हरदोईः महिला सिपाही ने बालिकाओं को एंटी रोमियो स्क्वायड के प्रति किया जागरूक
सवायजपुर, Uttar Pradesh:सवायजपुर कोतवाली के हरपालपुर ब्लाक अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय औहदपुर में महिला सिपाही नाजिमा खातून ने छात्राओं को एंटी रोमियो स्क्वाड की भूमिका और महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को सुरक्षा उपाय, हेल्पलाइन नंबर और कानून अधिकारों के बारे में बताया। छात्राओं को किसी भी असामाजिक गतिविधि की तुरंत सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान एंटी रोमियो प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बालिकाओं से निडर रहकर बेझिझक कोई समस्या पुलिस को बताने की अपील की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
