241001
Hardoi - बीच सड़क पर हुई जमकर मारपीट,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में सांडी रोडवेज बस अड्डे के पास बीच सड़क जमकर मारपीट हुई है। इसका एक वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।दरसल यहां अक्सर शराब पीकर शराबी बीच सड़क पर मारपीट व हंगामा करते रहते है।फिलहाल यह घटना सांडी थाने के 50 मीटर की दूरी पर हुई।बीच सड़क मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है,वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच- पड़ताल में जुटी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जनपद में पहली बार गो गंगा प्रतिष्ठा य yajna, निर्धन विवाह और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी धर्मनगरी जनपद के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज से पंच कुंडिया श्री लक्ष्मी नारायण गो गंगा प्रतिष्ठा य yajna का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकार का यज्ञ जनपद में पहली बार हो रहा है। इस यज्ञ का आयोजन श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ समिति के द्वारा किया जा रहा है आयोजक समिति ने बताया कि इसमें निर्धन कन्याओं का विवाह करवाया जाएगा। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। गौ गंगा को प्रतिष्ठा दिलाने के लिए पहली बार जनपद में इस प्रकार य yajna का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित समिति ने बताया कि य yajna में एक लाख साठ हजार आहुति दी जाएगी। य yajna में बनारस से चार वेदों के ज्ञाता विद्वानों को आमंत्रित किया गया है जो य yajurveda, सामवेद ,अर्थवेद, ऋग्वेद का व्याख्यान करेंगे।0
0
Report
संभल में सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में 28 करोड़ से अधिक की गलत प्रविष्टियाँ निरस्त; DM ने कड़ा कदम उठाया
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । संभल में सरकारी जमीन / तालाबो के राजस्व विभाग में दर्ज रिकार्ड के वेरीफिकेशन में चौंकाने वाला बड़ा खुलासा। वेरिफिकेशन में तहसील संभल के 7 गांवों में 28 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की सरकारी / ग्राम समाज की भूमि की मिली गलत प्रविष्टियां। DM अंकित खंडेलवाल के आदेश पर राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज 7 गांवों में 28 करोड़ 10 लाख से अधिक की की सरकारी / ग्राम समाज की भूमि की गलत राजस्व प्रविष्टियां को निरस्त किया गया । DM ने तालाब, खलिहान, बंजर भूमि को मूल श्रेणी में बहाल कर दर्ज करने के आदेश दिये । DM अंकित खंडेलवाल ने जनपद की सभी तहसील क्षेत्र की सरकारी जमीन / तालाबो के राजस्व रिकॉर्ड के वेरीफिकेशन के लिए अभियान चलाये जाने के आदेश जारी किये। डीएम की बड़ी कार्यवाही से भू माफियाओं में मचा हड़कंप ।0
0
Report
जालौन पहुंचे यूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन पहुंचे यूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार गृह जनपद जालौन पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीजीपी ने बताई आगामी योजनाए जिले में शिक्षा की अलख जागाएँगे पूर्व डीजीपी विजय कुमार पूर्व डीजीपी ने बीजेपी में दिखाई आस्था बोले: मोदी सरकार के नेतृत्व में देश की हो रही तरक्की, प्रदेश की योगी सरकार को भी सराहा जालौन के सतोह गांव निवासी हैं पूर्व डीजीपी विजय कुमार जिला मुख्यालय उरई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर ADM ने बुजुर्ग महिला की फरियाद जमीन पर बैठकर सुनी, तारीफ मिली
Balrampur, Uttar Pradesh:फरियाद सुनने के लिए जमीन पर बैठ गए बलरामपुर ADM! बुजुर्ग महिला के सामने भूल गए कुर्सी का रुतबा, 15 सेकंड वीडियो ने जीता दिल आमतौर पर सरकारी दफ्तरों में फरियादी अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के सामने खड़े नजर आते हैं, लेकिन बलरामपुर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था की एक अलग तस्वीर पेश की। यहाँ बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप केला अपनी कुर्सी छोड़कर सीधे जमीन पर बैठ गए, जिसका 15 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अपर जिलाधिकारी की काफी सराहना हो रही है। जनता दर्शन में पहुंची बुजुर्ग महिला अपनी परेशानी बताने के लिए मौजूद थी। महिला की स्थिति को देखते हुए ADM ने औपचारिकता और पद की मर्यादा से ऊपर मानवीय संवेदना को रखा। वह खुद जमीन पर बैठ गए और महिला की पूरी बात ध्यान से सुनी। इसके बाद महिला को सम्मानपूर्वक कुर्सी पर बैठाया और उसका प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ADM का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों का भी ध्यान इस ओर गया। एक तरफ जहां बुजुर्ग महिला को अपनी बात रखने का सम्मानजनक अवसर मिला, वहीं दूसरी तरफ अधिकारी के व्यवहार ने यह संदेश दिया कि जनता की समस्याएं सुनना सिर्फ प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय दायित्व भी है। जनता दर्शन के दौरान उन्होंने अन्य फरियादियों की शिकायतें भी सुनीं और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।0
0
Report
दौसा के कालवान गांव में तीन भाइयों के घर आग से भारी नुकसान
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा तीन छप्परों में देर रात लगीं आग, हजारों रुपए का घेरेलू सामान ख़ाक, आग की चपेट में आने से मवेशी भी हुएं घायल, सूचना पर पहुंची दमकल से पाया आग पर काबू, एक परिवार के तीन भाइयों के जले छप्पर, विजय, रिंकू, चेतराम बैरवा हैं पिडित आग लगने के कारणो का नहीं खुलासा मानपुर थाना क्षेत्र के कालवान गांव की घटना दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के कालवान गांव में देर रात्रि को तीन भाइयों के एक साथ बने तीन छप्पर पोस घरों में अचानक आग लग गई आग लगते ही चीख पुकार मच गई सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तो वहीं ग्रामीण भी एकत्रित हो गए सभी ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक छप्पर पोस घरों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया आग लगने की वजह क्या रही यह तो अभी स्पष्ट नहीं हो पाई लेकिन पीड़ित परिवारों के आर्थिक नुकसान से परिवार के सदस्य मायूस हैं वही आज की चपेट में आने से मवेशी भी झुलस गए विजय, रिंकू और चेतराम बैरवा है पीड़ितो को ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया तो वही नियमानुसार आर्थिक सहायता का भी भरोसा दिया गया0
0
Report
1100 दीपों से जगमगाई गंगा घाट, गोपा अष्टमी महाआरती का दीपोत्सव
Munger, Bihar:कष्टहरणी घाट पर 1100 दीपों से जगमगाया गंगा तट, काशी की तर्ज पर हुई महाआरती ,गोपा अष्टमी पर दीपोत्सव का आयोजन, डॉ. सुभाष चंद्रा और आशा चंद्रा ने दीप जलाकर किया उद्घाटन; गंगा स्वच्छ रखने का दिया संदेश छठ पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने की खुशी में मंगलवार की देर शाम गोपा अष्टमी के अवसर पर शहर के कष्टहरणी उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर गंगा महाआरती के साथ भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान 1100 दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। रंगोली, रंगीन रोशनी और दीपों की आकर्षक सजावट ने घाट की छटा देखते ही बन रही थी। गंगा महाआरती में शामिल श्रद्धालु इस अद्भुत नजारे को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष चंद्रा और आशा चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्थानीय पांच पंडितों ने काशी-बनारस की तर्ज पर वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों के बीच गंगा महाआरती की। आरती में संतोष झा, विनय गोस्वामी, दीक्षित झा, तुषार मिश्रा और सुदर्शन गोस्वामी शामिल रहे। वहीं संदीप झा और रोशन झा ने भी धार्मिक आयोजन में सहयोग किया। पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व कष्टहरणी घाट के पुजारी महंत देवनायक ने किया। आरती में बेगूसराय से आए श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों ने भक्ति संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मां गंगा की महिमा और छठ पूजा के गीतों से कलाकारों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष चंद्रा और आशा चंद्रा ने कहा कि गोपा अष्टमी का दिन धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर गंगा महाआरती में शामिल होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने लोगों से गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने की अपील की। कहा कि गंगा जीवनदायिनी है, इसलिए इसमें कपड़े नहीं धोने चाहिए। घाटों पर नियमित स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि माता सीता और भगवान श्रीराम से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं वाला कष्टहरणी घाट ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। ऐसे आयोजनों से गंगा की स्वच्छता और धार्मिक आस्था, दोनों को बढ़ावा मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में दो गाड़ियों की भिड़ंत, घायलों को अस्पताल भेजा गया
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - दो गाड़ियों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत - हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी - गाड़ी में सवार लोगों को आई मामूली छोटे - सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया - हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई - कसया नगर का पूरा मामला।0
0
Report
महिला थाने के सामने रिटायर्ड DFO के घर चोरी, मंझनपुर में तीसरी बड़ी वारदात
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:ANCHOR- कौशांबी के जिला मुख्यालय मंझनपुर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। महिला थाने के ठीक सामने रिटायर्ड DFO पीके सिन्हा के घर को चोरों ने निशाना बनाया। दिनदहाड़े ताला तोड़कर घर में घुसे चोर नकदी और जेवरात समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान समेट ले गए। VO- मंगलवार को हुई वारदात का खुलासा रात करीब आठ बजे हुआ, जब चौकीदार घर पहुंचा। अंदर अलमारी और बक्सों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हैरानी की बात है कि मंझनपुर में एक सप्ताह के भीतर चोरी की यह तीसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले सपा कार्यालय के पीछे बंद मकान से 15 लाख और जिला अस्पताल के डॉक्टर आवास से करीब 31 लाख की चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही वारदातों से पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। Byte-- सौरभ सावंत, सीओ मंझनपुर0
0
Report
जावेद अख्तर: राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, भारतीय नैतिकता और जीवनशैली की मिसाल
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: गीतकार जावेद अख्तर ने फिल्म 'स्वदेश' के अपने लिखे गीत 'पल पल है भारी' की इन पंक्तियों - 'मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में है': पर बात करते हुए कहा, "...राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं; राम एक नैतिकता हैं। राम जीने का एक तरीका हैं। राम एक खास सौंदर्यबोध और नैतिकता हैं... राम हर भारतीय के खून में बसे हैं, चाहे वे किसी भी धर्म को मानते हों। वे जीवन जीने का एक ढंग हैं।"0
0
Report
Advertisement
सदर अस्पताल में अवैध वसूली पर डीसी का सख्त एक्शन, रजिस्ट्रेशन कर्मी गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:सदर अस्पताल में अवैध वसूली पर डीसी का सख्त एक्शन, रजिस्ट्रेशन कर्मी को किया पुलिस के हवाले, कई दस्तावेज किये जब्त\n\nनिर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने की शिकायत पर औचक जांच\n\nचतरा : सदर अस्पताल में मरीजों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत पर उपायुक्त रवि आनंद ने कड़ा रुख अपनाया है। डीसी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने का मामला सामने आया। जांच टीम ने रजिस्ट्रेशन कर्मी को तत्काल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं कर्मियों के अवकाश से संबंधित आवेदन में छेड़छाड़ कर छुट्टी की अवधि बढ़ाये जाने के मामले देखकर टीम ने अभी आवेदन जब्त कर अपने साथ ले गई। जांच टीम में परीक्ष्यमान उप समाहर्ता रमेश कुमार गुप्ता, अश्विनी अभिनव, विवेक कुमार, केशव कुमार, संदीप कुमार बंकीरा, अभिषेक कुमार मिश्रा सहित डीएमएफटी के कर्मी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने रजिस्ट्रेशन काउंटर, पैथोलॉजी, डायग्नोस्टिक सेंटर, अल्ट्रासाउंड केंद्र, दवा घर, इमरजेंसी वार्ड, कचरा प्रबंधन समेत अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान अन्य जांच सेवाओं में भी निर्धारित दर से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतें और मामले सामने आए। जांच टीम ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के लिए नियमानुसार निर्धारित शुल्क ही लिया जाना है। कई मामलों में यह सुविधा निःशुल्क भी उपलब्ध है। इसके बावजूद मरीजों से अतिरिक्त राशि वसूलना गंभीर अनियमितता है।\n\nनिरीक्षण में सामने आए तथ्यों के आधार पर विस्तृत जांच प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है। इसे उपायुक्त को सौंपा जाएगा। प्रतिवेदन के आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।\n\nबाइट : डॉ मनीष लाल, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, चतरा।0
0
Report
जबलपुर पुलिस ने 136.84 किग्रा गांजा के साथ स्कार्पियो कब्जे में लिया
Jabalpur, Madhya Pradesh:एंकर। जबलपुर की भेड़ाघाट पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा जप्त किया है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चौकीताल गांव के पास नहर के किनारे एक काले रंग की स्कॉर्पियो खड़ी है इसके बाद जब पुलिस ने जाकर जांच की तो गाड़ी में नंबर प्लेट नहीं थी पीछे वाली सीट की खिड़की का कांच भी टूटा था पुलिस ने जब वहां की तलाशी ली तो डिक्की में टेप से लिफ्ट के 12 पैकेट मिले जांच करने पर उनमें 136 किलो 84 ग्राम गांजा निकला है जिसकी अनुमानित कीमत 68 लाख 42हजार बताई जा रही है गाड़ी के अंदर उत्तर प्रदेश की एक नंबर प्लेट में मिली है जिसमें यू पी 57 सीसी 7869 लिखा था पुलिस ने गांजा और स्कार्पियो जप्त कर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
मुरादाबाद में घना कोहरा, कई इलाकों में दृश्यता घट गई
Noida, Uttar Pradesh:Moradabad (Uttar Pradesh): Fog Engulfs Moradabad, Visibility Drops In Several Areas / Visuals / Vox Pop मुरादाबाद में छाया घना कोहरा, कई इलाकों में विजिबिलिटी घटी0
0
Report
Advertisement
नीतीश कुमार के साथ आने पर राजद की रणनीति, 2029 तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री?
Gaya, Bihar:बिहार में सत्ता को लेकर वर्तमान में चल रहे अटकलों-बयानबाजी व कयास को लेकर औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा ने अपनी बातें रखी. राजनीतिक मुद्दे पर बोलते हुए औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि मुंबई में जो बयानबाजी छठ पर्व को लेकर हो रही है. वह ठीक नहीं है. देश में जो राज्यवार लिंग भेद पर जो राजनीति कर रहे हैं. वह हिंदुस्तान में नहीं होनी चाहिए. वहीं, रोहिणी आचार्य जी के बयान, कि नीतीश कुमार चाचा है. इसपर अभय कुशवाहा ने कहा कि रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को चाचा कहा है. तो गलत क्या है. यदि नीतीश कुमार साथ में आना चाहते हैं. तो उनका स्वागत रहेगा. लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी ने मिलकर नीतीश कुमार को पूर्व में भी मुख्यमंत्री बनाया था. फिर साथ आएं लालू- तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाएगें. लालू- तेजस्वी ने बनाने का कार्य किया है. किंतु लोग भूल जाते हैं. यह अलग बात है. अभय कुशवाहा ने यह भी कहा, कि चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान के पास जब कुछ नहीं था. तो उस समय उन्हें राज्यसभा में भेजने का काम लालू प्रसाद यादव ने किया था. हम सिर्फ नीतीश कुमार की बात नहीं कर रहे हैं. बल्कि रामविलास पासवान के संबंध में भी बात कर रहे है. कुशवाहा ने कहा, कि बिहार में राजद की 25 सीटें हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत, वोट शेयर मतदाता मलिक ने राजद को ही दिया है. भाजपा कहती है. कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. लेकिन उनका वोट कहां है. सबसे ज्यादा वोट बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के हिस्से में आई है. अभय कुशवाहा ने कहा, कि यूपी में परिवर्तन की लहर बन चुकी है. यूपी में अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनेंगे. वहीं, 2029 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेगें.0
0
Report
हरियाणा सरकार की योजनाओं से महिलाओं, किसानों और गरीब परिवारों को बड़े लाभ
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश के अलग-अलग वर्गों को राहत देने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता, किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहन और गरीब परिवारों को स्वास्थ्य, आवास व परिवहन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आइए जानते हैं सरकार की प्रमुख योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में। महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का प्रावधान है। वहीं मुख्यमंत्री मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पोषण संबंधी सहायता दी जाती है। किसानों की बात करें तो सरकार 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद कर रही है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल के जरिए किसान अपनी फसलों का पंजीकरण करवा सकते हैं। मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत धान की खेती छोड़कर दूसरी फसल उगाने पर 8 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा देसी गाय खरीदने पर 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है। वहीं गरीब एवं भूमिहीन परिवारों को 100 गज के प्लॉट देने, चिरायु हरियाणा योजना के तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज और बुजुर्गों, विधवाओं व दिव्यांगजनों को मासिक पेंशन की सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही अंत्योदय परिवारों के लिए मुफ्त यात्रा योजना और परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
उत्तरकाशी में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की शुरुआत: ऑनलाइन स्व-गणना करें
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद में भारत की जनगणना 2027 के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इस बार सरकार ने नागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन अपनी जानकारी देने की सुविधा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि विकसित भारत 2047 में योगदान देने के लिए सिर्फ 1-2 घंटे निकालकर अपनी स्व-गणना जरूर पूरी करें। वहीं स्व जनगणना 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है स्व जनगणना के Beside se.census.gov.in पर जाकर अपनी स्व-जनगणना अवश्य करें। स्व जनगणना होने बाद 1 दिसंबर से घर-घर जाकर कर्मचारी/ अधिकारी जनगणना करेंगे। स्व जनगणना अपने मोबाइल, लैपटॉप से सभी नागरिक कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि स्व जनगणना करने बाद सभी नागरिकों एक आईडी मिलेगी जिसे सभी नागरिकों सुरक्षित रखना है। और जब घर घर जाकर कर्मचारी जनगणना करेंगे तो उस समय सटीक जानकारी मिल पाएगी। जिलाधिकारी ने स्व जनगणना के लिए पुनः सभी नागरिकों से अपील की है।0
0
Report
Advertisement
