241401
Hardoi - सवायजपुर क्षेत्र में सरसों की फसल अच्छी, किसानों में खुशी
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई सवायजपुर तहसील क्षेत्र में सरसों की फसल खेतों में लहरा रही है, और पैदावार की स्थिति अच्छी होने से किसानों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। अनुकूल मौसम और कुशल किसानों की मेहनत से फसल में भरपूर उत्पादन हुआ। बाजार में सरसों के दाम स्थिर रहने की संभावना जताई गई। राज्य सरकार ने किसानों को प्रोत्साहन देने हेतु नई योजनाएँ शुरू की हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़ रोडवेज के कर्मचारियों ने प्रदर्शन, 12 हजार पद और 2500 बसों की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: रोडवेज कर्मचारियों ने जंक्शन बस स्टैंड पर किया प्रदर्शन, नई बसों की खरीद की मांग, हनुमानगढ़ में रोडवेज बस स्टैंड बनाने और 12 हजार पदों पर भर्ती की उठी मांग, रोडवेज बेड़े में 2500 नई बसें शामिल करने की मांग, कर्मचारियों ने सरकार को घेरा, कर्मचारियों की संख्या घटने और अनुबंधित बसों के संचालन का मुद्दा प्रदर्शन में उठाया, रोडवेज कर्मचारियों का देशव्यापी आंदोलन का ऐलान, 1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम0
0
Report
डीडवाना में वार्ड 5 के पास चाकू हमला, युवक घायल; पुलिस हिरासत में हुआ
Didwana, Rajasthan:डीडवाना में आपसी कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना वार्ड नंबर 5 में डॉ. सुरेश क्लिनिक के पीछे की बताई जा रही है। हमले में मोहम्मद रमजान पुत्र मोहम्मद सलीम, उम्र 26 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रमजान को उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि नगर परिषद चुनाव के मतदान के दिन हुई कहासुनी ने आज खूनी रंग ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अब्बू हसन को डिटेन कर लिया है। सूचना के बाद सीओ सिटी उमेश गुप्ता और थानाधिकारी मोहन सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हमले के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
2027 के लिए गठबंधन के दरवाजे खुले हैं: राजभर का बयान राजनीति के बदले संकेत
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- ओपी राजभर ने कहा है कि राजनीति में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता, गेस्ट हाउस कांड के बाद भी सपा-बीएसपी ने गठबंधन किया था...लिहाजा राजनीति कब कौन किसके साथ हो जाए कह नहीं सकते, राजभर के इस बयान को दो तरीके से देखा जा रहा है. पहला अखिलेश यादव को संदेश है कि 2027 में गठबंधन के लिए दरवाजे खुले है. और दूसरा संदेश बीजेपी को है कि सम्मानजनक सीट ना मिलने पर राजभर के सामने दूसरे विकल्प भी खुले है.बाईट- मनोज सिन्हा राजनीतिक विश्लेषक0
0
Report
Advertisement
अपना दल (एस) ने किसानों के नुकसान पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
Fatehpur, Uttar Pradesh:किसानों की समस्याओं को लेकर अपना दल (एस) ने उठाई आवाज जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन बारिश से केला, धान और हरी सब्जियों की फसलों को पहुंचा नुकसान प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग पीड़ित किसानों को आपदा राहत के तहत आर्थिक मदद, बीज व खाद मुहैया कराने की मांग पशुओं में बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित करने की अपील0
0
Report
'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर, नगर पालिका परिषद पूरनपुर में चल रहे 'स्वच्छता ही सेवा है' अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के अंतर्गत आज दिनांक 30-09-2026 को Sociovital Network Foundation (SNF) टीम द्वारा नगर पालिका कार्यालय में सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद पूरनपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता तथा अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद उपस्थित रहे।इस अवसर पर समस्त वार्ड सभासद, सफाई कर्मचारी, पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं एवं प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू देवी व जाहिदा खातून मौजूद रहीं,कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को दर्शाया। वहीं स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।0
0
Report
श्योपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार हटाने की मांग और पुलिस-झड़प
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रशासन ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और पुलिस से झड़प हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता और विधायक बाबू जंडेल कलेक्ट्रेट परिसर में धरना पर बैठे। श्योपुर से कांग्रेस विधायक ने कहा कि इसे लोगो को जूते मारने की जरूरत है।0
0
Report
Advertisement
ब्रजघाट में प्रेमिका के लिए छोले-भटूरे बनवाते पति की पत्नी से भिडंत
Hapur, Uttar Pradesh:प्यार में लोग क्या-क्या नहीं करते, लेकिन ब्रजघाट गंगानगरी में जो हुआ, उसने सबको हैरान भी कर दिया. यहां एक पतिदेव अपनी प्रेमिका के लिए प्यार से गरमा-गरम छोले-भटूरे पैक करवा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि भटूरे तलने से पहले ही किस्मत उनका 'रायता' फैला देगी. बाबूगढ़ क्षेत्र के रहने वाले तीन बच्चों के पिता अपनी प्रेमिका को आश्रम के बाहर छोड़कर जैसे ही नाश्ते की दुकान पर दो प्लेट छोले-भटूरे पैक कराने पहुंचे, तभी पीछे से उनकी पत्नी प्रकट हो गईं. फिर क्या था, छोले-भटूरे की खुशबू हवा में ही रह गई और सड़क पर जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन बच्चों के पिता अपनी प्रेमिका के साथ ब्रजघाट सैर-सपाटे पर आए थे. प्रेमिका को एक आश्रम के पास छोड़कर जनाब बड़े चाव से नाश्ते की दुकान पर पहुंचे और दो प्लेट छोले-भटूरे पैक करने का ऑर्डर दे दिया. इधर पत्नी, जिसे पति की हरकतों पर पहले से ही शक था, पीछे-पीछे सीधा ब्रजघाट पहुंच गई. नाश्ते की दुकान पर जब उसने पति को दो प्लेट छोले-भटूरे पैक कराते देखा, तो पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. पत्नी ने पूछा.. आखिर ये दो प्लेट छोले-भटूरे किसके लिए पैक हो रहे हैं? बस फिर क्या था! पति के हाथ-पांव फूल गए और सड़क पर ही बहसबाजी शुरू हो गई. पत्नी कविता ने बताया कि पति घर से काम पर जाने की बात कहकर निकलते हैं, लेकिन लेडीज के साथ यहां वहां घूमते हैं और घर-परिवार व बच्चों की कोई सुध नहीं लेते. जिससे वे बेहद परेशान हो चुकी है. वहीं मौके पर मौजूद युवक के पिता राजेंद्र और भाई पवन ने भी कहा कि वह अपने बच्चों और घर की जिम्मेदारी छोड़ सारा दिन बाहर ही लगा रहता है. आज भी यहां महिला को लेकर आया और छोले-भटूरे पैक कराते वक्त पकड़ा गया. दुकान के बाहर लोगों का हुजूम जमा हो गया और बीच बाजार में हुई इस तकरार के बाद मामला सीधे ब्रजघाट पुलिस चौकी पहुंच गया. चौकी में पुलिस के सामने दोनों पक्षों की सुनवाई हुई. सीओ गढ़मुक्तेश्वर के अनुसार, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और युवक को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा पैदा न करे, जिसके बाद दोनों पक्षों को घर भेज दिया गया. बाइट - युवक की पत्नी बाइट - युवक के पिता बाइट - युवक का भाई0
0
Report
उन्नाव नगर पालिका के खिलाफ सभासदों का विरोध प्रदर्शन तेज, पानी और वेतन मांगें
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ । उन्नाव - सभासदों और स्थानीय लोगों का अनोखा विरोध प्रदर्शन । सभासदों और स्थानीय लोगों ने उन्नाव नगर पालिका की अर्थी लगाकर किया प्रदर्शन । सभासदों ने प्रतीकात्मक अर्थी सजाकर पालिका प्रशासन का विरोध जताया । घरों में पेयजल आपूर्ति ना होने, आउट सोर्सिंग कर्मियों को पूरी सैलरी ना दिए जाने का मुद्दा उठाया । मूलभूत सुविधाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन । सभासदों ने मांगें पूरी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी । उन्नाव नगर पालिका के खिलाफ सभासदों और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन । उन्नाव नगर पालिका के खिलाफ सभासदों का प्रदर्शन ।0
0
Report
झारखंड में पहली बार डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव: AI और रोबोटिक टेक्नोलॉजी से स्वास्थ्य सेवाएं सुधरेंगी
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में पहली बार डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। रांची के BNR चाणक्य होटल में दो दिवसीय कॉन्क्लेव का आज उद्घाटन हो चुका है। उद्घाटन कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी समेत स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सचिव, मिशन निदेशक और स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी शामिल हुए हैं। राज्य के सभी जिलों से सिविल सर्जन और डिप्टी सुपरिटेंडेंट भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं। दो दिनों तक चलने वाले इस कॉन्क्लेव में AI, रोबोटिक टेक्नोलॉजी और डिजिटल हेल्थ सेवाओं के जरिए स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर मंथन किया जाएगा। तकनीक के माध्यम से मरीजों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
उन्नाव में बुजुर्ग पर सांड का हमला, दर्दनाक मौत
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला मौत। नमाज पढ़कर लौट रहे बुजुर्ग को सांड ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत। हादसे में 80 वर्षीय जान मोहम्मद मौत, परिवार में मातम । अहमद नगर निवासी बताए जा रहे हैं मृतक जान मोहम्मद। घटना CCTV कैमरे में हुई कैद, वीडियो वायरल । गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
गया में कपल के साथ बदसलूकी: 8 गिरफ्तार, 4 नाबालिग भी
Gaya, Bihar:जमुई, बांका और समस्तीपुर के बाद गया में कपल से बदसलूकी का VIDEO वायरल: युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप, वायरल वीडियो मामले पुलिस चार नाबालिक और चार वयस्क को किया गिरफ्तार बिहार में जमुई, बांका और समस्तीपुर के बाद गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में घूमने गए एक युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। महुआडीह गांव के पास पहाड़ी इलाके में कुछ युवकों द्वारा कपल को घेरकर गाली-गलौज, मारपीट और परेशान करने का आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक सोमवार को दोपहर अपनी एक दोस्त के साथ शेरघाटी थाना क्षेत्र के महुआडीह स्थित पहाड़ी के पास घूमने पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं, जो कपल के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट भी की। इतना ही नहीं, काफी देर तक दोनों को वहां रोके जाने की बात भी सामने आ रही है। आरोप है कि युवकों ने उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके अलावा गाड़ी के टायर की हवा निकालने और प्लग निकालने की बात भी वीडियो में सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक आर्यन नाम से सोशल मीडिया आईडी और ग्रुप चलाते हैं। वायरल वीडियो भी इसी नाम से जुड़े एक ग्रुप से सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है और न ही वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान सार्वजनिक की गई गई है।बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित युवक के थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराया है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा वायरल वीडियो किया गया था। जिसमें एक युवक एक युवती शेरघाटी थानां क्षेत्र के चापि गाँव के समीप एक पहाड़ पर घूमने गए थे। उसमे वँहा के जो स्थानीय युवक थे उनके द्वारा जो युवक घूमने गए थे उसके साथ मारपीट किया गया था और गाली गलौज किया गया।उस मामले में FIR किया गया के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए। कुछ आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।आठ में चार नाबालिक है और चार व्यस्क है। उनके खिलाफ विधि सम्बत कार्रवाई की जा रही है। जो वायरल लोगो के द्वारा लिंक चलाया जा रहा है उसको लेकर भी संबंधित कार्यलय को भेजा गया है।जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया था उस मोबाइल को भी जप्त किया गया है। हम आपको बता दे कि पीड़ित युगल मुस्लिम समुदाय से थे और दोनों पीड़ित युगल के साथ बदसलूकी करने वाले लोग sc-st समुदाय के है। वंही इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस पूरे प्रकरण की जाँच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
अमेठी: संत पर हमले में 16 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जी मीडिया की खबर का बड़ा असर संत के ऊपर हमला करने वाले सोलह लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज महंत के सामने दूसरी बार नतमस्तक हुई स्थानीय पुलिस, महंत के द्वारा दी ગી तहरीर के 72 घंटे बाद अमेठी पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज, 72 घंटे से जिले के आलाधिकारियों को झूठी रिपोर्ट पेश करते रहें थानाध्यक्ष, पंचायत भवन में मांस बनने व आश्रम की जमीन पर अतिक्रमण के मामले को थानाध्यक्ष लोगों को बता रहे थे पेशबंदी, नायब तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा हुआ दर्ज, 72 घंटे बाद महंत के तहरीर पर पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के बाबा गरीब दास आश्रम का है मामला0
0
Report
चंपारण बाढ़ राहत शिविर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण; 7000 रुपये प्रति परिवार मंजूर
Noida, Uttar Pradesh:चंपारण में चल रहे बाढ़ राहत शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सामुदायिक रसोई में स्वयं भोजन भी परोसा और व्यक्तिगत रूप से सभी से बातचीत कर चिकित्सा शिविर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पशु राहत शिविर एवं आवासन व्यवस्था का निरीक्षण कर उनकी जानकारी ली। अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने, सामुदायिक रसोई स्थिति सामान्य होने तक जारी रखने तथा प्रभावित परिवारों को दशहरा से पूर्व ₹7,000 प्रति परिवार की सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।0
0
Report
नीमच सड़क हादसे पर यादव समाज का आक्रोश, शव सड़क पर चक्काजाम
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच में सड़क हादसे में 45 वर्षीय मुकेश यादव की मौत के बाद यादव समाज का गुस्सा फूट पड़ा। थड़ोली-केंपुरिया के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से मुकेश की मौत हो गई थी, जिसके विरोध में परिजन और समाज के लोग शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर बैठ गए। कैंट थाना और जिला अस्पताल के बाहर हुए इस प्रदर्शन से भारी जाम लग गया। परिजन फरार वाहन चालक पर सख्त कार्रवाई और परिवार के लिए 30 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे। पार्षद धारासिंह यादव ने बताया कि मुकेश परिवार के इकलौते कमाने वाले थे और उनके पीछे पत्नी व एक गोद ली हुई बच्ची है। हंगामे की सूचना मिलते ही तहसीलदार और सीएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से लिखित आवेदन लिया और मदद व कार्रवाई का भरोसा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और जाम खत्म कर शव को लेकर रवाना हो गए।0
0
Report
Advertisement
