icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सरकारी भर्तियों की देरी से युवाओं में आशंका, सरकार को उठाने होंगे कदम

Morena, Madhya Pradesh:देश में रोजगार, भर्ती प्रक्रियाओं और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर युवाओं के बीच लगातार चिंता बनी हुई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी हों या कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर चुके छात्र, सभी के मन में रोजगार को लेकर कई सवाल हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर हमने बेरोजगार युवाओं, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों और छात्रों से बातचीत की। युवाओं ने भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, पारदर्शिता और रोजगार के अवसरों को लेकर अपनी राय खुलकर रखी। कई युवाओं का कहना है कि वे वर्षों से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार देरी उनके भविष्य पर असर डाल रही है। अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षाएं समय पर नहीं होतीं और परिणाम आने में भी लंबा समय लग जाता है, जिससे उनकी उम्र और करियर दोनों प्रभावित होते हैं। बाइट – बेरोजगार युवा युवाओं ने यह भी कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में हर महीने हजारों रुपये खर्च होते हैं। कोचिंग, किताबें, किराया और अन्य खर्चों का बोझ परिवारों पर पड़ता है। कई छात्रों ने भर्ती प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और तय समय-सीमा की मांग की। बाइट – प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थी कॉलेज और विश्वविद्यालयों से पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों का कहना है कि रोजगार को लेकर भरोसा लगातार कम हो रहा है। कुछ छात्रों ने बताया कि कॉलेजों में प्लेसमेंट के अवसर सीमित हैं, जबकि कौशल विकास कार्यक्रमों का लाभ भी सभी तक नहीं पहुंच पा रहा है। मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्रों ने भी बेहतर रोजगार अवसर और व्यावहारिक प्रशिक्षण की जरूरत बताई। बाइट – छात्र/मेडिकल या इंजीनियरिंग छात्र वहीं कुछ युवाओं ने नौकरी के बजाय स्वरोजगार और व्यवसाय का रास्ता चुना है। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं से कुछ मदद जरूर मिली, लेकिन व्यवसाय शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने में वित्तीय संसाधन, बाजार और प्रतिस्पर्धा जैसी चुनौतियां आज भी बनी हुई हैं। बाइट – युवा युवाओं की सबसे बड़ी मांग है कि सरकारी भर्तियां नियमित रूप से निकाली जाएं, परीक्षाएं और परिणाम तय समय पर घोषित हों तथा भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना आज युवाओं की सबसे बड़ी अपेक्षा बन चुका है। अब देखना होगा कि सरकार युवाओं की इन मांगों और चिंताओं को दूर करने के लिए क्या कदम उठाती
0
0
Report

हिंदू- मुस्लिम DNA विवाद: मुस्लिम नेताओं ने नेहरू के हवाले से बहस तेज की

Bhopal, Madhya Pradesh:हिन्दू - मुस्लिम का एक DNA सुन भड़के मौलाना बोले हो ही नही सकता,ब्राह्मणों का DNA तक बाहरी है,आरएसएस अपना DNA बताये, नेहरू का दिया हवाला - आरएसएस प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर के बयान पर भड़के मुस्लिम... - मुस्लिमो ने नेहरू का हवाला देते हुए कहा हम अंबेकर की बात से सहमत नही हम नेहरू की बात से सहमत...मुस्लिमो में कहा हिन्दू मुस्लिमो का एक DNA हो ही नही सकता आरएसएस अपना DNA बताये... देश के ब्राह्मण तक बाहरी है ... - हम इंडोनेशिया की संस्कृति का अनुशरण नही करेंगे... - जमीअत उलेमा एमपी के प्रदेश अध्यक्ष हारून हाजी ने कहा देश का एक भी मुस्लिम पाकिस्तान से नहीं सीखता ...हमें इंडोनेशिया से सीखने की जरूरत नही...
0
0
Report

जालौन के उरई कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान में दो दर्जन से अधिक बाइक पकड़ी गईं

AdityaAdityaFollow6m ago
Orai, Uttar Pradesh:उरई कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान में दो दर्जन से अधिक बाइक पकड़ी गईं जालौन में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत उरई कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उरई के स्टेशन रोड और अन्य प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिलीं दो दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलों को पुलिस ने कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है तथा उनके स्वामित्व की पुष्टि की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य चोरी के वाहनों की पहचान करना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना बताया गया है। अभियान के दौरान उरई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस द्वारा आगे भी इस तरह के सघन चेकिंग अभियान जारी रखने की बात कही गई है। जालौन पुलिस की अपील: वाहन चालक अपने वाहनों पर वैध नंबर प्लेट लगवाएं और आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण,

AdityaAdityaFollow9m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्यकर्मियों में मचा हड़कंप, अस्पताल परिसर में कर्मचारियों की लापरवाही व अनुपस्थित पर सीएमओ ने जताई कड़ी नाराजगी, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के नियमित रूप से न खुलने की शिकायत पर संचालक को नोटिस भेजने के दिए निर्देश, सीएमओ ने अस्पताल की साफ सफाई मरीजों की सुविधाओं और विभिन्न विभागों का लिया जायजा, जालौन के कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला। बाइट:- डॉ. हरिनंदन प्रसाद--CMO जालौन
0
0
Report

जालौन में बड़ा सड़क हादसा, सवारियों से भरी प्राइवेट बस खाई में पलटी,

AdityaAdityaFollow10m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बड़ा सड़क हादसा, सवारियों से भरी प्राइवेट बस खाई में पलटी, सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटने से मची चीख-पुकार, हादसे में बस सवार करीब 15 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, करीब 35 सवारियों को लेकर कोंच से नदीगांव जा रही थी प्राइवेट बस, ड्राइवर की जगह हेल्पर चल रहा था बस, यात्रियों की जान से खुलेआम खिलवाड़, बस चला रहे हेल्पर को अचानक नींद आने के चलते हादसे की आशंका, सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नदीगांव में कराया गया भर्ती, सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हरी-कनासी के पास का हादसा।
0
0
Report

जालौन में पहुज नदी में डूबे तीन युवकों के शव हुए बरामद,MP के जिला भिंड से नहाने आए थे करीब 17 युवक,

AdityaAdityaFollow11m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में पहुज नदी में डूबे तीन युवकों के शव हुए बरामद, मध्य प्रदेश के जिला भिंड से नहाने आए थे करीब 17 युवक, नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से लापता हुए थे तीन युवक, सूचना पर मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी समेत आलाधिकारी और पुलिस टीम, काफी देर सर्च ऑपरेशन के बाद SDRF और स्थानीय गोताखोरों ने नदी में डूबे तीनों युवकों के शवों को किया बरामद, एक साथ तीन दोस्तों की नदी में डूबने से हुई मौतों से बुझे घर के चिराग, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा गांव के पास का मामला। बाइट:- अम्बुज सिंह--सीओ माधौगढ़
0
0
Report
Advertisement

बादाम पर उकेरी महारानी लक्ष्मीबाई की अद्भुत छवि झाँसी के युवा कलाकार सबत खालिदी ने फिर किया कमाल

Adil AhmadAdil AhmadFollow11m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी के युवा कलाकार सबत खालिदी ने एक बार फिर अपनी अनूठी कला का परिचय देते हुए बादाम के छोटे से सतह पर महारानी लक्ष्मीबाई का बेहद सूक्ष्म एवं आकर्षक चित्र उकेरा है। विशेष बात यह है कि यह चित्र बिना किसी लेंस या आवर्धक उपकरण की सहायता के बनाया गया है, जबकि इसमें अत्यंत बारीक विवरण भी देखने को मिलते हैं।सबत खालिदी ने बताया कि इतने छोटे आकार पर चित्र बनाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन महारानी लक्ष्मीबाई के प्रति उनकी श्रद्धा, सम्मान और रानी लक्ष्मीबाई शहीद दिवस को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह चित्रण श्रद्धांजलि स्वरूप तैयार किया है। यह अनोखा चित्र रानी की वीरता, साहस और बलिदान की भावना को दर्शाता है।गौरतलब है कि इससे पूर्व भी सबत कई असामान्य वस्तुओं पर सूक्ष्म चित्रकारी कर चुके हैं। इनमें पैरासिटामोल की गोली, मूंगफली, चना दाल और राजमा जैसी छोटी-छोटी वस्तुएं शामिल हैं। अपनी इसी विशिष्ट कला के माध्यम से वे अब तक लगभग 10 विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर चुके हैं तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झांसी का नाम गौरवान्वित कर चुके हैं। सबत के माता-पिता दोनों शिक्षक है। उन्होंने शुरू से सबत का कला के प्रति समर्पण और उनकी लगन को देखकर उनकी प्रतिभा को कभी छुपने नहीं दिया।हाल ही में सबत खालिदी ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी अपनी स्वनिर्मित कलाकृति भेंट की थी। उनकी कला से प्रभावित होकर रक्षा मंत्री ने उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की थीं। सबत की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि झांसी की वीरभूमि ने केवल वीर योद्धाओं को ही नहीं, बल्कि ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों को भी जन्म दिया है, जो समय-समय पर अपनी कला और उपलब्धियों से शहर का गौरव बढ़ाते रहे हैं।
0
0
Report

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस पर बड़े सवाल

Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस अपने विधायकों को नहीं संभाल पायी- मनोज भक्त. रांची, 18 जून 2026। भाकपा (माले) के झारखंड राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि राज्यसभा चुनाव 2026 में पार्टी के दोनों विधायक कॉ. अरूप चटर्जी और कॉ. चंद्रदेव महतो ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के पक्ष में मतदान किया। मतदान प्रक्रिया के दौरान पार्टी की ओर से पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ. हलधर महतो एवं केंद्रीय कमिटी सदस्य कॉ. गीता मंडल अधिकृत एजेंट के रूप में मौजूद थे और उन्होंने इसकी पुष्टि की है। पार्टी की ओर से अधिकृत एजेंट हलधर महतो वहां मौजूद थे. पार्टी के विधायकों ने वोट देकर उन्हें दिखाया. कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा को ही पार्टी विधायक ने वोट किया है। मनोज भक्त ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम से साफ है कि कांग्रेस अपने विधायकों को संभालने में विफल रही है। कांग्रेस अपनी कमजोरियों छिपाने के लिए अनर्गल प्रलाप कर रही है। कांग्रेस का बिकने का इतिहास रहा है। दूसरों पर उंगली उठाने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाकपा (माले) इंडिया गठबंधन की एक जिम्मेदार सहयोगी पार्टी है और उसने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन किया है। इसलिए निराधार आरोप लगाने के बजाय कांग्रेस नेतृत्व को अपने भीतर हुई टूट और क्रॉस वोटिंग के कारणों की गंभीर समीक्षा करनी चाहिए। राज्य कार्यालय महेंद्र सिंह भवन मेन रोड से जारी।
0
0
Report

बीहारीगंज-उदाकिशुनगंज मार्ग पर पलटा पिकअप-जुगाड़, छह घायल

Madanpur, Bihar:जिले के बिहारीगंज-उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग एसएच-91 पर गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में पिकअप वाहन नुमा जुगाड़ गाड़ी पलट जाने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि पाँच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बिहारीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में राजस्थान के पाली जिला निवासी हसीन साह (55), बाईसा देवी (28), सुनैना कुमारी (7), अमर कुमार (29) तथा रोशनी कुमारी (27) शामिल हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए उदाकिशुनगंज रेफरल अस्पताल भेज दिया। वहीं अन्य पांच-छह लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनका उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जुगाड़ गाड़ी पर सवार सभी लोग मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। वे विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर जड़ी-बूटी बेचने के साथ-साथ पारंपरिक खेल-तमाशा दिखाकर जीविकोपार्जन करते हैं। बताया जाता है कि पिछले कुछ महीनों से वे आलमनगर थाना क्षेत्र में डेरा डालकर रह रहे थे। वहां काम समाप्त होने के बाद सभी लोग रोजगार की तलाश में बिहारीगंज की ओर आ रहे थे, जहां वे गांव-गांव जाकर खेल-तमाशा दिखाने एवं जड़ी-बूटी बेचने का कार्य करने वाले थे। वाहन चालक संजय साह ने बताया कि वे लोग आलमनगर से लगभग 25 से 30 यात्रियों को लेकर आ रहे थे। इसी दौरान बिहारीगंज से पहले विष्णुपुर मध्य विद्यालय के समीप विपरीत दिशा से आ रही बांस लदी एक तांगा गाड़ी को बचाने के प्रयास में उनका वाहन असंतुलित हो गया और सड़क के दूसरी ओर पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। संयोगवश उसी समय प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और सभी यात्री बाल-बाल बच गए। उल्लेखनीय है कि करीब दो माह पूर्व भी इसी स्थान पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर मध्य विद्यालय की दीवार से टकरा गया था, जिसमें चालक की मौत हो गई।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में अज्ञात भारी वाहन ने बोलेरो को टक्कर दी, चालक घायल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में अज्ञात भारी वाहन ने बाघा गाड़ा फोरलेन पर एक बोलेरो को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर पलट गई। चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। गुरुवार को गिडा थाना क्षेत्र के नौसड़ पुलिस चौकी अंतर्गत बाघा गाड़ा फोरलेन पर जीतपुर गांव के सामने अफरा-तफरी मच गई, जब एक बोलेरो को किसी अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान सुशील जायसवाल, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी चिनहट थाना गौर, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। चालक ने बताया कि वह गाजीपुर से वाहन लेकर अपने घर बस्ती लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। बोलेरो चालक सुशील जायसवाल ने बताया कि "मैं गाजीपुर से बस्ती जा रहा था। अचानक पीछे या बगल से किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। मुझे समझ नहीं आया कि कौन सा वाहन था। टक्कर लगते ही गाड़ी सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं पलटी हुई बोलेरो को सीधा कर सड़क किनारे कराया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है。 फिलहाल घायल चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस फरार अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report

जालौन में रामलीला मंचन के बीच रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो वायरल

AdityaAdityaFollow13m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन रामलीला मंचन के बीच रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो वायरल ग्राम मडोरी, तहसील जालौन जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम मडोरी में आयोजित रामलीला कार्यक्रम के दौरान रात्रिकालीन सांस्कृतिक मंचन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंच पर कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी जाती दिखाई दे रही है, जिसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में रामलीला का मंचन किया जाता है, जबकि रात्रि में सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने धार्मिक कार्यक्रमों की मर्यादा को लेकर सवाल उठाए हैं, जबकि अन्य लोग इसे पारंपरिक मनोरंजन का हिस्सा बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
0
0
Report
Advertisement

आदिवासी भूमि हटाने के विरोध में युवक पेड़ पर चढ़ा, कार्रवाई रोक दी गई

Singrauli, Madhya Pradesh:बुलडोजर कार्रवाई के बीच पेड़ पर चढ़ा युवक, आत्महत्या की कोशिश से मचा हड़कंप... घंटो तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा... आधा दर्जन आदिवासी परिवारों के मकानों हटाने पहुंची थी प्रशासनिक टीम... 50-60 वर्षों से जमीन पर काबिज होने का दावा, कार्रवाई का कर रहे विरोध... युवक के पेड़ पर चढ़ने के बाद बैरंग लौटी पुलिस और प्रशासन की टीम... परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, घंटों तक पेड़ से नीचे नहीं उतरा युवक.. कलेक्टर से लगाई गुहार, न्यायालय में अपील के लिए मांगा एक सप्ताह का समय... हल्का पटवारी गजरा बहरा क्षेत्र में... मकान हटाने की कार्रवाई के विरोध में एक युवक विशाल वृ trees पर चढ़ गया और कूदकर आत्महत्या करने की चेतावनी देने लगा। युवक के इस कदम के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और पुलिस व प्रशासनिक अमले को कार्रवाई रोककर वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि प्रशासन आधा दर्जन आदिवासी परिवारों के मकानों को हटाने की तैयारी के तहत मौके पर पहुंचा था। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि वे पिछले 50 से 60 वर्षों से उक्त भूमि पर निवास कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले यह जमीन वन भूमि थी, बाद में राजस्व विभाग के स्वामित्व में चली गई और शासन द्वारा अनुसूचित जाति के कुछ परिवारों को बंटन में आवंटित कर दी गई। आरोप है कि बंटन प्राप्त भूमि को बाद में अन्य लोगों ने खरीद लिया, जिसके बाद अब वर्षों से निवासरत आदिवासी परिवारों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के दौरान युवक के पेड़ पर चढ़ जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार युवक को नीचे उतरने की अपील करते रहे। प्रभावित परिवारों ने कलेक्टर से मांग की है कि उन्हें न्यायालय में अपील करने के लिए कम से कम एक सप्ताह का समय दिया जाए। उनका कहना है कि यदि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले कार्रवाई की गई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। फिलहाल प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
0
0
Report

राजपुर में किशन लाल गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण, देशभक्ति और समाजसेवा याद

Karauli, Rajasthan:राजपुर गाँव में स्वतंत्रता सेनानी किशन लाल गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रहित, समाजसेवा और देशभक्ति के योगदान को याद किया गया और स्मृतियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से कहा गया। कार्यक्रम में गृह राज्य एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी किशन लाल गुर्जर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन और समाज के प्रति समर्पण को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जीवनभर राष्ट्र तथा समाज की सेवा को प्राथमिकता दी। उनकी स्मृति में स्थापित यह प्रतिमा युवाओं को देशभक्ति, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देती रहेगी। कार्यक्रम में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, धौलपुर-करौली क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंदु जाटव सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top