Hardoi - शाहाबाद में मुर्गी फार्म में लगी आग, ₹50,000 का नुकसान
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के स्टेशन मार्ग पर पुराना गर्ग ईंट भट्ठे के निकट एक मुर्गी फार्म में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिसमें लगभग ₹50,000 का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे के आसपास अचानक झाड़ियों में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने मुर्गी फार्म को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मुर्गी फार्म में आग लग गई और मुर्गी फार्म का लगभग ₹50,000 का सामान जलकर राख हो गया। जैसे तैसे लोगों ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
