241406
Hardoi: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कुम्भ मेला पर हो रही टिप्पणी को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
Chandeli, Uttar Pradesh:आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कुम्भ मेला पर हो रही टिप्पणी को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कुम्भ मेले को लेकर की जा रही टिप्पणी पर सवाल करने वालो को भी कुम्भ में आने का निमंत्रण दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एशियन गेम्स 10,000 मीटर में गुलवीर सिंह को सिल्वर मेडल मिला
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के लाल और स्टार भारतीय धावक नायब सूबेदार गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है. गुलवीर ने 28 मिनट 29.38 सेकंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. गुलवीर की इस कामयाबी के बाद गांव सिरसा में जश्न का माहौल है. परिवार में मिठाई बांटी गई, तो वहीं पोते की जीत की खुशी में दादी गैंदो देवी ने जमकर डांस किया. सांस फूलने के बावजूद दादी का खुशी से झूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गुलवीर सिंह की शानदार जीत के बाद सिरसा गांव में खुशी की लहर है. परिवार और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया. दादी गैंदो देवी ने पोते की उपलब्धि पर खुशी का इजहार करते हुए जमकर डांस किया. अब परिवार को गुलवीर से 1500 मीटर हीट और 28 सितंबर को होने वाली 5 हजार मीटर दौड़ में भी पदक की उम्मीद है. दादी गैंदो देवी और मां लक्ष्मी देवी ने गुलवीर को शुभकामनाएं दी हैं.0
0
Report
खुर्जा के इजू मौजपुर में शादी समारोह की छत गिरने से एक दर्जन घायल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- खुर्जा नगर क्षेत्र के इजू मौजपुर गांव में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा। छत पर चल रहे सलामी कार्यक्रम के दौरान अचानक गिरी छत। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल। छत पर अधिक भीड़ और सीमेंट के गाटर पर ज्यादा वजन होने से हादसा होने की आशंका। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती। गंभीर हालत में कुछ घायलों को मेडिकल कॉलेज समेत हायर सेंटर किया गया रेफर। थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के इजू मौजपुर गांव का मामला।0
0
Report
SP विनीत जायसवाल ने जेल का औचक निरीक्षण कर मेस की गुणवत्ता जाँच की
Sultanpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने देर रात्रि जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया, परिसर में ठहरे पीएसी पुलिस बल के साथ बातचीत की और उनके ठहरे हुए स्थान का निरीक्षण किया. साथ ही मेस में बने खाने की गुणवत्ता जानने के लिए खुद भोजन किया. लगभग 1 घंटे जेल परिसर में रहते हुए एसपी ने उनके ठहरने के कमरे, मेस और वॉशरूम की साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता निरंतर बनाए रखने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए।0
0
Report
Advertisement
देहरादून STF ने शेयर बाजार ठगी के आरोपी मुनिन्द्र भाटी को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर टीम ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 69.90 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी मुनिन्द्र भाटी को ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है。 देहरादून निवासी महिला शिकायतकर्ता को फेसबुक विज्ञापन के जरिये व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर भारी मुनाफे का लालच दिया गया और विभिन्न खातों में धनराशि जमा कराई गई। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से कोटक बैंक के एक खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई。 पुलिस टीम ने ओमीक्रॉन-1, ग्रेटर नोएडा में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से आईफोन-13, दो सिम कार्ड और बैंक दस्तावेज बरामद हुए हैं। एसटीएफ मुख्य नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
तेज़ ट्रक ने बच्ची को नहीं? 14 वर्षीय किशोर की मौत पर बेकुसराय में सड़क जाम, क्या होगा next steps?
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार 14 चक्का लोडेड ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सातवीं कक्षा का छात्र था और साइकिल से आटा लाने के लिए मुरली टोल की ओर जा रहा था। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।यह तस्वीर बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरो और मुरली टोल के बीच की है, जहां रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की जान चली गई।मृतक की पहचान बछवाड़ा निवासी स्वर्गीय रामशंकर झा के पुत्र विशाल कुमार झा के रूप में हुई है। विशाल सातवीं कक्षा का छात्र था।बताया जा रहा है कि विशाल साइकिल से मुरली टोल की ओर आटा लाने जा रहा था। इसी दौरान सुरो और मुरली टोल के बीच वह 14 चक्का लोडेड ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि विशाल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस रघटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस चालक और खलाशी की तलाश में जुटी है।0
0
Report
गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार हादसा, चालक फरार
New Delhi, Delhi:गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार का कहर. बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर. टक्कर मारने के बाद चालक मौके से हुआ फरार. दूसरी गाड़ी के डैशकैम में कैद हुई पूरी घटना. शनिवार रात की बताई जा रही है यह घटना.0
0
Report
Advertisement
यूपीसीएल एमडी की आधी रात औचक निरीक्षण से हड़कंप; अनुबंध रद्दीकरण की प्रक्रिया शुरू
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून यूपीसीएल के एमडी का आधी रात 'प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र' पर औचक निरीक्षण, हड़कंप 400 केवी काशीपुर-नहटौर लाइन पर ट्रिपिंग की समस्या पर तत्काल लिया संज्ञान, मांगी विस्तृत रिपोर्ट。 मार्काडोस कंपनी की पूर्वानुमान प्रक्रिया (Forecasting) और धरातलीय स्थिति में मिला बड़ा अंतर。 कंपनी की लापरवाही और कार्यप्रणाली पर एमडी ने जताई कड़ी अप्रसन्नता, दिए सख्त निर्देश。 पूर्वानुमान में सुधार की चेतावनी के साथ मार्काडोस कंपनी को जारी होगा कारण बताओ नोटिस अनुबंध निरस्त करने और कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने के सख्त आदेश दिए गए।0
0
Report
नेपाल की भारी बारिश से महराजगंज में गंडक-नारायणी उफान, हजारों लोग प्रभावित
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर: नेपाल से छोड़े गए पानी और लगातार नेपाल के पहाड़ो पर हो रही बारिश के कारण महराजगंज जिले में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी जिले के तीन गांवों में घुस गया है जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है और लगभग 5 हज़ार आबादी प्रभावित हुई है । प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ की मदद से प्रभावित इलाकों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन नेपाल से निकलने वाली नदियों और वाल्मीकि बैराज के जलस्तर पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। नेपाल के पहाड़ों में हो रही लगातार भारी बारिश से महराजगंज जनपद में नारायणी नदी का जलस्तर पिछले 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वाल्मीकि बैराज से लगभग पांच लाख से अधिक क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है। नारायणी नदी के उफान से जिले के सबसे संवेदनशील इलाके सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोथहा एवं निचलौल तहसील क्षेत्र के टेलफाल के समीप गेड़हवा गांव में पानी घुस गया है जिससे कई दर्जन घर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है जहां कम्युनिटी किचन के माध्यम से खाने पीने की व्यवस्था एवं मेडिकल टीम की तैनाती की गई है। एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने वर्तमान जलस्तर और पानी के बहाव के जानकारी देते हुए बताया कि नेपाल स्थित देवघाट पर 624000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज है और यह पिछले तीन घंटे से लगातार कम हो रहा है वहीं वाल्मीकि बैराज का डिसचार्ज 5 लाख एक हज़ार क्यूसेक पानी डिसचार्ज हुआ है और पिछले 1 घंटे से स्टा बना हुआ है क्योंकि नारायणी नदी के बेसिन में बारिश नहीं हो रही है जिससे उम्मीद जताया जा रहा है कि आने वाले कुछ घंटे में पानी का स्तर और नीचे आएगा । बाइट- डॉ प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी वि/ओ- प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया जा सके।0
0
Report
फररुखाबाद में 25-25 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है. पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामिया आरोपी गिरफ्तार किए हैं. एसओजी, सर्विलांस और थाना शमसाबाद की संयुक्त टीम ने इन्हें चोरी के माल के साथ पकड़ा. आरोपियों के बारे में बताया गया है कि वे फर्रुखाबाद के शमसाबाद, नवाबगंज और मेरापुर थाना क्षेत्रों में दर्ज सात चोरी के मुकदमों में वांछित थे. उनके कब्जे से चोरी की बैटरी और इन्वर्टर की कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर के इस्लाम नगर निवासी साकिर उर्फ चूहा और मस्जिद नगला निवासी भूरे उर्फ बाटा के रूप में हुई है. भूरे उर्फ बाटा के खिलाफ अलग-अलग थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि साकिर उर्फ चूहा के खिलाफ 33 मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.0
0
Report
Advertisement
अनपरा में पारिवारिक विवाद, महिलाओं के बीच मारपीट वीडियो वायरल, तीन के खिलाफ मुकदमा
Obra, Uttar Pradesh:खबर कल आई थी। आज दोबारा फीड नहीं मिलने के कारण दोबारा बढ़ाई गई है। पारिवारिक विवाद में महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल। सोनभद्र में पारिवारिक विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। महिलाओं के बीच होने वाली मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं, जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। पूरा मामला अनपरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक ही परिवार से जुड़े दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिलाओं के बीच हो रही मारपीट से मौके का माहौल काफी तनावपूर्ण नजर आ रहा है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने अनपरा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय थाना प्रभारी द्वारा वायरल वीडियो की पुष्टि。 अनपरा थाना क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
बैंक कर्मियों की हड़ताल टली, आज से स्थिति में स्थिरता की उम्मीद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर -देशभर में बैंककर्मियों की हड़ताल टली, आज से 30 सितंबर की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टली UFBU और IBA के बीच बनी सहमति हड़ताल और आंदोलन के कार्यक्रम फिलहाल स्थगित शनिवार की छुट्टियों को लेकर बनेगी हाई लेवल कमेटी PLI स्कीम में बदलाव को लेकर सरकार से होगी बातचीत बाकी लंबित मुद्दों पर भी जल्द चर्चा ग्राहकों के हित में समाधान निकालने पर जोर UFBU ने प्रस्तावित आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया0
0
Report
वायरल शो के लिए क्या नया है?
Noida, Uttar Pradesh:वायरल शो के लिए है0
0
Report
Advertisement
ये वायरल शो क्यों बना ट्रेंड, जानिए क्या है खास?
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल शो के लिये है0
0
Report
वायरल शो के लिए एलिफेंट ट्रेंड चर्चा में
Noida, Uttar Pradesh:वायरल शो के लिए है0
0
Report
यह वायरल शो के लिए है—जानिए क्या है पूरा मामला
Noida, Uttar Pradesh:वायरल शो के लिए है0
0
Report
Advertisement
