241001
Hardoi: हरदोई में पूर्व विधायक सुभाष पासी ठगी के मामले में गिरफ्तार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में ठगी के आरोप में गाजीपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। हरदोई कोर्ट द्वारा कई बार एनबीडब्लू जारी होने के बाद हरदोई पुलिस ने यह कार्रवाई की। सुभाष पासी पर आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल की बहन रुचि गोयल और दो अन्य से ठगी का आरोप है। उनकी पत्नी की तलाश भी जारी है। SP नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सुभाष पासी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पासी ने बीजेपी से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा के चगोली मोड़ पर ऑटो-बलेरो टक्कर, महिला की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर ग्रेटर नोएडा से ऑटो में सवार होकर लौट रहे दंपति का ककोड़ क्षेत्र के चंगोली मोड़ पर हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट。 सामने से आ रही अनियन्त्रित बलेरो पिकअप वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर。 हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत。 गंभीर रूप से घायल ऑटो ड्राइवर सुरेश को सिकंदराबाद के सीएचसी में कराया भर्ती。 गंभीर रूप से घायल सुरेश को प्रथमिक उपचार के बाद किया हायर सेंटर रेफर。 एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची。 महिला के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने कंटेनर चालक की तलाश शुरू की。 कोतवाली ककोड़ क्षेत्र के चगोली मोड़ के पास हुआ हादसा।0
0
Report
फिरोज़ाबाद के ट्रामा सेंटर में मेडिकल टेस्ट के नाम पर रिश्वत का आरोप
Firozabad, Uttar Pradesh:सरकारी अस्पताल में जांच के नाम पर पैसे माँगे जाने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद जिले के सरकारी ट्रामा सेंटर में मेडिकल परीक्षण कराने आए एक युवक से ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट द्वारा 5 हजार रुपये लेने की घटना सामने आई। शिकायत मिलने पर जांच शुरू की गई और पीड़ित को उसकी रकम वापस कर दी गई। थाना लाइनपार क्षेत्र के छारबाग निवासी दीपक अपने परिवार के साथ ट्रामा सेंटर आए थे। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट अजय राठौर ने मेडिकल परीक्षण के नाम पर उनसे पैसे लिए और 3 हजार रुपये और देने की बात कही। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो मामले की जांच शुरू हुई और आरोपित से लिए गए 5 हजार रुपये वापस कर दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और अस्पताल प्रशासन तथा अधिकारियों की ओर से मामले की गहन जांच की बात कही जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नवीन कुमार जैन ने कहा है कि वे सभी जगह फोन कर रहे हैं लेकिन अभी उनकी जानकारी नहीं है। रात लगभग 9 बजे से मामला चल रहा है, और यह बताया जा रहा है कि मेडिकल के नाम पर पैसे लिए गए हैं; पूरी इंक्वायरी के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। कौन से कारण रहे इसके पीछे इसकी विस्तृत जाँच जरूरी है ताकि बतौर मेडिकल शुल्क पैसे न लिए जाएं।0
0
Report
ममता बनर्जी बनाम भाबानिपुर विधानसभा परिणाम: कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): INDRANIL KHAN (MINISTER WEST BENGAL) ON MAMATA BANERJEE CHALLENGING BHABANIPUR ASSEMBLY ELECTION RESULT IN CALCUTTA HIGH COURT/ ABHISHEK BANERJEE APPEARING BEFORE BENGAL CID / MESSI EVENT CASE & HIGH COURT INTERIM PROTECTION TO AROOP BISWAS CHALLENGED IN HIGHER BENCH/ POLICE SUMMONS ISSUED IN CONNECTION WITH MESSI EVENT CHAOS CASE0
0
Report
Advertisement
गुवाहाटी के महापौर मृगेन सारानिया Ambubachi मेले के Kamakhya मंदिर की तैयारियों पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:Mrigen Sarania (Mayor, Guwahati Municipal Corporation) on preparations for upcoming Ambubachi Mela at Kamakhya Temple.0
0
Report
रादौर में NDPS एक्ट वांटेड आरोपी की गिरफ्तारी पर ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब करनाल सीआईए की टीम एक एनडीपीएस एक्ट के वांटेड आरोपी को पकड़ने गांव छोटा बांस की डेहा बस्ती पहुंची। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए पथराव कर दिया और आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार शाम करीब छह बजे करनाल जिले की असंध सीआईए टीम इंद्री थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार करने के लिए रादौर के गांव छोटा बांस की डेहा बस्ती पहुंची थी। पुलिस टीम एक सरकारी और एक निजी वाहन में गांव पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने आरोपी राजेंद्र को हिरासत में लिया, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए ईंट-पत्थलों से हमला शुरू कर दिया। पथराव के दौरान पुलिस वाहनों के शीशे भी टूट गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। पुलिसकर्मियों ने विरोध किया तो महिलाओं समेत ग्रामीण और उग्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और उन पर हमला भी किया। स्थिति बिगड़ती देख सीआईए टीम ने किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने पुलिस टीम का काफी दूर तक पीछा भी किया। इसके बाद टीम ने रादौर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रादौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी एसआई राजेश कुमार के अनुसार घायल पुलिसकर्मियों का उपचार कराया गया है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले पर वरिष्ठ अधिकारी नजर बनाए हुए हैं。0
0
Report
10 फीट लंबे घायल सांप की जान बची, सर्पमित्र की सफल सर्जरी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:सागाखेड़ा गांव में एक गंभीर रूप से घायल को समय रहते रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली गई। सर्पमित्र सागर यादव ने करीब 10 फीट लंबे इस सांप को घायल अवस्था में सुरक्षित पकड़कर पशु चिकित्सालय पहुंचाया। साँप की पूंछ से लगभग 2 फीट ऊपर गहरा घाव और गंभीर चोट थी। पशु चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता ने एनेस्थीसिया देकर सांप को बेहोश किया और करीब 30 मिनट तक सर्जरी की। इस दौरान घाव में 8 टांके लगाए गए। विओं- इलाज के दौरान डॉ. अंजलि, डॉ. प्रियंका, प्रफुल्ल मेहरा सहित पूरी टीम मौजूद रही। सर्पमित्र सागर यादव और उनके सहयोगियों ने भी अहम भूमिका निभाई। सर्जरी के बाद सांप को एंटीबायोटिक, दर्द निवारक और सूजन कम करने वाली दवाएं दी गईं। फिलहाल यह सांप पूरी तरह स्वस्थ है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर: जवाहरसर्किल में फर्जी दस्तावेज़ से भूखंड कब्जा, आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर जयपुर की जवाहरसर्किल थाना पुलिस की कार्रवाई हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारीयों की मिलीभगत से का किया खुलासा भूमाफिया हुआ गिरफ़्तार फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर हाउसिंग बोर्ड के भूखण्ड पर कब्जा करने वाले आरोपी गोपाल लाल मीणा गिरफ़्तार करोडों के भूखण्ड को कम कीमत में किया था खरीद आरोपी के कब्जे से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करवाई गई रजिस्ट्री की जब्त । हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारीयों और दलालों की तलाश जारी। अन्य आरोपी विक्रम सिंह और हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारीयों व दलालों की तलाश जारी थानाधिकारी जवाहरसर्किल महेश चंद्र के नेतृत्व में हुई कार्रवाई0
0
Report
सतना के शौर्य संकल्प छात्रावास में खाने की घटिया गुणवत्ता पर छात्रों का विरोध
Satna, Madhya Pradesh:सतना. कृपालपुर स्थित 100 सीटर पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के तहत रुके छात्रों में खाने की घटिया गुणवत्ता को लेकर तीखा विरोध शुरू हो गया है। 15 मई से शुरू हुए 45 दिवसीय प्रशिक्षण में करीब 100 छात्र भर्ती के लिए आए थे, जिनमें से आधे छात्र पहले ही जा चुके हैं। छात्रों का आरोप है कि रोजाना खराब और बिना मेनू के खाना परोसा जा रहा है। सोमवार को खाने में कीड़े मिलने के बाद छात्रों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हंगामा बढ़ने के बाद डिप्टी कलेक्टर छात्रावास पहुंचे और छात्रों की समस्याएं सुनीं। शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सेना, पुलिस, होमगार्ड और सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए निशुल्क आवास, भोजन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। पर जब खाने की हालत इस कदर खराब हो तो देश सेवा की तैयारी कैसी होगी, यह सवाल छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों के मन में भी उठ रहा है। प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि खाने की गुणवत्ता सुधारी जाएगी, लेकिन इस घटना ने योजना की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
उत्तर प्रदेश से दबिश में जगदलपुर में दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रवि कुमार राजभर निवासी मऊ, उत्तर प्रदेश ने युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती की थी और जगदलपुर बुलाकर होटल में दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी और कई बार उसका शोषण किया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया था और घर पर भी नहीं रह रहा था। बस्तर पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश में मुखबिर तंत्र सक्रिय कर रात में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद कर जब्त किए गए। आरोपी को मऊ से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर जगदलपुर लाया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.0
0
Report
Advertisement
YSRCP ने किसानों के लिए राहत की मांग Aqua फार्मरों पर जोर दिया
Noida, Uttar Pradesh:TADEPALLI, ANDHRA PRADESH: Y. S. JAGAN MOHAN REDDY (YSRCP) ON DIFFICULTIES FACED BY FARMERS AND AQUA FARMERS; SUPPORT FOR AQUA FARMERS; YSRCP AGITATION ON FARMERS’ ISSUES; PROPOSED PROTEST ON JULY 1 OR 2; DEMAND FOR RELIEF AND SUPPORT MEASURES FOR FARMING SECTOR0
0
Report
बरलाई शक्कर मिल के किसानों ने 5 मांगों के लिए धरना, आमरण अनशन की चेतावनी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के बरलाई सहकारी शक्कर कारखाने को लेकर किसान लामबंद नजर आए और किसानों का भारी आक्रोश देखकर परिसर में मंगलवार को अंशधारक किसानों ने अपने हक की लड़ाई को लेकर बड़ा आंदोलन किया हक के लिए हल्ला बोल के नारे भी लगाए। किसान नेता मोती सिंह पटेल के साथ बड़ी संख्या में किसानों ने मिल के मुख्य गेट पर धरना दिया और राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी पांच प्रमुख मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। बरलाई सहकारी शक्कर कारखाना अंशधारक किसान संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित इस महाधरने में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। किसानों ने आरोप लगाया कि उनके पूर्वजों ने दशकों पहले अपने खून-पसीने की कमाई से इस शक्कर मिल की नींव रखी थी, लेकिन अब उनकी सहमति के बिना मिल की 175 बीघा जमीन उद्योगपतियों को हस्तांतरित कर दी गई है। धरने के दौरान किसान नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि अगर किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। किसानों ने अवैध नामांतरण निरस्त करने, मिल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने, लंबित आरटीआई का जवाब देने, वर्तमान बाजार दर से मुआवजा देने और अंशधारक परिवारों के युवाओं को रोजगार देने सहित पांच प्रमुख मांगें रखीं। धरने को कांग्रेस का भी समर्थन मिला। पूर्व विधायक एवं इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े किसानों के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनके हक की लड़ाई में संघर्ष समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। धरने के बाद किसान प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार शिप्रा विकास रघुवंशी और थाना प्रभारी कैलास सोलंकी को सौंपा। प्रशासन की ओर से किसानों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर उनकी मांगों पर चर्चा की जाएगी। हालांकि किसान नेता मोतीसिंह पटेल ने चेतावनी दी है कि यदि seven दिनों के भीतर उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे आमरण अनशन शुरू करेंगे और अगला आंदोलन परिसमापक अधिकारी एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं कार्यालय के बाहर किया जाएगा।0
0
Report
अलीगढ़ के नितिन पचौरी ने यूपी बीएड में द्वितीय स्थान पाया, नई पहचान
Aligarh, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ के नितिन पचौरी ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है शिक्षा और तकनीक दोनों क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले नितिन पचौरी वर्तमान में अलीगढ़ के सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में बिजनेस एवं अकादमिक मेंटर के रूप में कार्यरत हैं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एम.टेक की डिग्री हासिल करने वाले नितिन पचौरी ने करियर की शुरुआत सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में की थी इसके बाद उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में कदम रखते हुए आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले संस्थानों में अध्यापन कार्य किया। पिछले दस वर्षों में उन्होंने हजारों विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया है स्कूल शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा दी, जिसमें प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। नितिन पचौरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने भाइयों सचिन पचौरी और विपिन पचौरी तथा कॉम्पटी वर्ल्ड कोचिंग के मार्गदर्शन को दिया है उनका लक्ष्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के साथ भारतीय संस्कारों से जोड़ते हुए भविष्य का सक्षम नागरिक बनाना है0
0
Report
Advertisement
अमेठी में तेज रफ्तार का कहर: बाइक-कार भिड़ंत से तीन घायल, अस्पताल पहुंचाए गए
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - तेज रफ्तार का एक बार फिर से दिखा कहर, तेज रफ्तार बाइक और कार की हुई जोरदार टक्कर, जोरदार टक्कर से बाइक और कार के उड़े परखच्चे, जोरदार टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल, स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए लाया गया सीएचसी जामों, जहां से गंभीर हालत देखते हुए घायलों को 200 बेड रेफरल अस्पताल मेडिकल कॉलेज तिलोई किया गया रेफर, जामो थाना क्षेत्र के उमराडीह के पास का है पूरा मामला,0
0
Report
दुर्ग GRD आत्मानंद स्कूल में छात्र बेहोश, गर्मी के बीच स्कूल खुले
Durg, Chhattisgarh:एंकर-छत्तीसगढ़ में आज से स्कूल खुल चुके हैं और शिक्षा सत्र के पहले दिन ही दुर्ग के जीआरडी आत्मानंद स्कूल से एक मामला सामने आया है जहां स्कूल में प्रार्थना के दौरान सातवी कक्षा का छात्र अचानक बेहोश होकर गिर गया जिसके बाद स्कूल परिसर में अफरा तफरी मच गई वही छात्र के बेहोश होते ही फॉरेन राहत कार्य देते हुए उसे पंखे के नीचे ले जाया गया जहां थोड़ी देर बाद छात्र की स्थिति सामान्य हो गई आपको बता दे की भीषण गर्मी होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने 16 जून यानी आज से स्कूल खोल दिए हैं.0
0
Report
वैशाली पुलिस ने टैंक ट्रक से शराब बरामद, तस्कर मौके से फरार
Hajipur, Bihar:शराब की बिक्री और भंडारण के साथ साथ उसके सेवन के खिलाफ वैशाली पुलिस का अभियान लगातार जारी है जिसके तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तेल टैंकर में छुपाई गई लाखो की शराब को बरामद किया है।हालांकि इस दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गए लेकिन पुलिस ने तस्करों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।दरअसल भगवानपुर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुर बखरी गांव में एक टैंक लॉरी में भारी मात्रा में शराब छुपाया गया है जिसके बाद एसपी विक्रम सिहाग ने लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की जिस टीम ने रामपुर बखरी गांव में छापेमारी की जहाँ से टैंकर को जब्त किया गया और जब उसकी तलाशी ली गई तो टैंकर के अंदर बने तहखाने से पुलिस ने 157 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया जिसकी कुल मात्रा 1413 लीटर है और बरामद शराब की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।जानकारी मिल रही है कि इस मामले में पुलिस ने एक पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है。0
0
Report
Advertisement
