icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोरखपुर के बाढ़ खंड कार्यालय में हमले: CCTV में कैद दबंगई, पुलिस जांच शुरू

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बाढ़ खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता के साथ दिनदहाड़े मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगा है। कैंट थाना क्षेत्र के पैडलेगंज स्थित बाढ़ खंड सिंचाई विभाग कार्यालय में मुख्य अभियंता विकास सिंह के साथ अधिशासी अभियंता विपिन सिंह निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि विभाग का एक निलंबित क्लर्क अपने साथियों के साथ कार्यालय पहुंचे और गाली-गलौज की प्रतिक्रिया में हमला कर दिया। करीब 20 मिनट तक कार्यालय में हंगामा रहा और सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यालय के भीतर अफरा-तफरी हुई। हमला करने वाला क्लर्क पहले से निलंबित बताया गया है और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
0
0
Report

पेपर लीक के विरोध में छात्रों का मार्च, निष्पक्ष जांच और इस्तीफे की मांग

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर चमोली जिले के गैरसैंण में आज छात्रों और युवाओं ने 'जस्टिस फॉर स्टूडेंट्स मार्च' निकाला। छात्रों ने देशभर में हो रही पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। मार्च रामलीला मैदान से शुरू होकर तहसील होते हुए वापस रामलीला मैदान में संपन्न हुआ। छात्रों ने पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की भी निंदा की और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। छात्रों का कहना है कि बार-बार पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और युवाओं के हितों की रक्षा की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
0
0
Report

अम्बेडकरनगर: न्यायालय के आदेश पर विवादित भूमि पर प्रशासनिक टीम पहुँची, ताले लगे

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- न्यायालय के आदेश पर विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने पहुँची प्रशासनिक टीम, 7 घरों में प्रशासन की टीम ने लगाया ताला, न्यायालय का आदेश की विवादित भूमि पर हुए निर्माण को ध्वस्त कर डिक्रीदार को कब्जा दिलाया जाय, न्यायालय के आदेश पर पहुँची टीम ने फिलहाल ध्वस्तीकरण की कार्यवाही न कर घरों में ताला लगाकर वापस लौटी, कब्जेदारों का आरोप है कि सौ सालों से हमारा परिवार इस जमीन पर काबिज है, ऊसर जमीन को फर्जी तरीके से विपक्षी द्वारा डिग्री करा ली गयी, प्रशासन की इस कार्यवाही में हम लोग इस बरसात में सड़क पर आ गए हैं, पीड़ितों का कहना है कि हम डीएम के यहां धरना देंगे और उच्च अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गौहन्ना गांव का मामला,
0
0
Report
Advertisement

संभल दंगों के मुकदमे: गवाहों ने योगी राज में बेखौफ बयान दिए

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल हिंसा के आरोपियों के मामले में कोर्ट में चल रही सुनवाई 90 फीसदी पूरी ....दंगाईयों के फैसले का काउंटडाउन शुरू...योगी सरकार में बेखोफ होकर गवाहों ने दंगे के मामले में कोर्ट में बयान दर्ज कराए । संभल में अब बिना डरे गवाही हो रही है दंगों की ....स्थानीय लोगों ने बताया यूपी में योगी राज से पहले संभल में डर का ऐसा माहौल था .. लोग सच बोलने से डरते थे .. पूर्व में हुए दंगों के मामले में दंगाइयों और सियासी मुस्लिम नेताओं के डर से दंगे के किसी भी मामले में किसी भी पीड़ित या अन्य ने कोर्ट या पुलिस के सामने गवाही देने की हिम्मत नहीं की ... लेकिन अब योगीराज में संभल पूरी तरह बदला है ..., योगी की कड़ी कानूनी व्यवस्था ने लोगों के मन से डर को पूरी तरह निकाल दिया है .... 2024 के दंगों के मामले के कोर्ट में चल रहे केस में सभी गवाहों ने बेखौफ और निडर होकर अपनी गवाहियाँ दर्ज कराई है ... संभल के दंगों के इतिहास में यह पहली बार संभव हुआ है ... जिसका श्रेय सभी लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दे रहे है ।
0
0
Report

रवि सीजन के लिए अनुदानित बीज की बुकिंग शुरू :सहायक विकास अधिकारी कृषि मजहर हुसैन

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।कृषि विभाग ने रबी सत्र 2026-27 के लिए राजकीय कृषि बीज भंडार इटियाथोक से अनुदान पर बीज एवं नि:शुल्क बीज मिनी किट उपलब्ध कराने के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। इटियाथोक ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी कृषि मजहर हुसैन नें किसानों से अपील की है, कि समय रहते अपनी बुकिंग कर योजना का लाभ लें।उन्होंने बताया, कि किसान भाई विभाग की वेबसाइट के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि विभाग कार्यालय या राजकीय बीज भंडार कार्यालय में भी बुकिंग करा सकते हैं। रवि सीजन के बुवाई के लिए गेहूं, जौ एवं लाही, सरसों, मटर के बीज के लिए बुकिंग 10 जुलाई से शुरू कर दी गई है।साथ ही कृषि अधिकारी श्री हुसैन नें क्षेत्र के किसानों से तत्काल फार्मर रजिस्ट्री कराने की बात कही।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

फिरोजपुर में बिजली करंट से BSF जवान चंदन सिंह की मौत, परिजनों में मातम

Munger, Bihar:बिजली करंट की चपेट में आने से बीएसएफ जवान की मौत , सूचना के बाद परिवार में मातम। पंजाब के फिरोजपुर में जेनरेटर ऑपरेटर के पद पर था कार्यरत ,ड्यूटी करते समय करंट की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत। मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र के तेलियाडीह पंचायत के जवायत गांव निवासी ब्रजेश सिंह का 30 वर्षीय पुत्र बीएसएफ जवान चंदन सिंह की ड्यूटी करते समय बिजली करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।मृतक जवान पंजाब के भारत पाकिस्तान बॉर्डर के समीप फिरोजपुर में कार्यरत था।करंट से बीएसएफ जवान चंदन की दुखद मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।चंदन की शादी सात साल पूर्व हुई थी लेकिन उसे कोई भी संतान नहीं है।पत्नी बांका हाई स्कूल में शिक्षिका पद पर कार्यरत है।परिजनों ने बताया कि चंदन वर्ष 2014 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था और फिलहाल पंजाब के फिरोजपुर के समीप बॉर्डर पर जनरेटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था।शॉर्ट सर्किट के बाद बिजली करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि चंदन के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद तमाम प्रक्रियाओं के बाद उसका शव पंजाब से भेजा जाएगा।वहीं शुक्रवार तक जवान चंदन का पार्थिव शरीर पैतृक गांव जवायत लाया जाएगा।मृतक जवान चंदन के पिता ब्रजेश सिंह खेती किसानी करते हैं. तीन भाइयों में चंदन सबसे छोटा था।दो भाई गांव में रहते है खेती करते हैं ग्रामीणों ने बताया कि चंदन काफी तेज और ऊर्जावान युवक था और परिवार पर उसकी काफी जिम्मेदारी थी। बीएसएफ जवान चंदन की दुखद मौत की खबर पाकर उनके रिश्तेदार और शुभचिंतक संवेदना प्रकट करने उनके घर पहुंच रहे है।
0
0
Report

खगड़िया में एमडीएम खाने में लापरवाही से दर्जनों बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

Khagaria, Bihar:खगड़िया में एक बार फिर एमडीएम के खाने में बड़ी लापरबाही सामने आई है। खगड़िया के चौथम प्रखंड में स्थित कन्या मध्य विद्यालय भूतौली में एमडीएम में क्रिंडा मिला खाना खाने से एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए जिसे इलाज के लिए चौथम सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालाँकि सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एमडीएम का जो खाना बच्चों के बीच परोसा गया उसमें क्रिंडा मिलने की खबर सुनने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों के गार्डियन All लोग स्कूल पहुंचे और बीमार पड़े बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि एमडीएम के खाना में मरहा हुआ सांप था जिसे देखकर बच्चे डर गए और वही खाना खाने के बाद बच्चे बीमार पड़ गए; हालाँकि स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि सांप नहीं, जोंक टाइप का कुछ क्रिंड़ा एक बच्चे की थाली में मरहा हुआ मिला था। ऐसे में समझा जा सकता है कि किस तरह से एमडीएम के खाना में लापरवाही बरती जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

16 दिन से लापता नाबालिग अंगिरावती: सिंगरौली पुलिस जांच जारी

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले की 17 वर्षीय नाबालिग अंगिरावती केवट 7 जुलाई की दोपहर अचानक घर से गायब हो गई थी। बसौड़ा गांव की रहने वाली गरीब परिवार का कहना है कि उन्होंने पहले अपनी स्तर पर हर संभव जगह तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत शासन चौकी में दर्ज कराई गई। 16 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के पास ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं है जिससे लड़की तक पहुंचा जा सके। परिवार दादा-दादी सहित अब भी बेटी की सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रहा है। परिवार का कहना है कि उन्होंने थाना, चौकी और एसपी कार्यालय तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला। दादा बताते हैं कि 7 जुलाई से घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है और हर दिन एक नई उम्मीद के साथ शुरू होते होते अंत हो जाता है। स्थिति पर सवाल उठते हैं कि इतने दिन बाद भी कोई ठोस सुराग क्यों नहीं मिला? क्या जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है? पुलिस का कहना है कि नाबालिग होने के कारण एफआईआर भी संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है और किशोरी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करती थी, इसलिए तकनीकी आधार पर ठोस लीड नहीं मिल सकी। अलग-अलग पहलुओं से अगली कार्रवाई की जा रही है और सुराग मिलते ही आगे की कार्रवाई होगी। 16 दिन बाद भी मामला जस का तस है और परिवार प्रशासन से बेटी की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाये बैठा है।
0
0
Report

इंदौर में पैसों के विवाद पर दो परिचित ने चाकू से हमला, गिरफ्तार

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद को लेकर दो परिचित युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। दरअसल यह घटना इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पूर्व फरियादी वीरेंद्र सिंह और आरोपी शोकेश तथा सौरभ के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। तीनों पहले से एक-दूसरे के परिचित थे। विवाद बढ़ने पर पानी-पतासी की दुकान के सामने आरोपियों ने वीरेंद्र सिंह पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हीरानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और दोनों आरोपियों शोकेश सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पैसों का विवाद ही घटना की मुख्य वजह सामने आया है। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report

परतावल में बनेगा 4.5 करोड़ की लागत से कल्याण मंडप, डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास

Dipu RawatDipu RawatFollow7m ago
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल में गुरुवार को विकास कार्यों की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत बनने वाले कल्याण मंडप तथा मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत स्थापित होने वाली डिजिटल लाइब्रेरी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने भूमि पूजन कर दोनों परियोजनाओं का शुभारंभ किया। भूमि पूजन का धार्मिक अनुष्ठान आचार्य पंडित छोटू बाबा ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह के प्रयासों से नगर पंचायत को लगभग 4.5 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। उन्होंने बताया कि बनने वाला कल्याण मंडप सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त केंद्र होगा, जबकि डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अत्याधुनिक अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित की जाएगी। अपने संबोधन में विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार नगर निकायों में आधारभूत सुविधाओं के साथ शिक्षा और सामाजिक ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि परतावल में बनने वाली ये दोनों परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी। सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। समारोह के दौरान विकास योजनाओं को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। उपस्थित नागरिकों ने कल्याण मंडप और डिजिटल लाइब्रेरी को नगर पंचायत परतावल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी पहल बताया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, विधायक प्रतिनिधि नंदू दूबे, नामित सभासद काशीनाथ सिंह, तेजप्रताप मोदनवाल, नागेश कशौधन, सभासद अजय पटेल, विनय सिंह, रिंकू सिंह, राकेश गुप्ता, शिवेंद्र सिंह, सभासद प्रतिनिधि भगवान दत्त पाण्डेय, मिथिलेश गौतम, मंजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सभासद और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

ब्लाॅक सभागार में खरीब गोष्ठी का हुआ आयोजन

Akshay KumarAkshay KumarFollow19m ago
Hathooma, Uttar Pradesh:डेरापुर। ब्लॉक सभागार में खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को दी गईं कृषि योजनाओं की जानकारी ब्लॉक सभागार में बुधवार को कृषि विभाग द्वारा खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी डेरापुर संजू सिंह की अध्यक्षता में किया गया। वही कृषि वैज्ञानिक ओम नारायण पाल द्वारा त्वरित मक्का एवं कृषि विभाग के बारे में जानकारी दी।गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई, उन्नत बीज, उर्वरक और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना। तथा किसानों की फॉर्मा रजिस्ट्री किसानों की सम्मान निधि फैमिली आईडी की जानकारी दी गई। गोष्ठी में ब्लॉक के बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को धान, मक्का, बाजरा और दलहन की उन्नत किस्मों के बारे में बताया। साथ ही मौसम के अनुसार बुवाई का समय, सिंचाई प्रबंधन और कीट-रोग नियंत्रण के उपाय भी साझा किए गए। वही मौजूद रहे सहायक विकास अधिकारी कुलदीप कुमार बीज भंडार प्रभारी मनोज कुमार बीटीएम अनिल सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ। ग्राम प्रधान शोभरन सिंह कल्लू सिंह आदि लोग रहे।
0
0
Report

धमतरी के ड्रोन मॉडल को राष्ट्रीय सम्मान, किसानों के लिए नई तकनीक क्रांति

Dhamtari, Chhattisgarh:राष्ट्रीय मंच पर चमका धमतरी का ड्रोन मॉडल छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला अब आधुनिक खेती की नई पहचान बन गया है..... प्राथमिक कृषि सहकारी साख समितियों (PACS) के माध्यम से शुरू की गई ड्रोन सेवा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है..... कोलकाता में आयोजित CSC के 17वें स्थापना दिवस समारोह में धमतरी के इस नवाचार को राष्ट्रीय सम्मान से नवाज़ा गया...... सम्मान के बाद प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप धमतरी पहुंचे और लोहरसी PACS में ड्रोन मॉडल का निरीक्षण किया..... वही मंत्री ने ड्रोन के जरिए धान के खेतों में यूरिया का छिड़काव कर इसकी कार्यप्रणाली देखी...... इस दौरान उन्होंने सहकारी समिति में शासकीय खाद दुकान का उद्घाटन किया और पौधारोपण भी किया..... उन्होंने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ रही है और धमतरी का यह मॉडल पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन सकता है...... धमतरी जिले की 10 प्राथमिक कृषि सहकारी साख समितियों में किसानों को कम शुल्क पर ड्रोन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है...... इससे कम समय और कम लागत में खाद व दवा का समान रूप से छिड़काव हो रहा है, जिससे किसानों को बड़ा फायदा मिल रहा है...... साथ ही स्थानीय युवाओं को ड्रोन पायलट के रूप में रोजगार के नए अवसर भी मिल रहे हैं....... राष्ट्रीय सम्मान के बाद धमतरी का यह मॉडल अब पूरे प्रदेश में विस्तार की ओर बढ़ रहा है....… वही खेती और तकनीक का यह ख़ूबसूरत संगम आने वाले समय में आधुनिक कृषि की नई तस्वीर पेश करेगा और धमतरी को देशभर में एक नई पहचान दिलाएगा
0
0
Report

बाराबंकी चाय टपरी से 2027 चुनाव पर जनता की राय

Noida, Uttar Pradesh:चुनावी चाय, आपकी राय...बाराबंकी से यूपी में चाय की दुकानों पर आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर लगातार मंथन हो रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में जनता सीधे अपने स्थानीय विधायकों और मंत्रियों के कामकाज का हिसाब-किताब मांग रही है। इन चर्चाओं में मुख्य रूप से महंगाई, रोजगार, कानून-व्यवस्था, सड़कों की स्थिति और स्थानीय विकास के मुद्दे छाए रहते हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड की टीम पहुंची उत्तर प्रदेश के संभल बाराबंकी की 'सदर' विधानसभा सीट पर, जो समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। इस सीट से लगातार तीन बार से सपा के विधायक सुरेश यादव चुनकर आ रहे हैं। चुनावी माहौल के बीच बाराबंकी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक चाय की टपरी, यानी लोकतंत्र की असली संसद से देखिए जनता की बेबाक राय। क्या बाराबंकी की जनता योगी सरकार के कामकाज से खुश है? या फिर बदलाव के मूड में है। शिक्षा, रोजगार, सड़कों और विकास के दावों की जमीनी हकीकत क्या है? चाय की चुस्कियों के बीच स्थानीय लोगों, युवाओं और बुजुर्गों ने नेताओं के वादों का क्या हिसाब-किताब निकाला है, जानिए इस बेहद दिलचस्प ग्राउंड रिपोर्ट में।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top