icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241401
Deepak DixitDeepak DixitFollow22 Jan 2025, 02:11 am

Hardoi - भुगतान जमा करने के बाद भी नहीं हुआ निर्माणाधीन कोतवाली में बिजली कनेक्शन

सवायजपुर, Uttar Pradesh:

हरदोई के सवायजपुर तहसील मुख्यालय पर कटरा -बिल्हौर हाईवे स्थित निर्माणाधीन कोतवाली में भुगतान जमा करने के बावजूद बिजली कनेक्शन नहीं हुआ. सोमवार दोपहर बाद कोतवाल विजय कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. कोतवाल ने निर्माणाधीन कोतवाली के बंदीगृह के शौचालय में लगा रोशनदान बंद करने के निर्देश दिए,साथ ही अन्य अधूरे कार्यो को भी जल्द पूरा कराने कहा. कार्य संस्था के जेई ने कोतवाल को बताया कि 5 किलो वाट के विद्युत कनेक्शन के लिए भुगतान लगभग तीन लाख रुपए भी जमा कर दिए लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी विद्युत कनेक्शन नहीं किया गया है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दमोह में गोकशी रोकने को पुलिस ने कसाई मंडी में की कड़ी निगरानी

Damoh, Madhya Pradesh:कसाइयों के ठिकानों पर पुलिस की चौकसी, हर कीमत पर रुकेगी गोकशी, थाना इंचार्ज। दमोह में शनिवार को हुए गोकशी के मामले के बाद जहां देर शाम से रात तक आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोजर कार्यवाही हुई वहीं आज सुबह से शहर में शांति व्यवस्था बनाने चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं चर्चित कसाई मंडी इलाके में पुलिस बल घर घर जाकर संदिग्धों की तलाश कर रहा है। थाना इंचार्ज मनीष कुमार ने जी मीडिया को बताया कि घटना की आशंका नहीं थी लेकिन सुनसान जगह पर कसाइयों ने इस गोकशी को अंजाम दिया है लेकिन अब किसी भी कीमत पर गौकशी नहीं हो सकती।
0
0
Report

290 किलो डोडा चूरा के साथ वाहन पकड़, आरोपी भागे; NDPS Act दर्ज

Begun, Rajasthan:भैंसरोडगढ़, चित्तौड़गढ़ - भैंसरोडगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 290 किलो 210 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से कीया सेल्टोस वाहन आरजे 20 सीएल 1992 को भी जब्त किया। भुंजर घाटे पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन को देखकर चालक और उसका साथी गाड़ी वापस घुमाकर भुंजर गांव की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों आरोपी भुंजर घाटे की चढ़ाई पर गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल में फरार हो गए। तलाशी में डोडा चूरा और 3 नंबरों की 6 अलग-अलग प्लेटें मिलीं। पुलिस ने NDPS Act में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

भवनाथपुर फोरलेन पर भीषण हादसा: थार-ट्रक टकराव में दो की मौत, एक घायल

Naya Chak, Bihar:भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार थार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल, हादसे के बाद घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी, जानकारी के मुताबिक सफेद रंग की महिंद्रा थार अकबरनगर से भागलपुर की ओर जा रही थी, तभी भवनाथपुर फोरलेन के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत, टक्कर इतनी भीषण थी कि थार का अगला हिस्सा पूरी तरह हो गया क्षतिग्रस्त, घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और अकबरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त थार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी
0
0
Report
Advertisement

सांगोडे डकैती मामले में चार आरोपियों को चार दिन की पुलिस कोठडी

Thane, Maharashtra:सांगोडे डकैती प्रकरण - ४ आरोपींना ४ दिवसांची पोलीस कोठडी... कल्याण तालुक्यातील सांगोडे गावात घरात घुसून दरोडा टाकणाऱ्या टोळीला पोलिसांनी जेरबंद केले आहे. दि. २८ सप्टेंबर रोजी रात्री ७.४५ वा. सांगोडे येथे ३ अनोळखी इसमांनी घरात घुसून १ लाख ११ हजार रुपयांचे सोन्याचे दागिने लंपास केले होते. या प्रकरणी कल्याण तालुका पोलीस ठाण्यात गु.र.नं. ६८६/२०२६, BNS ३०९(४), ३(५) अन्वये गुन्हा दाखल होता. पोलीस निरीक्षक मुकेश ढगे यांच्या मार्गदर्शनाखाली पोलिसांनी गुप्त माहितीच्या आधारे सापळा रचून या चौघांना ताब्यात घेतलं. त्यांनी आज कल्याण न्यायालयात हजर केले असता न्यायालयाने चार दिवसांची पोलीस कोठडी सुनावली आहे. पुढील तपास पोउपनि विजय डाखोरे करत आहेत.
0
0
Report

हल्द्वानी के आबादी क्षेत्रों में गुलदार घुसा; लोग दहशत में

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के आबादी वाले इलाकों में एक बार फिर वन्य जीवों की दस्तक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हिम्मतपुर तल्ला इलाके में देर रात एक गुलदार घर के बरामदे में घुस गया। गनीमत रही कि गुलदार किसी को नुकसान पहुंचाए बिना वापस जंगल की ओर चला गया। घर में गुलदार के घुसने की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है। तस्वीरें हल्द्वानी के हिम्मतपुर तल्ला इलाके की हैं, जहां आबादी के बीच एक गुलदार घर के बरामदे में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। CCTV में साफ देखा जा सकता है कि गुलदार बेहद आराम से घर के परिसर में दाखिल होता है और कुछ देर तक वहां घूमता रहता है। गुलदार की मौजूदगी से परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी व्यक्ति पर गुलदार ने हमला नहीं किया। क्षेत्र में पहले भी वन्य जीवों की आवाजाही देखी जाती रही है। आबादी के बीच गुलदार की दस्तक से लोगों को अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। लोगों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से पहले खतरे को टाला जा सके; वेस्टर्न सर्कल के चीफ कंजरवेटर के मुताबिक गुलदार के मूवमेंट की हर घटना पर नजर रखी जा रही है, अलग-अलग क्षेत्र में स्टाफ तैनात किया गया है, और रेंज अधिकारियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

कुमारी सैलजा का भाजपा पर निशाना: हरियाणा में जनता का भरोसा डगमग

Karnal, Haryana:करनाल पहुंचीं कुमारी सैलजा ने सरकार पर साधा निशाना: बोलीं- जनता का भाजपा से भरोसा उठ चुका, PM की बैठक सिर्फ दिखावा; चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल करनाल । कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने कर्नाल पहुंचकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार को कई साल हो गए, लेकिन जनता की समस्याएं जस की तस हैं। अब सरकार को भी पता चल चुका है कि लोगों का उससे भरोसा उठ रहा है, इसलिए वह “फायर फाइटिंग” करने की कोशिश कर रही है। सैलजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हरियाणा के विधायकों की बैठक को लेकर कहा कि यह केवल दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में न तो विकास हो रहा है और न ही जनता की समस्याओं का समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हरियाणा में तीन बार मौका मिल चुका है और अब जनता का विश्वास पूरी तरह उठ चुका है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल चunाव प्रक्रिया को लेकर सैलजा ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव करवाने की है, लेकिन कांग्रेस लगातार चुनाव प्रक्रिया और ईवीएम को लेकर सवाल उठाती रही है। उन्होंने राहुल गांधी के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए थे। सैलजा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय आने पर इन मामलों का “परदा फाश” होगा और जनता चुनाव में इसका जवाब देगी। किसान के प्रदर्शन को लेकर सैलजा ने कहा कि हर साल किसानों को किसी न किसी समस्या में उलझाया जाता है। कभी खाद की समस्या आती है तो कभी फसल की खरीद को लेकर परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि किसान कर्ज के बोझ में दबा हुआ है और उसके साथ मजदूर वर्ग भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था की नींव कमजोर हो रही है और कुछ बड़े घरानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। LPG की कीमतों को लेकर भी हमला सैलजा ने LPG वितरण व्यवस्था और कीमतों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से जुड़े लाखों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर गरीब, किसान और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। कांग्रेस के नए नेतृत्व पर बोलीं- सभी मिलकर लड़ेंगे चुनाव कांग्रेस संगठन में नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल पर सैलजा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने सोच-समझकर फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता मिलकर अगला चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उत्तराखंड सरकार पर भी साधा निशाना सैलजा ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वहां कई परियोजनाओं में गड़बड़ी है और स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के कार्यक्रमों और कथित “प्यूरिफिकेशन” की घटना का जिक्र करते हुए भाजपा-आरएसएस की विचारधारा पर सवाल उठाए。
0
0
Report

चोपन में 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलےगी असल वजह

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। महिला का शव घर के भीतर मिलने के बाद बेटे ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है। सलखन स्थित बैरहवा टोले में मनोरमा देवी पत्नी श्यामसुंदर घर के अंदर मृत मिलीं। बेटे सुनील ने मां को मृत देखकर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामला चोपन थाना क्षेत्र का है।
0
0
Report

बृजेश पाठक अयोध्या पहुंचे; 2027 में बीजेपी की बड़ी जीत का दावा

Ayodhya, Uttar Pradesh:प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक आज अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद बृजेश पाठक मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक परिसर गंजा पहुंचे, जहां मेडिकल कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर डॉक्टरों को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या प्रभु राम और बजरंगबली की धरती है और प्रदेश के कल्याण के लिए वह प्रार्थना करते हैं। अखिलेश यादव के 350 सीटें जीतने के दावे पर बृजेश पाठक ने कहा कि सपा मुखिया दिन में सपने देख रहे हैं। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल पर गुंडागर्दी और माफियागिरी के आरोप लगाए और कारसेवकों पर गोली चलाने का मुद्दा उठाया। 8 अक्टूबर को अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि जनता सच्चाई समझती है। वे अपने व्यक्तिगत एजेंडे पर आ रहे हैं, दीपोत्सव को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार आयोजन पिछले साल से भी अधिक भव्य होगा और ऐसा वातावरण बनेगा, जैसे स्वयं प्रभु राम अयोध्या पधार रहे हों। 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने बीजेपी की 300 से अधिक सीटों पर प्रचंड जीत का दावा किया। निषाद पार्टी, भारत टैक्सी और अखिलेश यादव के AI इस्तेमाल को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर तीखे हमले किए।
0
0
Report
Advertisement

पिथौरा के लाखागढ़ में आयशर ट्रक में आग, दूसरा ट्रक भी चपेट में

Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन -महासमुंद महासमुंद जिले के पिथौरा में देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां लाखागढ़ के पास चलते आयशर ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैला कि पास खड़ा दूसरा ट्रक भी आग की चपेट में आ गया। किराना सामान से भरा ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि चावल लदे दूसरे ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग बुझाने के लिए दूसरे स्थान से दमकल बुलानी पड़ी, जिससे पिथौरा में दमकल व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना शनिवार रविवार देर रात की है, जहां पिथौरा थाना क्षेत्र के लाखागढ़ के पास की है। चलते आयशर ट्रक क्रमांक CG04PQ6844 में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास खड़े ट्रक क्रमांक CG06GM6344 को भी अपनी चपेट में ले लिया。 आगजनी में किराना सामान से भरा ट्रक पूरी तरह जल गया, वहीं चावल लदे दूसरे ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। आग पर काबू पाने के लिए दूसरे स्थान से दमकल वाहन बुलाना पड़ा。
0
0
Report

हापुड़ के मानक चौक पर तेंदue हाईटेंशन तारों के चपेट में आकर मौत

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के मानक चौक गांव में खेत में पेड़ पर चढ़ा एक तेंदुआ हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी. जानकारी के अनुसार मानक चौक गांव के खेतों में आम के पेड़ के पास ग्रामीणों ने तेंदुए का शव पड़ा देखा. शव पर सबसे पहले स्थानीय किसानों की नजर पड़ी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की. वन अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम करीब 8 बजे घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद रेंजर व टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया और रात करीब 10 बजे उच्चाधिकारी ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया. जांच में सामने आया कि धान के खेत में स्थित पेड़ के ऊपर से 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी. पेड़ पर चढ़ने के दौरान तेंदुआ इन तारों के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी करंट लगने से जान चली गई और वह नीचे गिर पड़ा. तेंदुए के शरीर पर करंट से जलने के निशान मिले हैं और बिजली के तारों पर भी उसके बाल चिपके पाए गए हैं. विभाग ने शव को कब्जे में लेकर रेंज मुख्यालय की नर्सरी में सुरक्षित रखवाया है. मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचित कर तीन डॉक्टरों के पैनल से तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. चूंकि तेंदुआ शेड्यूल-1 श्रेणी का वन्यजीव है, इसलिए उसके अंगों की सुरक्षा के मद्देनजर पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वन अधिकारी ने बताया कि इलाके में तेंदुओं की आवाजाही नियमित रूप से देखी जा रही है और उनके लिए क्षेत्र में प्राकृतिक शिकार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिसके चलते मानव-वन्यजीव टकराव या मवेशियों के नुकसान का कोई मामला सामने नहीं आया है. घटना के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है और ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव व सतर्कता बरतने के प्रति जागरूक कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top