241121
Hardoi: टड़ियावां में निशुल्क नेत्र शिविर, 88 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया
Tandiyawan, Uttar Pradesh:टड़ियावां कस्बे में समाजसेवी और पूर्व प्रधान सुभाष गुप्ता के आवास पर निशुल्क नेत्र परामर्श और जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सीतापुर आंख अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की। सुभाष गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन के लिए चुने गए मरीजों को सीतापुर आंख अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन और इलाज की सुविधा दी जाएगी। मरीजों को अस्पताल ले जाने और वापस लाने के लिए निशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर: रक्षा बंधन से पहले 3 कुंतल अखाद्य छेना मिठाई नष्ट, विभाग कार्रवाई
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में रक्षाबंधन पर्व पर बाजार में बिकने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को जिले के विभिन्न बाजारों में सघन जांच अभियान चलाया। खाद्य सचल दल ने मथुरा बाजार, प्राणपुर और शिवपुर बाजार में मिष्ठान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान छेना मिठाई, खोया और पेड़ा के नमूने लिए गए। जांच में उपभोग के योग्य नहीं मिली करीब तीन कुंतल छेना मिठाई को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा टीम सबसे पहले मथुरा बाजार पहुंची। यहां मिष्ठान प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान छेना मिठाई और खोया का नमूना संग्रहित किया गया। मौके पर करीब दो कुंतल छेना मिठाई उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाई गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी मिठाई नष्ट करा दी, ताकि इसे ग्राहकों को बेचा न जा सके। इसके बाद टीम ने प्राणपुर स्थित खाद्य प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। यहां से खोया का नमूना लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया गया। खाद्य सचल दल ने शिवपुर बाजार में भी कई प्रतिष्ठानों की जांच की। यहां छेना मिठाई और पेड़ा के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान करीब एक कुंतल रंगीन छेना मिठाई उपभोग योग्य नहीं मिली। टीम ने इसे भी मौके पर ही नष्ट करा दिया। नमूनों की जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई अभियान के दौरान लिए गए सभी खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नमूनों की गुणवत्ता के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिष्ठान कारोबारियों को त्योहार के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि मिठाई और खोया तैयार करने में साफ-सफाई के साथ खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए। बासी, मिलावटी, दूषित या उपभोग के लिए अनुपयुक्त खाद्य सामग्री की बिक्री मिलने पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रक्षाबंधन को देखते हुए विभाग का यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान लोगों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण मिठाई उपलब्ध कराना है。0
0
Report
एटा में बारावफात के कारण भारी सुरक्षा, ड्रोन निगरानी और पैदल गश्त जारी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में बारावफात को लेकर पुलिस अलर्ट, एटा SSP डॉ. इलामारन जि और SP सिटी श्वेताभ पांडेय ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, पुलिस ने भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, वहीं पुलिस ने किसी भी तरह की झूठी अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की दी चेतावनी, पुलिस की सोशल मीडिया पर लगातार रहेंगी पैनी नजर, ड्रोन से भी रखी जायेगी निगरानी0
0
Report
बहराइच: फार्मेसी संस्थान के प्राचार्य फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में फार्मेसी संस्थान का प्राचार्य गिरफ्तार, आरोपी पर लगा छात्रों को फर्जी डिग्री देने का आरोप, छात्र से रजिस्ट्रेशन के नाम पर लिए ली लाखों की रकम, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल , खबर बहराइच से है,जहां थाना रामगांव क्षेत्र में स्थित नंदा देवी इंस्टीट्यूट नाम के एक फार्मेसी संस्थान के प्राचार्य को फर्जी डिग्री देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नंदा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ सुरेंद्र राठौर के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। डी-फार्मा में दाखिला लेने वाले छात्र ने की शिकायत आपको बता दें कि बलरामपुर निवासी छात्र रवि प्रताप की शिकायत से मामले का पर्दाफाश हुआ । छात्र ने वर्ष 2020 में नंदा इंस्टीट्यूट में डी-फार्मा कोर्स में प्रवेश लिया था। आरोप है कि संस्थान की निर्धारित फीस के अलावा उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण के नाम पर छात्र से 1.75 लाख रुपए लिए गए। रजिस्ट्रेशन के बाद नहीं मिले प्रमाणपत्र रवि प्रताप का आरोप है कि रकम जमा करने और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उसे अंकपत्र और प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके बाद उसने मामले की जानकारी जुटाई। 31 मार्च को गाजीपुर थाने के उपनिरीक्षक नीरज यादव ने छात्र को बताया कि उसकी डी-फार्मा डिग्री फर्जी है। एसपी से शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR डिग्री फर्जी होने की जानकारी मिलने के बाद छात्र ने पुलिस Superintendent विश्वजीत श्रीवास्तव से मुलाकात कर शिकायत की। एसपी के हस्तक्षेप के बाद 13 अगस्त को रामगांव थाने में मामले की एफआईआर दर्ज की गई। दबिश देकर प्राचार्य को पकड़ा थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी प्राचार्य के ठिकाने पर दबिश दी और सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ दीप राठौर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। अन्य छात्रों में भी बढ़ी चिंता फर्जी डिग्री के आरोप का मामला सामने आने के बाद संस्थान के अन्य छात्रों में भी अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों और फार्मेसी काउंसिल पंजीकरण को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और दस्तावेजों की भी जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
लोकसेवक आवास पर चिराग पासवान ने प्रतिनिधिमंडल के साथ अहम बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:लोकसेवक आवास पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की एवं महत्वपूर्ण विषयों को साझा किया।0
0
Report
RSS प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क पहुँचे; JFK एयरपोर्ट के दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:RSS chief Mohan Bhagwat arrives in New York. JFK airport visuals.0
0
Report
रीवा में बारिश से जलभराव, मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत कार्य शुरू
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। रीवा शहर के गायत्री नगर, वार्ड क्रमांक 10 में करीब 25 घर बाढ़ की चपेट में हैं। जलस्तर बढ़ने से इन परिवारों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। लोगों का आरोप है कि 19 अगस्त से उनके घरों और मोहल्ले में पानी भरा हुआ है, लेकिन अब तक नगर निगम या प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर हालात देखने नहीं पहुंचा। लोगों का आरोप है कि निगम कर्मी कह रहे हैं कि आपने खदान में घर का निर्माण किया है तो अगर ऐसा हुआ तो अपने डायवर्सन और घर बनाने की परमिशन के साथ NOC क्यों दी. और फिर आप टैक्स क्यों लेते हैं अगर समस्या का निदान नहीं करनी है तो...0
0
Report
Advertisement
चिरैयाकोट में भीषण सड़क हादसा: बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल
Bheryaghar, Uttar Pradesh:चिरैयाकोट क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में मिली है, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे के तुरंत बाद एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा गया, जिसके सिर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, ताकि उसे समय पर चिकित्सा मिल सके।0
0
Report
तेज़ रफ्तार कार ने छह लोगों को कुचला, तीन की मौत, NH पर लगा जाम
Bihar:तेज रफ़्तार कार ने छे लोगों को कुचला, तीन की मौत तीन गंभीर, विरोध में सड़क जाम. पिपरा थाना क्षेत्र में NH पर रफ़्तार का कहर, तेज रफ़्तार कार ने सड़क किनारे कीर्तन कर रहे छे लोगों को कुचला, तीन लोगों की घटना स्थल पर ही हुई मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए भेजा गया सदर अस्पताल, एक की हालत गंभीर, मौके पर मची अफरातफरी, परिजनों में मचा कोहराम, विरोध में आक्रोशित लोगों ने कटेया में NH 327 ई सड़क को किया जाम, पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक पर NH 327 ई पर घटी घटना. मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में जुटी. आक्रोशित लोग वरीय अधिकारी के स्थल पर आने की कर रहे मांग, मृतक और घायल सभी कटैया गांव के निवासी हैं.0
0
Report
कानोता पुलिस ने हिंगोनिया टोल होटल में फायरिंग के मामले में चन्द्रमोहन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बस्सी (जयपुर ग्रामीण) Kano ta police की बड़ी कार्रवाई, हिंगोनिया टोल प्लाजा के पास होटल में फायरिंग का खुलासा, आरोपी चन्द्रमोहन को किया गिरफ्तार, मौके से फायरिंग में इस्तेमाल खाली खोखा और आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल जब्त, बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखने और फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने की गिरफ्तारी, होटल शिव पैलेस के पास फायरिंग की घटना, कानोता थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह को मिली बड़ी सफलता0
0
Report
Advertisement
झारखंड: देवेंद्र महतो की भर्ती प्रणाली सुधार यात्रा से युवाओं में उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:झारखंड: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो आज हजारीबाग में 'भर्ती प्रणाली सुधार यात्रा' में शामिल हुए। इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा शामिल हुए। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "यह राज्य के सभी 24 ज़िलों के युवाओं की 'हुंकार' है। छात्र अब ठोस फ़ैसले चाहते हैं, सिर्फ़ आश्वासन नहीं।"0
0
Report
रक्षाबंधन पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बच्चों के साथ राखी बांधी, मिठाई दी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- रक्षाबंधन के पर्व पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा का एक अलग और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। औपचारिक कार्यक्रमों से इतर कलेक्टर पवारखेड़ा स्थित सांदीपनि विद्यालय में नन्हीं छात्राओं के बीच पहुंचे और उनके साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। कलेक्टर को अपने बीच पाकर बच्चियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। नन्हीं बहनों ने उत्साह के साथ कलेक्टर की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने भी बच्चियों का स्नेह स्वीकार करते हुए उन्हें मिठाई और उपहार भेंट किए। वीओ-01: इस दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से खुलकर बातचीत की और पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल, छात्रावास, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। बच्चियों ने भी अपनी समस्याओं और अनुभवों के बारे में कलेक्टर को जानकारी दी। कलेक्टर ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।0
0
Report
बदायूं के गांव में आंबेडकर प्रतिमा के लिए विवाद, प्रदर्शन और जाम
Noida, Uttar Pradesh:फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव में आज बड़ा बवाल हुआ है।ग्राम समाज/सरकारी खलिहान की जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने बिना अनुमति प्रतिमा लगाने से रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया, जिससे आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन और जाम लगा दिया तथा प्रतिमा उसी स्थान पर लगाने की मांग की। स्थिति को देखते हुए फैजगंज बेहटा, बिसौली और इस्लामनगर थानों की पुलिस तैनात की गई। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे और गांव में तनाव की स्थिति बनी रही。0
0
Report
Advertisement
विदिशा के जयस्तंभ चौक पर किन्नरों का 2 घंटे हंगामा, जाम के कारण अफरा-तफरी
Vidisha, Madhya Pradesh:Vidisha. Ganjbasoda ke Jaystambh Chowk par kinnaron ka 2 ghante hungama aur jam, do ne khai chuhā mār dawai - police tamāshbeen bani rahi. Vidisha/Ganjbasoda. kinnaron ke aapsi vivād ko le kar shahar ke sabse vyast Jaystambh Chowk par ravivar shaam kareeb 2 ghante tak jamkar hungama ki sthiti bani rahi. Bataya ja raha hai ki mauke par koi zimmedar adhikari nahi pahucha, jisse sthiti aur bigad gayi Pratyakshdarsiyon ke anusar kinnaron ke do guton ke beech kshetra / badhaee ko lekar chal rahe vivād ke baad ek paksh ki kinnar Pooja Mishra dwara chowk par hungama kiya gaya. Isse maarg par dono or vahano ki lambhi katarain lag gayi. Rahgiroko bhaari pareshani ka samna karna pada. Logon ka kehna hai ki soochna ke baad bhi mauke par koi varishth prashasanik adhikari ya thana prabhari nahi pahunchaa. Mauke par maujood police karamchari tamashbeen bane rahe aur jam khulvane ya samjhaish ka koi thos prayaas nahi kiya. *Hungame ke baad do kinnaron ne khai chuhā mar dawai* Jam aur drama ke baad mamla aur gambhir ho gaya jab jaankari saamne aayi ki do kinnaron ne kathit taur par chuhā maarne ki dawai kha li hai. Iske baad mauke par afra-tafri mach gayi. Unhe tatkaal aspataal le jaya gaya, jahan unki halat ki jankari abhi spasht nahi hai. *Sawaalon mein police ki karyapranali mauke par koi bhi nahi pahunchaa adhikari* Sthaniya logon ne police ki bhoomika par sawaal uthaye hain. Logon ka kehna hai ki jab khule aam sadak par 2 ghante jam laga raha aur baad mein aatmaghatak kadam uthaya gaya, tab bhi police dwara rokne ya tatkal karyavahi ka prayaas nahi kiya gaya. Yadi samay par adhikari mauke par pahunch jaate to shayad yeh sthiti nahi banti0
0
Report
ग्वालियर: फर्जी सिम बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार, चार सिम महिलाओं के नाम पर एक्टिव
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर पुलिस ने फर्जी सिम बेचने वालों के खिलाफ ऑपरेशन FAST के तहत बड़ी कार्रवाई की है। मोहना थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं के दस्तावेजों से धोखाधड़ी कर सिम एक्टिवेट करके बेच रहे थे। इन सिम का इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा था。 वीओ- पुलिस के मुताबिक NCRP पोर्टल पर साइबर ठगी की कई शिकायतें आई थीं। जांच में पता चला कि ठगी में इस्तेमाल हुए मोबाइल नंबर अलग-अलग लोगों के नाम पर जारी हैं, लेकिन इन्हें एक ही वेंडर ने जारी किया था। जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि आरोपी वेंडर लाखन धाकड़ निवासी मोहना ने चार सिम अलग-अलग महिलाओं के नाम पर जारी की थीं। पुलिस ने जब इन महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ अपनी सिम पोर्ट कराने के लिए लाखन को आधार कार्ड, फोटो और फिंगरप्रिंट दिए थे। उन्होंने अपने नाम पर कोई दूसरी सिम निकलवाने की बात से इनकार किया। इसके बाद पुलिस ने लाखन धाकड़ से सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि वह 2021-22 से एयरटेल, जियो और वीआई की सिम पोर्ट और नई सिम जारी करने का काम करता है और गांव-गांव जाकर लोगों की सिम पोर्ट करता है। पूछताछ में उसने कबूला कि उसने करीब 5 महीने पहले महिलाओं के नाम पर फर्जी तरीके से 4 सिम एक्टिव कीं और उन्हें महिलाओं को न देकर सोनू धाकड़ को 200-200 रुपए में बेच दिया था।सबूतों के आधार पर मोहना थाना पुलिस ने लाखन धाकड़ और सोनू धाकड़ दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि फर्जी सिम बेचने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बाइट- सुजावल जग्गा- ASP ग्वालियर0
0
Report
भिंड के मालनपुर में 450 करोड़ का विस्तार: 2250 रोजगार और 3.20 लाख मीट्रिक टन सालाना उत्पादन क्षमता की नई दिशा
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिण्ड जिले के मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योगों की नई इबारत, 450 करोड़ का निवेश,2250 युवाओं के लिए रोजगार। एंकर-भिण्ड के मालनपुर से अब सिर्फ साबुन और घरेलू उत्पाद नहीं निकलेंगे… बल्कि हजारों परिवारों के लिए रोजगार और जिले के औद्योगिक भविष्य की नई उम्मीद भी निकलेगी। 26 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। 450 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश और 2250 से ज्यादा नए रोजगार इस परियोजना को भिण्ड के औद्योगिक विकास की बड़ी सौगात बना रहे हैं। -रोजगार की बड़ी उम्मीद, मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में गॉडरेज का यह विस्तार भिण्ड के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आया है। चौथी विनिर्माण इकाई के विस्तार से उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और 2250 से ज्यादा नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। यानि जिस मालनपुर को अब तक उद्योगों के लिए पहचाना जाता था, वहां अब रोजगार के नए अवसरों के साथ औद्योगिक गतिविधियों को और रफ्तार मिलने जा रही है। -उत्पादन में बड़ा उछाल, गॉदरेज के इस विस्तार के बाद मालनपुर संयंत्र की तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है। साबुन नूडल्स की उत्पादन क्षमता 1.50 लाख से बढ़कर 2 लाख मीट्रिक टन और तैयार टॉयलेट साबुन की क्षमता 70 हजार से बढ़कर 1.20 लाख मीट्रिक टन प्रतिवर्ष हो जाएगी। यानी कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 3.20 लाख मीट्रिक टन सालाना पहुंच जाएगी। विस्तारित इकाई में हर साल 42 करोड़ हेयर कलर सैशे, 14 करोड़ मच्छर निरोधक उत्पाद और 10 करोड़ एयर फ्रेशनर सैशे बनाने की क्षमता विकसित होगी। वहीं हेयर क्रीम का उत्पादन 7300 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष तक पहुंचेगा। इसके लिए 10 मीट्रिक टन प्रति घंटे क्षमता का निरंतर सैपोनिफिकेशन संयंत्र और अत्याधुनिक स्वचालित पैकेजिंग प्रणाली भी स्थापित की जा रही है। -भिण्ड जिले को होगा आर्थिक फायदा, इस विस्तार का असर सिर्फ फैक्ट्री की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहेगा। उद्योग बढ़ेगा तो रोजगार बढ़ेगा, स्थानीय कारोबार बढ़ेगा और सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा। अनुमान है कि विस्तार के बाद प्रदेश को हर साल करीब 185 करोड़ रुपये का अतिरिक्त सीजीएसटी और एसजीएसटी राजस्व मिल सकता है। -विकास के साथ पर्यावरण, औद्योगिक विस्तार के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी दावा किया जा रहा है। मालनपुर संयंत्र में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सिस्टम के साथ 204 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। यानी उत्पादन बढ़ाने के साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारी पर भी जोर दिया जा रहा है। -तीन दशक पुराना रिश्ता, गॉदरेज वर्ष 1991 से मालनपुर में संचालित है। 65 एकड़ में फैले इस संयंत्र में अब तक करीब 850 करोड़ रुपये का संचयी निवेश हो चुका है। तीन दशक से ज्यादा के सफर में यह संयंत्र गॉदरेज के विनिर्माण नेटवर्क का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। मालनपुर में होने वाला यह विस्तार भिण्ड के औद्योगिक नक्शे पर एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। 450 करोड़ का नया निवेश, 2250 से ज्यादा रोजगार और 3.20 लाख मीट्रिक टन सालाना उत्पादन क्षमता… आंकड़े बताते हैं कि मालनपुर अब सिर्फ एक औद्योगिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भिण्ड की अर्थव्यवस्था और युवाओं के रोजगार का बड़ा केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अब देखना होगा कि इस औद्योगिक विस्तार का लाभ स्थानीय युवाओं और छोटे कारोबारियों तक किस स्तर तक पहुंचता है।0
0
Report
Advertisement
