icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241303
Kamlesh KumarKamlesh KumarFollow1 Feb 2025, 05:10 pm

हरदोईः बिलग्राम तहसील परिसर में फर्जी वकील पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Mallawan, Uttar Pradesh:

बिलग्राम तहसील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिसकी पिटाई की जा रही है, वह फर्जी वकील बनकर महिला से दुरुस्ती के नाम पर वसूली की थी। दुरुस्ती ना होने पर महिला ने वकीलों से शिकायत की जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने फर्जी वकील की जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने पिटाई के बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला तिर्वा चांदपुर की बतायी जा रही है। मामले में कोतवाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लोहरदगा ड्राइवर संघ का प्रदर्शन: 14 माँगों के साथ सरकार विरोधी नारों की गूंज

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- ऑल झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन जिला कमेटी लोहरदगा के बैनर तले शंख नदी के समीप सैकड़ों चालकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान चालकों ने अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और 12 नवंबर से प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया। यूनियन का कहना है कि देश का ड्राइवर समाज दिन-रात सड़क पर जान जोखिम में डालकर देश की अर्थव्यवस्था को चलाता है, लेकिन उसे न सुरक्षा मिलती है, न सम्मान और न ही कोई सामाजिक सुरक्षा। इनकी मुख्य मांगों में ड्राइवरों के लिए अलग से ड्राइवर सुरक्षा कानून बनाया जाए। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर ड्राइवर आयोग का गठन किया जाए। इसके अलावा ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन करने की मांग की। ड्राइवरों के लिए सामाजिक सुरक्षा, बीमा और पेंशन की व्यवस्था की मांग रखी गई। हिट एंड रन कानून के प्रावधानों में संशोधन की मांग की गई साथ ही चालकों के साथ मारपीट, लूटपाट और शोषण पर रोक लगाने की मांग की गई। सड़क हादसे में ड्राइवर की मृत्यु पर परिवार को उचित मुआवজা और RTO और पुलिस द्वारा चालकों को बेवजह परेशान न करने की मांग रखी गई। हाईवे पर चालकों के लिए शौचालय, पार्किंग और विश्राम गृह की सुविधा की गई।
0
0
Report

लखीमपुर खीरी के निघासन में छह फुट का सांप पकड़कर जंगल में छोड़ा गया

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन दक्षिण रेंज के छीटन पुरवा गांव में राहुल मौर्य के घर में 6 फिट लंबा सांप देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में घर में मौजूद लोगों ने बच्चों को घर से बाहर सुरक्षित निकाल कर वन विभाग को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने घर में छुपे बैठे सांप कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। आधे घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद सांप को वन विभाग की टीम ने दबोच लिया। रेस्क्यू अभियान वनकर्मी अक्षय मौर्य व राजन कुमार के नेतृत्व में की गई। जिसके बाद सांप को उसके प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया।
0
0
Report

यूपी में AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन से हलचल, तीन साल मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग

Bareilly, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की सियासत में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के गठबंधन पर बयानबाजी तेज हो गई है। बरेली में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने इस गठबंधन को यूपी में तीसरे मोर्चे की जरूरत बताते हुए इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से मुसलमानों को समाजवादी पार्टी के अलावा एक नए राजनीतिक विकल्प की जरूरत थी। मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने कहा कि इस गठबंधन के तहत तीन साल मुस्लिम मुख्यमंत्री और तीन साल दलित मुख्यमंत्री होना चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुसलमानों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। मौलाना ने कहा कि मुस्लिम और दलित दोनों ही समाज के पिछड़े वर्ग हैं और इस गठबंधन से इन तबकों को राजनीतिक ताकत मिल सकती है। उन्होंने अमेरिका और इजराइल में हुए राजनीतिक बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि उसी तरह का असर अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी देखने को मिल सकता है। मौलाना का दावा है कि लंबे समय से मुसलमानों को तीसरे राजनीतिक विकल्प की जरूरत थी और ओवैसी तथा चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन इस जरूरत को पूरा कर सकता है。
0
0
Report
Advertisement

टोंक पुलिस ने चतुर्थ चरण मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए कड़ी तैयारी शुरू की

Tonk, Rajasthan:राजस्थान पंचायतीराज चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने को लेकर टोंक पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक टोंक ने चुनाव ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की। ब्रीफिंग के दौरान चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को निष्पक्षता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए, ताकि चतुर्थ चरण का मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
0
0
Report

मालपुरा चुनाव प्रचार गरम, कांग्रेस ने परिवर्तन के बूते जीत का भरोसा जताया

Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) पंचायती राज के अंतिम चरण के चुनाव को लेकर आज प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस नेताओं ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. मालपुरा टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे घासीलाल चौधरी ने आज पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सिंधौलिया, दडावट, डोकरिया, मोरला, बागड़ी सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में जनसभाओं का आयोजन कर कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में विकास के नाम पर क्षेत्र में कुछ भी नहीं हुआ है वैसे में मतदाताओं ने परिवर्तन का मानस बना लिया है 2028 में प्रदेश में भी परिवर्तन की लहर चलेगी तथा कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी。
0
0
Report
Advertisement

बृजमनगंज: कंधों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलीं मां भद्रकाली, जयकारों से गूंज उठा पूरा नगर,

Shiv SrivastavaShiv SrivastavaFollow10m ago
Brijmanganj, Uttar Pradesh:* बृजमनगंज, महराजगंज।जब नगर की देवी मां भद्रकाली का डोला उठा तो पूरा बृजमनगंज भक्ति में डूब गया। गुरुवार की दोपहर कोल्हुई तिराहे पर स्थापित मां भद्रकाली के दरबार से जब डोला उठा, तो ऐसा लगा जैसे मां खुद अपने भक्तों को आशीर्वाद देने नगर भ्रमण पर निकल पड़ी हों। युवा भक्तों की टोली ने मां के डोले को अपने कंधों पर उठाया। कंधे पर मां का भार नहीं, भक्तों के लिए तो वो सौभाग्य था। हर युवा चाहता था कि मां का डोला एक बार उसके कंधे पर आए और मां का आशीर्वाद उसे मिल जाए। डोला जैसे ही स्टेशन चौराहे से आगे बढ़ा, मछली गली, गल्ला मंडी, धानी चौराहे और स्टेशन रोड पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मशाल की रोशनी में मां का मुखमंडल और भी दिव्य लग रहा था। घरों की छतों से, दुकानों से, गलियों से महिलाएं, पुरुष और बच्चे मां का दर्शन करने के लिए दौड़ पड़े। किसी ने आरती उतारी, किसी ने फूल बरसाए, तो किसी ने हाथ जोड़कर बस इतना कहा - *"मां, अगले साल फिर आना।"* पूरे नगर में सिर्फ एक ही आवाज गूंज रही थी - *जय मां भद्रकाली, जय मां भद्रकाली।* यात्रा में मां भद्रकाली संगठन के कार्यकर्ताओं ने अखाड़े का भी आयोजन किया। युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। वहीं नाटक मंडली की टीम ने धार्मिक नाटक के माध्यम से भक्तों को धर्म और भक्ति का संदेश दिया। लोग नाटक देखकर भावुक हो गए। विदाई की इस बेला में हर आंख नम थी। एक साल तक मां की प्रतिक्षा करने वाले भक्त मां को विदा करते हुए भी यही प्रार्थना कर रहे थे कि मां सब पर अपनी कृपा बनाए रखें, नगर में सुख-शांति बनी रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा स्वयं मौजूद रहकर कमान संभाले रहीं। थाना अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा अपने हमराहियों के साथ पूरे भ्रमण के दौरान साथ चलते रहे। भारी मात्रा में महिला-पुरुष पुलिसकर्मी और अग्निशमन दस्ता वाहन के साथ मौजूद रहा, ताकि मां की यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। अंत में पूरा नगर भक्ति, भावना और मां के जयकारों में डूबा नजर आया।
0
0
Report

दुर्ग: उरला रेलवे क्रॉसिंग के पास 3.63 किलो गांजा और पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Bhilai, Chhattisgarh:दुर्ग की पद्मनाभपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उरला बांध पुल के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पोटियाकला निवासी सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.80 लाख रुपये कीमत का 3 किलो 630 ग्राम गांजा, एक पिस्टल मय मैगजीन, 17,500 रुपये नकद और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। Durg: Accused Arrested Near Urla Railway Crossing with 3.63 kg Ganja and Pistol
0
0
Report
Advertisement

वासुदेव देवनानी ने दिवंगत जसवंत यादव को श्रद्धांजलि दे शोक संवेदना व्यक्त की

Alwar, Rajasthan:विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने डॉ. जसवंत सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों से मिलकर जताई संवेदना अलवर बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी गुरुवार को अलवर पहुंचे। उन्होंने डॉ. जसवंत सिंह यादव के निवास पर पहुंचे उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गौरतलब है कि बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव का 8 नवंबर को निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से अलवर और बहरोड़ सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों का उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि देने और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन को अलवर और बहरोड़ की राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।
0
0
Report

रतलाम- अकोला ब्रॉड गेज रेल प्रोजेक्ट 12 साल देरी, लागत बढ़कर 20,000 करोड़

Khandwa, Madhya Pradesh:देश की बड़ी रेल परियोजनाओं में से एक रतलाम से अकोला ब्रॉड गेज रेल परियोजना अपने तय समय से लगभग 12 साल देरी से चल रही है । 2008 में सैंक्शन हुई यह परियोजना 1400 करोड़ की थी लेकिन अब इसकी संशोधित लागत 20000 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है। इतना समय बीत चुका है। अभी भी लगभग 40% काम बाकी है। रेलवे के अलग-अलग डिविजनों ने टुकड़ों में इसका काम किया है। कुछ टुकड़ों में रेल सुरक्षा आयुक्त की ओर से टेस्टिंग भी हो चुकी है लेकिन कई जगह रेलवे ट्रैक बिछ जाने के बावजूद वहां विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा ओंकारेश्वर से रतलाम के बीच का है जिसमें इंदौर से रतलाम तो पूरा हो चुका है लेकिन ओंकारेश्वर से महू तक का हिस्सा अभी भी अधूरा है। यहां नर्मदा नदी और पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से बड़ी देरी हो रही है। इसी ट्रैक पर जंगल का बड़ा हिस्सा आने की वजह से भी फॉरेस्ट क्लियरैश मिलने में देरी हुई है। ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर पुल के पिलर तो बन गए हैं लेकिन ट्रैक बनाना बाकी है। इससे आगे चोरल के पास पहाड़ी क्षेत्र में सुरंग बनना बाकी है जो रेलवे के लिए बड़ी चुनौती है। यही कारण है कि यह पूरा रेलवे ट्रैक अधूरा ही माना जा रहा है। खंडवा से अमूला खुर्द तक 54 किलोमीटर का ट्रैक 2024 में बन चुका है। अमूला खुर्द से खिड़की तक का 18 किलोमीटर का रेलवे ट्रैक भी सुरक्षा मापदंड पर खड़ा उतरा है। 6 महीने पहले ही इसकी टेस्टिंग हो चुकी है। खंडवा से ओम्कारेश्वर तक रेलवे ट्रैक पूरा हो चुका है जिस पर मेमू ट्रेन चल रही है, लेकिन ओंकारेश्वर से महू तक और खरकी से अकोला तक काम अधूरा पड़ा है। सेंट्रल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य लगातार इस ट्रैक को पूरा करने की मांग करते चले आ रहे हैं इनके उनका मानना है कि यदि यह ट्रैक समय पर पूरा हो जाता है तो यहां से आर्थिक गतिविधियां शुरू होती ही हैं, क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए बड़े शहरों तक आने जाने का सुलभ साधन मिल जाता है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में छठ पूजा कुश्ती दंगल: 60 पहलवान, विजेता को 21 हजार नकद

Hanumangarh, Rajasthan:लोकेशन - हनुमानगढ़ (राजस्थान) हनुमानगढ़ में छठ पूजा महोत्सव रै तहत कुश्ती दंगल-2026 हुयो। श्री छठ पूजा समिति री ओर सूं जंक्शन रै चुंगी नंबर आठ इलाकै में नशा मुक्त हनुमानढ़ अभियान रै तहत ई आयोजन करवायो गयो। ई दंगल में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा अर उत्तर प्रदेश रै करीब 60 पहलवानां नै भाग लियो। दंगल में मक्कासर रै पहलवान सुखा सिंह नै पहळो स्थान हासिल कर 21 हजार रुपया रो नकद इनाम जीत्यो। पंजाब रै जबरा पहलवान दूजै स्थान पर रह्या। पहलवानां नै कुश्ती रा शानदार दांव-पेच दिखाया। मुकाबला देखण खातर शहरवासी अर खेलप्रेमी बड़ी संख्या में पहुंच्या। समिति री ओर सूं लगातार छठी बार ई दंगल करवायो गयो। कार्यक्रम में पधारया अतिथियां नै पहलवानां सूं परिचय लियो अर खेल भावना रै साथ मुकाबला करबा री बात कही। समाजसेवी युधिष्ठर गक्खड़ नै कह्यो कि युवावां नै नशे सूं दूर राखबा खातर इण प्रकार रा खेल आयोजन जरूरी है। उन्हां कह्यो कि दंगल युवावां नै सकारात्मक दिशा देबा अर उनने शारीरिक अर मानसिक रूप सूं मजबूत बणाबा में मददगार साबित होवेला। युवावां नै खेलां में रुचि बढ़ाणी चाइजै। कुश्ती रै माध्यम सूं खिलाड़ी राष्ट्रीय अर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपरी पहचान बणा सकै है।
0
0
Report
Advertisement

नीतू कंवर सूर्य प्रताप सिंह ने आटोली में सरपंच पदभार ग्रहण किया

Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) लांबा हरि सिंह से हैं जहां ग्राम पंचायत आटोली में नवनिर्वाचित सरपंच नीतू कंवर सूर्य प्रताप सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ कार्यभार ग्रहण किया। सरपंच ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में विकास के आयाम स्थापित करने के साथ योग्य लाभार्थी को जनकल्याणकारी योजना का समय पर लाभ दिलवाने के साथ आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने और पेयजल स्वच्छता का प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गांव में बिना भेदभाव के सभी को साथ लेकर सद्भाव और सौहार्द के साथ विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने उपसरपंच वार्ड पंचों का स्वागत किया और एक दूसरे ने मुंह मीठा कर शुभकामनाएं दी।
0
0
Report

अखिलेश यादव के अयोध्या राम मंदिर जाने पर बहस तेज, आस्था या राजनीति?

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - चुनाव आते ही अखिलेश यादव को याद आए भगवान رام सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कसा तंज, बोले – देर आए, दुरुस्त आए, भगवान दे सदबुद्धि एंकर - उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों के बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के अयोध्या स्थित राम मंदिर जाने की चर्चा ने सियासी हलचल तेज कर दी है। इस मुद्दे पर मंडला सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अखिलेश यादव पर तीखा तंज कसा है। कुलस्ते ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव आते ही अखिलेश यादव को सद्बुद्धि आ गई और भगवान राम की याद आने लगी। हालांकि उन्होंने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा – देर आए, दुरुस्त आए। कुलस्ते के इस बयान ने सियासी बयानबाजी को नया रंग दे दिया है। अब सवाल यही है कि क्या भगवान राम के दर्शन की यह पहल आस्था का विषय है या चुनावी राजनीति का नया संदेश? फिलहाल, अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने की चर्चा के बीच कुलस्ते का यह तंज राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बाईट - फग्गन सिंह कुलस्ते - सांसद - मण्डला ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top