कार्यालयों के पुनर्गठन को मंजूरी दी गई है。 बाइट — अरविंद कुमार चौधरी, अपर मुख्य सचिव,कैबिनेट0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में MSP पर फसलों की खरीद, बाजरे की भावांतर भरपाई की घोषणा
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में फसलों की खरीद शुरू हो चुकी है कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में एमएसपी पर फसलों की खरीद की जा रही है। मंडियों में किसानों को कई तरह की सुविधाएं दी जा रही है जिससे उन्हें फसल बेचने में कोई समस्या न आए। किसानों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था शौचालय और खाने के लिए अटल कैंटीन की व्यवस्था की गई है उन्होंने कहा कि अटल कैंटीन में ₹10 में खाना दिया जाता है उन्होंने खुद भी अगर कैंटीन में खाना खाया है और वहां पर अच्छा खाना दिया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने बाजरे की फसल पर भावांतर भरपाई की घोषणा भी की है अगर किसान का बाजार एमएसपी से कम में बिकता है तो सरकार उसकी भरपाई करेगी। उदाहरण के लिए अगर किसानों का बाजार ₹2400 प्रति क्विंटल बिकता है तो सरकार उसमें ₹500 अपनी तरफ से देगी ताकि उसका रेट 2900 किया जा सके। 121- रणबीर गंगवा, कैबिनेट मंत्री0
0
Report
गाजियाबाद: फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर करोड़ों का टर्नओवर दिखाने वाले चार गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपी कपिल चौधरी, सचिन, सुनील और विनीत को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई स्वाट/सर्विलांस/साइबर टीम ट्रांस हिंडन जोन और थाना इंदिरापुरम पुलिस ने संयुक्त रूप से की। आरोपियों के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने अटल चौक के पास चेकिंग के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से eight मुहरें, 11 एंड्रॉयड मोबाइल, दो कीपैड फोन, सात चेकबुक, 17 एटीएम कार्ड, छह सिम कार्ड, दो आधार कार्ड, एक वोटर कार्ड, 26 दस्तावेज और सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी जीएसटी फर्म तैयार कर कारोबारियों को फर्जी बिल उपलब्ध कराने की जानकारी दी। इन फर्जी बिलों के जरिए 10 से 12 करोड़ रुपये तक का टर्नओवर दिखाया जाता था और 3 से 5 प्रतिशत कमीशन बांटा जाता था। मामले में पुलिस अन्य जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है。0
0
Report
दीपेंद्र हुड्डा: राशन-बीपीएल कार्ड कटौती पर सरकार पर तीखे आरोप
Karnal, Haryana:करनाल । दीपेंद्र हुड्डा ने पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में कई मुद्दों को लेकर सरकार पर आरोप लगाए । उन्होंने बीपीएल कार्ड, राशन में मिलने वाले तेल, कानून-व्यवस्था और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार व चुनाव आयोग पर निशाना साधा। चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए गए उनके आरोपों पर कांग्रेस पहले भी सार्वजनिक रूप से सवाल उठाती रही है। हुड्डा ने कहा कि करीब छह महीने पहले भी यहां बड़ा कार्यक्रम हुआ था और अब इतने कम समय में दोबारा कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए राकेश कंबोज समेत पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव में अभी लंबा समय है, इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम कर रहे हैं। हुड्ड़ा बोले- बीपीएल कार्ड और पेंशन काटने के बाद राशन से तेल भी बंद किया हुड्डा ने आरोप लगाया कि सरकार ने गरीब परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती की है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में चुनाव के बाद करीब 12 लाख बीपीएल कार्ड काटे गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन काटे जाने और बीपीएल परिवारों को मिलने वाले राशन में तेल बंद किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले वर्ष 2024 में राशन में तेल शुरू किया गया था, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। हुड्डा ने कहा कि महंगाई और रोजगार के साथ गरीब परिवारों से जुड़ी सुविधाओं का मुद्दा भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच उठाना चाहिए। प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर पूछे गए सवाल पर हुडडा ने कहा कि कानून-व्यवस्था का मुद्दा गंभीर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांग रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर हुडडा ने चुनाव आयोग और भाजपा के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है और अब पार्टी इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। हुडडा ने दावा किया कि हरियाणा में मतदान के दिन 61 प्रतिशत वोटिंग दिखाई गई, जबकि मतगणना के दौरान 68 प्रतिशत वोट गिने गए। उन्होंने पोस्टल बैलेट के आंकड़ों का जिक्र करते हुए भी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। ये दावे हुड्डा के बयान का हिस्सा हैं; हाल के दिनों में वह हरियाणा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर इसी तरह के आरोप सार्वजनिक रूप से लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर अभियान चलाएगी। हुडड़ा ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच से दीपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाने के नारे भी लगाए गए। जब इस संबंध में उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह के नारों और पार्टी के आधिकारिक फैसले को अलग-अलग देखा जाना चाहिए। उन्होंने संगठन और कार्यकर्ताओं के लगातार कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने की बात कही。0
0
Report
Advertisement
सपा ने परिमल नाथवानी के बेटे को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर झारखंड में राजनीतिक हलचल
Ranchi, Jharkhand:सपा ने परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को यूपी से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया तो झारखंड में भी राजनीतिक प्रतिक्रिया सुनाई देने लगी0
0
Report
हमीरपुर में सेवासेतु अभियान आंगन मिलन से महिलाओं पोषण और स्वास्थ्य पर जोर
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-सेवा सेतु अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा आयोजित किया गया आंगन मिलन कार्यक्रम, कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की कराई गई गोदभराई, बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन, महिलाओं को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य की दी गई जानकारी, कार्यक्रम में नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश, कार्यक्रम में राठ विधायक मनीषा अनुरागी सहित सीडीपीओ और क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रही, राठ विकास खंड सभागार में किया गया कार्यक्रम का आयोजन。0
0
Report
चिरमिरी कैंप: स्वास्थ्य मंत्री ने टीबी दवा वितरित की और नशामुक्ति की शपथ दिलाई
Muju, Jeonbuk State:चिरमिरी में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत दो दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है. मंगल भवन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से अपیل की हेल्थ कैंप जायदा से जायदा लोग पहुँच लाभ ले. इस दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुजुर्गों को सहारे के लिए स्टिक वितरित की गई, हेल्थ कैंप में टीबी मरीजों को दवा किट का वितरण भी किया गया. वहीं रायपुर से पहुंचे डॉक्टरों को मंत्री ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. चिरमिरी कैंप में मेगा हेल्थ कैंप में उमड़ी लोगों की भीड़ इलाज़ और जांच के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग. मेगा हेल्थ कैंप के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई. शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है. कार्यक्रम में कोरिया कलेक्टर, सीएमएचओ डॉ. खरे समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे. स्वास्थ्य मंत्री ने शिविर में पहुंचे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की सराहना भी की.0
0
Report
Advertisement
