icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आटपाडी में सोने की चोरी: एक करोड़ 99 लाख के सोने के बिस्किट समेत दो गिरफ्तार

Sangli, Maharashtra:स्लग - सोनी चोरी प्रकरणातील दोघांना अटक,सोन्याच्या बिस्किटसह १ कोटी ९९ लाखांचा मुद्देमाल जप्त. अँकर - सांगलीच्या आटपाडी येथील सोने चोरी प्रकरणी पंढरपूर येथील दोघांना अटक करण्यात आली आहे.त्यांच्याकडून एक किलो 355 ग्रॅम सोन्याच्या बिस्कीटसह एक कोटी 99 लाखांचा मुद्देमाल जप्त केला आहे. आटपाडी येथील एका सराफ दुकानातून दोघा कामगारांनी कलकत्ता येथून दागिने बनवून आणण्याच्या नावाखाली दुकानातील चार किलो सोन्याचे बिस्कीट घेऊन पसार झाले होते.या प्रकरणी आटपाडी पोलीस ठाण्यामध्ये दोघा कामगारांसह सहा जणांच्या विरोधात सोने चोरीचा गुन्हा दाखल झाला होता,यापैकी एक संशयित दिघंची येथे येणार असल्याची बातमी मिळाल्यावर सापळा रचून बाळू पुजारी यास ताब्यात घेतले असता, त्याच्याजवळ एक किलो 355 ग्रॅम वजनाचे सोन्याचे बिस्किट आढळून आले आहे, त्याच्या साथीदारासह दोघांना आटपाडी पोलिसांनी अटक केली आहे.
0
0
Report

अगस्त के पहले सप्ताह से बैली रोड पर मेट्रो निर्माण के कारण दो लेन लागू

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:पटना में मेट्रो निर्माण कार्य तेज होने के साथ अब इसका असर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी दिखाई देगा। नेहरू पथ यानी बेली रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नया रूट प्लान तैयार किया है, इस नया ट्रैफिक प्लान पर कल ट्रैफिक एसपी सागर कुमार की अध्यक्षता में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी, ऑटो यूनियन, बीएसआरटीसी और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें सभी पक्षों ने सहमति जताई। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार अगस्त के पहले सप्ताह से आयकर गोलंबर से डुमरा चौकी तक ऑटो, ई-रिक्शा और बस जैसे व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। यह व्यवस्था मेट्रो निर्माण कार्य पूरा होने तक लागू रहेगी। नई ट्रैफिक योजना के तहत बेली रोड पर निर्माण क्षेत्र को छोड़कर शेष सड़क पर दो लेन बनाई जाएंगी, जिनसे केवल निजी वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। वहीं व्यावसायिक वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। आयकर गोलंबर से निकलने वाले वाहन वीरचंद पटेल पथ, आर ब्लॉक गोलंबर, मंदिरी नाला रोड, बांसघाट, एलसीटी घाट, कमिश्नर कार्यालय और जेपी गंगा पथ के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। सगुना मोड़ और डुमरा चौकी की ओर से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को भी निर्धारित डायवर्जन रूट का उपयोग करना होगा। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए जिलाधिकारी और एसएसपी के पास भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही अगस्त के पहले सप्ताह से नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

पन्ना में जमीन विवाद से मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Panna, Madhya Pradesh:1- सनकी बेटे ने डंडा मारकर मां की हत्या कर दी 2.ज़मीनी विवाद बना हत्या का कारण , आरोपी गिरफ्तार。 पन्ना का है जहां जमीनी विवाद इतना बढ़ गया कि एक सनकी प्रवृत्ति के बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना पवई थाना क्षेत्र के ग्राम कमता की है, जहां 26 वर्षीय आरोपी पुत्र रामदयाल पांडे ने अपनी 42 वर्षीय मां शीला पांडे पर लकड़ी के डंडे से एक बार किया और अधिक रक्तस्राव होने से शीला पांडे की मौके पर ही मृत्यु हो गई । पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल डंडा एक सूखे कुएं में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। ​सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी रामदयाल को ग्राम कमता से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर कुएं से डंडा भी बरामद कर लिया गया है। पवई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

अग्रसेन नगर में अधिकारी के घर चोरी, खिड़की ग्रिल काटकर चोर भागे; सुरक्षा मांग

Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मंदसौर के अग्रसेन नगर में चोरी की वारदात पूरे शहर में चर्चाओं में है. बताया जा रहा है कि एक अधिकारी के घर की खिड़की की ग्रिल काटकर दो चोर घुस गए. उन्होंने कमरे में सो रहे पति-पत्नी के कमरे की कुंडी लगाकर अलमारी को तोड़कर अलमारी से कुछ ज्वेलरी ले गए; परिजनों ने नकली ज्वेलरी जाने की बात कही है. पड़ोसियों ने बताया कि कमरे में बंद पति-पत्नी ने आवाज दे कर आसपास के लोगों को बुलाया; आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो कर भाग खड़े हुए. चोर खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे थे. अग्रसेन नगर के रहवासियों का यह भी आरोप है कि इस तरफ स्ट्रीट लाइट्स नहीं हैं और पुलिस गश्त भी नहीं होती. इस तरह अधिकारी के घर पर चोरी की वारदात ने इलाके के लोगों में भय का माहौल खड़ा कर दिया है और वे गश्त और स्ट्रीट लाइट चालू किए जाने की मांग कर रहे हैं. कालोनी में रहने वाले मोती राम नैनवानी ने बताया कि खिड़की तोड़कर खेत में फेंक दी गई और फिर अंदर घुस गए; वे सर और मैडम के कमरे में सो रहे थे; ताला बाहर से और दूसरे कमरे में वारदात चालू कर दी. अलमारी से ज्वेलरी वगैरह ले गए हैं; नकली और बाकी सब सेफ है. चार्जर भी ले गए; कांच टूटने से डर लग रहा है. प्रशासन से निवेदन है कि ऐसे अभियोग रोके जाएं और 100 डायल को रेगुलर चालू किया जाए तथा रात में 2:00 से 5:00 के बीच आधे-आधे घंटे में राउंड की अनुमति दी जाए.
0
0
Report

असम की विद्या देवी अजमेर दरगाह पहुंची, ख्वाजा गरीब नवाज दरबार में दुआ मांगी

Ajmer, Rajasthan:आलमी मशहूर सूफी हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही के दरबार अजमेर शरीफ में असम की पंडित विद्या देवी ज़ियारत करने पहुंची। जहां उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में अक़ीदत की चादर और फूल पेश कर मोहब्बत का नजराना पेश किया। इस मौके पर उन्होंने सूफियाना कव्वालियों का भी लुफ़्त लिया और आम ओ आम ज़ायरीन में लंगर भी तक़सीम किया। विद्या देवी और उनके साथियों को दरगाह में जियारत सैयद अहमद अली नियाजी ने कराई और सैयद आसिफ अली चिश्ती ने डेलिगेशन के तमाम मेम्बर्स को दरबार की दस्तार बंदी कर तबर्रुक दिया। पंडित विद्या देवी ने दरगाह हाजिरी के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि गुजिश्ता दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए स्टूडेंट्स के आनदोलन सही था, लेकिन वज़ीरे आज़म को बुरा भला कहा जाना ठीक नहीं था, स्टूडेंट्स मुल्क का मुस्तक़बिल ल है और उन्हें वज़ीरे आज़म के ओहदे की इज़्ज़तो वकार रखना चाहिए। दरगाह में जियारत कर पंडित विद्या देवी ने मुल्क में अमन ख़ुशी और तरक़्क़ी की दुआ मांगी। उन्होंने बताया कि जब कभी उन्हें कुछ नया करना होता है तो सबसे पहले ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी देती है और दुखी परेशान हाल आवाम को रूहानी फ़ैज़ पहुंचती है। दरगाह के खादिम सैयद अहमद अली नियाजी के मुताबिक़ विद्या देवी कई सालों से अजमेर दरगाह से जुड़ी हुई है और हमेशा दरगाह आकर हाजिरी देती है और अपने करीबियों के हक में ख्वाजा साहब की करम की दुआ करती है
0
0
Report
Advertisement

वाशीम में खरीफ सोयाबीन फसल रोगों से किसान चिंतित, उत्पादन में गिरावट की आशंका

Washim, Maharashtra:वाशीम जिल्ह्यात यंदा खरीप हंगामात 4 लाख 5 हजार 180 हेक्टर क्षेत्रावर पेरणी झाली असून, त्यापैकी 3 लाख 7 हजार 275 हेक्टर म्हणजेच सुमारे 75 टक्के क्षेत्रावर सोयाबीनची लागवड करण्यात आली आहे. चांगल्या वाढीच्या अवस्थेत असलेल्या सोयाबीन पिकावर बदलत्या हवामानामुळे अळीसह विविध रोगांचा प्रादुर्भाव वाढला आहे. पानांवर हल्ला होत असल्याने पिकाचे मोठे नुकसान होत असून उत्पादनात घट होण्याची भीती व्यक्त केली जात आहे. ऐन वाढीच्या टप्प्यात रोगांचा प्रादुर्भाव वाढल्याने जिल्ह्यातील सोयाबीन उत्पादक शेतकरी चिंतेत आहेत.
0
0
Report

अरुंधती चौधरी सेमीफाइनल में, भारत के लिए रजत पक्का कराने की उम्मीद

Jaipur, Rajasthan:Jaipur स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में राजस्थान की मुक्केबाज़ और कोटा की बेटी अरुंधती चौधरी आज सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेंगी। 70 किलोग्राम भार वर्ग के इस मुकाबले में उनका सामना यूनाइटेड किंगडम की बॉक्सर एकलस राओसी से होगा। इस मुकाबले में जीत के साथ अरुंधती फाइनल में प्रवेश कर अपने पदक का रंग कांस्य से कम से कम रजत में बदल देंगी। अरुंधती ने क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को 3-1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। बॉक्सिंग में दोनों सेमीफाइनल हारने वाले खिलाड़ियों को कांस्य पदक मिलता है, इसलिए अरुंधती पहले ही भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर चुकी हैं। अरुंधती कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाली राजस्थान की पहली महिला बॉक्सर हैं। उनकी इस उपलब्धि से कोटा सहित पूरे राजस्थान के खेल जगत में उत्साह का माहौल है।अब सभी की निगाहें अरुंधती चौधरी के सेमीफाइनल मुकाबले पर हैं। जीत मिलने पर वह न केवल फाइनल में पहुंचेंगी, बल्कि भारत के लिए कम से कम रजत पदक भी सुनिश्चित कर देंगी। राजस्थान सरकार की कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए पुरस्कार राशि - स्वर्ण पदक – 1 करोड़ रजत पदक – 60 लाख कांस्य पदक – 30 लाख
0
0
Report
Advertisement

भिलाई-3 के डबरापारा में गाड़ी हटाने विवाद ने खूनी संघर्ष छेड़ दिया, कई घायल

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र के डबरापारा में रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें लाठी, डंडे, लोहे की रॉड, पत्थरों और धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी पत्थरबाजी और डंडों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। सोहन वर्मा, मोहन वर्मा, राजा वर्मा और उनके साथियों ने मिलकर पूजा साहू के परिवार और उनके साथ मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में तेजराम साहू उर्फ तेजा और नीलेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गए; नीलेश साहू की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं अन्य घायलों का भी उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई-3 पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूजा साहू की शिकायत पर सोहन वर्मा, मोहन वर्मा, राजा वर्मा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है, वही सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वायरल वीडियो सहित सभी साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
0
0
Report

डूंगरपुर पुलिस ने बालवाहन मामलों में कड़ी कार्रवाई, क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले वाहन जब्त

Dungarpur, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले में हाल ही में हुए भीषण स्कूल वाहन हादसे के बाद डूंगरपुर जिले का पुलिस और यातायात महकमा भी जागा है। राज्य सरकार से मिले कड़े निर्देशों के बाद आज सुबह पुलिस ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और पॉइंट्स पर विशेष नाकेबंदी कर बाल वाहिनियों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया。 अभियान के दौरान सुबह स्कूल समय पर निकलने वाली बसें, ऑटो और अन्य वैन रोककर जांच की गई। पुलिस टीम ने वाहनों की फिटनेस, हेडलाइट्स, ब्रेक और मुख्य रूप से सीटिंग कैपेसिटी की गहनता से पड़ताल की। जांच के दौरान पुलिस को कई चौकाने वाली स्थिति देखने को मिली। कई चालकों द्वारा वाहनों में निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक बच्चों को बैठाया गया था, जिससे मासूमों की सुरक्षा सीधे तौर पर खतरे में थी। नियमों का खुलेआम उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर लिया। सभी स्कूल प्रबंधनों और वाहन चालकों को सख्त हिदायत देकर पाबंद किया गया है कि वे भविष्य में क्षमता से अधिक बच्चे न बिठाएं, वरना उनके खिलाफ और अधिक कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जब्त वाहनों में मौजूद बच्चों को सरकारी व वैकल्पित निजी वाहनों के जरिए सुरक्षित उनके स्कूलों तक पहुंचाया। भैया लाल आंजना ट्रैफिक इंस्पेक्टर डूंगरपुर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top