241001
Hardoi- सब्जी लेने जा रहे बुजुर्ग आये बाइक के चपेट में,हुई मौत
Hardoi, Uttar Pradesh:सब्जी लेने पैदल जा रहे बुजुर्ग की बाइक की टक्कर लगने से हुई मौत,बाइक सवार भी हुआ घायल। हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के खुर्द मोड़ के पास बाजार से सब्जी लेने पैदल जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी,जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है, घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बांसवाड़ा में प्रसूता मौत के बाद सरकार एक्शन मोड में, टीम जारी जाँच
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले में प्रसूوات deaths के मामले के बाद सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में दिल्ली और उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज से छह सदस्यीय विशेषज्ञ टीम बांसवाड़ा जिले के एमजी अस्पताल पहुंची। टीम ने सबसे पहले स्त्री रोग (गायनिक) ओपीडी का निरीक्षण किया और वहां तैनात डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ से उपचार व्यवस्था, मरीजों की मॉनिटरिंग और प्रसव संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी जुटाई। इसके बाद विशेषज्ञ टीम गायनिक वार्ड और प्रसव कक्ष पहुंची, जहां उपकरणों, व्यवस्थाओं और उपचार प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। टीम यह भी जांच कर रही है कि उपचार के दौरान कहीं किसी स्तर पर लापरवाही या प्रक्रिया में चूक तो नहीं हुई। सरकार के निर्देश पर यह जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुरक्षित व प्रभावी बनाया जा सके।0
0
Report
गोपालगंज में नीट पेपर लीक पर छात्र-विरोध, मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में नीट पेपर लीक को लेकर आज कई छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया जिसमें कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। छात्र पोस्ट ऑफिस चौक से अम्बेडकर चौक पहुँचे जहाँ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी प्रमुख चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल व मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। आज शनिवार को कई छात्र संगठन ने बिहार बंद का आहवान किया था जिसके तहत आज गोपालगंज ने छात्र संगठन व माले नेताओं ने मार्च निकाला व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों का सबसे ज्यादा आक्रोश केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय पर देखने को मिला। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने इस पूरी घटना की नैतिक जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सभी नागरिक जिम्मेदारी का परिचय दें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने, भ्रामक जानकारी प्रसारित करने अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी0
0
Report
बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा में भक्तों की भीड़, श्रद्धालु 15 लाख पार
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर हिमालय की सुरम्य वादियों में स्थित हिंदुओ की आस्था का प्रतीक भगवान श्री बद्रीविशाल धाम और सिक्खों के पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा में इस दिनों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मौसम की तमाम चुनौतियों और दुर्गम रास्तों को दरकिनार कर भक्त भारी संख्या में दर्शन के लिए इन दोनों धामो में पहुँच रहे हैं। कपाट खुलने से अभी तक 15 लाख 35 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर लिए हैं। देखिये रिपोर्ट। आलोकनंदा के तट पर गूंजते जय बद्रीविशाल के जयकारे और मंदिर प्रांगण में उमड़ा भक्तों का यह अपार जनसैलाब यह तस्वीरें गवाही दे रही हैं कि आस्था के सामने कोई भी राह कठिन नहीं होती। सिर्फ आज की बात करें तो 2,778 श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ के दर्शन किये हैं और इस यात्रा सीजन में बद्रीनाथ धाम पहुँचने वाले कुल श्रद्धालुओं का आंकड़ा 15 लाख 35 हजार को पार कर चुका है। बेंगलोर से मोटरसाइकिल द्वारा अपने साथी के साथ बद्रीविशाल की यात्रा पर आए अक्षय का कहना है कि भगवान के प्रति हमारी आस्था कम नहीं हुई है, कठिन रास्ते बारिश के वावजूद हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए यातायात के नियमों को फॉलो कर रहे हैं और इन कठिनाईयों के बावजूद हमारी आस्था कम नहीं हुई है। आज के यात्री 2,778, कुल प्रगतिशील यात्री 15,35,525 हैं। हेमकुंड साहिब में समुद्र तल से करीब 15,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित यह दृश्य भी आस्था का अद्भुत नजारा दिखाता है। कठिन चढ़ाई के बावजूद आज 1,036 श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में आस्था डुबकी लगाई और गुरुद्वारे में मत्था टेका़। इस सीजन अब तक 2 लाख 13 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लौट रहे सिक्ख श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी है। मानसून सीजन में बारिश के बावजूद आस्था कम नहीं हुई है। यात्रा बहुत अच्छी चल रही है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह हर साल भक्ति और अटूट विश्वास की नई मिसाल पेश करती है। पल-पल की यात्रा अपडेट्स के लिए बने रहिए Zee Media के साथ।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में दहेज लोभियों ने विवाहिता की निर्मम हत्या, पति फरार
Aligarh, Uttar Pradesh:बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता की निर्मम हत्या की लोभियों ने विवाहिता विमलेश के शरीर पर फरसे से किये अनगिनत वार हत्या करने के बाद आरोपितों ने पिता को कॉल कर कहा- बेटी मर गई, बॉडी ले जाओ घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में दी लिखित शिकायत पुलिस ने विवाहिता के साथ और ससुर को किया गिरफ्तार हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार, पुलिस कर रही तलाश 9 माह पहले विवाहिता के हुई थी बेटी थाना खैर के गाँव मऊ की घटना।0
0
Report
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के ओवरटाइम स्कैम: हाई कोर्ट ने चार आरोपियों को नियमित जमानत दी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े कथित ओवरटाइम स्कैम में हाईकोर्ट से चार आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संजीव जैन और राजीव द्विवेदी समेत चार आरोपियों की नियमित जमानत मंजूर कर दी है। कोर्ट ने चारों को 10-10 लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो सक्षम जमानतदार पेश करने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया है।दरअसल, सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने आरोपियों की भूमिका को लेकर कई अहम तर्क अदालत के सामने रखे। बचाव पक्ष का कहना था कि संबंधित कंपनी के मैनपावर कॉन्ट्रैक्ट का संचालन सिद्धार्थ सिंघानिया कर रहे थे, लेकिन उन्हें आरोपी बनाने के बजाय गवाह बनाया गया।जबकि कंपनी के निदेशकों को आरोपी बनाया गया बचाव पक्ष ने यह भी तर्क दिया कि शराब घोटाले के मूल मामले में संजीव जैन को गवाह बनाया गया था, लेकिन उसी प्रकरण से जुड़े कथित ओवरटाइम स्कैम में उन्हें आरोपी बना दिया गया, ad अदालत को बताया गया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और 18 मई 2026 को चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।आरोपियों ने EOW के नोटिस पर लगातार उपस्थित होकर जांच में सहयोग किया,इसके बावजूद एफआईआर दर्ज होने के करीब 18 महीने बाद 4 मई 2026 को उन्हें गिरफ्तार किया गया।सुनवाई में बचाव पक्ष ने समानता के आधार पर भी जमानत की मांग की।दलील दी गई कि इसी मामले में एक अन्य सह-आरोपी को हाईकोर्ट से पहले ही नियमित जमानत मिल चुकी है।सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड और मामले की परिस्थितियों को देखते हुए चारों आरोपियों को नियमित जमानत देने का आदेश पारित किया।फिलहाल शराब घोटाले से जुड़े कथित ओवरटाइम स्कैम में हाईकोर्ट का यह आदेश संजीव जैन, राजीव द्विवेदी समेत चारों आरोपियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।0
0
Report
No news available
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में सेफ सिटी अभियान का शुभारम्भ; पुलिस ने सुरक्षा और समृद्धि लक्ष्य रखा
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: जिले में ‘सेफ सिटी’ अभियान का शुभारंभ, एसपी बी आदित्य ने की अभियान की शुरुआत, अग्रसेन भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित, कार्यक्रम के जरिए एसपी ने दिया संदेश, बोले- सुरक्षित, नशामुक्त और समृद्ध हनुमानगढ़ हमारा लक्ष्य, एएसपी अरविंद बिश्नोई, राज कंवर और सीओ सिटी मीनाक्षी राही मौजूद, जंक्शन, टाउन, महिला और साइबर थानप्रभारी भी रहे मौजूद0
0
Report
विश्व आईवीएफ दिवस: पीएमसीएच उदयपुर के IVF इलाज से गरीब दम्पतियों को उम्मीद
Udaipur, Rajasthan:25 जुलाई 'विश्व आईवीएफ दिवस' के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1978 में आज हि के दिन दुनिया की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी लुईस ब्राउन ने ब्रिटेन में जन्म लिया। इस अवसर पर उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के आईवीएफ विभाग की डायरेक्टर डॉ. मनीषा वाजपेयी ने निःसंतान दंपतियों को जागरूक करते हुए कहा कि आज के उन्नत वैज्ञानिक युग में बांझपन या निःसंतानता कोई अभिशाप नहीं रहा है। बल्कि यह एक ऐसी मेडिकल स्थिति है जिसका आधुनिक चिकित्सा से सफल इलाज पूरी तरह संभव है। उन्होंने कहा कि बदलती दिनचर्या के कारण भारत सहित पूरी दुनिया में इनफर्टिलिटी के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन आईवीएफ तकनीक ने निसन्तान दम्पत्तियों के जीवन को भी रोशन किया है। बीते कुछ सालों में आईवीएफ में नई तकनीकों का इजात हुआ है। पीएमसीएच का आईवीएफ विभाग की उन्नत तकनीकी के साथ निसन्तान दम्पत्तियों का उपचार कर रहा है। जिससे अब तक हजारो दम्पत्तरियों के घरों में बच्चों की किलकारियां गूंज चुकी है। उन्होंने कहा कि आईवीएफ का इलाज महंगा है। सरकारी स्तर पर भी इसके लिए मरीजो को कोई मदद नही मिलती है। जिसके कारण आईवीएफ का इलाज करवाना के लोगो की पहुंच के बाहर होता है। लेकिन पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने आईवीएफ के इलाज को सेवा रूप में लिया है। जरूरतमंद गरीब व्यक्ति भी आइवीएफ का इलाज करवा पाए इसके लिए उसकी हर संभव मदद की जाती है。 बाईट- डॉ मनीषा वाजपेयी, एचओडी, आईवीएफ सेंटर, पीएमसीएच, उदयपुर0
0
Report
Imran Masood: शिक्षा महंगी, गरीबों के लिए शिक्षा पहुंच मुश्किल
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "इन 12 सालों में शिक्षा प्रणाली के साथ जो हुआ है उसने छात्रों का भविष्य खराब कर दिया है। नर्सरी से लेकर उच्च शिक्षा तक शिक्षा इतनी महंगी हो चुकी है कि शिक्षा गरीब इंसान की पहुंच से बाहर होती जा रही है... पूरे सिस्टम का व्यवसायीकरण हो गया है। इंसान मजदूरी करता है ताकि उसके बच्चे अच्छी पढ़ाई कर सकें... पेपर लीक होते हैं और बच्चे एजुकेशन लोन लेते हैं लेकिन कई लोग उसे चुका नहीं पाते हैं... यह आंदोलन राहुल गांधी ने जब शुरू किया था तब किसी को पता ही नहीं था कि यह इतने बड़े आंदोलन का रूप लेगा..."0
0
Report
Advertisement
बिहार बंद: बेतिया में AISA के छात्रों ने शिक्षा मंत्री इस्तीफा मांगा
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है बिहार बंद के दौरान आइसा और अन्य छात्र संगठनों ने प्रतिरोध मार्च निकाला शहिद पार्क से प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला जो समाहरणालय पहुंचा आइसा के छात्र नेताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफा की मांग की है छात्रों पर हुए मुकदमे वापस लेने की मांग है छात्र नेताओं ने चार मांग के साथ विरोध प्रदर्शन किया विरोध प्रदर्शन में छात्रों की संख्या काफी थी बेतिया में बंद का मिला जुला असर देखने को मिला मोहर्रम चौक से समाहरणालय तक जाम रहा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था0
0
Report
निशिकांत दुबे का देवघर में श्र Shrine बोर्ड बैठक की मांग पर जोर, बहस गरम
Deoghar, Jharkhand:देवघर में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे आज दिल्ली से देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का पूजा अर्चना किया. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं और पिछले 7 वर्षों से अब तक एक भी बैठक श्र shrine बोर्ड के द्वारा नहीं किया गया है. आज विशेष तौर पर श्र Shrine बोर्ड के बैठक का हिस्सा बनने के लिए आया था. पिछले 7 सालों में मुख्यमंत्री का आमने-सामने का चेहरा नहीं देखा लेकिन बाबा के नाम पर मैं राजनीति नहीं करना चाहता हूं. इसलिए अपने अहंकार को छोड़कर आज मैंने सोचा कि 7 साल के बाद श्र Shrine बोर्ड की बैठक होना है. इसमें देवघर के बारे में बाबा बैद्यनाथ के लोगों के बारे में पंडा समाज के बारे में सहित यहां के स्थानीय लोगों के बारे में दुकानदारों के बारे में बातचीत होगी लेकिन माननीय मुख्यमंत्री ने सातवां साल भी बैठक नहीं कि यह बहुत गंभीर विषय है. विधानसभा से कोई चीज पारित होता है और श्र Shrine बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री लेकिन मुख्यमंत्री साइन बोर्ड के बैठक ही नहीं करते. देवघर का कंप्लेक्स अब तक जो है वह आधा ही बना हुआ है जो केंद्र सरकार के द्वारा दिया गया है लेकिन वह अब तक अधूरा है. हाई कोर्ट का आदेश भी मुख्यमंत्री आदेश नहीं मान रहे हैं. मेला बाबा के ही कृपा से होगा और यह इस बार के मेला बाबा के ही संभालेंगे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह मालूम है कि अगर श्र Shrine Board की बैठक होती है तो उनके अधिकारी फसेंगे क्योंकि देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में चोरी हुई है जिसके डर से Shrine Board की बैठक मुख्यमंत्री नहीं होने देना चाहते हैं.0
0
Report
लातेहार साइबर थाना ने इस माह 36 मोबाइल बरामद कर धारकों को सौपे
Latehar, Jharkhand:एंकर : - लातेहार जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में मोबाइल धारकों का मोबाइल गुम हो गया था मोबाइल धारकों के द्वारा लातेहार जिले विभिन्न थाना में मोबाइल गुम होने शिकायत की थी । वही लातेहार साइबर थाना के अथक प्रयास से इस माह 36 मोबाइल बरामद किया है । बरामद मोबाइल को लातेहार एसपी कुमार गौरव के द्वारा 36 मोबाइल धारकों को मोबाइल सौंपी गई । मोबाइल धारकों ने बताया को मोबाइल बाज़ार जाने के दौरान मोबाईल गुप हो गया था हमने तो उम्मीद ही छोड़ दिया था की खोई हुई मोबाइल मिलेगा भी । लेकिन आज हमलोगों की खोई हुई मोबाइल मिल गया है काफ़ी ख़ुश हूँ और लातेहार एसपी कुमार गौरव को धन्यवाद देता हूँ । लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया लातेहार साइबर थाना ने इस माह 36 मोबाइल को बरामद किया है जिसको आज खोई हुई मोबाइल को मोबाइल धारकों को आज उन्हें दिया गया है । बाइट :- साइन खातून मोबाइल धारक बाइट :- प्रदीप राम मोबाइल धारक बाइट :- कुमार गौरव एसपी लातेहार0
0
Report
Advertisement
नीट-लीक के बाद CJPP का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:देश में नीट-यूजी सहित विभिन्न परीक्षाओं के पेपरलीक व उसके उपरान्त परीक्षार्थियों द्वारा होने वाली आत्महत्याओं से उपजे छात्र-छात्राओं/युवाओं के ’कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) आन्दोलन के नई दिल्ली जन्तर-मन्तर में लगातार जारी शान्तिपूर्ण धरना को हालाँकि लोगों की व्यापक सहानुभूति हासिल है, किन्तु सरकारी जवाबदेही के रूप में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उनकी ज़िद्दी माँग को लेकर विपक्ष व सरकार दोनों के बीच ज़बरदस्त राजनीति का बाज़ार काफी गर्म है, जिससे शिक्षा व्यवस्था में ज़रूरी व्यापक सुधार का असली मुद्दा ही कहीं लुप्त ना हो जाये? 2.वैसे इस गर्म मुद्दे को भुनाने हेतु विशेषकर विरोधी पार्टियों में सड़क से लेकर संसद तक में ज़बरदस्त होड़ लगी हुई है, उससे भी सरकार व विपक्ष के बीच तनाव व टकराव की भी परिस्थिति हिंसक होकर किसी न किसी रूप में राज्यों में भी फैल रही हैै, जिससे अपनी पार्टी के लोगों को सचेत व सजग रहने की सलाह। 3.इस प्रकार इस मुद्दे का पूरी तरह से राजनीतिकरण हो जाने के साथ ही जन्तर-मन्तर में आन्दोलनकारियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाईयों ने स्थिति को और अधिक गर्म व गंभीर बना दिया है। 4.इस भारी तनाव व टकरावपूर्ण स्थिति के कारण संसद का वर्तमान मानसून सत्र अभी तक एक दिन भी सही व सुचारू रूप से नहीं चल पाया है, जिससे देश व जनहित के और भी अनेकों महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही एक प्रकार से रुक सी गयी है। 5.इसके साथ ही, सरकार सीजेपी के आन्दोलन से निपटने हेतु जो उपाय ढूंढने का प्रयास कर रही है वह भ्रष्टाचार एवं अयोग्यता आदि के कारण होने वाले पेपरलीक होने के बाद की सख़्त कार्रवाई के द्योतक हैं, जबकि पेपरलीक के जघन्य अपराध ना हों इसके नियंत्रण हेतु उचित उपाय नहीं होता दिखने से भी लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। 6.इसलिये वर्तमान राजनीतिक हालात में उग्र व निराश होने के बजाय अपने लागों को अपने मिशन के प्रति पूरी लगन व तन, मन, धन से लगातार डटे रहना है, यही अपील。0
0
Report
नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI नारायणपुर में प्रदर्शन, मंत्री इस्तीफे की मांग
Narayanpur, Jharkhand:नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय नारायणपुर में NSUI ने स्थानीय छात्र-छात्राओं और युवा संगठनों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने संडे मार्केट बाजार स्थल से रैली निकाली, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ रही थी। ली को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने बॉयज स्कूल मैदान के सामने सुरक्षा व्यवस्था के तहत थ्री लेयर बैरिकेड लगाया था। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने का प्रयास करते हुए बैरिकेड की शुरुआती दो लेयर को तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक लिया गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।0
0
Report
दिल्ली के मुस्लिम अधिकारों पर परामर्श बैठक से देशव्यापी एकजुटता का संकल्प
New Delhi, Delhi:भारत में मुसलमानों के अधिकारों के समर्थन पर नई दिल्ली की घोषणा। मुस्लिम नेताओं और बुद्धिजीवियों की राष्ट्रीय परामर्श बैठक में ये प्रस्ताव पास किए गए। छात्राओं के खिलाफ पुलिस की ज्यादती की निंदा करते हुए यह सदन 20 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में परीक्षा के पेपर लीक के संबंध में मांगें उठाने के लिए एकत्रित छात्रों और युवाओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए गए असमानुपातिक बल की भी निंदा करता है। यह सदन इसके लिए एक स्वतंत्र, समयबद्ध न्यायिक जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करता है। यह सदन देश भर के उन सभी छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त करता है जो मौजूदा व्यवस्था के खिलाफ विरोध दर्ज करा रहे हैं, और शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही स्थापित करने तथा सुधार लागू करने की उनकी मांग का समर्थन करता है। विभिन्न समुदायों के बीच बड़ी एकजुटता का निर्माण करना इस सदन का संकल्प है। यह एकजुटता हमारी साझा राष्ट्रीय पहचान, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और हमारे मौलिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए अन्याय के खिलाफ लड़ाई में सहयोग पर आधारित होनी चाहिए, और संविधान की बंधुत्व की दृष्टि को साकार करना चाहिए। अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाना: रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 15 जुलाई 2026 को पारित अतिक्रमण-ध्वस्तीकरण आदेश की निंदा है, जो मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की इमारतों के खिलाफ है; यह आदेश पूर्वव्यापी रूप से लागू करने का गलत प्रयास है और समानता के अधिकारों पर सवाल खड़े करता है। विश्वविद्यालय एक अल्पसंख्यक संस्थान है और गतिविधियों पर रोक से हजारों छात्रों की शिक्षा खतरे में पड़ रही है। ध्वस्तीकरण आदेश को वापस लेने, नियमितीकरण नीति के तहत पुनर्विचार करने और दमनात्मक कार्रवाई न करने की मांग की जाती है। पूजा स्थलों के बारे में: अतिक्रमण के बहाने मस्जिदों और दरगाहों के चयनात्मक ध्वस्तीकरण और सील करने की निंदा है, जो अनुच्छेद 14, 25 और 26 तथा पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 का उल्लंघन है। ऐसे कदमों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग और मुसलमानों को बंदी की तरह व्यवहार करने से इनकार किया गया है। सोशल-डेमोक्रेटिक और धर्मनिरपेक्ष दलों से स्पष्ट स्थिति स्पष्ट करने की मांग है। जम्मू और कश्मीर: अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के निर्णय के अनुरूप जम्मू और कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा तुरंत बहाल करने की मांग है। समान नागरिक संहिता: ऐसी any योजना जिसका उद्देश्य धर्म के सिद्धांतों या प्रथाओं को छीनना हो, वह धर्म और आंतरिक स्वतंत्रता की संवैधानिक गारंटी के विपरीत होगी; इस के विरुद्ध संवैधानिक और कानूनी उपाय अपनाने की आवश्यकता पर जोर है। मुस्लिम महिलाओं की गरिमा और स्वायत्तता: ऑनलाइन और ऑफलाइन उत्पीड़न के प्रसंगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, हिजाब कानून-ड्रेस कोड के कारण होने वाले भेदभाव को रोकना और मुस्लिम महिलाओं की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का संरक्षण किया जाएगा; महिलाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने और समुदायिक संगठनों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास। राजनीतिक प्रतिनिधित्व: मुसलमानों को वोट-बैंक के रूप में देखने के विचार को नकारना, इन मुद्दों पर राजनीतिक दलों की स्पष्ट स्थिति और 51 सदस्यीय निगरानी समिति बनाकर समाधान तलाशने की प्रतिबद्धता।0
0
Report
Advertisement
