icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow27 Jan 2025, 05:23 pm

Hardoi- गोविंद राम दीक्षित शाहाबाद अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद अधिवक्ता संघ के चुनाव में सोमवार को हुए मतदान में अध्यक्ष पद पर गोविंद राम दीक्षित ने विजय प्राप्त की। महामंत्री पद पर अमित गुप्ता निर्वाचित घोषित किए गए।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार रावत ने चुनाव जीत कर विजय प्राप्त की। शाहाबाद तहसील में अधिवक्ता संघ के चुनाव में सोमवार को मतदान हुआ। सोमवार शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक मतगणना हुई और रिजल्ट घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर गोविंद राम दीक्षित ने 78 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अवधेश नारायण पाठक को 31 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की।अवधेश नारायण पाठक को 47 मतों से ही संतोष करना पडा।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीकर पंचायत चुनाव: 242 नामांकन के साथ नामांकन प्रक्रिया पूरी

Sikar, Rajasthan:सीकर पंचायती राज चुनाव: जिला परिषद के 49 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी सीकर पंचायती राज आम चुनाव के तहत सीकर जिला परिषद सदस्य के कुल 49 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 225 अभ्यर्थियों ने 242 नामांकन दाखिल किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि जिला परिषद सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्रों की आज संवीक्षा की जाएगी. 19 अक्टूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। अभ्यर्थी 19 अक्टूबर को 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव मैदान में शेष रहने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची भी प्रकाशित की जाएगी। इसके अलावा सीकर जिले की 6 पंचायत समितियों में 609 अभ्यर्थियों ने 635 नामांकन दाखिल किए हैं. इनमें से अजीतगढ़ पंचायत समिति में 72, खंडेला में 145, नीमकाथाना में 134, पाटन में 102, पिपराली में 77 तथा श्रीमाधोपुर में 105 नामांकन दाखिल हुए हैं。
0
0
Report
Advertisement

जुन्नर के बटन फूल किसानों पर गर्मी और कीमतों के संकट का असर

Barav, Maharashtra:पुण्यातील जुन्नर तालुक्यात बटन फुल उत्पादक शेतकऱ्यांवर ऐन सणासुदीत मोठे संकट ओढवले आहे. नवरात्रोत्सवाच्या काळात फुलांना चांगला बाजारभाव मिळण्याची शेतकऱ्यांना आशा होती, मात्र प्रत्यक्षात फुलांचे दर मोठ्या प्रमाणात घसरले आहेत. त्यातच वाढती उष्णता आणि तोडणीचा खर्च जास्त असल्याने शेतकऱ्यांना मोठा आर्थिक फटका बसत आहे. याशिवाय दुष्काळी परिस्थितीमुळे उत्पादनातही घट झाली असून पुढील पीक घेणेही अवघड बनले आहे. याबाबत फुलांचे गाव असलेल्या निमदरी गावातून याचाच आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी हेमंत चापुडे यांनी...
0
0
Report

VIP संस्थापक मुकेश सहनी का फेसबुक पेज हैक, पटना साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

Patna, Bihar:रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा केवल एक संबद्ध रिकॉर्डिंग है, जिसे हटाया गया है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज कथित तौर पर हैक कर लिया गया है। इस मामले में उनके सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार ने पटना साइबर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, मुकेश सहनी के आधिकारिक फेसबुक पेज का इस्तेमाल उनकी सार्वजनिक गतिविधियों, आधिकारिक सूचनाओं और महत्वपूर्ण संदेशों को लोगों तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। पेज पर अनधिकृत नियंत्रण होने से इसके दुरुपयोग की आशंका जताई गई है। जितेंद्र कुमार ने आशंका जताई है कि पेज के जरिए भ्रामक सामग्री प्रसारित कर मुकेश सहनी की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने मामले की साइबर फॉरेन्सिक जांच कराने की मांग की है। शिकायत में फेसबुक की मूल कंपनी मेटा से समन्वय कर लॉगिन रिकॉर्ड, ईमेल और मोबाइल नंबर में हुए संभावित बदलावों से जुड़े डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने का अनुरोध किया गया है। साथ ही, फेसबुक पेज का नियंत्रण अधिकृत संचालक को वापस दिलाने की मांग भी की गई है। पुलिस से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की गई है। मामले में दोषियों की संलिप्तता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। शिकायत कॉपी के साथ
0
0
Report

लांबा हरि सिंह में भजन-संकीर्तन का आस्था- सांस्कृतिक संगम: कन्हैया लाल चौधरी

Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) विराट भजन और संकीर्तन कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने शिरकत किया लांबा हरि सिंह में नगर पालिका के तत्वाधान में विराट भजन और संकीर्तन का आयोजन हुआ। एक ही दरबार में फूलों और आकर्षक सजावट से गणपति सालासर बालाजी बाबा श्याम के श्रृंगारित शीश के अलौकिक दर्शन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी धर्मपत्नी राधा चौधरी ने अखंड ज्योत प्रज्वलित कर चरणों में शीश नवा विश्व कल्याण और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन में आस्था भक्ति सांस्कृतिक उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिलता है। भजन संध्या में हरियाणा से आए गायिका परविंदर पलक और सुप्रसिद्ध गायक कलाकार दुर्गा लाल गुर्जर ने श्याम बाबा और बालाजी के आकर्षक भजनों की प्रस्तुतियां पेश करने पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे। इससे पहले पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी उपाध्यक्ष सुनीता चौधरी ईओ तुलसी चौधरी, पार्षदों ने कैबिनेट मंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। बाइट कन्हैया लाल चौधरी कैबिनेट मंत्री का उद्बोधन जिला संवाददाता भूपेंद्र सिंह इनफॉर्मर भेरूलाल साहू
0
0
Report
Advertisement

जमुई के सरकारी स्कूल में रंगाई के दौरान बच्चों को ऊंची बाउंड्री पर चढ़वाने से खड़े सवाल

Jamui, Bihar:जमुई सदर प्रखंड के लखनपुर पंचायत अंतर्गत मंडवा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू में रंगाई-पोताई के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि विद्यालय में रंगाई-पोताई का काम कराने के लिए करीब एक दर्जन बच्चों को 8 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल पर चढ़ाया गया था। बच्चों से लगभग 30 फीट लंबी बांस की सीढ़ी उठवाने में मदद ली जा रही थी। इस दौरान वहां मौजूद जर्जर छज्जे के नीचे भी कुछ बच्चे खड़े थे। ऐसे में किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी। मीडिया को देखते ही बच्चों को उतारने लगे मजदूर विद्यालय में रंगाई-पोताई का काम कर रहे मोहम्मद इस्लाम की नजर जैसे ही मीडिया के कैमरे पर पड़ी, बच्चों को बाउंड्रीवाल से नीचे उतारना शुरू कर दिया गया। बच्चों से इस तरह का काम कराए जाने को लेकर सवाल पूछने पर मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि बच्चों को विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं से पूछकर मदद करने के लिए बुलाया गया था। हालांकि, इस मामले में शिक्षकों के बयानों में अलग-अलग बातें सामने आईं। कक्षा चलने के दौरान कराया जा रहा था काम मामले के समय विद्यालय में कक्षाओं का संचालन हो रहा था। शिक्षक मोहम्मद सादिक काजमी ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई चल रही थी। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रभारी शिक्षक अजय कुमार कार्यालय के काम से बाहर गए हुए हैं। शिक्षक का कहना था कि उनकी कक्षा का कोई भी बच्चा बाहर नहीं था। वहीं, कक्षा तीन में पढ़ा रहीं शिक्षिका इंदू कुमारी ने बताया कि उनके एक-दो बच्चे पानी पीने के लिए छुट्टी लेकर बाहर गए थे। रंगाई-पोताई के दौरान बच्चों से काम कराए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। हालांकि, जिस कक्ष में वह पढ़ा रही थीं, उसकी खिड़की के सामने ही बच्चों से यह काम कराया जा रहा था। छुट्टी लेकर बाहर जाने की बात कह रहे शिक्षक कक्षा सात में पढ़ा रहीं शिक्षिका मधु रानी ने बताया कि बच्चे छुट्टी लेकर बाहर चले गए थे। वहीं, कक्षा सात के छात्र इमरान ने कहा कि वह मदद करने के लिए बाहर गया था। दूसरी ओर, रंगाई-पोताई का काम कर रहे मजदूर ने दावा किया कि बच्चे शिक्षक-शिक्षिका से पूछकर आए थे। ऐसे में सवाल उठता है कि जब विद्यालय में कक्षाएं चल रही थीं, तब बच्चों को इतनी ऊंचाई पर चढ़कर जोखिम भरे काम में मदद करने की अनुमति किसने दी? डीईओ बोले- जांच कर होगी कार्रवाई इस पूरे मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय कुमार पासवान ने कहा कि वीडियो के आधार पर मामला संज्ञान में आया है। इसकी उचित जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों से इस तरह का काम करवाना सही नहीं है।
0
0
Report

Azamgarh में प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की मौत, प्रेमिका व दादी हिरासत में

Azamgarh, Uttar Pradesh:प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस, प्रेमिका व उसकी दादी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। आज़मगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में धरमपुर गांव निवासी एक युवक दीपक का मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिधारी गांव निवासिनी एक युवती तनु से इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है की घर में युवती अपनी दादी के साथ रहती थी, दीपक रात में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। जहाँ उसके घर में युवक दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने पर मेंहनगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस जांच व पड़ताल के क्रम में प्रेमिका तनु तथा उसकी दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में लगी है। इस घटना को लेकर सीओ लालगंज ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

धरनों से बेहाल दिल्ली व्यापारियों को जाम-गंदगी से लगा रहा भारी नुकसान

New Delhi, Delhi:दिल्ली के व्यापारी पहले ही त्यौहारों के समय धरने प्रदर्शन की वजह से परेशान है धरने प्रदर्शन की वजह से अब तक करोड़ों रुपए का घाटा हो चुका है वहीं पर दूसरी तरफ व्यापारियों को دوहरी मार झेलते हुए अब जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है sadar बाजार एशिया की सबसे बड़ी होलसेल मार्केट है रोजाना यहां पर दिल्ली ही नहीं आसपास के राज्यों से लोग खरीदारी करने आते हैं लेकिन यहां पर जो जाम के झाम और गंदगी की वजह से व्यापारी और परेशान है व्यापारियों का कहना है कि एक तरफ दिल्ली में हो रहे धरने प्रदर्शन से उनको करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है वहीं दूसरी तरफ पूरे सदर बाजार में जाम की वजह से यहां पर आना जाना ही अपने आप में एक बड़ी चुनौती बन गया है जाम की वजह से यहां पर लोग ना आप आते हैं ना जा पाते हैं जिससे सीधा असर फिर व्यापार को पढ़ रहा है ऐसे में ही या गंदगी की हालत भी काफी खराब है जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं सफाई होती नहीं कहीं ना कहीं व्यापारी अब दोहरी मार खेलने को मजबूर है धरना प्रदर्शन और दूसरी तरफ जाम कई बार अधिकारियों तक शिकायत गई लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ
0
0
Report
Advertisement

पालकमंत्री पंकजा मुंडे अंतरवाली सराटी गाव को दत्तक लेंगी, विकास की योजना

Jalna, Maharashtra:जालना: पालकमंत्री पंकजा मुंडे अंतरवाली सराटी गाव दत्तक घेणार; जिल्हाधिकारी आशिमा मित्तल यांची माहिती; दत्तक गाव मोहिमे अंतर्गत गाव दत्तक घेणार; पंकजा मुंडे अंतरवाली गावाला भेटही देणार; गावाला विकासासाठी निधीही उपलब्ध करून दिला जाणार; जिल्हा प्रशासनाकडून दत्तक गाव मोहीम सुरू करण्यात आली आहे; या मोहिमे अंतर्गत हे गाव पालकमंत्री दत्तक घेणार असून गावाच्या विकासासाठी निधी देखील उपलब्ध करून देण्यात येणार; पालकमंत्री मुंडे या गावाला भेट देणार आहेत; शैक्षणिक सुधारणा आणि रस्त्यांची कामे होईल, अशी आशा जिल्हाधिकाऱ्यांनी व्यक्त केली आहे; बाईट आशिमा मित्तल, जिल्हाधिकारी जालना
0
0
Report

कैथल की रामलीला घटकर सिर्फ 3 मंच, दर्शकों के लिए फिल्मी तड़का जरूरी

Kaithal, Haryana:कैथल में सिमटती रामलीला की परंपरा, 50 से ज्यादा मंचों से घटकर सिर्फ 3 मंच रह गए; दर्शकों को रोकने के लिए रामलीला में फिल्मी तड़का लगाना पड़ रहा है. रामलीला का मंचन सदियों से भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र और मर्यादा का संदेश देता आ रहा है, लेकिन बदलते समय के साथ यह परंपरा धीरे-धीरे सिमटती जा रही है. कभी कैथल में 50 से ज्यादा रामलीला मंच सजते थे, लेकिन आज इनकी संख्या महज तीन रह गई है. दर्शकों की घटती रुचि के चलते अब लोगों को आकर्षित करने के लिए रामलीला में फिल्मी तड़के का सहारा भी लेना पड़ रहा है. इसी कड़ी में हमने एक रामलीला मंचन को अपने कैमरे में कैद किया, जहां भारत मिलाप और सूर्पणखा की नाक काटने जैसे प्रसंगों का शानदार मंचन किया गया. वहीं, दर्शकों को जोड़ने के लिए सूर्पणखा को फिल्मी गानों पर नृत्य करते हुए भी दिखाया गया. कलाकारों का कहना है कि रामायण परिवार और समाज को मर्यादा का पाठ पढ़ाती है. इसमें बताया गया है कि भाई, पति-पत्नि और बेटे का चरित्र कैसा होना चाहिए, ताकि इन आदर्शों को अपनाकर जीवन को बेहतर बनाया जा सके. कलाकारों के मुताबिक, रामानंद सागर की रामायण टीवी पर आने के बाद मंचीय रामलीला के दर्शकों में कमी महसूस हुई, क्योंकि टीवी की प्रस्तुति ने एक अलग स्तर स्थापित कर दिया. पिछले 30 से 35 वर्षों से रामलीला कर रहे कलाकारों का कहना है कि वे जीवित रहने तक इस परंपरा को निभाते रहेंगे, लेकिन मोबाइल फोन के बढ़ते चलन के कारण नई पीढ़ी रामलीला से दूर होती जा रही है. अब सवाल यह है कि क्या समाज और नई पीढ़ी मिलकर रामलीला की इस समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को बचा पाएंगे?
0
0
Report

सुखडेहरा गोलीकांड: BHU ट्रॉमा सेंटर पहूंचे पूर्व सांसद अतुल राय, घायल पंकज यादव का जाना हाल

ATAlok TripathiFollow12m ago
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों के साथ मामूली विवाद के बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में गंभीर रूप से घायल पंकज यादव का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन किया गया, जहां डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है। वहीं, घायल सीआईएसएफ जवान राघवेश सिंह यादव को उपचार के बाद पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। इसी बीच, पूर्व बसपा सांसद अतुल राय बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायल पंकज यादव का हालचाल जाना। उन्होंने वरिष्ठ सर्जन डॉ. भारती से भी मुलाकात कर पंकज के उपचार की जानकारी ली। अतुल राय ने पंकज का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह एक बहादुर नौजवान है और जल्द स्वस्थ होकर लौटेगा। दरअसल गाजीपुर के सुखडेहरा गोलीकांड में घायल युवकों के इलाज को लेकर लगातार नजर बनी हुई है। भांवरकोल थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गांव में क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों के साथ मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस घटना में सीआईएसएफ जवान राघवेश सिंह यादव और उनके परिवार के पंकज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बेहतर इलाज के लिए पंकज यादव को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां वरिष्ठ सर्जन डॉ. भारती ने ऑपरेशन कर गोली बाहर निकाल दी। पंकज के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित पूर्व सांसद अतुल राय बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर भारती से मुलाकात कर उपचार की जानकारी ली और घायल पंकज यादव से मिलकर उसका हौसला बढ़ाया। अतुल राय ने कहा कि ऑपरेशन सफल होने तक मन में लगातार अनिश्चितता बनी हुई थी। चिंता थी कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए, जिससे पंकज के जीवन पर खतरा आ जाए। उन्होंने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में गाजीपुर से लेकर बनारस तक उनकी पूरी टीम मुस्तैद रही और लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखी। पूर्व सांसद ने आगे कहा कि अब डॉक्टर भारती द्वारा ऑपरेशन कर गोली निकाल दिए जाने के बाद मन की अनिश्चितता पर लगाम लगी है। उन्होंने पंकज से कहा कि ‘तुम एक बहादुर नौजवान हो, जल्दी ठीक हो जाओ।’ वहीं, इस गोलीकांड में घायल दूसरे युवक और सीआईएसएफ जवान राघवेश सिंह यादव को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। फिलहाल, इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था और युवाओं के बीच मामूली विवादों के गंभीर परिणामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजरें घायल पंकज यादव के शीघ्र स्वस्थ होने पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

पूर्णिया में दुर्गापूजा के दौरान पुलिस की कड़ी कार्रवाई, नशे के नेटवर्क पर शिकंजा

Purnia, Bihar:पूर्णिया में दुर्गापूजा के उत्सवी माहौल के बीच पूर्णिया पुलिस अपराधियों और नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। एक ओर मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसा जा रहा है, तो दूसरी ओर आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस पूरी कवायद के बीच एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। शहर से लेकर जिले के अलग-अलग इलाकों तक पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। पुलिस की कार्रवाई में अब तक करोड़ों रुपए मूल्य के मादक पदार्थों की जब्ती की बात सामने आई है। इनमें ब्राउन शुगर, स्मैक, गांजा और शराब शामिल हैं। वहीं, दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती की गई है। एसएसपी लगातार क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दे रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में हाल के दिनों में करीब 11 किलो ब्राउन शुगर जब्त की गई है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा करीब 4 हजार लीटर शराब और लगभग 250 किलो गांजा भी जब्त किया गया है। इन मादक पदार्थों की जब्ती को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई सिर्फ नशीले पदार्थों की बरामदगी तक सीमित नहीं है। तस्करी और अवैध कारोबार से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा रही है। इसके साथ ही हथियार रखने और आपराधिक घटनाओं में शामिल रहने वाले आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। पुलिस का जोर अवैध कारोबार की सप्लाई चेन तोड़ने और अपराधियों पर दबाव बढ़ाने पर है। दुर्गापूजा के दौरान भीड़भाड़ और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन खुद विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के साथ पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और जिम्मेदारी से ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। पूजा के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस की तैनाती और निगरानी व्यवस्था पर जोर दिया गया है। एसएसपी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वे आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं। नशे के कारोबार पर कार्रवाई और त्योहारों की सुरक्षा, दोनों मोर्चों पर पुलिस की सक्रियता बनी हुई है। अब निगाह इस बात पर है कि अभियान के दौरान अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर कितनी प्रभावी कार्रवाई होती है और पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कितनी मुस्तैद रहती है।
0
0
Report

डिंडोरी के शिविर में विधायक धुर्वे ने आधार कार्ड अपडेट पर प्रशासन पर सवाल उठाए

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी के निघोरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर के दौरान विधायक ओमप्रकाश धुर्वे अधिकारियों पर भड़क गए। शिविर में मौजूद एक महिला की शिकायत पर आधार कार्ड अपडेट के लिए भोपाल स्तर पर प्रक्रिया होने की बात सामने आने पर विधायक ने कलेक्टर के सामने ही सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब गांव-गांव शिविर लगाकर समस्याओं के समाधान का दावा किया जा रहा है, तो लोगों को भोपाल के चक्कर लगाने की बात क्यों कही जा रही है? विधायक ने यहां तक कह दिया कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं होना है, तो ऐसे शिविर बंद कर देने चाहिए। वहीं कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड का अपडेशन सरकारी प्रक्रिया के तहत भोपाल भेजा जाता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top